Dadi Nani Yojana 2026: Eligibility, Benefits, Documents and Process to Apply

उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की वृद्ध महिलाओं के लिए एक योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है जिसका नाम उत्तराखंड दादी नानी योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य की वृद्ध महिलाओं को हर महीने पेंशन के रुप मे वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्हें कई अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएगें। राज्य की 60 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाओं को Dadi Nani Yojana का लाभ प्राप्त होगा।

हालांकि इस योजना केलिए प्रदेश की 60 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाओं का खाका तैयार करने के लिए सुझाव लिए जा रहा है। महिलाओं के सुझावो के आधार पर उनके लिए इस योजना की बकायदा नीति भी तैयार की जाएगी। यह योजना न केवल एक वित्तीय सहायता मात्र नही बल्कि बुजुर्ग महिलाओं के लिए एक व्यापक सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा नीति भी होगी।

Dadi Nani Yojana

Uttarakhand Dadi Nani Yojana 2026

उत्तराखंड के महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास मंत्री आर्या ने राज्य वरिष्ठ महिलाओं के लिए दादी नानी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के अन्तर्गत वर्तमान मे 60 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाओं को आर्थिक मदद के तौर पर पेंशन प्रदान की जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए UK Dadi Nani Yojana को शुरू किया जाएगा। दादी नानी योजना का संचालन उत्तराखंड महिला एंव बाल विकास विभाग इस योजना का संचालन करेगा।

दादी नानी योजना के अन्तर्गत सभी पात्र महिलाओं को घर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गम्भीर बीमारियो के लिए विशेष सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए सम्बन्धित विभाग द्वारा महिलाओं का खाका तैयार किया जा रहा है और उनसे सुझाव लिए जा रहे है ताकि एक व्यापक नीति तैयार की जा सके।

दादी नानी योजना की क्या जरूरत महसूस हुई?

उत्तराखंड जैसे राज्य मे महिलाओ की सामाजिक व आर्थिक भूमिका महत्वपूर्ण रही है। पहाड़ी क्षेत्रो में महिलाओं ने अपने परिवार, कृषि, स्थानीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन को संभालने मे बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन आयु बढ़े के बाद इन्ही महिलाओं के सामने अलग प्रकार की चुनौतियो खड़ी हो जाती है। ऐसे मे मार्च 2026 की जानकारी के अनुसार महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग ने 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं से सीधे सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू की थी। इस प्रक्रिया मे कर्मचारियो और अधिकारियो द्वारा विभिन्न संस्थाओ, वृद्ध आश्रमो तथा घरो मे रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया गया। इसमे मुख्य तौर पर कुछ व्यवहारिक समस्याएं सामने आई :

  • पेंशन मिलने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग की जानकारी का अभाव
  • बैंक से जुड़े कामो के लिए किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर रहना।
  • अकेले रहने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच मे परेशानी
  • सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ लेने मे कठिनाई
  • अलग अलग योजनाओं के लिए अलग अलग प्रक्रियाओ से गुजरने की समस्या

इसी कारण सरकार ऐसी व्यवस्था पर विचार कर रही थी जिसमे बुजुर्ग महिलाओं को विभिन्न सुविधाओ को एक व्यापक ढांचे के माध्यम से उपलब्ध कराया जा सके।

दादी नानी योजना के संभावित लाभ

  • स्वास्थ्य सम्बन्धि सहायता

एकेली या कमजोर आर्थिक स्थिति वाली बुजुर्ग महिलाओ के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनाना योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमे स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी और जरूरत पड़ने पर सहायता जैसी व्यवस्था की जा सकती है।

  • डिजिटल व बैंकिंग सहायता

आज के समय मे पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का बड़ा हिस्सा डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। लेकिन हर बुजुर्ग महिला स्मार्टफोन, ऑनलाइन बैंकिंग या डिजिटल दस्तावेज़ो का उपयोग आसानी से नही कर पाती है। प्रस्तावित पहल मे ऐसी महिलाओं को डिजिटल रुप से सक्षम बनाने और बैंकिंग कार्यो मे सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिए जाने की बात सामने आई है।

  • अकेली रहने वाली महिलाओं पर विशेष ध्यान

दादी नानी योजना का सबसे मानवीय पहलू यह हो सकता हैं कि इसमे अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिलाओ की समस्याओ को अलग से समझा जाएं। ऐसी महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, सामाजिक सम्पर्क, सरकारी सेवाओं तक पहुंच और रोजमर्रा की सहायता महत्वपूर्ण विषय है।

  • मौजूदा योजनाओं को एक छत के निचे लाने का विचार

सरकार विभिन्न योजनाओं को एक व्यापक व्यवस्था के अन्तर्गत लाकर वृद्ध महिलाओं तक लाभ पहुँचाने पर विचार कर रही है। इसका लाभ यह होगा कि लाभार्थी को हर सुविधा के लिए अलग अलग विभागो और कार्यालयो के चक्कर नही लगाने पढ़ेंगे।

हर महीने मिलेंगे 1,500 रुपये

आज इंटरनेट पर सबसे ज्यादा यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या दादी नानी योजना मे हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे? लेकिन यहां भ्रम दूर करना जरूरी है। बता दे कि 1,500 रुपये की राशी उत्तराखंड राज्य की मौजूदा वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत दी जाती है। न कि दादी नानी योजना के तहत दी जाएगी। उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग के अनुसार 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के पात्र वरिष्ठ नागरिको को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है।

हालांकि इसके लिए विभाग की पात्रता की शर्त मे मासिक आय 4 हजार रुपये अधिक न होना और BPL कार्ड धारी होना शामिल है। इसलिए दादी नानी योजना मे सभी महिलाओं को 1500 रुपये मिलेंगे यह करना अभी उचित नही होगा। क्योकि यह सुविधा केवल वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत है।

Dadi Nani Yojana Objective (उद्देश्य)

उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई दादी नानी योजना का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं के स्वास्थ्य एंव पोषण स्तर मे सुधार करना है। ताकि वरिष्ठ महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक व स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। Dadi Nani Yojana के अन्तर्गत महिलाओं को मासिक पेंशन तो दी ही जाती हैं साथ ही उनको अन्य कई लाभ भी प्रदान किये जाएगें। यह योजना अनुभव बुजुर्ग महिलाओं को जिनकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक हैं उनको सामुदायिक कार्यकर्ता के रुप मे जोड़कर उनके पारंपरिक ज्ञान का उपयोग करके उचित बाल देखभाल और खानपान प्रथाओ को बढ़ावा देगी।

क्या दादी नानी योजना के लिए आवेदन शुरू हो चुके है?

उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर इस योजना के लिए कोई अंतिम, सार्वभौमिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया घोषित होने की पुष्टि नही है। उत्तराखंड महिला एंव बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर वर्ष 2026-27 की नंदा गौरा योजना और अन्य योजनाओं की सूचनाएं उपलब्ध है। लेकिन दादी नानी योजना के लिए उसी प्रकार की स्पष्ट आवेदन की अधिसूचना दिखाई नही देती है। इसलिए सोशल मीडिया पर मिलने वाले किसी भी दावे पर बिना सरकारी स्त्रोत देखें भरोसा करना उचित नही है।

बुजुर्ग महिलाएं कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ ले सकती है?

योजना के अन्तिम रुप की प्रतिक्षा करते समय पात्र बुजुर्ग महिला उत्तराखंड की मौजूदा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जांच कर सकती है।

  • वृद्धावस्था पेंशन योजना

राज्य समाज कल्याण विभाग के अनुसार 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के पात्र वरिष्ठ नागरिको को 1500 रुपये मासिक पेंशन मिलती है। विभाग की वर्तमान पात्रता के अनुसार व्यक्ति की सभी स्त्रोतो से मासिक आय 4 हजार रुपये से अधिक नही होना चाहिए। इसके अलावा वह गरीबी रेखा से निचे अपना जीवन यापन करता हो। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन सम्बन्धित विभाग के पोर्टल पर जाकर किया जा सकता है।

  • विधवा पेंशन योजना

राज्य की पात्र विधवा महिलाओं के लिए भी उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा पेंशन की सुविधा उपलब्ध है। सम्बन्धित विभाग की वर्तमान जानकारी के अनुसार इसकी राशी 1500 रुपये प्रतिमाह है। जबकि पात्रता मे आय आय सीमा अथवा BPL की स्थिति जैसी शर्ते शामिल है। इसका अर्थ यह है कि किसी बुजुर्ग महिला को दादी नानी योजना की अन्तिम अधिसूचना का इंतेजार किए बिना यह जांच लेना चाहिए कि वह पहले से उपलब्ध पेंशन योजनाओं के लिए पात्र है या नही।

Dadi Nani Yojana Key Highlight

योजना का नामDadi Nani Yojana
घोषणा की गईरेखा आर्या द्वारा
कब घोषित की गई04 मार्च 2026
सम्बन्धित विभागमहिला एंव बाल विकास विभाग
राज्यउत्तराखंड
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य की वरिष्ठ महिलाए
उद्देश्यसामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना
लाभप्रतिमाह पेंशन राशी
श्रेणीसरकारी योजना उत्तराखंड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
आधिकारिक वेबसाइटwecd.uk.gov.in

Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)

  • Dadi Nani Yojana के लिए आवेदक उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की केवल वरिष्ठ महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • महिलाओं की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • राज्य की स्वंय सहायता समूह की महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • इस योजना के अन्तर्गत आय की सीमा अभी स्पष्ठ नही है।
  • हालांकि गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर व अकेले रहने वाली महिलाओ को प्राथमिकता दी जाएगी।

नोट – राज्य की वृद्ध महिलाओं के सुझावो के आधार पर उनके लिए योजना, योजना की निश्चति पात्रता और नीति इसके लागू होने के बाद तैयार की जाएगी।

Dadi Nani Yojana Benefits (लाभ)

  • यह योजना 60 वर्ष या इससे अधिक महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करेगी।
  • Dadi Nani Yojana के अन्तर्गत महिलाओं को मासिक पेंशन भी दी जाएगी।
  • हालांकि पेंशन राशी दादी नानी योजना के लागू होन के बाद ही तय होगी।
  • यह योजना महिलाओं के लिए घर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गम्भीर बीमारियो के लिए विशेष सहायता प्रदान करेगी।
  • इस योजना के अन्तर्गत महिलाओं को बैंकिंग और तकनीकी कार्यो के लिए आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
  • जिससे कि वह डिजिटल रुप से साक्षर हो सके और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार न बने।
  • Dadi Nani Yojana के तहत अकेली रह रही महिलाओ के लिए विशेष केटर-टेकर सिस्टम या सामुदायिक नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
  • यह योजना महिलाओं को एक छत के निचे विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेगी।

Document Require (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • वृद्धा वस्था प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Also Read :- Latest UK Govt Schemes

उत्तराखंड दादी नानी योजना आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)

उत्तराखंड राज्य की जो भी महिलाएं Dadi Nani Yojana के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो उन सभी को हम बता देना चाहते है कि अभी राज्य के महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्य द्वारा इस योजना की घोषणा की है। अभी Dadi Nani Yojana को लागू नही किया गया है। आपको बता दे कि महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के निर्देश पर विभाग ने राज्यभर मे 60 वर्ष की आयु की महिलाओं से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है।

सम्बन्धित अधिकारी विभिन्न संस्थाओ, वृद्धाश्रमो और घरो मे रह रही महिलाओं से मिलकर उनकी जरूरतो और चुनौतियो सुझाव जुटाए जा रहे है। इन सुझावो के आधार पर योजना और इसकी नीति का प्रारूप तैयार किया जाएगा और योजना को लागू कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जैसे ही उत्तराखंड सरकार द्वारा Dadi Nani Yojana को लागू कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी तो हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से तुरंत अवगत कराएगें ताकि आप आसानी से इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सके और लाभ उठा सके।

दादी नानी योजना और वृद्धावस्था पेंशन योजना मे अंतर

दोनो को एक ही योजना समझना उचित नही होगा। दोनो के भीतर अंतर है। चूकि यह अंतर समझना जरूरी हैं क्योकि इंटरनेट पर कई जगह दोनो योजनाओं की जानकारी को मिलाकर प्रस्तुत किया जा रहा है। हालांकि दोनो के बीच अंतर इस प्रकार है।

विषयदादी नानी योजनावृद्धा पेंशन योजना
स्थिति2026 मे नीती/योजना तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़ी प्रस्तावित पहलवर्तमान मे संचालित योजना
लक्षित समूह60 वर्ष + वृद्ध महिलाएं60 वर्ष + पात्र वरिष्ठ नागरिक
मुख्य सोचपेंशन से आगे स्वास्थ्य, डिजिटल व सामाजिक सहायतानियमित आर्थिक पेंशन
घोषित राशीअभी अंतिम राशी की पुष्टि नही।1,500 रुपये प्रतिमाह
आवेदनअंतिम प्रक्रिया स्पष्ट नहीऑनलाइन आवेदन उपलब्ध
विभागमहिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास से जुड़ी पहलसमाज कल्याण विभाग

क्या 70 वर्ष की दादी को 5 लाख रुपये स्वस्थ्य लाभ भी मिलेगा?

70 वर्ष या इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिको के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड जैसी अलग स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है। इसे दादी नानी योजना का लाभ समझना सही नही होगा। इसलिए किसी बुजुर्ग महिला के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा देखते समय केवल दादी नानी योजना पर निर्भर रहने के बजाए उपलब्ध आयुष्मान और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की पात्रता भी जांचना उपयोगी है।

दादी नानी योजना 2026 की ख़ासियत क्या?

इस प्रस्तावित योजना की खासियत केवल आर्थिक सहायता नही बल्कि बुजुर्ग महिला की पूरी जरूरत को एक साथ देखने का विचार है। एक 65 वर्षीय महिला के लिए समस्या केवल यह नही होती है कि उसके पास महीने का खर्च चलाने के लिए पैसा है या नही वह यह भी हो सकती है।

  • अगर बैंक मे कोई काम अटक गया तो कौन मदद करेगा।
  • अचानक तबीयत खराब हो गई तो अस्पताल कौन ले जाएगा।
  • सरकारी योजनाओं की जानकारी कहां मिलेगी।
  • मोबाइल फोन पर आया ओटीपी कैसे उपयोग करूं।
  • अकेले रहने पर स्वास्थ्य संबंधी मदद कैसे मिलेगी।

यही वह वास्तविक प्रश्न हैं जिनके आधार पर दादी नानी योजना की नीति तैयार करने की कौशिश की जा रही थी। मार्च 2026 की एक रिपोर्ट मे भी डिजिटल साक्षरता, बैंकिंग सहायता और अकेली महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियो को प्रमुख मुद्दो के रुप मे बताय गया था।

क्या यह योजना पूरे उत्तराखंड मे लागू है?

योजना की प्रस्तावित पहल उत्तराखंड की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को ध्यान मे रखकर तैयार की जा रही थी। लेकिन इसके जिलेवार क्रियान्वयन, लाभार्थी की संख्या, बजट, सेवा केन्द्र और आवेदन व्यवस्था की अन्तिम जानकारी आधिकारिक नीति/शासनादेश से ही स्पष्ट होगी। इसलिए फिलहाल किसी एक जिले, ब्लॉक या ग्राम पंचायत के लिए अलग लाभ राशी घोषित होने का दावा करना उचित नही है।

फर्जी वेबसाइट और वायरल सन्देशो से सावधान रहें

किसी भी नई सरकारी योजना का नाम सामने आते ही इंटरनेट और सोशल मीडिया, यूट्यूब और वेबसाइट पर संदेश तेजी से फैलने लगते है। ऐसे मे अगर कोई वेबसाइट :

  • आवेदन के नाम पर पैसे मांगे
  • OTP या ATM PIN मांगे
  • बैंक का पासवर्ड मांगे
  • गारंटीड 10 या 20 हजार रुपये का दावा करें
  • सरकारी/ऑफिशियल वेबसाइट अलग डोमेन पर फॉर्म भरने को कहे तो सावधान रहें।

सरकारी योजना की जानकारी लेते समय उत्तराखंड सरकार, सम्बन्धित विभाग और आधिकारिक पोर्टल को प्राथमिकता स्त्रोत मानना सबसे सुरक्षित तरीका है।

दादी नानी योजना 2026 एक नज़र में

विवरणजानकारी
योजना का नामदादी-नानी योजना
राज्यउत्तराखंड
लक्षित समूह60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं
2026 की स्थितियोजना/नीति तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी समाने आई है।
मुख्य फोकसवृद्ध महिलाओं की व्यापक सामाजिक, स्वास्थ्य और व्यवहारिक जरूरतें
डिजिटल सहायताप्रस्तावित फोकस क्षेत्रो मे शामिल
स्वास्थय सहायतामहत्वपूर्ण विचाराधीन क्षेत्र
एकल महिलाओं की सहायताविशेष चिंता का विषय
1,500 रुपये राशीमौजूदा वृद्धावस्था पेंशन की राशी; न कि दादी नानी योजना की घोषित राशी
अलग आवेदन पोर्टलअंतिम आधिकारिक आवेदन प्रक्रिया की पुष्टि अभी आवश्यक
अंतिम नियमसरकारी नीति/अन्तिम शासनादेश जारी होने के बाद ही निश्चित माने जाएगें।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Dadi Nani Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते है तो आप अपने नज़दीकी आगंनबाड़ी केन्द्र या महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग के कार्यालय जा सकते है। इसके अलावा आप सम्बन्धित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को भी विजिट कर सकते है।

निष्कर्ष

इस योजना को केवल एक और पेंशन योजना के रुप मे देखना सही नही होगा। इस पहल के पीछे सोच यह दिखाई देती है कि उम्रदराज महिलाओ की समस्या को सिर्फ आर्थिक सहायता के नजरिए से नही बल्कि स्वास्थ्य, डिजिटल साक्षरता, बैंकिंग, सामाजिक सुरक्षा और दैनिक जीवन की सहायता के व्यापक नजरिए से देखा जाए। मार्च 2026 मे राज्य सरकार की ओर से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं से सुझाव लेकर योजना और नीति तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी सामने आई थी। वहीं अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध आधिकारिक विभागीय पन्नो मे दादी नानी योजना की अन्तिम अधिसूचना, निश्चित राशी और अलग ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पुष्टि नही मिलती है।

इसलिए इस योजना के बारे मे सबसे सही तरीका यही है कि प्रस्तावित लाभो को अंतिम सरकारी लाभ न मानें और आवेदन के लिए केवल आधिकारिक घोषणा का इंतेजार करें। फिलहाल पात्र बुजुर्ग महिलाएं उत्तराखंड राज्य की उपलब्ध वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पात्रता जरूर चेक करें। अगर पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं और प्रतिमाह 1,500 रुपये का लाभ प्राप्त कर सकती है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

Dadi Nani Yojana के लिए आवेदन कब शुरू होगें?

राज्य सरकार द्वारा इस योजना रणनीति पर गंम्भीरता से विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस योजना की नीति तैयार कर इसे लागू किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

दादी नानी योजना की घोषणा कब और किसके द्वारा की गई है?

उत्तराखंड के महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्या द्वारा 04 मार्च 2026 को Dadi Nani Yojana की घोषणा की गई है।

क्या राज्य की सभी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी?

नहीं, इस योजना के लिए राज्य की सभी महिलाएं पात्र नही होगीं बल्कि राज्य की 60 वर्ष या इससे अधिक आयु की सभी महिलाएं इसके लिए पात्र होगी।

Leave a Comment