SC/ST Hostel Scheme 2026: How to Apply, Eligibility, Hostel Facilities & Updates

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियो के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम अनुसूचित जाति छात्रावास योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्रो को निशुल्क आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी। राज्य भर के वह छात्र जो माध्यमिक विद्यालयो, उच्च माध्यमिक विद्यालयो, कॉलेजो और विश्व-विद्यालयो मे नामांकित हैं तो वह Sc/St Hostel Scheme 2026 के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है।

हालांकि ग्रामीण क्षेत्रो के दूरदराज के छात्रो को इस योजना मे प्राथमिकता दी जाएगी जो लंबी दूरी तय करके शिक्षा प्राप्त करने के लिए आते है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य से हैं और अनुसूचित जाति छात्रावास योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी मुफ्त छात्रावास का लाभ उठा सकते है। इसके लिए आप समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://upswdhms.upsdc.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sc/St Hostel Scheme

Uttar Pradesh Sc/St Hostel Scheme 2026

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियो के लिए अनुसूचित जाति छात्रावास योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा। Sc/St Hostel Scheme के अन्तर्गत राज्य के एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियो को छात्रावास की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्रो को शैक्षिक अवसर प्राप्त हो सके। यह योजना उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की सबसे कल्याणकारी पहलो मे से एक हैं

और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व मे निरन्तर इस योजना का विस्तार और आधुनिकरण किया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के विभिन्न जिलो मे छात्र और छात्राओं के लिए अलग अलग छात्रावास की स्थापना की जा रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026 मे 6 नए आधुनिक छात्रावास के निर्माण के लिए 12.30 करोड़ रुपये का बजट रखा है। वर्तमान मे प्रदेश मे कुल 264 छात्रावास स्थापित किये गए है। इनमे 189 छात्रो के लिए और 75 छात्राओं के लिए उपलब्ध है।

Sc/St Hostel Scheme 2026-27 में उपलब्ध छात्रवासो की संख्या

समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक छात्रावास पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश मे कुल 261 छात्रावास स्थापित किए गए है। इनमें 178 छात्रवास छात्रो के लिए और 83 छात्रवास छात्राओं के लिए उपलब्ध बताए गए है। इसी विवरण मे 227 छात्रावासो के संचालित और 34 के अंसचालित होने की जानकारी दी गई है।

विवरणछात्रवास की संख्या
कुल स्थापित छात्रावास261 छात्रवास
संचालित छात्रवास227 छात्रावास
छात्रो के लिए छात्रावास178 छात्रावास
छात्राओं के लिए छात्रावास83 छात्रावास

यहां पर एक महत्वपूर्ण बात समझना जरूरी हैं कि प्रदेश मे छात्रावासो की कुल संख्या अधिक होने का अर्थ यह नही कि हर जिले मे सभी छात्रावास संचालित हैं, या हर समय प्रवेश उपलब्ध है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपने जिले के छात्रावास का नाम, संचालन की स्थिति और खाली सीटो की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sc/St Hostel Scheme Key Highlight

आर्टिकलUP Sc/St Hostel Scheme
योजना का नामअनुसूचित जाति छात्रावास योजना
शुरू की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
कब शुरू की गईसाल 2017
सम्बन्धित विभागसमाज कल्याण विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के एससी/एसटी वर्ग के छात्र
उद्देश्यशैक्षिक अवसरो को बढ़ावा देना
लाभछात्रावास की सुविधा
श्रेणीसरकारी योजना उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटupswdhms.upsdc.gov.in

Sc/St Hostel Scheme Objective (उद्देश्य)

उत्तर प्रदेश Sc/St Hostel Scheme का मुख्य उद्देश्य एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियो के लिए शैक्षिक अवसरो को बढ़ावा देना है। ताकि वह आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सके। Sc/St Hostel Scheme के अन्तर्गतउन छात्रो को सहायता प्रदान की जाएगी जो ग्रामीण क्षेत्रो से शहरी क्षेत्रो या अन्य क्षेत्रो मे शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाते है। जहां पर उनको छात्रावास की सुविधा प्रदान की जाएगी।

प्रत्येक छात्रावास का प्रबंधन जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाता है। यह समिति छात्रो के चयन और समय समय पर निरीक्षण का कार्य करती है। यह योजना राज्य की उच्च शिक्षा की दर मे वृद्धि करेगी और कम आय वाले परिवारो के प्रतिभाशाली विद्यार्थियो को उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।

छात्रावास निर्माण के लिए PM-AJAY की भूमिका

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने मे सहायता देने के उद्देश्य से छात्रावासो के निर्माण और मरम्मत की व्यवस्था भी शामिल है। हालांकि नए छात्रावासो के निर्माण के प्रस्ताव सम्बन्धित जिले के जिलाधिकारी के माध्यम से तैयार कराए जाते है। इसमे कार्यदायी संस्था UP-SICO से लागत का आंकलन कराने और समाज कल्याण निदेशालय को PM-AJAY पोर्टल के माध्यम से प्रस्ताव उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का उल्लेख है।

इसका सीधा सा अर्थ यह है कि छात्रावासो की संख्या बढ़ाने और उनकी आधारभूत सुविधाओ को बेहतर बनाने के लिए सरकारी परियोजनाएं महत्वपूर्ण है। हालांकि किसी नई परियोजना की स्वीकृति का अर्थ यह नही कि उसमे प्रवेश तत्काल शुरू हो गया है। प्रवेश की सूचना आपको अलग से देखनी होगी।

Sc/St Hostel Scheme Eligibility (पात्रता)

  • Sc/St Hostel Scheme का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • राज्य के एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय/कॉलेज/विश्वविद्यालय मे दैनिक छात्र के रुप मे अध्ययन कर रहा हो पात्र होगा।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 25 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।

Sc/St Hostel Scheme Benefits (लाभ)

  • यह योजना मेधावी विद्यार्थियो को छात्रावास की सुविधा प्रदान करेगी।
  • छात्रावास मे लड़को और लड़कियो के लिए अलग अलग केन्द्र स्थापित है।
  • जिन शिक्षण संस्थानो मे छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नही है तो वहां पर प्रवेश के साथ साथ आवास भी उपलब्ध कराए जाएगें।
  • प्रत्येक छात्रावास मे 70 प्रतिशत सीटे एससी/एसटी वर्ग के लिए और 20 प्रतिशत ओबीसी वर्ग और 10 प्रतिशत सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।
  • हर छात्रावास मे फर्नीचर, बिजली, पानी, खेल उपकरण व दैनिक जरूरत की चीजें उपलब्ध होगी।
  • पेयजल, भोजन की व्यवस्था और अध्ययन कक्ष जैसी अन्य सुविधाएं भी शामिल है।

Sc/St Hostel Scheme Documents (दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक संस्था से प्राप्त नामांकन पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Hostel Facilities (उपलब्ध सुविधाएं)

छात्रावास मे मिलने वाली सविधाएं इस बात पर निर्भर करती हैं कि वह राजकीय है या अनुदानित तथा सम्बन्धित छात्रावास के लिए क्या क्या प्रावधान निर्धारित हैं जैसे:

  • रहने की सुविधा – राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास मे आधिकारिक उत्तर के अनुसार विद्यार्थियो को नि:शुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे छात्रो का बाहर रहकर पढ़ने वाले छात्रो का आवास खर्च कम हो सके।
  • पढ़ाई के लिए जरूरी फर्नीचर – योजना मे पढ़ाई के लिए जरूरी फर्नीचर जैसे तख्त, कुर्सी और मेज शामिल है। इसमे विद्यार्थियो को पढ़ने और दैनिक शैक्षणिक कार्य करने के लिए बुनियादी व्यवस्था मिलेगी।
  • समाचार पत्र और पत्रिकाएं – छात्रावास मे पत्र और पत्रिकाओं की भी सुविधा है। प्रतियोगी परीक्षा और सामान्य ज्ञान की तैयारी करने वाले विद्यार्थियो के लिए यह उपयोगी सुविधा है।
  • बिजली की सुविधा – योजना मे बिजली की सुविधा का भी उल्लेख है। हालांकि भोजन, इंटरनेट, गर्म पानी, निजी कमरे या अन्य अतिरिक्त सुविधाओं की उपलब्धता को बिना सम्बन्धित छात्रावास योजना के नियम देखें निश्चित नही मानना है।

Sc/St Hostel Scheme Hostel Fees (छात्रावास शुल्क)

इस योजना के अन्तर्गत सुरक्षित जमा राशी के रुप मे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियो के लिए एकमुश्त राशी 100 रुपये है। जबकि ओबीसी और सामान्य वर्ग के छात्रो के लिए यह शुल्क 200 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा प्रति छात्र मासिक कमरे का किराया 25 रुपये है। इसके अलावा अन्य कोई शुल्क नही लिया जाएगा।

Hostel Rules (छात्रावास के नियम)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति छात्रावास योजना के संचालन के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश निर्धारित किए है। जिनका पालन करना सभी विद्यार्थियो के लिए अनिवार्य है।

  • छात्रावास मे किसी अथिति या अभिभावक का ठहरना सख्त वर्जित है।
  • असाधारण परिस्थिति मे अधीक्षक छात्र के किसी करीबी रिश्तेदार को केवल एक रात के लिए रहने की अनुमति दे सकता है।
  • छात्रावास मे विपरित लिंक के रिश्तेदार, दोस्त आंगतुको का प्रवेश वर्जित है।
  • छात्रवास के कमरो मे बिजली उपकरण या संभावित रुप से खतरनाक सामग्री रखना सख्त मना है।
  • प्रत्येक छात्र को रात 8:30 तक रजिस्टर मे अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
  • छात्र को अनुपस्थिति की स्थिति मे तुरंत अधीक्षक को सूचित करना होगा।
  • किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता के परिणामस्वरूप छात्र के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।
  • गंभीर उल्लघंन की स्थिति मे छात्र को अधीक्षक द्वारा छात्रावास से निष्कासित किया जा सकता है और इसकी सूचना समाज कल्याण अधिकारी को दी जाएगी।
  • छात्र के पुन: प्रवेश विभागीय अनुमति पर निर्भर करेगा।

महत्वपूर्ण तिथि

13 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध आधिकारिक छात्रवास पोर्टल के विवरण से सभी जिलो के लिए लागू कोई एक समान अंतिम आवेदन तिथि सुनिश्चित नही होती है। इसलिए किसी एक तारीख को पूरे उत्तर प्रदेश की अंतिम तिथि का उल्लेख करना उचित नही होगा। हालांकि प्रवेश की अन्तिम तिथि जानने के लिए :

  • छात्रावास पोर्टल पर जाए
  • अपने जिले मे संचालित छात्रावास की जानकारी प्राप्त करें
  • सम्बन्धित जिला समाज कल्याण कार्यालय या छात्रावास अधीक्षक से सम्पर्क करें
  • 2026-27 की प्रवेश सूचना मांगे
  • आवेदन शुरू होने, अन्तिम तिथि और रिक्त सीटो की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन को जमा करें।
  • अगर किसी छात्रावास मे सीटे भर चुकी हैं तो दूसरे संचालित छात्रवास मे उपलब्ध सीटो के बारे जानकारी प्राप्त करें।

छात्रावास योजना के लिए आवेदन शुल्क

सरकारी छात्रावास योजना के लिए 2026-27 का कोई आवेदन शुल्क उपलब्ध नही है। हालांकि यह भी मानकर न चले कि हर स्थिति मे शुल्क शून्य है या कोई निर्धारित राशी देनी ही होगी। सम्बन्धित कार्यालय से पूछे कि आवेदन शुल्क, सुरक्षा राशी, मेस शुल्क या अन्य कोई भुगतान लागू है या नही। किसी निजी व्यक्ति को प्रवेश दिलाने के नाम पर बिना आधिकारिक रशीद के पैसे देने से बचें।

Also Read

UP Sc/St Hostel Scheme Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको छात्रवास समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upswdhms.upsdc.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन करें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपको आवेदन की एक पावती प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पासनभविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप अनुसूचित जाति छात्रावास योजना के अन्तर्गतआसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको समाज कल्याण विभाग या अध्ययनरत शैक्षणिक संस्था जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से अनुसूचित जाति छात्रावास योजना का आवेदन फॉर्म लेना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वही पर जमा कर देना हैं जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
  • अब सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व सभी दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच करेंगे।
  • जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक पावती रशीद दे दी जाएगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप अनुसूचित जाति छात्रावास योजना के अन्तर्गत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

क्या Sc/St Hostel Scheme 2026 के लिए आवेदन जारी है?

इस प्रश्न का उत्तर सम्बन्धित छात्रावास और उसकी प्रवेश अधिसूचना पर निर्भर करता है। हालांकि उपलब्ध 2026-27 की आधिकारिक जानकारी के लिए सभी Sc/St छात्रावासो के लिए लागू एक समान ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया या कोई एक साझा आवेदन लिंक सत्यापित नही हुआ है। इसलिए किसी अनजान वेबसाइट पर आधार नम्बर, बैंक विवरण या कोई भी दस्तावेज़ अपलोड करने से बचें। इससे पहले जिला समाज कल्याण कार्यालय से आवेदन की विधि की पुष्टि कर लें।

Sc/St Hostel Scheme और UP Scholarship Scheme मे अंतर

कई विद्यार्थी छात्रावास योजना और उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना को एक ही समझ लेते हैं, वास्तव मे दोनो का उद्देश्य और लाभ अलग अलग है।

आधारSc/St Hostel SchemeUP Scholarship Scheme
मुख्य उद्देश्यरहने की सुविधाशिक्षा हेतु आर्थिक सहायता
लाभपात्रता के अनुसार छात्रावास मे नि:शुल्क आवासपात्रता और स्वीकृति के अनुसार छात्रवृत्ति
आवेदनसम्बन्धित छात्रवास और विभागीय प्रवेश प्रक्रियाछात्रवृत्ति पोर्टल पर अलग आवेदन
चयनछात्रवास के नियम और सीटो की उपलब्धताछात्रवृत्ति के नियम, सत्यापन और स्वीकृति
दोनो का लाभअलग पात्रता पूरी होने पर संभव हो सकता है।छात्रावास प्रवेश से स्वत स्वीकृत नही होते है

ऐसे मे अगर कोई विद्यार्थी छात्रावास मे रहता हैं तो उसे छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए अलग से पात्रता और आवेदन सम्बन्धित नियम व शर्तो को पूरा करना ही होगा। इसी तरह छात्रवृति स्वीकृत होने से छात्रावास सीट मे सीट मिलने की गारंटी नही है।

UP Scholarship 2026-27 – विद्यार्थियो के लिए जरूरी अपडेट

छात्रावास योजना की जानकारी के साथ साथ छात्रवृत्ति योजना की समय सीमा पर भी नजर रखना जरूरी है। 2026-27 की उपलब्ध छात्रवृत्ति सूचना मे प्री-मेट्रिक, पोस्ट मैट्रिक श्रेणियो के लिए अलग अलग कार्यक्रम दिए गए है। पोस्ट-मैट्रिक दश्मोत्तर श्रेणी मे कक्षा 12 के बाद स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और अन्य पात्र कार्यक्रम शामिल होगें। चूकि छात्रवृत्ति की अंतिम तिथिया संशोधित हो सकती हैं इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर नवीनतम शासनादेश और समय सारणी अवश्य देखें और निम्नलिखित बातो का विशेष ध्यान रखें:

  • नए आवेदन और नवीनीकरण की अंतिम तिथियां अलग हो सकती है।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद संस्था मे दस्तावेज़ जमा करने की अलग समय सीमा होगी।
  • आधार और बैंक खाते की जानकारी सही होनी चाहिए।
  • आवेदन की स्थिति और आपत्ति संबंधी सूचनाएं नियमित रुप से जांचें।
  • छात्रवृत्ति की राशी, आय सीमा और अन्य शर्तो के लिए सम्बन्धित शैक्षणिक सत्र का आधिकारिक नियम ही मान्य होगा।

आवेदन करते समय ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें

  • सीट उपलब्ध है या नही – आपके जिले का सम्बन्धित छात्रावास चालू है और उसमे प्रवेश की संभावनाएं है भी या नही।
  • प्रवेश किस वर्ग के लिए है – छात्रवास एससी, एसटी या किसी अन्य पात्र श्रेणी के विद्यार्थियो के लिए है।
  • आवेदन की अन्तिम तिथि क्या है – केवल वर्तमान सत्र की आधिकारिक सूचना के आधार पर ही निर्णय ले और आवेदन करें।
  • कौन सी सुविधाएं वास्तव मे मिलेगी – निशुल्क आवास, बिजली, फर्नीचर और अन्य सुविधाओं की जानकारी लिखित रुप मे प्राप्त करें।
  • किस कार्यालय से सम्पर्क करना है – आवेदन, चयन सूची, और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए जिम्मेदार अधिकारी का नाम या कार्यालय पता नोट करें।

सम्पर्क विवरण

अगर आप अनुसूचित जाति छात्रावास योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 05223538700

निष्कर्ष

UP Sc/St Hostel Scheme 2026 उन सभी विद्यार्थियो के लिए महत्वपूर्ण अवसर है जिन्हे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए घर से दूर रहना पड़ता है। उत्तर प्रदेश मे राजकीए और अनुदानित अनुसूचित जाति छात्रावासो की व्यवस्था का आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध है। और राजकीए छात्रावासो मे नि:शुल्क आवास सहित कुछ बुनियादी सुविधाओ का प्रावधान बताया गया है। हालांकि आवेदन की तारीख, पात्रता, सीटो की संख्या और चयन प्रक्रिया के बारे मे कोई अन्तिम निर्णय लेने से पहले संबंधित छात्रावास या जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय से नवीनतम जानकारी प्राप्त करना ही सबसे उचित कदम है। छात्रवृत्ति और छात्रवास प्रवेश के नियमो को अलग अलग समझकर आवेदन करने से विद्यार्थियो को सही सुविधा प्राप्त करने मे मदद मिलेगी।

FAQ,s

इस योजना के तहत अब तक कितने छात्रावासो की स्थापना हो चुकी है?

इस योजना के अन्तर्गत अब तक 261 छात्रावासो की स्थापना हो चुकी है।

वर्तमान मे राज्य के किन जिलो मे नए छात्रावासो का निर्माण चल रहा है?

वर्तमान मे उत्तर प्रदेश के जौनपुर, हाथरस, सुल्तानपुर और फिरोजाबाद मे नए छात्रावासो का निर्माण चल रहा है।

Leave a Comment