UP Sauchalay Sahayata Yojana 2026: शौचालय के लिए 12,000 रुपये वित्तीय सहायता, ऐसे करे आवेदन

UP Sauchalay Sahayata Yojana:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम उत्तर प्रदेश शौचालय सहायता योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिको को शौचालय बनवाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। वह पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो अपने घरो मे शौचालय बनवाना चाहते हैं तो वह UP Sauchalay Sahayata Yojana 2026 के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है। इस योजना के अन्तर्गत निर्माण श्रमिको को अपने घरो मे शौचलय बनवाने के लिए 12,000 रुपये वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

राज्य के शहरी एंव ग्रामीण दोनो ही क्षेत्र के नागरिको को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के एक पंजीकृत श्रमिक हैं और UP Sauchalay Sahayata Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सही जगह हैं क्योकि आज के इस लेख मे हम यूपी शौचालय सहायता योजना पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

UP Sauchalay Sahayata Yojana

UP Sauchalay Sahayata Yojana 2026

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के श्रमिको के लिए यूपी शौचालय निर्माण योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत किया जा रहा है। UP Sauchalay Sahayata Yojana 2026 के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिको को शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह वित्तीय सहायता लाभार्थियो को दो किस्तो मे दी जाएगी। इस योजना के तहत 6000 रुपये की पहली कस्त शौचालय निर्माण से पहले दी जाएगी। उसके बाद दूसरी किस्त के 6000 रुपये शौचालय का काम पूरा हो जाने के पश्चात दी जाएगी।

इस योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। UP Sauchalay Sahayata Yojana 2026 का लाभ प्राप्त कर गरीब परिवार अपने घरो मे पक्के शौचालय का निर्माण करा पाएगें और वह खुले मे शौच से मुक्त होकर स्वच्छ भारत मिशन मे भागीदार होगें। क्योकि यह योजना पात्र उम्मीदवारो को शौचालय निर्माण के लिए वित्तीय मदद प्रदान करेगी।

UP Sauchalay Sahayata Yojana 2026 Highlight

आर्टिकलUP Sauchalay Sahayata Yojana 2026
योजना का नामशौचालय सहायता योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागश्रम विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के पंजीकृत श्रमिक
लाभशौचालय निर्माण हेतु वित्तीय सहायता
सहायता राशी12,000 रुपये।
श्रेणीसरकारी योजना उत्तर प्रदेश
आवदेन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटupbocw.in

यूपी शौचालय सहायता योजना का उद्देश्य

शौचालय सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य खुले मे शौच को समाप्त करना और स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देना है। UP Sauchalay Sahayata Yojana 2026 के तहत राज्य मे ग्रामीण और शहरी दोनो ही क्षेत्रो को खुले मे शौच से मुक्त किया जाएगा। अगर आपके घर मे शौचालय उपलब्ध नही हैं और आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी यूपी शौचालय सहायता योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

उत्तर प्रदेश शौचालय सहायता योजना 2026 के लिए पात्रता

  • UP Sauchalay Sahayata Yojana 2026 का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक एक निर्माण श्रमिक होना चाहिए।
  • आवेदक उत्तर प्रदेश भवन एंव अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत होना चाहिए।
  • वह नागरिक जिनके पास घर है परन्तु शौचालय नही है तो वह इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक ने अन्य किसी सहायता योजना के तहत शौचालय के लिए वित्तीय लाभ न प्राप्त किया हो पात्र होगा।
  • आवेदक ने नियमित रुप से अंशदान किया हो पात्र होगा।
  • आवेदक के पास राष्ट्रीयकृ बैंक की किसी शाखा मे एक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिय होनी चाहिए।

शौचालय सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निर्माण श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Read Also :-

उत्तर प्रदेश शौचालय सहायता योजना 2026 आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upbocw.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
UP Sauchalay Sahayata Yojana
  • होम पेज पर आपको योजनाएं के सेक्शन मे समस्त योजनाएं का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
UP Sauchalay Sahayata Yojana
  • क्लिक करते ही आपके सामने समस्त योजनाओं की सूची खुलकर आ जाएगी जिसमे आपको शौचलय सहायता योजना का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे आपको पूछी गई जानकारी को दर्ज करना है जैसे आवेदक का नाम, आधार कार्ड नम्बर, ईमेल आईडी व मोबाइल नम्बर आदि।
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने शौचालय सहायता योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको अपने आवेदन पत्र की फिर से जांच कर लेनी है और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
  • सत्यापन मे सबकुठ ठीक पाए जाने पर आपके आवेदन पत्र को अप्रवल दे दिया जाएगा और आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप UP Sauchalay Sahayata Yojana 2026 के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी श्रम कार्यालय, संबंधित तहसीलदार या फिर ब्लॉक कार्यालय जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से UP Sauchalay Sahayata Yojana का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • आप दिये गए लिंक पर क्लिक करके भी शौचलय सहायता योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट निकलवा सकते है।
UP Sauchalay Sahayata Yojana
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलक्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वही पर जमा कर देना है जहां से आपने इसे प्राप्त किया है।
  • इसके बाद सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा आवेदन पत्र और सभी दस्तावेज़ो को सत्यापित किया जाएगा।
  • सत्यापन के बाद पात्र उम्मीदवारो की सूची तैयार की जाएगी इस सूची मे शामिल उम्मीदवारो को शौचालय सहाया योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप यूपी शौचालय सहायता योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ उठा सकते है।

Check Application Status UP Sauchalay Sahayata Yojana 2026

  • सबसे पहले आपको श्रम कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको निचे कि ओर योजना के आवेदन की स्थिति जानने के लिए यहां क्लिक करें योजना के आवेदन की स्थिति जानने के लिए यहां क्लिक करें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
UP Sauchalay Sahayata Yojana 2026
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपनी आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है।
UP Sauchalay Sahayata Yojana 2026
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Sand OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और Verify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप यूपी शौचालय सहायता योजना के आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप UP Sauchalay Sahayata Yojana 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की Official Website पर जा सकते हैं।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर प्रदेश शौचालय निर्माण योजना के लिए कौन पात्र है?

इस योजना के लिए राज्य के भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत निर्माण श्रमिक पात्र होगें। जिनके घर मे पक्का शौचालय उपलब्ध नही है।

Leave a Comment