PM Kaushal Vikas Yojana:- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पीएम कौशल विकास योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत देश के युवाओं को नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा हो जाने के बाद उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। ताकि युवाओ को उनकी ट्रैड के अनुरूप नौकरी/रोज़गार प्राप्त हो सके। PM Kaushal Vikas Yojana 2026 के तहत लगभग 2543 प्रशिक्षण केन्द्र खोले गए हैं जहां युवाओ को अपनी नौकरी की संभावनाओ को बढ़ाने और अपनी आजीविका मे सुधार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2026 के अन्तर्गत शहरी एंव ग्रामीण दोनो ही क्षेत्र के युवा आवेदन कर सकते है।

PM Kaushal Vikas Yojana 2026
प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा साल 2015 मे पीएम कौशल विकास योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत देश के युवाओं को विभिन्न ट्रेड मे मुफ्त कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। वह युवा जो बेरोज़गार है या स्कूल/कॉलेज से ड्रॉपआउट कर चुके हैं तो वह इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है। PM Kaushal Vikas Yojana 2026 के तहत भारत मे कुल 2543 प्रशिक्षण केन्द्र खोले गए है इसमे से सबसे अधिक उत्तर प्रदेश मे खोले गए है। इनकी संख्या 385 है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश मे 241 प्रशिक्षण केन्द्र खोले गए है। इस योजना के अन्तर्गत कोर्स करने वाले युवाओं को अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक के माध्यम से देनी होगी। केन्द्र सरकार द्वारा इस योजना मे युवाओं के लिए कई प्रकार के नए कोर्स शामिल किए गए है। इच्छुक व पात्र युवा अपनी रूची और योग्यता के आधार पर किसी कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है। पीएम कौशल विकास योजना केन्द्रो की सूची व नई कोर्स लिस्ट 2026 आप आगे देख सकते है।
PM Kaushal Vikas Yojana 2026 Highlight
| योजना का नाम | PM Kaushal Vikas Yojana |
| शुरू की गई | पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा |
| कब शुरू की गई | 15 जुलाई 2025 |
| सम्बन्धित विभाग | कौशल विकास एंव उद्यमिता मंत्रालय |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | देश के युवा |
| उद्देश्य | बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार के लिए तैयार करना |
| लाभ | मुफ्त कौशल प्रशिक्षण एंव वित्तीय प्रोत्साहन |
| श्रेणी | केन्द्रीय सरकारी योजना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | msde.gov.in |
PM Kaushal Vikas Yojana Courses List 2026
PM Kaushal Vikas Yojana 2026 के अन्तर्गत जो नए कोर्स शामिल किए गए हैं उनकी सूची इस प्रकार है।
- ऑटोमोटिव
- मिट्टी की खुदाई और अवसंरचना निर्माण
- कृषि
- दूरसंचार
- इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर
- रत्न एंव आभूषण
- लोहा और इस्पात
- पर्यटन एंव आतिथ्य सत्कार
- रबर
- परिधान, तैयार उत्पाद एंव घरेलु साज सज्जा
- खनन
- मीडिया और मनोरंजन
- स्वास्थ्य सेवा
- रसद
- हस्तशिल्प
- वस्त्र एंव हथकरघा
- निर्माण
- सौन्दर्य एंव स्वास्थ
- पूंजीगत वस्तुएँ
- चमड़ा
- बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा
- आईटी और आईटीईएस
- विद्युत उद्योग
- जीवन विज्ञान
- फर्नीचर व फिटिंग
- सुरक्षा सेवाएं
- पेंट व कोटिंग्स
- हरित रोज़गार
- खाद्य प्रसंस्करण
- घरेलु कामगार
- खुदरा
- खेल
- प्लंबिंग आदि।
पीएम कौशल विकास योजना के लिए पात्रता
- PM Kaushal Vikas Yojana का लाभ प्राप्त करने लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 15 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक बेरोज़गार या स्कूल/कॉलेज से ड्रॉपआउट होना चाहिए।
- आवेदक के पास पहले से कोई नौकरी या रोज़गार नही होना चाहिए।
- आवेदक के पास सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल हो।
पीएम कौशल विकास योजना के लाभ
- यह योजना देश के बेरोज़गार युवाओ व स्कूल छोड़ने वाले युवाओं के लिए है।
- यह योजना युवाओं को लागत मुक्त उद्योग से सम्बन्धित कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
- इसके अलावा यह योजना प्रशिक्षुओ को वैध प्रमाण पत्र व स्किल इंडिया कार्ड प्रदान करेगी।
- जिससे युवा नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे और अपनी आय आर्जित कर पाएगें।
- यह योजना युवाओं को वित्तीय व उद्योगिक प्लेसमेंट प्रदान करेगी जो प्रशिक्षण पूरा कर चुके है।
- यह योजना युवाओं को अनुभव के साथ-साथ प्रशिक्षण भी प्रदान करेगी।
- जिससे देश मे एक कुशल कार्यबल तैयार होगा जो देश के आर्थिक विकास मे योगदान प्रदान करेगा।
Read Also :-
PM Kaushal Vikas Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़ (यदि कोई हो)
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
PM Kaushal Vikas Yojana 2026 Online Apply
- सबसे पहले आपको स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://www.skillindiadigital.gov.in/ पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।

- बोम पेज पर आपको PMKVY/Register का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको Learner/Participant का चयन करना है।

- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।

- इसके बाद आपको Terms & Condition पर टिक करके Continue के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और Verify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नम्बर दर्ज करके अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
- इसके बाद आपको अपने नज़दीकी कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र तलाश करना हैं और उसका चयन करना है।
- प्रशिक्षण केन्द्र का चयन करने के बाद आपको उस कोर्स का चयन करना है जो आपकी रूची और योग्यता के अनुरूप हो।
- इतना करने करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपको आवेदन की एक पावती प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- कुछ सेंटरो को काउंसलिंग सेशन या इंटरव्यू के लिए इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।
- काउंसलिंग या इंटरव्यू मे चयन हो जाने के बाद आपको चुन गए कोर्स मे नामांकित किया जाएगा और ट्रैनिंग शैड्यूल व स्थान के बारे मे सूचित कर दिया जाएगा।
- इस प्रकार आप PM Kaushal Vikas Yojana के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
पीएम कौशल विकास योजना ट्रेनिंग सेंटर कैसे खोजें?
- सबसे पहले आपको स्किल इंडिया पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.skillindiadigital.gov.in/ पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको Learn & UpSkill के सेक्शन मे Skill Centers का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने ट्रेनिंग सेंटरो की सूची खुलकर जाएगी।

- अब आप इस सूची मे अपनी लोकेशन के आधार पर ट्रेनिंग सेंटर खोज सकते है।
- इस प्रकार आप PM Kaushal Vikas Yojana के अन्तर्गत ट्रेनिंग सेंटर खोज सकते है।
सम्पर्क विवरण
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से सम्बन्धित अन्य किसी जानकारी या सहायता के लिए आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर आप दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
- NSDC Helpline No – 9289200333
- Student Helpline No – 8800055555
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
पीएम कौशल विकास योजना का क्या उद्देश्य है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत मे रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए बेरोज़गार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना और उनको प्रमाण पत्र देना है।
इस योजना के लिए कौन पात्र होगा?
देश के वह युवा जो स्कूल/कॉलेज से ड्रॉप आउट कर चुके है और बेरोज़गार है तो वह इस योजना के लिए पात्र होगें।
क्या इस योजना के अन्तर्गत प्रतिभागियो को स्टाईपेंड भी मिलता है?
हां, जो प्रतिभागी सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करके प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेते हैं तो उन सभी को स्टाईपेंड के रुप मे वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।