Soil Health Card Scheme 2026: A Scientific Approach to Better Farming

भारत सरकार द्वारा किसानो को उनकी मिट्टी के स्वास्थ्य और गुणवत्ता के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत के किसान अपने खेतो की मिट्टी की जांच करा सकते है। Soil Health Card Scheme के तहत किसान अपनी मिट्टी की जांच कराकर यह जान सकते है कि जमीन मे किस पोषक तत्व की कमी है और मिट्टी की गुणवत्ता क्या है।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का लाभ प्राप्त कर किसानो का खाद का खर्च कम होता है और फसल की पैदावार बढ़ती है। Soil Health Card Scheme उर्वरको के उपयोग और फसल उत्पादकता मे सुधार के बारे मे मार्गदर्शन देकर टिकाऊ कृषि पद्धतियो को प्रोत्साहित करती हैं और पर्यावरण सरंक्षण मे मदद करती है।

Soil Health Card Scheme

Soil Health Card Scheme 2026

केन्द्र सरकार द्वारा साल 2015 मे Soil Health Card Scheme को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत मिट्टी के स्वास्थ्य का आकलन करके किसानो को विस्तृत रिपोर्ट प्रदान की जाती है। Soil Health Card के रुप मे जारी इस रिपोर्ट उपयुक्त उर्वरक और फसल चयन के लिए सुझाव शामिल होते है। आसान भाषा मे समझे तो Soil Health Card Scheme किसानो को मिट्टी के स्वास्थ्य पर एक मुफ्त रिपोर्ट प्रदान करती है जिसमे पोषक तत्वो जैसे नाइट्रोजन, फासफोरस और पीएच स्तर का विस्तृत विवरण होता है।

Soil Health Card उर्वरक के उपयोग और फसल चयन मे किसानो का मार्गदर्शन करती है। साल 2026 मे एआई संचालित मृदा परीक्षण और मोबाइल ऐप मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लिए आवेदन करना आसान बना देंगे। जिससे किसानो को बाढ़ प्रभावित या सूखा ग्रस्त प्रदेशो मे अपनी पैदावार बढ़ाने मे मदद मिलेगी।

Soil Health Card Scheme Objective (उद्देश्य)

इस योजना का लक्ष्य केवल मिट्टी की जांच करना नही हैं बल्कि खेती मे पोषक तत्वो के उपयोग का तरीका बेहतर बनाना है। हालांकि इसके प्रमुख उदेदश्य इस प्रकार है।

  • मिट्टी की गुणवत्ता का पता लगाना – खेत मे नाईट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्वो की उपलब्धता समझना।
  • संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देना – जरूरत से अधिक यूरिया या अन्य खाद डालने की आदत को कम करना।
  • खेती की लागत को नियंत्रित करने मे मदद करना – मिट्टी की जरूरत के अनुसार उर्वरक डालने से अनावश्यक खर्च कम करने का अवसर मिलता है।
  • फसल उत्पादन मे सुधार करना – उचित पोषण मिलने से फसल की वृद्धि और उत्पादन क्षमता बेहतर बनेगी।
  • मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना – जैविक खाद, बायो फर्जीलाइजर और अनावश्यक मृदा सुधारको के संतुलित उपयोग को प्रोत्साहित करना।
  • मृदा परिक्षण प्रयोगशालाओ को मजबूत बनाना – किसानो तक वैज्ञानिक जांच और कृषि सलाह पहुंचाने की व्यवस्था करना।

इन उद्देश्यो के माध्यम से यह योजना टिकाऊ खेती और मिट्टी के दीर्घकालिक संरक्षण को बढ़ावा देती है।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड मे किन 12 तत्वो की जांच होगी?

इस कार्ड की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमे मिट्टी की स्थिति को 12 प्रमुख पैरामीटर के आधार पर समझा जा सकता है। इससे किसानो को पता चलता है कि मिट्टी मे किन पोषक तत्वो की कमी है और किन तत्वो की मात्रा पर्याप्त है।

मिट्टी की जांच के 12 पैरामीटर

  • प्रमुख पोषक तत्व (Macronutrients)
    • नाइट्रोजन (N)
    • फॉस्फोरस (P)
    • पोटैशियम (K)
    • सल्फर (S)
  • सूक्ष्म पोषक तत्व(Micronutrients)
    • जिंक (ZN)
    • आयरन (Fe)
    • कॉपर (Cu)
    • मैंगनीज (Mn)
    • बोरॉन (B)
  • मिट्टी के गुण(Soil Properties)
    • PH – मिट्टी की अम्लीय या क्षारीय प्रकृति
    • EC – विद्युत चालकता, जो घुलनशील लवणो की स्थिति समझने मे मदद करता है।
    • OC – जैविक कार्बन की मात्रा

इन पैरामीटर का किसानो के लिए अर्थ

पैरामीटरखेती मे महत्व
नाइट्रोजनपत्तियो और पौधो की वृद्धि मे मदद
फॉस्फोरसजड़ो के विकास और ऊर्जा संबंधी प्रक्रियाओं में भूमिका
पोटैशियमपौधो की मजबूती, जल संतुलन और तनाव सहने की क्षमता
सल्फरप्रोटीन निर्माण और फसल पोषण मे भूमिका
जिंकपौधो की वृद्धि और एंजाइम संबंधी क्रियाओ के लिए जरूरी
आयरनक्लोरोफिल निर्माण और पौधो की सामान्य वृद्धि मे महत्वपूर्ण
कॉपरपौधो के एंजाइम गतिविधियो मे भूमिका
मैंगनीजप्रकाश संश्लेषण और पोषक तत्वो के उपयोग मे सहायक
बोरॉनकोशिका विकास और प्रजनन संबंधी प्रक्रियाओं के लिए जरूरी
PHपोषक तत्वो की उपलब्धता को प्रभावित करता है।
ECमिट्टी मे घुलनशील लवणो की स्थिति समझने मे सहायक
OCमिट्टे के जैविक पदार्थ और उसकी गुणवत्ता का संकेतक

ध्यान रखें की किसी तत्व की कमी या अधिकता का सही निष्कर्ष प्रयोगशाला रिपोर्ट और फसल की जरूरत के आधार पर निकाला जाना चाहिए। केवल पत्तियो का रंग देखकर उर्वरक की मात्रा तय करना महेशा उचित नही है।

Soil Health Card 2026

मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) किसानो को उनकी भूमि के लिए प्रदान की जाने वाली एक मुद्रित रिपोर्ट है। यह रिपोर्ट नाइट्रोजन, फासफोरस, पोटेशियम, पीएच, आयरन, कॉपर, बोरॉन, आदि 12 प्रमुख मानदंडो के आधार पर मिट्टी की पोषक तत्वो की स्थिति और समग्र अवस्था के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान करती है। इस टेडा का उपयोग करते हुए यह भूमि की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त उर्वरक उपयोग और मृदा प्रबंधन पद्धतियो का सुझाव देता है।

यह विभिन्न कृषि या भूमि प्रबंधन विधियो के कारण समय के साथ मृदा स्वास्थ्य मे होने वाले परिवर्तनो को भी ट्रैक करने मे मदद करता है। इसके लिए एसएचसी पोर्टल भी विकसित किया गया है जिसके माध्यम से किसान मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओ का पता लगा सकते हैं, अपनी मिट्टी के सैंपल की स्थिति का पता लगा सकते हैं इसके अलावा मृदा स्वास्थ्य कार्ड को डाउनलोड कर प्रिंट भी कर सकते है।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लिए देय शुल्क

मिट्टी की जांच, नमूना संग्रह और कार्ड तैयार करने की व्यवस्था सार्वजनिक वित्तपोषण के माध्यम से समर्थित हैं। लेकिन किसी किसान को उसके स्थानीय क्षेत्र मे कौन-सी सेवा की शर्त उपलब्ध होगी इसकी पुष्टि सम्बन्धित कृषि विभाग से करनी होगी। योजना मे मृदा नमूना संग्रह, जांच और कार्ड तैयार करने के लिए 300 रुपये प्रति कार्ड का उल्लेख है। हालांकि यह सरकारी लागत विवरण हैं, इसे किसान द्वारा अनिवार्य रुप से जमा की जाने वाली फीस न समझें।

अगर कोई व्यक्ति कार्ड बनवाने के नाम पर बड़ी व अग्रिम रकम की मांग करता हैं, तो भुगतान करने से पहले अपने जिले के कृषि विभाग या अधिकृत मृदा परीक्षण केन्द्र से जानकारी स्पष्ट कर लें। किसी भी निजी सेवा शुल्क के बारे मे रशीद और अधिकृत दर की पुष्टि करना समझदारी है।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनने मे लगने वाला समय और उसकी वैधता

इस कार्ड को नियमति अंतराल से जारी करने की व्यवस्था है। यह कार्ड सामान्य तौर पर हर दो साल मे जारी करने के चक्र से जुड़ा है। हालांकि किसी विशेष किसान के खेत का नया नमूना कब लिया जाएगा और रिपोर्ट कब उपलब्ध होगी। यह स्थानीय नमूना संग्रह, प्रयोगशाला मे जांच और रिपोर्ट दर्ज होने की प्रक्रिया पर निर्भर करता है। मिट्टी की स्थिति मे बदलाव होने पर किसान को अगली निर्धारित जांच की प्रतिक्षा किए बिना कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। उदाहरण के लिए खेत मे लगातार कम उत्पादन, लवणता के संकेत या पोषक तत्वो की गंभीर कमी दिखाई देने पर अतिरिक्त जांच की आवश्यकता हो सकती है।

मिट्टी की जांच क्यो जरूरी है?

अगर किसी खेत मे नाइट्रोजन पर्याप्त हैं, लेकिन जिंक की कमी हैं, तो केवल यूरिया की मात्रा बढ़ाने से समस्या का समाधान नही होगा। इसी प्रकार अगर मिट्टी का PH मान बहुत अधिक या बहुत कम हैं तो कई पोषक तत्व मौजूद होने के बावजूद पौधे उन्हें पर्याप्त मात्रा मे संग्रह नही कर पाते है। ऐसे मे मृदा स्वास्थ्य कार्ड इन कमियो की पहचान करने और उनके अनुरूप सुधार करने मे मदद करता है। हालांकि उर्वरक की सही मात्रा फसल, मिट्टी, सिंचाई, उत्पादन लक्ष्य और स्थानीय कृषि परिस्थितियो मे के अनुसार तय होती है।

Soil Health Card Scheme Key Highlight

योजना का नामSoil Health Card Scheme
शुरू की गईकेन्द्र सरकार द्वारा
कब शुरू की गई19 फरवरी 2015
सम्बन्धित विभागकृषि एंव किसान कल्याण विभाग
राज्यसम्पूर्ण भारत
वर्ष2026
लाभार्थीदेश के सभी किसान
लाभमिट्टी की गुणवत्ता की जांच व उर्वरक सुझाव
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
आधिकारिक वेबसाइटsoilhealth.dac.gov.in

यह योजना किन लोगो के लिए सबसे अधिक उपयोगी है?

मिट्टी की जांच और खेत के लिए उर्वरक संबंधी सिफारिशें प्राप्त करने के लिए किसान सम्बन्धित कृषि विभाग, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला या अधिकृत स्थानीय व्यवस्था से सम्पर्क कर सकते है। ध्यान दें कि किसी विशेष प्रकार की जमीन, पट्टे की खेती या अन्य स्थिति के लिए नमूना पंजीकरण की स्थानीय शर्ते अलग हो सकती है। इसलिए सम्बन्धित जिले के कृषि विभाग कार्यालय से पुष्टि करना उचित है।

Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)

  • Soil Health Card Scheme के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक पेशे से एक किसान होना चाहिए।
  • देश के सभी राज्यो के समस्त किसान इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • भूमि मालिक किसान औऱ किराएदार किसान दोनो इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • कोई भी कृषि योग्य भूमि, न्यूनतम आकार की कोई आवश्यकता नही है।

Soil Health Card Scheme 2026: नवीनतम सरकारी आकड़े

2026 के आधिकारिक आकड़े बताते है कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड कार्यक्रम बड़े स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इन आकड़ो का अर्थ समझना भी जरूरी हैं। 25.89 करोड़ कार्ड का आकड़ा योजना की शुरूआत से संचयी संख्या है। यह 2026 मे नए कार्ड प्राप्त करने वाले अलग अलग किसानो की संख्या नही है। एक किसान की जमीन के अलग अलग हिस्सो की रिपोर्ट भी अलग हो सकती है।

  • 13 मार्च 2026 तक 25.89 करोड़ योजना की शुरूआत से अब तक तैयार किए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड
  • 7.17 लाख संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित प्रदर्शन
  • 70,002 किसानो को मृदा स्वास्थ्य संबंधी सलाह पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित कृषि सखियां।

Soil Health Card Scheme Benefits (लाभ)

  • Soil Health Card Scheme से बेहतर उत्पादकता और मिट्टी का टिकाऊ उपयोग सुनिश्चित होता है।
  • Soil Health Card कृषि की दक्षता और स्थिरता मे सुधार करता है।
  • अनुकूलित उर्वरको के माध्यम से पैदावार मे 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि करता है।
  • यह अत्यधिक उर्वरक के प्रयोग को रोककर मिट्टी के स्वास्थ्य मे सुधार करता है।
  • फसलो का चयन और उपयुक्त फसलो के बारे मे मार्गदर्शन करता है।
  • Soil Health Card Scheme के तहत मिट्टी की गुणवत्ता का नियमित आकलन करके किसान उसकी उर्वरता मे होने वाले परिवर्तनो पर नज़र रख सकते है और कमियो को समय रहते दूर कर सकते है।
  • इससे मिट्टी की दीर्घकालिक उत्पादकता बनाए रखने और पर्यावरण प्रदूषण को कम करने मे मदद मिलती है।
  • SHC डिजिटल एक्सेस प्रदान करता हैं यानी ऐप या सीएससी के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य कार्ड की स्थिति की जांच की जा सकती है।

(Documents Require) जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • कृषि भूमि के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Soil Health Card Scheme Properties (विशेषताएं)

  • Soil Health Card Scheme से किसानो को खेती मे वैज्ञानिक तरीके अपनाने मे मदद मिलती है।
  • किसानो को एक मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिलता हैं जो मिट्टी के 12 मापतंडो का परीक्षण करता हैं।
  • इसमे नाइट्रोजन, फास्फोरस, जिंक, PH, आदि की जानकारी शामिल होती है।
  • यह रिपोर्ट खाद की सही मात्रा बताती है कि आपकी फसल के लिए कौन सा खाद कितनी मात्रा मे डालना उपयोगी होगा।
  • इससे खाद का खर्च 8 से 10 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
  • फसलो को संतुलित पोषक तत्व मिलने से फसल की पैदावार मे 5 से 6% की वृद्धि देखी जाती है।
  • किसानो को हर दो से 3 साल मे एक नया कार्ड दिया जाता है ताकि वह मिट्टी मे हो रहे बदलावो को समझ सकें।
  • प्रयोगशालाए सरकारी वित्तपोषित है और किसानो के लिए यह नि:शुल्क है।
  • मिट्टी विश्लेषण के लिए एआई परिणामो के लिए मोबाइल ऐप उपलब्ध है।
  • महिलाओं और आदिवासी किसानो के लिए सीएससी समर्थन प्राप्त है।

Also Read :-

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना आवेदन प्रक्रिया

Soil Health Card Scheme के लिए आवेदन करना सरल हैं और इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है। यह प्रक्रियाएं सुनिश्चित करती है कि सभी क्षेत्र के किसान इस सुविधा का लाभ उठा सके।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट (soilhealth.dac.gov.in) या SHC मोबाइल ऐप पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Soil Health Card Scheme
  • होम पेज पर आपको Farmer Corner के सेक्शन मे Apply Soil Health Card के लिंक पर क्लिक करना है।
Soil Health Card Scheme
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना आधार कार्ड नम्बर, मोबाइल नम्बर व पीएम किसान आईडी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको अपना नाम, पता, भूमि सम्बन्धित रिकॉर्ड और फसल का प्रकार बताना है।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड करना है।
  • इतना करने के बाद आपको ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करके मिट्टी परीक्षण का समय निर्धारित करना है।
  • ऐप या सीएससी के माध्यम से 15 से 30 दिनो के भीतर मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त हो जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको स्थानीय कृषि कार्यालय या मृदा परीक्षण प्रयोगशाला या सीएससी पर जाना है।
  • वहा पर जाकर आपको इस योजना का आवेदन फॉर्म लेना है।
  • आवेदन फॉर्म लेने के बाद आधार कार्ड, भूमि रिकॉर्ड, और फसल सम्बन्धित विवरण के साथ इस फॉर्म को भरना है।
  • इसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी संलग्न करे और मिट्टी के सैंपल एकत्र करने की अनुमति दे।
  • इतना करने के बाद मृदा स्वास्थ्य कार्ड सीएससी या डाक द्वारा 15 से 30 दिनो मे आपको प्राप्त हो जाएगा।
  • इस तरहा आप Soil Health Card Scheme के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन करके अपनी मिट्टी की जांच करा सकते है और Soil Health Card प्राप्त कर सकते है।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Soil Health Card की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको किसान सेवाएं या Soil Health Card का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • एक नया पेज आपके सामने खुलकर आएगा जिसमे आपको अपने राज्य, जिला, ब्लॉक व गांव का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करना है।
  • इतना करने के बाद आपको मांगी गई सभी जानकारी भरना है।
  • और कार्ड देखने या डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपका मृदा स्वास्थ्य कार्ड खुलकर आ जाएगा।
  • अब आप अपनी इस रिपोर्ट मे पोषक तत्वो की स्थिति और फसल सम्बन्धित सिफारिशे देख सकते है।

मिट्टी का नमूना कैसे लिया जाता है?

मृदा स्वास्थ्य कार्ड की गुणवत्ता इस बात पर निर्भर करती है कि मिट्टी का नमूना सही तरीके से लिया गया है या नही। अगर नमूना खेत के किसी एक असामान्य स्थान से लिया गया हैं तो रिपोर्ट पूरे खेत की वास्तविक स्थिति को सही ढंग से नही दर्शा सकती है।

हालांकि मिट्टी का नमूना लेने की सामान्य प्रक्रिया में यह बातें शामिल है:

  • खेत के उपयुक्त स्थान का चयन करना और असामान्य जगहो से बचना।
  • लगभग 15 से 20 सेंटीमीटर तक V आकार मे मिट्टी काटकर नमूना लेना।
  • खेत के चार कोनो और बीच सहित कई स्थानो से मिट्टी एकत्र करना।
  • एकत्र की गई मिट्टी को अच्छी तरहा मिलाकर प्रतिनिधि नमूना तैयार करना।
  • नमूने को सही पहचान के साथ प्रयोगशाला भेजना।

सामान्य नमूना योजना मे सिंचित क्षेत्र के लिए 2.5 हेक्टेयर और वर्षा आधारित क्षेत्र के लिए 10 हेक्टेयर के ग्रिड का उल्लेख मिलता है। वास्तविक नमूना इकाई और स्थान का निर्धारण निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाना चाहिए।

किसान के लिए उपयोगी सुझाव

खेत मे खाद डालने के तुरंत बाद या किसी एक जगह से मिट्टी लेकर पूरे खेत का निष्कर्ष न निकालें। नमूना लेने का सही समय और तरीका स्थानीय कृषि अधिकारी से समझ लें।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर खाद का उपयोग कैसे करे?

कार्ड हाथ मे आना पहला कदम है। वास्तविक लाभ तब मिलता हैं जब किसान उसकी रिपोर्ट को खेत लागू करना सीखता है। हालांकि इसके लिए निम्नलिखित बातो पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

  • फसल का सही चयन करें – खेत की मिट्टी और उपलब्ध पानी के अनुसार फसल चुनने मे रिपोर्ट मदद कर सकती है।
  • अनुशंसित मात्रा का पालन करें – उर्वरक की मात्रा फसल, मिट्टी और उत्पादन लक्ष्य के अनुरूप तय करें।
  • सूक्ष्म पोषक तत्वो का अंधाधुंध प्रयोग न करें – जिंक, बोरॉन या अन्य तत्व भी डालें जब जांच और कृषि सलाह से उनकी जरूरत स्पष्ट हो।
  • जैविक पदार्थ बढ़ाए – जहां उपयुक्त हो वहां पर गोबर की खाद, कम्पोस्ट, हरी खाद और फसल अवशेषो का वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाएं।
  • मिट्टी की अम्लीयता या क्षारीयता को समझें – PH की समस्या होने पर सुधारक का चयन और मात्रा विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार तय करें।
  • रिकॉर्ड रखें – किस खेत मे कितनी खाद डाली गई है, कौन सी फसल उगाई गई है और कितना उत्पादन हुआ इन बातो का रिकॉर्ड अगली फसल की योजना बनाने मे उपयोग होता है।

Note – मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिशें सामान्य कृषि सलाह से अधिक उपयोगी हो सकती हैं, लेकिन वह सिंचाई, बीज की गुणवत्ता, कीट प्रबंधन और मौसम का विकल्प नही है। खेती के सभी पहलुओ पर एक साथ ध्यान देना जरूरी होता है।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना व अन्य कृषि योजनाओं मे अंतर

योजनामुख्य उद्देश्य
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजनामिट्टी की जांच और उर्वरता संबंधी सलाह
राष्ट्रीय कृषि विकास योजनाकृषि विकास के लिए व्यापक योजना ढांचा
मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएंमिट्टी के नमूनो का वैज्ञानिक परीक्षण
प्राकृतिक एंव जैविक खेती से जुड़ी पहलेंखेतो मे संसाधनो के टिकाऊ उपयोग को प्रोत्साहन
मिट्टी का स्वास्थ्य और उर्वरता घटकसंतुलित पोषण और मृदा स्वास्थ्य सुधार

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का मुख्य कार्य किसानो को मिट्टी के बारे मे सही जानकारी देना है। इसको ऐसी योजना नही समझना चाहिए जिसके अन्तर्गत हर लाभार्थी को निश्चित नकद राशी, मुफ्त बीज या सीधे बैंक खाते मे सब्सिडी मिलती हो। किसी अन्य कृषि सहायता के लिए सम्बन्धित योजना की अलग पात्रता और नियम लागू होते है।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का किसानो पर प्रभाव

योजना के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग के सकारात्मक संकेत सामने आए है। मार्च 2025 मे राज्यसभा मे प्रस्तुत जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (National Productivity Council) के 2017 के अध्ययन में मृदा स्वास्थ्य कार्ड सम्बन्धित सिफारिशों के आधार पर उर्वरक और सूक्ष्म पोषक तत्व का उपयोग करने पर लगभग 8 से 10 प्रतिशत तक बचत तथा फसल उत्पादन मे 5 से 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। यह आकड़े अध्ययन के निष्कर्ष हैं, हर किसान के लिए सुनिश्चित परिणाम नही। किसी खेत मे वास्तविक लाभ उसकी मिट्टी की स्थिति, फसल, मौसम, सिंचाई और सलाह के पालन पर निर्भर करती है।

अगस्त 2026 मे सरकार ने योजना के अन्तर्गत 26.09 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जाने की जानकारी साझा की। साथ ही, संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानो को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण, प्रदर्शन और किसान मेलो जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गई है। इन प्रयासो का व्यापक उद्देश्य किसानो को केवल उर्वरक की मात्रा बढ़ाने के बजाए मिट्टी की वास्तविक जरूरत के अनुसार पोषण प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

ग्रामीण स्तर पर मिट्टी की जांच एंव रोज़गार के अवसर

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना एक महत्वपूर्ण पहलू गांव के आसपास मिट्टी परीक्षण की सुविधाओ को मजबूत भी करना है। ग्रामीण स्तर पर मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओ के लिए जून 2023 मे दिशा-निर्देश जारी किए गए थें। इनके माध्यम से पात्र ग्रामीण उद्यमियो, स्वंय सहायता समूहो और किसान उत्पादक संगठनो जैसी संस्थाओ को निर्धारित शर्तो के अन्तर्गत भागीदारी का अवसर प्राप्त होता है।

हालांकि व्यक्तिगत ग्रामीण उद्यमियो के लिए 18 से 27 वर्ष की आयु संबंधी शर्त का उल्लेख किया गया है। पात्रता, दस्तावेज़, प्रशिक्षण और अनुमोदन की शर्ते लागू दिशा-निर्देशो तथा सम्बन्धित जिला स्तरीय समीति के निर्णय के अनुसार तय होगी। इस प्रकार मृदा परीक्षण से जुड़ी सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रो मे तकनीकी कौशल और कृषि सेवा आधारित उद्यमिता के अवसर भी उपलब्ध करा सकती है।

योजना मे डिजिटल तकनीक की भूमिका

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना मे डिजिटल तकनीक के उपयोग से नमूना संग्रह, प्रयोगशाला जांच और कार्ड और कार्ड तैयार करने की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया है। हालांकि भारत सरकार ने 2023 मे योजना के डिजिटल पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन मे कई सुधार किए थें इनमे कुछ प्रमुख है जैसे :

  • जिओ-टैगिंग – मिट्टी के नमूने को सम्बन्धित भौगोलिक स्थान से जोड़ना।
  • GIS आधारित जानकारी – मिट्टी की जांच के परिणामो को मानचित्र पर देखने और विश्लेषण करने की सुविधा।
  • QR Code – नमूने की पहचान और ट्रैकिंग को आसान बनाने मे सहायता।
  • डिजिटल रिकॉर्ड – नमूना संग्रह, जांच और कार्ड जारी करने की प्रक्रिया का रिकॉर्ड रखना।
  • ऑनलाइन कार्ड सुविधा – किसानो को पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कार्ड देखने और डाउनलोड करने की सुविधा।

डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य रिकॉर्ड मे पारदर्शिता बढ़ाना, नमूनो की पहचान बेहतर करना और किसानो तक रिपोर्ट पहुंचाने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Soil Health Card Scheme से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते है तो आप निचे दिए गए नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हैल्पलाइन नम्बर – 9342769256

निष्कर्ष

Soil Health Card Scheme 2026 भारतीय किसानो के लिए मिट्टी की गुणवत्ता समझने और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का एक उपयोगी माध्यम है। यह योजना किसानो को बताती है कि उनकी जमीन मे कौन से पोषक तत्व पर्याप्त है, किनकी कमी हो सकती है, और फसल की जरूरत के अनुसार उर्वरको का प्रबंधन कैसे किया जाएं। 4 अगस्त 2026 तक सरकार द्वारा 26.09 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके थे। लेकिन योजना की वास्तविक सफलता केवल कार्ड जारी करने मे नही बल्कि किसानो द्वारा मिट्टी की रिपोर्ट को समझकर संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाने मे है।

अगर किसान मिट्टी की जांच, उचित उर्वरक इस्तेमाल, जैविक पदार्थो के प्रबंधन और वैज्ञानिक कृषि सलाह को अपनी खेती का नियमित हिस्सा बनाते हैं, तो इससे लागत को नियंत्रित करने, मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने और बेहतर उत्पादन की संभावना बढ़ाने मे मदद मिल सकती है। इसलिए अच्छी खेती की शुरूआत केवल बीज बोने से नही, बल्कि अपनी मिट्टी को समझने से होती है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

Soil Health Card के लिए मिट्टी के सैंपल कब लेना चाहिए

मिट्टी के सैंपल आमतौर पर फसल कटाई के बाद अगली फसल बुआई से पहले जब खेत खाली हो।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड क्या दर्शाता है?

मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिट्टी की गुणवत्ता जैसे कि पोषक तत्वो का स्तर, पीएच, उर्वरक संबंधी सलाह आदि को दर्शाता है।

Soil Health Card Scheme का क्या उद्देश्य है?

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को उनके खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान करना हैं ताकि किसान टिकाऊ खेती के लिए उर्वरक उपयोग और फसल चयन के बारे मे उचित निर्णय ले सके।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लिए कितना शुल्क लगता है?

मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लिए कोई भी शुल्क नही लगता है। इस योजना के अन्तर्गत सैंपल कलेक्शन और टेस्टिंग का खर्च केन्द्र सरकार उठाती है। किसानो के लिए यह सेवा निशुल्क है।

Leave a Comment