उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओ को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना को शुरू करने की घोषणा की गई हैं जिसका नाम उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य की मेधावी छात्राओ को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी। UttarPradesh Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के तहत प्राप्त स्कूटी का उपयोग लाभार्थी छात्राएं अपने घर से कॉलेज आने-जाने के लिए कर सकती है।
UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के लिए 400 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया हैं ताकि इस योजना का कार्यान्वयन सुचारू रुप से किया जा सके। यह योजना मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मुफ्त स्कूटी उपलब्ध कराएगी जिससे वह सशक्त होकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होगी। राज्य की जो कोई भी छात्राएं इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो उन सभी को पहले आवेदन करना होगा। हालाकि इसके लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जिनको पूरा करना जरूरी है।

Uttar Pradesh Rani Laxmi Bai Scooty Yojana 2026
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने 11 फरवरी 2025 को राज्य का बजट पेश किया गया है। इस बजट मे उन्होने राज्य की मेधावी छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य की मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी। राज्य की उन सभी छात्राओं को UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana का लाभ प्राप्त होगा जिन्होने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा मे उच्चतम अंक प्राप्त किए है और उच्च शिक्षा मे प्रवेश लिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के कार्यान्वयन हेतु एक बार फिर से 400 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। बेटियो को शिक्षा के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूपी सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है जिसको उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित किया जाएगा। फिलहाल यह योजना केवल एक घोषणा हैं जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इसको लेकर आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी किए जाएगें और आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ठ की जाएगी।
2026 का योजना का सबसे बड़ा अपडेट
इस योजना को लेकर एक सबसे महत्वपूर्ण बात समझना जरूरी है। शुरूआती सरकारी बजट मे प्रावधान मे 400 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की गई थी। उत्तर प्रदेश के 2026-27 के बजट दस्तावेज़ मे योजना के लिए 400 करोड़ का प्रावधान स्पष्ट रुप से दर्ज है। इसके बाद जुलाई 2026 में कैबिनेट मे पात्रता और क्रियान्वयन संबंधी दिशा-निर्देशो को मंजूरी दी।
सितंबर मे उच्च शिक्षा विभाग ने लगभग 40 हजार स्कूटी की खरीद के लिए 320 करोड़ कि निविदा प्रक्रिया शुरू की। इसलिए इंटरनेट पर दिखाई देने वाले अलग अलग आकड़ो को देखकर भ्रमित नही होना चाहिए। योजना के व्यापक स्तर पर 50 हजार का उल्लेख मिलता है। जबकि मौजूदा खरीद प्रक्रिया मे 40 हजार स्कूटी के लिए निविदा जारी होने की जानकारी सामने आई है।
योजना के प्रमुख लाभ
योजना के तहत चयनित छात्राओं को केवल दो पहिया वाहन ही नही दिया जाएगा। बल्कि उपलब्ध दिशा-निर्देशो और विभागीय जानकारी के अनुसार पैकेज मे कई सुविधाएं शामिल हैं, जैसे कि :
- मुफ्त पेट्रोल चालित स्कूटी
- वाहन का पंजीकरण शुल्क
- वाहन बीमा
- ISI Mark हेलमेट
- जरूरी वाहन एक्सेसरीज
- शुरूआती उपयोग के लिए 4 लीटर पेट्रोल
यानी अभ्यार्थी को स्कूटी मिलने के बाद शुरूआती पंजीकरण और बीमा जैसे खर्चो का अलग से भोझ नही उठाना पड़ेगा।
विशेष श्रेणी की छात्राओ को मिलेगी अतिरिक्त राहत
रानी लक्ष्मीबाई मुफ्त स्कूटी योजना मे दिव्यांग, निराश्रित और शहीद परिवारो की बेटियो के लिए सामान्य मेरिट से अलग राहत का प्रावधान रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन विशेष श्रेणी की छात्राओं को निर्धारित सामान्य मेरिट से 10 प्रतिशत कम अंक होने पर भी योजना का लाभ देने पर विचार किया जा सकता है। यह प्रावधान उन छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण है जो सामाजिक या पारिवारिक परिस्थितियो के कारण सामान्य प्रतिस्पर्धा मे पीछे रह सकती है। दिव्यांग छात्राओं के मामले मे दिव्यांगता से सम्बन्धित निर्धारित शर्ते भी लागू होगी। इसलिए केवल सामान्य सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर पात्रता तय करने के बजाए सम्बन्धित विश्व-विद्यालय या उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूची को देखना अधिक सुरक्षित है।
योजना में आय सीमा कितनी है
सामान्य पात्रता के लिए परिवार की वार्षिक आय सीमा 12 लाख रुपये बताई गई है। इसका सीधा अर्थ यह नही कि 12 लाख रुपये से अधिक आय वाले परिवार की छात्रा को हर स्थिति मे योजना से बाहर कर दिया जाएगा। विशेष श्रेणियो जैसे दिव्यांग, छात्राएं, शहीद परिवारो की बेटियां और निराश्रित छात्राएं के लिए आय सम्बन्धित शर्तो मे छूट का प्रावधान किया गया है। इसलिए आवेदन या दस्तावेज सत्यापन के समय अपनी श्रेणी के अनुसार नियम देखना जरूरी है।
Rani Laxmi Bai Scooty Yojana Objective (उद्देश्य)
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana की घोषणा के पिछे का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना का नोडल विभाग उच्च शिक्षा विभाग होगा जिसके तहत सभी पात्र छात्राओं को फ्री स्कूटी वितरित की जाएगी। उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना से उन सभी मेधावी छात्राओ को पुरस्कृत किया जाएगा जिन्होने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा मे अच्छा प्रदर्शन किया है।
इस योजना का लाभ प्राप्त कर छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होगीं और अपने घर से विद्यालय आसानी से आ जा सकेंगी। यह योजना छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र मे सशक्त व आत्मनिर्भर बनाएगी जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र मे उनको मनोबल बढ़ेगा।
सभी कॉलेज की छात्राओ को मिलेगी स्कूटी
नही, यह योजना हर छात्रा के लिए सार्वभौमिक मुफ्त स्कूटी नही है। योजना मे केवल मेधावी छात्राओ की मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया है। उपलब्ध 2026 दिशा-निर्देशो के अनुसार सम्बन्धित संस्थानो की स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं मे शीर्ष 5 प्रतिशत को प्राथमिक आधार बनाया गया है। इसलिए किसी छात्रा का स्नातक पास होना अपने आप स्कूटी मिलने की गारंटी नही है।
क्या निजी कॉलेज की छात्राएं भी पात्र है?
यह प्रश्न इसलिए महत्वपूर्ण है क्योकि योजना को लेकर अलग-अलग खबरो में संस्थानो की श्रेणी के बारे मे यह अलग जानकारी दिखाई दे रही है। वर्तमान कार्यान्वयन मे विश्वविद्यालयो और संबद्ध डिग्री कॉलेजों से पात्र छात्राओ का डेटा मांगे जाने की जानकारी सामने आ रही है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेजो मे शीर्ष 5 प्रतिशत छात्राओ की सूची तैयार करने और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया की रिपोर्ट है। इसलिए किसी निजी/संबद्ध कॉलेज की छात्रा को केवल कॉलेज के नाम के आधार पर पात्र या अपात्र मानना उचित नही होगा। अपने विश्वविद्यालय/कॉलेज की आधिकारिक सूचना को अन्तिम आधार मानें।
UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana Key Highlight
| योजना का नाम | UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana |
| घोषणा की गई | वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना द्वारा |
| कब घोषित की गई | बजट 2025 मे |
| सम्बन्धित विभाग | उच्च शिक्षा विभाग |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य की मेधावी छात्राएं |
| उद्देश्य | लड़कियो की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना |
| लाभ | मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी |
| श्रेणी | सरकारी योजना उत्तर प्रदेश |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uphed.gov.in |
मेरिट लिस्ट कैसे तैयार की जाएगी?
योजना की दिलचस्प बात इसका मेरिट आधारित चयन है। हर विश्वविद्यालय या निर्धारित संस्थागत इकाई मे महिला स्नातक विद्यार्थियो की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। और शीर्ष 5 प्रतिशत छात्राओ को चयन के लिए लिया जाएगा। इससे अलग अलग विश्वविद्यालयो मे कटऑफ अलग हो सकती है। इसका एक वास्तविक उदाहरण अक्टूबर 2026 मे सामने आया है। अगर आगरा विश्वविद्यालय से सम्बन्धित 1,445 छात्राओं की सूची जारी होने की रिपोर्ट आई है। वहां सामान्य मेरिट कटऑफ 85.12 प्रतिशत बताई गई थी।
क्या पूरे यूपी की मेरिट एक जैसी होगी
नही, योजना मे शीर्ष 5 प्रतिशत महिला स्नातको के आधार पर चयन होने के कारण प्रत्येक विश्वविद्यलय या सम्बन्धित संस्थान की मेरिट अलग हो सकती है। यही वजह है कि आगरा मे 85.12 प्रतिशत की कट ऑफ होने का अर्थ यह नही कि लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, प्रयागराज या किसी अन्य विश्वविद्यालय मे भी ठीक 85.12 प्रतिशत ही कटऑफ होगी। हालांकि छात्राओं को अपने संस्थान की प्रकाशित सूची अवश्य देखनी चाहिए।
Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)
- UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य की केवल मेधावी छात्राएं ही इस योजना के लिए पात्र होंगी।
- छात्रा ने 12वीं कक्षा मे न्यूनतम 75% अंक प्राप्त किये हो।
- छात्रा की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक छात्रा किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त महाविद्यालय या संस्थान मे नामाकिंत होनी चाहिए।
- उच्च शिक्षा के प्रथम वर्ष की छात्राएं इस योजना के लिए पात्र होंगी।
- छात्रा ने पहले अन्य किसी फ्री स्कूटी योजना का लाभ न प्राप्त किया हो।
- राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को इस योजना मे प्राथमिकता मिलेगी।
क्या ऑनलाइन फॉर्म भरना जरूरी है?
इसका उत्तर सभी छात्राओं के लिए अलग अलग है। बता दे कि जहां विश्वविद्यालय ने पात्र छात्राओ से निर्धारित आवेदन या सत्यापन फॉर्म मांगा है। वहां उसे भरना जरूरी होगा। वही कुछ छात्राओं का आधार सत्यापन पहले से पूरा होने पर दोबारा आवेदन की आवश्यकता नही हो सकती है। इसलिए अपने विश्वविद्यालय की नवीनतम सूचना को ही प्राथमिकता दें।
Rani Laxmi Bai Scooty Yojana Benefits (लाभ)
- UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के तहत राज्य सरकार द्वारा 12वी कक्षा की मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जाएगी।
- इससे छात्राओं को कॉलेज जाने के लिए परिवहन की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
- छात्राएं ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रो से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकेंगी।
- यह योजना परिवहन या असुरक्षा की समस्या के चलते छात्राओ की पढ़ाई छोड़ने की दर को कम करेगी।
- यह योजना मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेगी।
- यह योजना महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा मे महत्वपूर्ण कदम है।
50,000 स्कूटी कब मिलेगी?
3 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50,000 मेधावी छात्राओं को अगले महीने स्कूटी देने की बात दोहराई है। इससे सीधा सकेंत मिलता है कि वितरण का लक्ष्य नवंबर 2026 के आसपास रखा गया है। इससे पहले सितंबर मे 40,000 स्कूटी की खरीद के लिए लगभग 320 करोड़ के टेंडर की जानकारी सामने आई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार खरीद प्रक्रिया मे सभी स्कूटी की आपूर्ति के लिए 100 दिन की शर्त रखी गई थी। इसलिए आवेदन कब शुरू होगें से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रश्न अब यह है कि आपका नाम पात्रता/मेरिट प्रक्रिया मे है या नही।
Documents Require (जरूरी दस्तावेज़)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- उच्च शिक्षा मे प्रवेश का प्रमाण पत्र व आईडी
- मोबाइल नम्बर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Read Also :-
- Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana
- Kisan Karz Mafi Yojana 2026
- UP SC/ST Hostel Scheme
- Vivah Protsahan Puraskar Yojana
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana का आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद सभी आवदेन पत्रो का सत्यापन किया जाएगा। पात्र व चयनित छात्राओ को एसएमएस या ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक जिले मे विशेष वितरण केन्द्र स्थापित किये जाएगें इन केन्द्रो पर पहचान और चयन की स्थिति की पुष्टि के बाद ही छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
Rani Laxmi Bai Scooty Yojana Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि फिलहाल यह योजना अभी केवल एक घोषणा हैं। इसमे आवेदन प्रक्रिया के बारे मे कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नही है। जल्द ही राज्य उच्च शिक्षा विभाग UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के लिए दिशा-निर्देश तैयार करेगा और इसे मंत्रिमंडल से मंजूरी के लिए प्रस्तुत करेगा।
मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद यह योजना पूरे उत्तर प्रदेश मे लागू कर दी जाएगी। इस योजना के अन्तर्गत आवेदन प्रक्रिया सम्बन्धित विभाग द्वारा तय की जाएगी। हालांकि इसके लिए पात्र छात्राओ को थोड़ा इंतेजार करना होगा। जैसे ही इस सम्बन्ध मे हमे कोई जानकारी प्राप्त होगी तो आपको तुरंत अपडेट करेंगे ताकि आप सबसे पहले इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सके और लाभ उठा सकें।
स्कूटी पेट्रोल की होगी या इलेक्ट्रिक?
2026 मे स्वीकृत योजना के सम्बन्ध मे उपलब्ध जानकारी मे पेट्रोल चालित स्कूटी का उल्लेख है। सरकार की ओर से यह बताय गया हैं, इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना मे पेट्रोल मॉडल को लेकर लागत और व्यवहारिकता जैसे पहलुओ पर विचार किया गया है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रहे ऐसे दावो पर भरोसा न करें, जिनमे बिना सरकार की पुष्टि के किसी विशेष इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल का नाम बताया गया है।
क्या स्कूटी को बेचा जा सकता है?
इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को पढ़ाई के दौरान आवागमन के लिए निजी परिवहन सुविधा प्रदान करना है। इसलिए इसे सामान्य रुप से बाजार मे बेचना सही नही होगा। योजना के कार्यान्वयन मे वाहन के उपयोग और स्वामित्व से जुड़ी शर्ते लागू होगी। इस विषय पर सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि लाभार्थी वाहन मिलने के समय जारी किये जाने वाले सरकारी दस्तावेज़/शर्ते को ध्यान से पढ़ें। केवल सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर स्कूटी बेचने या ट्रांसफर करने का निर्णय नही लेना चाहिए।
वर्ष 2026 में योजना की वर्तमान स्थिति
अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध जानकारी को अगर क्रम से देखें तो :
- 2025-26 योजना के लिए बजट में वित्तीय व्यवस्था की गई जिसमे 400 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
- फरवरी 2026-27 के बजट मे भी योजना के लिए 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।
- जुलाई 2026 मे कैबिनेट ने योजना के कार्यान्वयन सम्बन्धि दिशा-निर्देशो को मंजूरी दी।
- सितंबर 2026 मे 40 हजार स्कूटी की खरीद के लिए 320 करोड़ की निविदा प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी सामने आई है।
- अक्टूबर 2026 कुछ विश्वविद्यालयो मे छात्राओ की मेरिट और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है तथा पात्र छात्राओ की सूचियां जारी होने लगी है।
इससे यह स्पष्ट है कि योजना अब चयन, सत्यापन और वाहन खरीद/वितरण की प्रक्रिया मे प्रवेश कर चुकी है।
क्यो महत्वपूर्ण है यह योजना?
किसी छात्रा के लिए स्कूटी केवल एक वाहन नही है। क्योकि कई ग्रामीण परिवारो की बेटियो को कॉलेज तक पहुंचने मे के लिए छात्राओ को बस के समय, साझा वाहन या परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धता पर निर्भर रहना पड़ता है। रोजाना का यही संघर्ष कभी कभी उच्च शिक्षा छोड़ने का कारण बन जाता है। ऐसे मे यह योजना छात्राओ की इसी समस्या को कम करने की कोशिश करती है:
- स्कूटी से कॉलेज आने जाने मे समय बचता है।
- परिवहन पर होने वाला नियमित खर्च घटेगा।
- दूर स्थित कॉलेज मे पढ़ाई जारी रखना आसान होगा।
- छात्राओ की Mobility और Independency बढ़ेगी।
- ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रो मे मेधावी छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा।
हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने भी योजना के उद्देश्य मे महिला उच्च शिक्षा मे भागीदारी बढ़ाने और ड्रॉपआउट कम करने पर जोर दे रही है।
छात्राओं के लिए जरूरी सलाह
अगर आप 2025-26 मे स्नातक उत्तीर्ण कर चुके हैं और आपके अच्छे अंक हैं, तो अभी से अपने दस्तावेज़ व्यवस्थित रखें। खास तौर पर मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र मे नाम तथा अन्य विवरण सही होना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय की वेबसाइट और नॉटिस बोर्ड नियमित रुप से देखते रहे।
क्योकि कई संस्थानो मे सूची और सत्यापन की प्रक्रिया संस्था स्तर पर आगे बढ़ रही है। इस योजना के नाम पर अगर कोई व्यक्ति आपसे आवेदन के बदले पैसे मांगता हैं तो सावधान रहें। इसके अलावा मुफ्त स्कूटी पाने के नाम पर अनधिकृत वेबसाइट, फर्जी लिंक या फर्जी ऐप पर आधार, बैंक विवरण, ओटोपी या अन्य कोई भी जानकारी साझा न करें :
- OTP किसी को न दें
- बैंक पिन या UPI PIN साझा न करें।
- केवल स्कूटी दिलाने के नाम प किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें।
- किसी भी वेबसाइट को सरकारी या ऑफिशियल मानने से पहले उसका स्त्रोत अवश्य जाचें।
- अपने कॉलेज/विश्वविद्यालय की वेबसाइट और आधिकारिक नॉटिफिकेशन को ही प्राथमिकता दें।
सम्पर्क विवरण
अगर आप UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते है तो आप उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।
निष्कर्ष
यह योजना अब उत्तर प्रदेश की उन योजनाओं मे शामिल हो चुकी है। जिन पर छात्राओ और उनके परिवारो की नजर बनी हुई है। 400 करोड़ रुपये के बजट के प्रावधान से लेकर कैबिनेट की मंजूरी, स्कूटी की खरीद प्रक्रिया और विश्वविद्यालय स्तर पर मेरिट सूची तैयार होने तक योजना न कई चरण पार कर लिए है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार ने 50,000 मेधावी छात्राओ को लाभ देने का लक्ष्य रखा हैं। इसके अलावा 3 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री ने अगले महीने वितरिण की बाद कही है।
अगर आपने 2025-26 मे स्नातक पूरा किया है और अच्छे अंक हैं तो आज ही अपने कॉलेज और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की मेरिट/पात्रता सूची जरूरी जांचें। अगर आपका नाम सूची मे हैं, तो सत्यापन की अन्तिम तिथि को बिल्कुल भी नज़रअदाज़ करें। क्योकि कई विश्वविद्यालयो में समय पर आवेदन और दस्तावेज़ सत्यापन की जिम्मेदारी छात्रा पर ही रखी गई है।
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
जल्द ही UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद इसे पूरे प्रदेश मे लागू किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
क्या निजी कॉलेज/संस्थानो मे पढ़ने वाली छात्राएं भी इस योजना के लिए पात्र होंगी?
नहीं, केवल सरकारी और मान्यता प्राप्त कॉलेज/संस्थानो मे पढ़ने वाली छात्राएं ही इस योजना के लिए पात्र होगीं।