PM Suryoday Yojana 2026 : Full Guide to Benefits, Eligibility and Application Process

केन्द्र सरकार द्वारा देशभर मे सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना है। इस योजना के अन्तर्गत घरो को सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे किसी के लिए भी सोलर सिस्टम लगावाना आसान होगा और भारी बिजली की बचत होगी।

PM Suryoday Yojana 2026 का लाभ प्राप्त कर लोगो की पांरपरिक ऊर्जा स्त्रोतो पर निर्भरता कम होग और सतत जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा। पीएम सूर्योदय योजना के अन्तर्गत सरकार ने 1 करोड़ घरो की छत पर सौर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है। यह योजना देश मे सभी के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करके नवीनीकरणीय उर्जा सुलभ और आसान बनाने का लक्ष्य रखती है।

PM Suryoday Yojana

PM Suryoday Yojana 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 22 जनवरी 2024 को पीएम सूर्योदय योजना की घोषणा की गई है। PM Suryoday Yojana का संचालन नवीन एंव नवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के अन्तर्गत देश के 1 करोड़ आवासीय उपभोक्ताओ की छत पर रूफटॉप सोरल सिस्टम लगवाए जाएगें। जिससे उभोक्ताओं के बिजली बिल मे कटोती होगी और 300 यूनिट फ्री बिजली हर महीने प्राप्त होगी। इस योजना से भारत देश ऊर्जा के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनेगा।

पीएम सूर्योदय योजना के तहत लगाए जाने वाले रुफटॉप सोलर सिस्टम पूर्णत निशुल्क नही होगें परन्तु लाभुको को यह सोरल सिस्टम लगवाने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। भारत सरकार का लक्ष्य साल 2030 तक अपने कार्बन उत्सर्जन को 1 बिलिटन टन कम करना, कार्बन की तीव्रता को 45 प्रतिशत तक कम करना और अपनी ऊर्जा से जुड़ी आधी जरूरतो को सौर ऊर्जा से प्राप्त करना है।

वर्तमान मे पीएम सूर्यादय योजना की स्थिति

योजना के शुरूआती वर्षो की तुलना मे 2026 मे काफी तेर रफतार पकड़ी है। 28 जुलाई 2026 को सरकार द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार 22 जुलाई 2026 तक 39,72,447 रुफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके थें और 48,02,717 घरो को इसका लाभ प्राप्त हो चुका था। इसमे ग्रामीण परिवार भी शामिल है। केवल वित्तीय वर्ष 2025-26 मे 18.71 लाख रुफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए जिनमे 22.71 लाख परिवार लाभान्वित हुए। सरकार ने जून 2026 मे बताया था कि वर्ष के अन्त यानी दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरो तक रुफटॉप सोलर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। उसी समय के अनुसार 65 लाख से अधिक आवेदन प्रक्रिया मे थें। यह प्रगति बताती है कि 2026 मे यह योजना केवल सरकारी घोषणा नही रह गई हैं, बल्कि देश के घरेलू सोरल बाजार को बड़े पैमाने पर बदलने वाली पहल है।

PM Suryoday Yojana Objective (उद्देश्य)

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई PM Suryoday Yojana का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब एंव मध्यम वर्ग के परिवारो को सौर ऊर्जा के लिए प्रोत्साहित करना और अत्यधिक आने वाले बिजली बिल से मुक्त करना है। ताकि गरीब परिवालो की भी पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोतो पर निर्भर का कम हो सके। केन्द्र सरकार का लक्ष्य साल 2070 तक अपने कार्बन उत्सर्जन को नेट जीरो करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा साल 2030 तक अपनी गैर जीवाश्म ईंधन ऊर्जा की क्षमता को 500 गीगावॉट तक प्राप्त कर लेगी। इसके लिए पीएम सूर्योदय योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियो के घरो की छत पर सोलर रुफटॉप सिस्टम लगवाएं जाएगें जिससे भारत देश ऊर्जा के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनेगा।

PM Suryoday Yojana 2026 में सब्सिडी का विवरण

यह इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, वर्तमान केन्द्रीय सहायता संरचना के अनुसार :

सोलर सिस्टम क्षमताकेन्द्रीय सब्सिडी
1 KW30,000 रुपये तक।
2 KW60,000 रुपये तक।
3 KW78,000 रुपये तक।
3 KW से अधिकअधिकतम 78,000 रुपये तक।

पहले 2 KW क्षमता के लिए 30,000 रुपये प्रति KW और अगले 1 KW के लिए 18,000 रुपये की केन्द्रीय सहायता का प्रावधान है। हालांकि 3 KW से अधिक क्षमता पर अतिरिक्त केन्द्रीय सब्सिडी नही बढ़ती है।

उदाहरण से समझिए :

मान ले कि किसी परिवार ने 3 KW का रुफटॉप सोलर सिस्टम लगवाया।

  • पहले 2 KW पर सहायता = 60,000 रुपये।
  • अतिरिक्त 1 KW पर सहायता = 18,000 रुपये।
  • कुल CFA = 78,000 रुपये।

अगर कोई व्यक्ति 5 KW का सिस्टम लगाता हैं तब भी केन्द्रीय CFA की अधिकतम सीमा सामान्य आवासीय मामले मे 78,000 रुपये ही रहेगी। इसलिए 78,000 रुपये तक की सब्सिडी कहना सही हैं लेकिन हर 5 या 6 KW सिस्टम पर 78,000 रुपये प्रति KW जैसी जानकारी भ्रामक है।

हर महीने मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली

इस योजना को लोकप्रिय रुप से 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के नाम से भी जाना जाता है। सरकार का लक्ष्य है कि रूफटॉप सोलर के माध्यम से परिवार अपनी बिजली की जरूरत का बड़ा हिस्सा स्वंय पूरा कर सके। लेकिन इसको एक निश्चित सरकारी मुफ्त बिजली की तरह नही समझना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर 3 KW का सोलर सिस्टम औसतन महीने मे 300 यूनिट से अधिक बिजली पैदा कर सकता है। हालांकि वास्तिक उत्पादन स्थान धूप, मौसम, पैनल की दिशा, छाया और सिस्टम की दक्षता पर निर्भर करता है। अगर किसी घर की बिजली खपत सोरल उत्पादन के आसपास है तो उसका बिजली बिल बहुत कम हो सकता है। कुछ परिस्थितियो मे बिजली बिल शून्य भी आ सकता है। जुलाई 2026 तक सरकार ने बताया है कि 18.93 लाख से अधिक लाभार्थियो के बारे मे DISCOMs ने किसी माह/बिलिंग अवधि मे Zero Electricity Bill की सूचना दी थी।

PM Suryoday Yojana Key Highlight

योजना का नामPM Suryoday Yojana
शुरू की गईप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा
कब शुरू की गई22 जनवरी 2024
सम्बन्धित विभागनवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
वर्ष2026
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यसौर ऊर्जा को बढ़ावा देना
लाभसोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटpmsuryaghar.gov.in

किन लोगो को सब्सिडी नही मिलेगी

योजना की केन्द्रीय वित्तीय सहायता आवासीय उपभोक्ताओं के रूफटॉप सोलर के लिए है। सरकारी और वाणिज्यिक इमारतो में रुफटॉप सोलर को बढ़ावा देने की योजना का प्रावधान है। लेकिन इन श्रेणियो को इस योजना के तहत वही Residential CFA नही मिलता। जुलाई 2026 की सरकार की जानकारी के अनुसार सरकारी और Commercial Building के लिए इस योजन के तहत केन्द्रीय वित्तीय सहायता उपलब्ध नही है।

Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)

  • PM Suryoday Yojana के लिए आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • देश के गरीब एंव मध्यम वर्गीय परिवार इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास खुद की आवासीय संपत्ति होनी चाहिए जिसकी छत सौर पैनल लगने के लिए उपयुक्त हो।
  • आवेदक की सभी स्त्रोतो से पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 50 हजार रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के नाम पर एक वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए।
  • आवेदक ने पहले अन्य किसी भी प्रकार की सौर सिस्टम सब्सिडी का लाभ न प्राप्त किया हो।
  • आवेदक के नाम एक बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस सक्रिय हो।

सोलर लगवाने मे होने वाला खर्च

सोलर सिस्टम की कुल कीमत केवल उसकी KW क्षमता से तय नही होती है। इसमें Penal, Inverter, Mounting Structure, Wiring, Installation, Meter Related Work और अन्य Components शामिल होते है। इसलिए 78,000 रुपये की सब्सिडी को सरकार पूरा सोलर सिस्टम मुफ्त दे रही है यह समझना सही नही है। अगर किसी 3 KW सिस्टम की कुल Installation Cost 1 लाख रुपये हैं तो पात्रता और स्वीकृति के अनुसार 78,000 तक CFA मिलने के बाद शेष राशी उपभोक्ताओं को स्वंय या उपलब्ध Financing के माध्यम से वहन करनी पड़ेगी। इसलिए Vendor चुनते समय केवल सबसे कम Quotation देखकर निर्णय लेना सही नही है। इसके लिए Penal और Inverter की गुणवत्ता Warranty, Installation Standard, After Sale Service और Vendor की विश्वसनीयता भी अवश्य देखें।

PM Suryoday Yojana Benefits (लाभ)

  • PM Suryoday Yojana के तहत पात्र लाभुको की छत पर सोलर सिस्टम लगवाए जाएगें।
  • इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाकर वह खुद की बिजली उत्पन्न कर सकेंगे।
  • जिससे लाभुको के बिजली बिल मे कमी होगी और हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली प्राप्त होगी।
  • इस योजना से पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत पर निर्भरता कम होगी और सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
  • पीएम सूर्योदय योजना से लाभुको को बिजली बिल बचाने मे मदद मिलेगी जिससे उनका वित्तीय बोझ कम होगा।

Documents Require (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मकान स्वामित्व के दस्तावेज़
  • बिजली का बिल
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

PM Suryoday Yojana Subsidy (सब्सिडी)

PM Suryoday Yojana के तहत घर की छत पर सौर पैनल लगाने के लिए दी जाने वाली सब्सिडी और पैनल की क्षमता और घर की औसत मासिक बिजली खपत के आधार पर अलग अलग निर्धारित हैं। इस योजना के अन्तर्गत घर की छत पर सौर पैनल लगवाने पर दी जाने वाली सब्सिडी का विवरण इस प्रकार है।

सौलर पैनल (किलोवाट मे)सब्सिडी राशी (रुपये मे)
1 किलोवाट20,000 रुपये।
2 किलोवाट40,000 रुपये।
3 किलोवाट60,000 रुपये।
3 किलोवाट से ऊपर70,000 रुपये।

नोट – इसके अतिरिक्त यह योजना शेष खर्चो को पूरा करने के लिए कम ब्याज वाले ऋणो तक पहुंच को आसान बनाती हैं जिससे परिवार पर वित्तीय बोझ कम से कम हो जाता है।

Also Read :-

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के अन्तर्गत आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको पीएम सूर्योदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
PM Suryoday Yojana
  • होम पेज पर आपको Login के सेक्शन मे Consumer Login का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
PM Suryoday Yojana
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Yes, I Have read all the guidelines of PM Suryoday Yojana पर टिक करना है और Verify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और Continue के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर जाएगा
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको पावती रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इसके बाद सम्बन्धित अधिकारी आपके आवेदन व दस्तावेज़ो का सत्यापन करेंगे।
  • सफल सत्यापन के बाद अधिकृत विक्रेता सौर पैनल की स्थापना के लिए आपके सम्पर्क करेंगे ।
  • सौर पैनल स्थापित हो जाने के 30 दिनो के भीतर सब्सिडी राशी आपके बैंक खाते मे जमा कर दी जाएगी।
  • इस प्रकार आप PM Suryoday Yojana के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते है।

सोलर के लिए लोन की सुविधा

सोलर की शुरूआत लागत को कम करने के लिए योजना मे Collateral Free Concessional Loan की व्यवस्था भी महत्वपूर्ण है। 28 जुलाई 2026 की एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीयकृत बैंको के माध्यम से पात्र Residential Rooftop Solar Installation के लिए Concessional Loan Repo Rate + 50 Basis Points पर उपलब्ध कराया जा रहा था। उस समय प्रभावी दर 5.75% सालाना बताई गई थी। यह व्यवस्था ख़ासकर उन परिवारो के लिए महत्वपूर्ण हैं जो एक मुश्त रकम खर्च करने के बजाए EMI के माध्यम से सोलर लगवाना चाहते है। हालांकि वास्तविक Loan Approval, Interest, Tenure और अन्य शर्ते सम्बन्धित बैंक तथा Borrow Profile पर निर्भर करेगी।

2026 मे ULA Model

इस योजना के अन्तर्गत 2026 मे Utility Led Aggregation (ULA) मॉडल को भी आगे बढ़ाया गया है। इसमे DISCOM/Utilities की भूमिका बढ़ती हैं बड़े पैमाने पर Household के लिए Rooftop Solar Installation को Aggregate करके लागू किया जाता है। जून 2026 मे सरकार ने बताया था कि विभिन्न राज्यो के लगभग 30 लाख Rooftop Solar Installation मॉडल के तहत Planned थे। इसका खास उद्देश्य उन परिवारो तक पहुंच बढ़ाना हैं जिनके लिए सामान्य प्रक्रिया या Upfront Cost बाधा बन सकती है।

किराए के मकान मे रहने वाले लोग भी होगें लाभान्वित

योजना मे रूफटॉप और बिजली कनेक्शन से जुड़े अधिकार महत्वपूर्ण हैं। अगर मकान किराए का है तो छत पर Permanent Rooftop Solar Installation करने से पहले मकान मालिक की अनुमति और सम्बन्धित बिजली/DISCOM नियमो को देखना जरूरी होगा। इसलिए किराएदारो को बिना मकान मालिक की सहमति के Rooftop Solar Installation नही कराना चाहिए।

अपार्टमेंट या सोसायटी में रहने वालो को भी मिलेगा लाभ

योजना मे Group Housing Societies (GHS) और Residential Welfare Association (RWA) के Common Facilities के लिए भी प्रावधान है। इसमे Common Area Electricity तथा EV Charging जैसी जरूरते शामिल होगी। इसके अलावा CFA के लिए निर्धारित शर्ते लागू होगी। इसका सीधा अर्थ यह है कि Rooftop Solar का फायदा केवल स्वतंत्र मकान मालिक तक सीमित नही है। Housing Societies के Common Infrastructure मे भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

बिजली बिल कैसे कम होगा?

अगर किसी परिवार की दिन के समय बिजली की खपत ज्यादा हैं तो छत पर लगे सोलर पैनल दिन मे ही बिजली पैदा करते है। ऐसे मे दिन के समय सोरल पैनल से बनी बिजली उपयोग की जा सकती है। अतिरिक्त बिजली Grid मे भेजी जा सकती है। अगर सम्बन्धित व्यवस्था और Net Metering नियम लागू हो तब। इस प्रकार एक परिवार को ग्रिड से कम बिजली खरीदनी पड़ेगी। रात मे जब सौलर पैनल बिजली उत्पन्न नही करेंगे तब सामान्य ग्रिड से बिजली ली जा सकती है। यानी सौरल पैनल का फायदा केवल बिजली बनाना नही हैं बल्कि असली लाभ घर की कुल Grid Electricity Consumption को कम करना है।

PM Suryoday Yojana 2026 मे Net Metering क्या है?

Net Metering को आसान भाषा मे समझना जरूरी है। अगर आपका Rooftop Solar सिस्टम आपकी तत्काल खपद से अधिक बिजली पैदा करता है तो अतिरिक्त बिजली Grid को भेजी जा सकती है। इसका हिसाब Meter के जरिए किया जाता है। लेकिन इसके लिए आपके राज्य/डिस्कॉम के नियमो के तहत Grid Export की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। इसी वजह से Installation से पहले अपने DISCOM के लागू Net Metering और Interconnection Rules को समझना जरूरी है। सरकार ने योजना की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए Net Metering Agreement को National Portal की Application प्रक्रिया का हिस्सा बनाने जैसे कदम उठाएं है।

1KW, 2KW या 3KW कौन सा Solar System बेहतर है?

हालांकि इस सवाल का जवाब इसके प्रश्न मे ही छुपा हुआ है। चूकि यह आपके बिजली बिल और खपत पर निर्भर करता है।

सामान्यत :

  • 0-150 Units/Month लगभग 1-2 किलोवाट
  • 150-300 Units/Month लगभग 2-3 किलोवाट
  • 300 + Units/Month लगभग 3 किलोवाट से अधिक क्षमता पर भी विचार किया जा सकता है।

लेकिन इसे कठोर नियम नही समझना चाहिए। वास्तविक System Size तय करते समय छत की उपलब्ध जगह, स्थानीय Solar Generation, दिन के समय की खपत और भविष्य की विद्युत मांग को भी ध्यान मे रखना होगा।

पीएम सूर्योदय योजना के फायदें

परिवार के लिए :

  • बिजली बिल मे संभावित बड़ी बचत
  • बिजली कीमतो मे भविष्य की बढ़ोतरी से कुछ सुरक्षा
  • अपनी बिजली खुद पैदा करने का अवसर
  • Surplus Generation से संभावित आर्थिक लाभ
  • लंबे समय मे Rooftop Solar Asset का निर्माण।

देश के लिए :

इस योजना से Residential Rooftop Solar मे लगभग 30 GW क्षमता जुड़ सकती है और 25 वर्ष के Lifetime मे लगभग 720 Million Tonnes CO2 Equivalent Emission कम हो सकती है। योजना से लगभग 17 लाख सीधी नौकरी पैदा होने का भी अनुमान लगाया गया था।

2026 मे योजना मे आने वाली चुनौतियां

किसी भी बड़े सरकारी कार्यक्रम की तरहा PM Surya Ghar के सामने भी व्यावहारिक चुनौतिया है। क्योकि कुछ उपभोक्ताओं के लिए शुरूआती Installation Cost अभी भी बड़ी बाधा हो सकती है। इसके अलावा Loan Approval, Documentation, DISCOM Verification, Vendor Availability और Installation Quality जैसे मुद्दे अलग अलग क्षेत्रो मे अनुभव को प्रभावित कर सकते है। इसलिए 2026 मे सरकार का फोकस केवल Subsidy देने पर नही बल्कि Financing, ULA Modal, Vendor Ecosystem और Application Process को सरल बनाने पर भी रहा है।

आवेदन के समय इन गलतियो से अवश्य बचें

  • 78,000 रुपये मे पूरा सोलर सिस्टम मिल जाएगा ऐसी बातो पर भरोसा न करें। क्योकि यह राशी अधिकतम केन्द्रिय CFA है न कि पूरी Installation Cost
  • किसी अनजान एजेंट को OTP न दें और Application और Subsidy से सम्बन्धित कार्य Official Portal और Official Website से ही करें।
  • Vendor की जांच अवश्य करें सिर्फ कम कीमत देखकर वेंडर चुनने के बजाए उसकी Registration, Warranty और Service Support अवश्य देखें।
  • बिजली बिल और Consumer Details सही भरें गलत Consumer Number या Bank Details आवेदन को निरस्त करा सकती है।
  • Solar Capacity अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें। केवल अधिक सब्सिडी प्राप्त करने के लिए जरूरत से बहुत बड़ा सिस्टम लगाना हमेशा आर्थिक रुप से बेहतर नही होता है।
  • हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे दावो से सावधान रहें क्योकि Solar Generation मौसम और Installation Conditions पर निर्भर करती है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप PM Suryoday Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 15555

निष्कर्ष

PM Suryoday Yojana भारत के घरेलु ऊर्जा क्षेत्र मे एक महत्वपूर्ण बदलाव की कोशिश है। सबसे आकर्षक बात 78,000 तक की केन्द्रिय सब्सिडी हैं, लेकिन योजना का वास्तविक लाभ इससे आगे जाता है। कम बिजली बिल, ऊर्जा आत्मनिर्भरता, संभावित शून्य बिजली बिल, रोज़गार और देश की सौर ऊर्जा क्षमता मे वृद्धि यह इसके व्यापक प्रभाव है। 2026 तक योजना के आकड़े यह भी दिखाते हैं कि Rooftop Solar Adoption तेज हुआ है। फिर भी किसी परिवार के लिये यह फैसला केवल सरकार कितनी सब्सिडी दे रही हैं देखकर नही होना चाहिए। घर की मासिक बिजली खपत, छत की स्थिति, स्थानीय डिस्कॉम के नियम, वेंडर की गुणवत्ता और कुल Installation Cost को साथ देखकर निर्णय लेना सबसे बेहतर तरीका है।

Note :- अन्य किसी जानकारी/अंतिम आवेदन से पहले आधिकारिक पोर्टल पर ही विजिट करना सबसे सुरक्षित तरीका है। इसके अलावा सम्बन्धित डिस्कॉम की वर्तमान जानकारी आवश्य चेक करें।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या व्यवसाय हेतु पीएम सूर्योदय योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है?

नहीं, पीएम सूर्योदय योजना केवल आवासीय घरो के लिए है न कि व्यवसाय और औद्योगिक संस्थाओं के लिए।

क्या इस योजना के अन्तर्गत सोलर पैनल लगवाने के लिए ऋण लिया जा सकता है?

हां, इस योजना के अन्तर्गत सोरल पैनल लगवाने के लिए ऋण लिया जा सकता है। क्योकि इसमे कम ब्याज वाले ऋणो के प्रावधान शामिल है।

PM Suryoday Yojana के अन्तर्गत कितनी सब्सिडी प्राप्त की जा सकती है?

PM Suryoday Yojana के तहत सोलर पैनल लगवाने पर 20 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्राप्त की जा सकती है। यह सब्सिडी सौर सिस्टम की क्षमता के आधार पर अलग अलग निर्धारित है।

Leave a Comment