E Shram Card 2026 | ई श्रम कार्ड पंजीकरण व लॉगिन, 2026 मे ऐसे करे आवेदन

E Shram Card 2026:- देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिको को एक मंच से जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा E Shram Card की शुरूआत की गई है। इस कार्ड की सहायता से देश के श्रमिको को भारत सरकार की और से कई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एंव वित्तीय योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए एक ई श्रम पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (eshram.gov.in) पर जाकर देश के सभी मजदूर व कामगार श्रमिक अपना ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

अगर आप भी एक श्रमिक हैं और अपना E Shram Card बनवाना चाहते हैं तो आप भी इस पोर्टल पर जाकर अपने E Shram Card के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और अपना एक नि:शुल्क ई श्रम कार्ड प्राप्त कर सकते है।

E Shram Card 2026

E Shram Card | ई श्रम कार्ड क्या है

भारत सरकार द्वारा देश के श्रमिको के लिए ई श्रम कार्ड की शुरूआत की गई है। यह कार्ड श्रम एंव रोज़गार मंत्रालय के प्राधिकरण के अन्तर्गत आता है। इस कार्ड के माध्यम से बेरोज़गारो को रोज़गार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाते है और उनको विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। E Shram Card 2026 का लक्ष्य सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिको का डेटा तैयार करना और उनको एक पोर्टल से जोड़ना है। अगर आप भी ई श्रम कार्ड पोर्टल (E Shram Card Portal) पर अपना रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आपको एक यूएएन (UAN) नम्बर उपलब्ध कराया जाएगा। ई श्रम कार्ड का उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरो व कामगारो को सशक्त बनाना है।

क्योकि इस कार्ड की वैधता जीवन पर्यन्त होती हैं। जब तक कि इसे मंत्रालय की ओर से निरस्त न किया जाए। ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए आप ई-श्रम पोर्टल पर जाकर खुद से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा आप जन सेवा केन्द्र पर जाकर भी अपना पंजीकरण करा सकते है। इस पोर्टल पर उपलब्ध पंजीकरण प्रक्रिया व अन्य सभी सुविधाएं और सेवाएं पूर्णत नि:शुल्क है।

E Shram Card 2026 Highlight

आर्टिकलE Shram Card 2026
पोर्टल का नामई श्रम पोर्टल
लॉन्च किया गयाकेन्द्र सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागश्रम एंव रोज़गार मंत्रालय
वर्ष2026
लाभार्थीदेश के सभी असंगठित श्रमिक
उद्देश्यसभी श्रमिको का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करना और उनको एक पोर्टल से जोड़ना
लाभई श्रम कार्ड दिए जाएगें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटeshram.gov.in

E Shram Card Benefits (लाभ)

ई श्रम कार्ड के बहुत से लाभ हैं इनमे से कुछ प्रमुख लाभ इस प्रकार है।

  • E Shram Card से पंजीकृत मजदूरो को सामाजिक व आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • आंशिक रुप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपये तक की राशी दी जाती है।
  • इस पोर्टल से मजदूर प्रवासी श्रमिको का पता लगाने मे भी मदद मिलती है।
  • ई श्रम कार्ड पर बीमा कवर भी मिलता है इसके अलावा आकस्मिक मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये प्रदान किये जाते है।

E Shram Card Documents Require (जरूरी दस्तावेज़)

  • आवेदक का नाम व पेशा
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पते का प्रमाण पत्र
  • पारिवारिक विवरण
  • शैक्षणिक योग्यता
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर व बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Also Read :- Latest Central Govt Schemes

E Shram Card Online Registration 2026

  • सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
E Shram Card
  • होम पेज पर आपको Register on eshram का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
E Shram Card
  • अब आपके सामने Self Registration का पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना हैं और EPFO और ESIC की जानकारी Yes or No मे देनी होगी।
  • इतना करने के बाद आपको Sand OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के नियम व शर्तो को स्वीकार करते हुए बॉक्स पर टिक करना हैं और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपका ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप ई श्रम पोर्टल पर बहुत ही आसानी से अपने ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

E Shram Card Login

  • सर्वप्रथम आपको ई श्रम पोर्टल पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Already Registered? Login का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा
E Shram Card
  • अब आपको इसमे अपना यूएएन नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी जन्म तिथि दर्ज करके कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको Generate OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और वेरिफाई कर लेना है।
  • ओटीपी वेरिफाई करते ही आप ई श्रम पोर्टल पर लॉगिन हो जाएगें।
  • इस प्रकार आप ई श्रम पोर्टल पर आसानी से लॉगिन कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

ई श्रम कार्ड से जुड़ी अन्य किसी जानकारी या सहायता के लिए आप दिए गए नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 14434

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

ई श्रम कार्ड के लिए कौन पात्र है?

देश के अंसगठित क्षेत्र के कामगार E Shram Card के लिए पात्र होगें जिनकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच है।

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए किन-किन चीजो की आवश्यकता है?

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर की आवश्यकता होगी। जो आधार कार्ड से लिंक हो।

Leave a Comment