जन औषधि योजना: PMBJK Kendra Online Registration 2026, पात्रता एंव लाभ

जन औषधि योजना 2026:- केन्द्र सरकार द्वारा लोगो को सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम प्रधानमंत्री जन औषधि योजना है। इस योजना के अन्तर्गत देश के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के नागरिको को सस्ते दामो मे जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध करायी जाएगी। जिससे देश के आम लोगो को बहुत लाभ होगा। इसके लिए भारत सरकार द्वारा पूरे देशभर मे जन औषधि केन्द्र खोले जा रहे है। ताकि लोगो को आसानी से सस्ती दवाईयां उपलब्ध हो सके।

हालांकि इस योजना से लोगो को रोज़गार का भी अवसर प्राप्त होगा। अगर आप भी किसी रोज़गार की तलाश मे हैं तो आप अपने शहर या आसपास के क्षेत्र मे जन औषधि केन्द्र खोल सकते है। इसके लिए आपके पास कुछ योग्यताएं व प्रमाण पत्र होना जरूरी हैं इसके बाद आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आज के इस लेख मे हम पीएम जन औषधि योजना पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप इसकी रजिस्ट्रेशन की क्या प्रक्रिया है।

जन औषधि योजना

Pradhan Mantri Jan Aushadhi Yojana 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के आम नागरिको को सस्ती जेनेरिक औषधि उपलब्ध कराने के लिए PM Jan AushadhiYojana 2026 को शुरू किया गया है।इस योजना का संचालन रसयान, उर्वरक एंव औषधियां विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत देश के हर आम नागरिक तक सस्ती जैनेरिक दवाईयो की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। इस योजना के अन्तर्गत जन औषधि केन्द्र खोलने के लिए सरकार द्वारा 2 लाख 50 हजार रुपये की मदद देने का प्रावधान था लेकिन इस पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि जन औषधि केन्द्र खोलने वाले व्यक्ति को दवा बेचने पर 20% कमीशन दिया जाएगा।

इसके साथ ही 10% इंसेटिंव प्रतिमाह उस व्यक्ति के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किये जाएगें। हालांकि यह इंसेटिंव तब तक दिया जाएगा जब तक उस व्यक्ति को दी जाने वाली 2,50,000 रुपये की मदद पूरी न हो जाए। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के अन्तर्गत देशभर मे कुल 5 हजार जन औषधि केन्द्र खोले जाएगें। इस योजना के अन्तर्तग अब तक लगभग 4300 जन औषधि केन्द्र खोले जा चुके है और अब 700 नए स्टोर खोले जाएगें। आप भी जन औषधि केन्द्र खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और हर महीने 20 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। इसके लिए आपके पास बी. फॉर्मा, डी. फॉर्मा उत्तीर्ण की डिग्री होनी चाहिए।

Pradhan Mantri Jan Aushadhi Yojana 2026 Highlight

आर्टिकलPM Jan Aushadhi Yojana
योजना का नामप्रधानमंत्री जन औषधि योजना
शुरू की गईपीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा
कब शुरू की गईसाल 2008
सम्बन्धित विभागरसयान, उर्वरक एंव औषधियां विभाग
वर्ष2026
लाभार्थीदेश के आम नागरिक
उद्देश्यसस्ती मे जैनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराना
लाभदवा बेचने पर 20% कमीशन व 10% इंसेटिंव
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑधिकारिक वेबसाइटjanaushadhi.gov.in

प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के लाभ

  • केन्द्र सरकार द्वारा जन औषधि योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के अन्तर्गत देश मे जन औषधि केन्द्र खोले जाएगें जहां लोगो सस्ते मे जैनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराई जाएगी।
  • जन औषधि स्टोर खोलने पर सरकार द्वारा 2 लाख रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी।
  • इसके अलावा सरकार लगभग 600 से ज्यादा दवाईयां उपलब्ध करायी।
  • इस योजना के तहत आम लोगो को दवाईयों के प्रिंट रेट पर 20% की छुट मिलेगी।
  • पीएम जन औषधि योजना से लोगो को रोज़गार का अवसर प्राप्त होगा।
  • प्रधानंत्री जन औषधि केन्द्र संचालको को 10% का इंसेटिंव मिलेगा।
  • यह इंसेटिंव 2,50,000 रुपये की वित्तीय मदद पूरी तक दिया जाएगा।

पीएम जन औषधि योजना के लिए योग्यताएं

  • जन औषधि केन्द्र खोलने के लिए आवेदक भारत का मूल निवासी नागरिक होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के पास कम से कम 120 वर्ग फीट की जगह होनी चाहिए।
  • अगर जगह खुद की न हो तो किराए पर भी ली जा सकती है।
  • कोई संस्था या स्वास्थ्य संगठन भी औषधि केन्द्र खोल सकते है।

Also Read :-

पीएम जन औषधि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • डी. फार्मा या बी. फार्मा के प्रमाण पत्र
  • संस्था का पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

PMBJP Kendra Online Registration 2026

  • सबसे पहले आपको जन औषधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://janaushadhi.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
जन औषधि योजना
  • होम पेज पर आपको Apply For Kendra का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको निचे की ओर Register Now का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
जन औषधि योजना
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे – नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी व यूजर आईडी आदि को ध्यानपूर्वक भरना है।
जन औषधि योजना
  • इसके बाद आपको अपना एक पासवर्ड क्रिएट करना हैं।
  • अंत मे आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Acknowledgement of 18 Years and Above के बॉक्स पर टिक करना हैं और Create an Account के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद फिर से पोर्टल पर आना हैं और अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको सबसे पहले भारत के फार्मा पीएसयू ब्यूरो मे रजिस्ट्रेशन करना होगा इसके लिए आपको 2,000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना है।
  • इसके बाद आपको ड्रग लाइसेंस के लिए राज्य औषधि प्राधिकरण या मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।
  • लाइसेंस मिल जाने के बाद आपको इसकी स्कैन कॉपी health@csc.gov.in पर भेज देनी है।
  • इसके बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार हेल्थ पोर्टल पर दवाईयों के लिए ऑर्डर दे सकते है।
  • इस प्रकार आप प्रधानंत्री जन औषधि योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक –

इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करने के लिए आप निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जरूरी फॉर्म व दिशा निर्देश को डाउनलोड कर सकते है।

विवरणलिंक
आवेदन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोडClick Here
दिशा निर्देश पीडीएफ डाउनलोडClick Here

सम्पर्क विवरण

अगर आप प्रधानमंत्री जन औषधि योजना से जुड़ी अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप रसयान, उर्वरक एंव औषधियां विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है। या फिर आप निचे दिए गए नम्बर पर सम्पर्क करके भी अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

  • टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर – 18001808080

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का क्या उद्देश्य है?

पीएम जन औषधि योजना का उद्देश्य देश के हर आम नागरिक तक सस्ते मे जैनेरिक दवाईयो की पहुंच सुनिश्चित करना है।

देश मे कितने और जन औषधि केन्द्र खोलने का सरकार ने लक्ष्य रखा है?

भारत सरकार ने देशभर मे 31 मार्च 2027 तक 25,000 जन औषधि केन्द्र खोलने का लक्ष्य रखा है।

दो जन औषधि केन्द्र एक दूसरे से कितनी दूरी पर खोले जा सकते है?

दो जन औषधि केन्द्र एक दूसरे से 1 किलोमीटर की दूरी पर खोले जा सकते है।

Leave a Comment