Shreyas Scheme 2026 | फ्री स्किल डेवलेपमेंट ट्रेनिंग | Shreyas Scheme Registration

Shreyas Scheme 2026 :- केन्द्र सरकार द्वारा देश के युवाओं के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम श्रेयस योजना है। इस योजना के अन्तर्गत युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे उनके लिए रोज़गार की संभावनाएं बढ़ेगी और युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा होगें। Shreyas Scheme 2026 के अन्तर्गत युवाओं को उद्योगो से सम्बन्धित नई तकनीक एंव जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। जिससे वह एक अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते है।

अगर आप भी एक युवा हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप सही जगह पर है। क्योकि आज के इस लेख मे हम श्रेयस योजना Shreyas Yojana पर विस्तार से चर्जा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करके लाभ उठा सकते है।

Shreyas Scheme 2026

Shreyas Scheme 2026

केन्द्र सरकार द्वारा श्रेयस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। Shreyas Scheme 2026 के अन्तर्गत देश के युवाओं के कौशल विकास के लिए मुफ्त प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे देश मे रोज़गार के नए अवसर पैदा होगें और युवाओं को अच्छा रोज़गार प्राप्त होगा। देश के स्नातक या डिग्री करने वाले युवाओं को Shreyas Scheme 2026 का लाभ प्राप्त होगा।देश के जिन युवाओं का स्नातक या डिग्री पूरी हो चुकी हैं उन सभी युवाओं को और अधिक सक्षम व कुशल बनाने के लिए यह योजना शुरू कि गई है। Shreyas Yojana से शिक्षित व बेरोज़गार युवाओं को बहुत लाभ प्राप्त होगा।

श्रेयस स्कीम की सबसे महत्वपूर्ण अपडेट

श्रेयस स्कीम से सम्बन्धित अलग अलग योजनाओं की अपनी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और पोर्टल है। वही भारत सरकार के National Scholarship Portal पर Academic Year 2026-27 के लिए सम्बन्धित योजनाएं अलग अलग सूचीबद्ध है। उदाहरण के लिए Central Sector Scholarship of Top Class Education for SC Student के लिए 2026-27 मे आवेदन 1 जून 2026 से खुले है। छात्रो के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

इसी प्रकार SC/OBC विद्यार्थियो के लिए Free Coaching Scheme भी 2026 में NPS पर उपलब्ध है। इसकी छात्रो के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है। इसका सीधा मतलब यह है कि विद्यार्थियो को अपने वर्ग, पाठ्यक्रम और जरूरत के हिसाब से Component का चयन करना चाहिए।

Shreyas Scheme 2026 Key Highlight

आर्टिकलShreyas Scheme 2026
योजना का नामश्रेयस योजना
शुरू की गईकेन्द्र सरकार द्वारा
कब शुरू की गई27 फरवरी 2019
सम्बन्धित विभागमानव संसाधन विकास विभाग
राज्यभारतवर्ष
वर्ष2026
लाभार्थीदेश के शिक्षित बेरोज़गार युवा
उद्देश्ययुवाओं को प्रशिक्षित कर अच्छा रोज़गार प्रदान करना
लाभफ्री स्किल ट्रेनिंग
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटshreyas.ac.in

Shreyas Scheme Objective (उद्देश्य)

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई श्रेयस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा उद्योग तथा सेवा समिति क्षेत्रो के बीच संबंध स्थापित करना है। ताकि युवा आसानी से रोज़गार प्राप्त कर सके। Shreyas Yojana के अन्तर्गत युवाओं को आसानी से रोज़गार प्राप्त होगा और वह कौशल विकास के साथ साथ अच्छा पैसा भी कमाएगें। इस योजना से उच्च शिक्षा प्रणाली मे रोज़गार सम्बन्धि पाठ्यक्रमो को जोड़ा जाएगा। जिससे रोज़गार की क्षमता मे काफी हद तक सुधार होगा और अच्छी गुणवत्ता वाले वर्कर उद्योग तथा व्यापार से जुड़ सकेंगे।

Shreyas Scheme के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

श्रेयस योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है। सामान्य तौर पर इसकी पात्रता निम्नलिखित बातो पर निर्भर करती है:

  • आवेदक किस सामाजिक वर्ग से सम्बन्धित है।
  • वह किस स्तर की पढ़ाई कर रहा है।
  • उसका Course और Institute सम्बन्धित Scheme के लिए मान्य है या नही।
  • परिवार की आय सीमा क्या है।
  • विद्यार्थी ने सम्बन्धित Qualifying Examination या Admission Requirements पूरी की भी है या नही।

For Example :-

  • Top Class Education मुख्य रुप से SC विद्यार्थियो के लिए है।
  • Free Coaching में SC और OBC दोनो वर्ग के विद्यार्थियो के लिए है।
  • NFSC Research Oriented है और NOS विदेश मे उच्च शिक्षा के लिए है।

इसलिए श्रेयस योजना मे कितने प्रतिशत अंको की आवश्यकता हैं यह मायने नही रखता है। क्योकि अंक, आय सीमा, कोर्स, संस्थान और वर्ग की शर्तें अवयव के अनुसार बदलती रहती है।

श्रेयस के 4 प्रमुख घटक

Free Coaching Scheme

यह घटक आर्थिक रुप से कमजोर SC और OBC विद्यार्थियो को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस घटक के तहत प्रतियोगी और व्यवसायिक परिक्षाओं की तैयारी मे सहायता दी जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसका उद्देश्य विद्यार्थियो को प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओ में प्रवेश तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्र मे रोज़गार के अवसर के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।

इसका लाभ उन विद्यार्थियो के लिए महत्वपूर्ण हैं जो UPSC, SSC, Railway, State PCS, Banking, PSU, Bima, Engineering, Medical, Law and Management जैसी परिक्षाओ की तैयारी करना चाहते है। साल 2026 मे इस घटक के तहत करीब 9.87 करोड़ रुपये खर्च हुए और 854 लाभार्थियो को सहायता प्रदान की गई है। जबकि 2025-26 तक इसके कुल लाभार्थियो की संख्या 23,208 रही है।

Top Class Education

यह Component मेधावी SC विद्यार्थियो को देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानो मे पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देने पर केन्द्रित है। हालांकि यह सहायता 12वीं कक्षा के बाद की पढ़ाई के लिए है। यह मंत्रालय द्वारा Notified/Empanelled संस्थानो मे लागू होती है। 2026-27 के लिए भी इसके लिए Official Guidelines भी जारी की जा चुकी है। इसलिए केवल किसी अच्छे कॉलेज मे प्रवेश मिल जाना पर्याप्त नही है। विद्यार्थी को यह भी देखना होगा कि उसका संस्थान और पाठ्यक्रम सम्बन्धित योजनाओं की शर्तो के अन्तर्गत आता हो।

Top Class Component के तहत 2014-15 से 2025-26 तक करीब 703.44 करोड़ रुपये खर्च किए गए और करीब 35,237 विद्यार्थियो को इसका लाभ प्राप्त हुआ है। केवल 2025-26 मे 4,742 लाभार्थियो के लिए 117.19 करोड़ रुपये का व्यय दर्ज किया गया जो इस अवधि मे सबसे अधिक वार्षिक व्यय था।

National Overseas Scholarship (NOS)

अगर किसी विद्यार्थी का लक्ष्य विदेश से Master/Phd करना हैं तो यह स्कॉलरशिप सबसे महत्वपूर्ण अवसरो मे से एक है। NOS के तहत SC सहित कुछ अन्य पात्र वंचित वर्गो के कम आय वाले मेधावी विद्यार्थियो को विदेश मे उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। इसमे कुल 125 Slots है। इसमे 115 SC, 6 De-Notified/Nomadic/Sami-Nomadic Tribes और 4 Landless Agricultural Laborers/Traditional Artisan के लिए निर्धारित है। प्रत्येक चयन वर्ष मे 30 प्रतिशत स्कॉलरशिप महिला उम्मीदवारो के लिए Earmarks की जाती है।

2026-27 के पहले Round के लिए आवेदन 24 अप्रेल 2026 से 2 जून 2026 तक स्वीकार किए गए थे। 4 से 7 जून 2026 तक केवल पहले से आवेदन करने वाले उम्मीदवारो के Correction के लिए पोर्टल खेला गया था। इसलिए अक्टूबर 2026 मे नया आवेदन करने की सोच रहे उम्मीदवारो को यह समझना जरूरी है कि पहले Round की Registration Window बंद हो चुकी है और विभाग मे 2026-27 के पहले राउंड का परिणाम भी जारी कर दिये है। 2014-15 से 2025-26 तक NOC के तहत 764 विद्यार्थियो के विदेश मे जाकर उच्च शिक्षा लेने की जानकारी सरकार ने दी है। 2025-26 मे 67 उम्मीदवार विदेश गए और इस Component पर करीब 54.89 करोड़ रुपये खर्च हुए है।

National Fellowship for Scheduled Cast Students (NFSS)

श्रेयस का यह हिस्सा उन SC विद्यार्थियो के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जो आगे चलकर Research और Academic Career मे जाना चाहते है। NFSS के अन्तर्गत भारतीय विश्वविद्यालयो, संस्थानो और कॉलेज मे M.Phil./Phd स्तर के Research के ले वित्तीय सहायता दी जाती है। इसमे हर साल 2,000 नई Fellowship की व्यवस्था की जाती है। इनमे 1,500 Humanities/Social Science और 500 Sciences Steam के लिए है। इसमे विद्यार्थियो का चयन UGC NET/Joint CSIR-UGC NET से सम्बन्धित प्रक्रिया के माध्यम से होता है।

साल 2014-15 से 2025-26 के बीच NFSC के तहत लगभग 2,199.28 करोड़ रुपये खर्च हुए और 59,039 Scholars लाभान्वित हुए। वर्ष 2025-26 मे ही 4,218 विद्वान के लिए 213.45 करोड़ रुपये का व्यय दर्ज किया गया। इसलिए श्रेयस का यह हिस्सा केवल स्कॉलरशिप नही है। यह SC शोधार्थियो को उच्च स्तरीय अकादमिक करियर कि दिशा मे आगे बढ़ाने का माध्यम भी है।

    Shreyas Scheme 2026 Eligibility (पात्रता)

    • श्रेयस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक भारत का मूल निवासी नागरिक होना अनिवार्य है।
    • आवेदक की आयु 35 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए।
    • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
    • देश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र इस योजना के लिए पात्र होगें।
    • देश के मेधावी छात्र इस योजना के लिए पात्र होगें जो किसी क्षेत्र मे स्नातक या डिग्री की उपाधि पूरी कर चुके है।
    • आवेदक के स्नातक या स्नातकौत्तर मे 60% या इससे अधिक अंक होने चाहिए।
    • आवेदक के पास एक बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हों।
    • इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिय होनी चाहिए।

    Shreyas Scheme Benefits (लाभ)

    • देश के युवाओं को रोज़गार से जोड़ने के लिए श्रेयस योजना को शुरू किया गया है।
    • इस योजना के अन्तर्गत युवाओं को मुफ्त ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी जिससे उनको आसानी से रोज़गार प्राप्त होगा।
    • केवल अन्तिम वर्ष के छात्रो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
    • Shreyas Yojana मे चयनित विद्यार्थियो को फ्री औद्योगिक ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
    • इस योजना के अन्तर्गत 6 महीने से 1 वर्ष तक की फ्री ट्रेनिंग देने का प्रावधान है।
    • ट्रेनिंग के साथ उनको हर महीने 6000 रुपये भी दिये जाएगें।
    • यह राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

    Read Also :-

    Shreyas Scheme 2026 Documents Require (जरूरी दस्तावेज़)

    • आधार कार्ड
    • पेन कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • आयु प्रमाण पत्र
    • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
    • स्व घोषणा पत्र
    • मोबाइल नम्बर
    • बैंक पासबुक
    • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

    2026-27 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

    निम्नलिखित तालिका मे तिथियां National Scholarship Portal पर Academic Year 2026-27 के लिए दी गई है।

    विवरणतिथियां
    आवेदन शुरू01 जून 2026
    आवेदन की अन्तिम तिथि31 अक्टूबर 2026
    आवेदन का सत्यापन15 नवंबर 2026
    संस्थान सत्यापन15 नवंबर 2026
    डीएनओ/एमएनओ/एसएनओ सत्यापन30 नवंबर 2026

    Shreyas Yojana Apply Process 2026 (आवेदन प्रक्रिया)

    • सबसे पहले आपको श्रयस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://shreyas.ac.in/ पर जाना है।
    • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
    • होम पेज पर आपको Login का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
    • आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको New User Register का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
    • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपके अपने राज्य का चयन करना है।
    • इसके बाद आपको अपने जिले व इंस्टीट्यूट का चयन करना है।
    • इतना करने के बाद आपको अपना मोबाइल नम्बर व ईमेल आईडी दर्ज करनी है।
    • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Sand Registration Details पर क्लिक कर देना है।
    • क्लिक करते ही आपके मोबाइल नम्बर या ईमेल आईडी पर आपका यूजर नेम व पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
    • आपको प्राप्त यूजर नेम व पासवर्ड की मदद से फिर से लॉगिन कर लेना है।
    • लॉगिन करते ही आपके सामने श्रेयस पोर्टल डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको Apply Online के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
    • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
    • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
    • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
    • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
    • क्लिक करते ही आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
    • इस प्रकार आप श्रेयस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

    2026 में श्रेयस के नाम पर यह सबसे बड़ी गलती न करें

    वर्तमान समय मे कई ब्लॉग या वेबसाइट Shreyas Scheme 2026 को लेकर कई आकर्षक दावे करती दिखाई दे सकती है। ऐसे मे केवल नाम देखकर आवेदन करना जोखिम भरा हो सकता है। हालांकि Shreyas Scheme कोविभिन्न उच्च शिक्षा के क्षेत्र मे किए जाने वाले उपाए के रुपरेखा के रुप मे बताया गया है। जबकि वर्ष 2026-27 मे सम्बन्धित स्कीम अलग अलग नामो और प्रक्रियाओं के साथ उपलब्ध है जैसा कि हमने आपको पहले ही इस स्कीम के 4 Components मे बता दिया है। इसलिए Shreyas Scheme 2026 की किसी भी नई जानकारी को ऑफिशियल पोर्टल से सत्यापित करना बहुत जरूरी है।

    2026-27 में SC और OBC विद्यार्थियो के लिए क्या ख़ास है?

    SC और OBC विद्यार्थियो के लिए सत्र 2026-27 मे राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के अन्तर्गत कई महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध है। एससी विद्यार्थियो के लिए Central Sector Scholarship of Top Class Education और Free Coaching प्रमुख विकल्प है। जबकि OBC/EBC/DNT विद्यार्थियो के लिए PM Yasasvi Scholarship Central Sector Scholarship of Top Class Education in Collage भी NPS पर Listed है। इन योजनाओं की आवेदन अवधि और Verification Deadlines भी पोर्टल पर उपलब्ध है। इसलिए 2026 मे केवल विद्यार्थी को अपना श्रेणी, कोर्स और अध्ययन का स्तर और उद्देश्य के आधार पर योजना का चयन करना चाहिए।

    Shreyas Scheme की उपलब्धियां

    घटक2014-15 से 2025-26 तक खर्चकुल लाभार्थी
    Free Coachingलगभग 145.10 करोड़23,208
    Top Class Educationलगभग 703.44 करोड़35,237
    National Overseas Scholarshipलगभग 461.57 करोड़764
    National Fellowship for SCलगभग 2,199.28 करोड़59,039
    कुललगभग 3,509.39 करोड़1,18,248

    यह आकड़े केन्द्र सरकार द्वारा 15 सितंबर 2026 को जारी श्रेयस सम्बन्धित जानकारी के लिए दिए गए है।

    Shreyas Scheme 2026 का महत्व

    इस योजना की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसका उद्देश्य केवल फिस भरने तक सीमित नही है। कल्पना कीजिए एक विद्यार्थी के पास प्रतिभा है लेकिन मंहगी कोचिंग का खर्च उठाना मुश्किल है। दूसरे विद्यार्थी को किसी Premier Institute मे Admission मिल गया है। मगर Higher Education की लागत चुनौती बन रही है। कोई तीसरा विद्यार्थी विदेश मे Research करना चाहता हैं और चौथा Phd के बाद Academic Career बनाना चाहता है। श्रेयस के अलग अलग अवयव इन अलग अलग परिस्थितियो को Address करते है। यानी इसकी असली ताकत एक छात्रवृत्ति नही बल्कि शिक्षा की पूरी यात्रा मे अलग-अलग स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने की सोच है।

    श्रेयस स्कीम की महत्वपूर्ण बातें

    • SHREYAS का पूरा नाम Scholarship for Higher Education for Young Achievers है।
    • इसका संबंध सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग की उच्च शिक्षा से जुड़ी पहलो से है।
    • NFSC Research-Oriented SC Student के लिए महत्वपूर्ण Fellowship Component हैं, और इसके तहत 2000 रुपये की नई Fellowship का प्रावधान बताया गया है।

    सम्पर्क विवरण

    अगर आप Shreyas Scheme 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप श्रेयस योजना या मानव संसाधन विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।

    निष्कर्ष

    Shreyas Scheme 2026 को एक साधारण छात्रवृत्ति योजना नही समझना चाहिए। यह एससी और ओबीसी सहित लक्षित समाजिक समूहो के विद्यार्थियो को Coaching, Premier Higher Education, Overseas Studies और Research जैसे अलग अलग चरणो का अवसर देने वाली व्यापक सरकारी पहल से जुड़ा ढ़ाचा है। साल 2026 की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विद्यार्थी केवल Shreyas Form 2026 देखकर न रुकें। अपनी श्रेणी, कोर्स, प्रवेश की स्थिति और कैरियर का लक्ष्य के हिसाब से सम्बन्धित Official Scheme चुनें और आवेदन की अन्तिम तिथि अवश्य जांचें। विशेष रुप से 31 अक्टूबर 2026 की NPS Deadline उन सभी विद्यार्थियो के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो 2026-27 के Top Class Education या Free Coaching जैसे उपलब्ध अवयव के लिए पात्र है।

    आवेदन करने से पहले Official Guidelines और Portal पर दी गई पात्रता को ही अन्तिम मानें। एक छोटी सी गलती भी आवेदन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए किसी Third Party Website की तुलना मे National Scholarship Portal और Ministry of Social Justice & Empowerment Department की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को प्राथमिकता देना सबसे सुरक्षित तरीका है।

    अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

    Shreyas Scheme 2026 के लिए कौन पात्र है?

    देश के केवल एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट पूरा कर चुके युवा ही इस योजना के लिए पात्र होगें। न कि नियमित विद्यार्थी।

    क्या इस योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है?

    नहीं, इस योजना के लिए फिलहाल ऑनलाइन आवेदन ही उपलब्ध है।

    Leave a Comment