Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2026:- राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको के लिए राज्य सरकार द्वाराएक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के नागरिको को वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के अन्तर्गत राज्य सरकार नागरिको को तीन या चार पहिया वाहन खरीदने पर 50% अनुदान देगी।
यह योजना बिहार सरकार द्वारा 8405 ग्राम पंचायतो मे शुरू की जाएगी। जिससे गरीब परिवारो को रोज़गार प्राप्त होगा और बेरोज़गार नागरिको के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा होगें। हालांकि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अगर आप भी बिहार राज्य के नागरिक हैं और बेरोज़गार हैं तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते है।

Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2026
बिहार सरकार द्वारा बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन परिवहन विभाग बिहार द्वारा किया जाएगा। Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2026 के अन्तर्गत राज्य के नागरिक सब्सिडी पर वाहन खरीद सकते है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत अधिकतम 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे वह कोई भी दो या तीन पहिया वाहन खरीद सकेंगे। इस योजना से राज्य के बेरोज़गार नागरिको को रोज़गार प्राप्त होगा और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस योजना से राज्य के लगभग 42 हजार नागरिको को रोज़गार प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की ताजा स्थिति
2026 मे आवेदन की तैयारी कर रहे उम्मीदवारो के लिए योजना की समय सीमा समझना बहुत जरूरी है। बिहार सरकार के एक आधिकारिक दस्तावेज़ी जानकारी मे मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अन्तर्गत शेष 12,500 लक्ष्यो को पूरा करने के लिए योजना की अवधि वित्तीय वर्ष 2025-26 तक बढ़ाने की स्वीकृत दर्ज की गई है। इसमे पहले से स्वीकृत राशी से शेष लक्ष्य पूरा करने का उल्लेख दर्ज है। इसका सीधा व्यवहारिक अर्थ यह है कि पुरानी योजना की समय सीमा बढ़ाई जाने की स्वीकृति दर्ज है। लेकिन इसमे यह अपने आप साबित नही होता है कि अक्टूबर 2026 मे नए आवेदन भी स्वीकार किये जा रहे है।
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Highlight
| योजना का नाम | Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana |
| शुरू की गई | राज्य सरकार द्वारा |
| कब शुरू की गई | वर्ष 2018 |
| सम्बन्धित विभाग | परिवहन विभाग |
| राज्य | बिहार |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
| उद्देश्य | रोज़गार के अवसर पैदा करना |
| लाभ | वाहन खरीदने हेतु सब्सिडी |
| सब्सिडी राशी | 50 प्रतिशत (अधिकतम 1 लाख रुपये) |
| श्रेणी | सरकारी योजना बिहार |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | transport.bih.nic.in |
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Objective (उद्देश्य)
बिहार सरकार की बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रो मे यात्री परिवहन व्यवस्था को सुलभ बनाना और कमजोर वर्ग के बेरोज़गार नागरिको के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा करना है। ताकि राज्य के सभी बेरोज़गारो को रोज़गार मिल सके। इस योजना के तहत वह 4 सीट से लेकर 10 सीट तक के नए सवारी वाहन खरीदने के लिए सब्सिडी प्राप्त कर सकते है। इसमे वाहन का एक्स, शोरूम मूल्य, तृतीय पक्ष बीमा एंव वाहन टैक्स शामिल है।
योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के पुराने प्रावधान के बारे मे उपलब्ध जानकारी मे वाहन खरीदने पर लागत के एक हिस्से के रुप मे अनुदान का उल्लेख मिलता है। हालांकि 2026-27 के लिए लागू सहायता राशी और शर्तो की पुष्टि नई अधिसूचना से की जानी चाहिए। पुरानी योजना के बारे मे जानकारी देते समय अक्षर निम्नलिखित राशी बताई जाती है:
- वाहन की कीमत का 50 प्रतिशत तक अनुदान
- अधिकतम अनुदान राशी 1 लाख रुपये तक।
महत्वपूर्ण : ऊपर बताई गई राशी को वित्तीय वर्ष 2026-27 मे उपलब्ध स्वीकृत लाभ की गारंटी न समझें। नई अधिसूचना के बिना यह निश्चित नही किया जा सकता है कि यह अनुदान राशी वर्तमान मे लागू है। हालांकि आवेदन खुले हुए है और निर्धारित बजट मे लाभ उपलब्ध है। आवेदक को वाहन खरीदने से पहले जिला परिवहन कार्यालय से यह स्पष्ट कर लेना चाहिए कि सम्बन्धित श्रेणी के वाहन पर कितना अनुदान स्वीकृत है। अनुदान की गणना किस आधार पर होती हैं, भुगतान की शर्ते क्या है।
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Eligibility (पात्रता)
- Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक इस योजना के लिए पात्र होगें।
- आवेदक की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक सरकारी सेवा मे नियोजित नही होनी चाहिए।
- आवेदक के पास पहले से कोई व्यवसायिक वाहन नही होना चाहिए।
- राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति और अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोगो को इस योजना मे प्राथमिकता मिलेगी।
- आवेदक के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए।
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Benefits (लाभ)
- यह योजना ग्रामीण क्षेत्रो मे रोज़गार सृजन और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई है।
- इस योजना से तहत बेरोज़गार युवाओं को खुद का वाहन खरीदने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
- इसमे 4 से 10 सीटर पैसेंजर वाहन जैसे ऑटो, मैजिक आदि शामिल है।
- इस योजना के तहत प्रत्येक पंचायत से 7 लाभार्थियो का चयन किया जाएगा।
- इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रो के स्थानीय युवाओं को रोज़गार प्राप्त होगा और परिवहन व्यवस्था मे सुधार होगा।
- राज्य के बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होगें व बेरोज़गारी दर मे कमी आएगी।
Read Also :-
- Paramparagat Krishi Vikas Yojana
- PM Suryoday Yojana
- बिहार बेरोज़गारी भत्ता योजना
- Bihar Rojgar Mela 2026
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Documents (दस्तावेज़)
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Online Apply
- सबसे पहले आपको परिवहन विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट https://transport.bih.nic.in/ पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको Information Section मे Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसे आपको For Online Apply Click Here का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी व लाइसेंस नम्बर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको अपना एक पासवर्ड क्रीएट करके उसे कन्फर्म कर लेना है और Register के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अपने यूजर नेम व पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Check Beneficiary List 2026
अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन कर दिया हैं तो आपको अपने चयन की स्थिति जानने के लिए सम्बन्धित जिला परिवहन कार्यालय से सम्पर्क करना चाहिए। अगर विभाग ने लाभार्थी सूची या आवेदन की स्थिति देखने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्द कराई हैं तो उसका लिंक सीधे आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें। किसी अन्य योजना की लाभार्थी सूची को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की नई सूची न समझें। हालांकि इसके लिए आमतौर पर निम्नलिखित जानकारी आपके काम आएगी।
- आवेदन संख्या/पंजीकरण संख्या
- आवेदक का नाम
- जिला और प्रखंड
- सम्बन्धित पंचायत
- आवेदन की रशीद या उपलब्ध सन्दर्भ संख्या।
सम्पर्क विवरण
बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से जुड़ी अन्य किसी जानकारी या सहायता के लिए आप बिहार परिवहन विभाग के हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
- हेल्पलाइन नम्बर – 06122547346
निष्कर्ष
बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ग्रामीण क्षेत्रो मे यात्री परिवहन को बढ़ावा देने और पात्र लोगो को स्वरोज़गार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई एक मह्तवपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से वाहन खरीदने के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है। लेकिन वर्ष 2026-27 मे आवेदन की उपलब्धता, आवेदन की वर्तमान राशी, और पात्रता की शर्तो को लेकर आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखने होगें। इसके बाद सम्बन्धित जिला परिवहन कार्यालय से जानकारी लें और नई अधिसूचना जारी होने पर ही आवेदन करें। क्योकि सही जानकारी के आधार पर ही उठाया गया कदम आपको अनावश्यक खर्च, गलत दावो और फर्ज आवेदन वेबसाइटो से बचा जा सकता है।
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का क्या लाभ है?
इस योजना के तहत राज्य के गरीब व बेरोज़गार नागरिक खुद का नया वाहन खरीद सकते हैं और रोज़गार प्राप्त कर सकते है।
इस योजना के अन्तर्गत किन-किन वाहनो पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी?
इस योजना के तहत ग्रामीण नागरिको को 4 से 10 सीटर पैसेंजर वाहन जैसे – ऑटो, मैजिक खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।