Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana 2026: किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, ऐसे करे आवेदन

Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही मे किसानो के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के लघु एंव सीमान्त किसानो को खेती तथा कृषि आधारित गतिविधियो के लिए दीर्घकालीन संस्थागत ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana 2026 का शुभारंभ 23 सितंबर 2026 को किया गया है।

इसे उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के माध्यम से लागू किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी उपलब्ध कराया गया है। Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana की विशेषता यह है कि इसके तहत पात्र किसानो को 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। जबकि समय पर किस्त का भुगतान करने वाले पात्र किसानो को सरकार की ओर से ब्याज अनुदान का भी लाभ दिया जाएगा।

Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana

Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana 2026 क्या है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत किसानो के लिए कम ब्याज वाला दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana का शुभारंभ23 सिंतबर 2026 को हो चुका है। इस योजना का उद्देश्य ख़ास तौर पर छोटे व सीमान्त किसानो को ऐसी कृषि जरूरतो के लिए संस्थागत वित्त उपलब्ध कराना हैं, जिनमे एक साथ अपेक्षाकृत बड़ी पूजी की आवश्यकता पड़ती है। कृषक समृद्धि योजना का संचालन उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (UPSGVB/LDB) द्वारा किया जा रहा है।

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर योजना के लिए अलग पोर्टल का लिंक (mksyldb.in) उपलब्ध है। यहां पर यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह सीधी नकद सहायता या अनुदान योजना नही बल्कि ऋण सुविधा है। हालांकि किसानो को स्वीकृत ऋण राशी बैंक की निर्धारित शर्तो के अनुसार वापस करनी होगी। Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana के लिए राज्य सरकार ने 384 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। अगले पांच वर्षो मे करीब 5 लाख लघु एंव सीमान्त किसानो को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के मुख्य बिंदु

योजना का नामMukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
कब शुरू की गई23 सिंतबर 2026
संचालनसहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
मुख्य लाभार्थीछोटे व सीमान्त किसान
अधिकतम ऋण6 लाख रुपये तक
ब्याज6% वार्षिक रियायती दर
ब्याज अनुदाननिर्धारित शर्त/समय पर भुगतान के अनुसार
ऋण का स्वरूपदीर्घकालीन कृषि ऋण
आधिकारिक वेबसाइटmksyldb.in

किसानो को 6 लाख तक का लोन कैसे मिलेगा?

Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana के तहत पात्र किसान अधिकतम 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण प्राप्त कर सकते है। हालांकि इसका सीधा मतलब यह नही कि आवेदन करने वाले प्रत्येक किसान को स्वत: 6 लाख रुपये मिलेंगे। वास्तविक ऋण राशी किसान की पात्रता, प्रस्तावित कृषि गतिविधि, भूमि/दस्तावेज़, बैंक के मूल्यांकन और लागू ऋण नियमो के आधार पर तय होगी। योजना को ख़ास तौर पर छोटे व सीमान्त किसानो के लिए तैयार किया गया है। इसलिए आवेदन करने से पहले किसान को अपनी भूमि और अन्य पात्रता सम्बन्धी जानकारी सही सही उपलब्ध करानी होगी।

6% ब्याज का क्या मतलब है?

Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana की शुरूआत के बाद सबसे चर्चित विषय इसकी ब्याज दर बनी हुई है। हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के तहत ऋण को 6% वार्षिक ब्याज की रियायती दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही निर्धारित समय पर ऋण की किस्ते चुकाने वाले पात्र किसानो को सरकार की ओर से ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा। यहां पर एक महत्वपूर्ण बात समझना बहुत जरूरी है। 5% ब्याज अनुदान का सीधा मतलब यह नही कि यह नकद राशी खाते मे जमा की जाएगी। यह ब्याज पर मिलने वाला सरकारी अनुदान हैं और इसका लाभ योजना की निर्धारित शर्तो के अनुसार मिलता है।

यह योजना किन किसानो के लिए है?

Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana उत्तर प्रदेश राज्य के लघु एंव सीमान्त किसानो के लिए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना मे कृषि योग्य भूमि और उससे सम्बन्धित अभिलेखो को पात्रता के महत्वपूर्ण आधार के रुप मे देखा जा सकता है। इसलिए संभावित लाभार्थी किसान को सामान्य तौर पर निम्न जानकारी तैयार रखनी होगी :

  • उत्तर प्रदेश में निवास से सम्बन्धित प्रमाण पत्र
  • कृषि भूमि के अभिलेख
  • आधार कार्ड एंव मोबाइल नम्बर
  • बैंक सम्बन्धित जानकारी
  • खेत और प्रस्तावित ऋण उपयोग से जुड़ी जानकारी।

हालांकि अन्तिम पात्रता बैंक/योजना के लागू दिशा-निर्देशों के अनुसार तय होगी। केवल जमीन का मालिक होना अपने आप मे 6 लाख रुपये के ऋण की गारंटी नही है।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना 2026 मे आवेदन कैसे करें?

Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana के अन्तर्गत आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की है। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से योजना के ऑफिशियल पोर्टल पर पहुंचा जा सकता है। हालांकि अभी ऑनलाइन आवेदन शुरू नही किये गए है। लेकिन ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के कुछ चरण निचे बताए गए है। इन चरणो को आप ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद फॉलो कर सकते है। किसान योजना मे आवेदन करने के लिए सम्बन्धित उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की शाखा मे भी सम्पर्क कर सकते है।

  • मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको ऋण आवेदन करें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना जिला, तहसील, विकासखंड और बैंक की शाखा का चयन करना है।
  • आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपनी ग्राम पंचायत और गांव से सम्बन्धित जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको आवश्यक ऋण राशी की जानकारी दर्ज करनी है।
  • इतना करने के बाद आपको अपने मोबाइल नम्बर व व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज़ो को पोर्टल पर अपलोड कर देना है।
  • आवेदन जमा करने के बाद बैंक द्वारा जरूरी सत्यापन एंव ऋण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़

Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana मे आवेदन से पहले सभी पात्र किसानो को कम से कम निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखने होगें।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कृषि भूमि की खतौनी/खसरा या सम्बन्धित भूमि अभिलेख
  • बैंक खाते की जानकारी
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

योजना में ऋण का उपयोग किन किन कामो के लिए किया जाएगा?

Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana का मूल उद्देश्य खेती और कृषि आधारित गतिविधियो के लिए दीर्घकालीन पूंजी उपलब्ध कराना है। जबकि सहकारी ग्राम विकास बैंक पहले से ही डेयरी, लघु सिंचाई, बागवानी, मुर्गी पालन और ट्रैक्टर जैसे कृषि सम्बन्धित क्षेत्रो मे काम कर रहा है। इसलिए किसानो को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत ऋण लेने से पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि जिस गतिविधि के लिए वह लोन लेना चाहता हैं, तो वह योजना और बैंक की स्वीकृति ऋण श्रेणी के अन्तर्गत आती हैं या नही।

समय पर किस्त चुकाना क्यो महत्वपूर्ण है?

Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana मे नियमित ऋण भुगतान को विशेष महत्व दिया गया है। जबकि सरकार की ओर से ब्याज अनुदान का लाभ निर्धारित शर्तो के तहत समय पर किस्त चुकाने वाले पात्र किसानो को देने की बात कही गई है। इसका सीधा मतलब है कि किसान को केवल कम ब्याज वाले ऋण पर ध्यान नही देना चाहिए। बल्कि अपनी आय और फसल चक्र को ध्यान मे रखकर ऐसी ऋण राशी चुननी चाहिए जिसकी किस्त वह समय पर चुका सकें।

योजना का बजट और पांच साल का लक्ष्य

Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana के लिए राज्य सरकार ने 384 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। योजना के तहत अगले 5 वर्षो मे लगभग 5 लाख लघु व सीमान्त किसानो को लाभ प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। वही बजट सत्र 2026-27 के दस्तावेज़ो मे योजना के लिए 38 करोड़ रुपये की आवश्यकता का भी प्रावधान दर्ज है। इसमे लघु एंव सीमान्त किसानो के दीर्घकालिक ऋण पर ब्याज अनुदान तथा सहकारी ग्राम विकास बैंक को कार्यशील पूंजी, शाखा आधुनिकरण और ब्रांडिंग के लिए वित्तीय सहायता शामिल की गई है।

हालांकि यह अंतर समझना जरूरी हैं कि 384 करोड़ रुपये योजना के लिए स्वीकृत वित्तीय सहायता से जुड़ा आकड़ा हैं, जबकि 38 करोड़ रुपये वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजटीय प्रावधान से सम्बन्धित है। दोनो मे अंतर हैं इन दोनो को एक ही आकड़ा नही माना जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना क्यो शुरू की गई है?

कृषि मे कई ऐसे निवेश होते हैं जिनका लाभ किसानो को तुरंत नही मिलता है। सिंचाई व्यवस्था, कृषि मशीनरी, बागवानी, पशुपालन या दूसरी दीर्घकालीन गतिविधियो मे शुरूआती पूंजी लगाने के बाद आमदनी आने मे समय लग सकता है। ऐसे मे महंगा ऋण किसान के लिए अतिरिक्त वित्तीय दबाव पैदा कर सकता है। Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana का ढांचा इसी समस्या को ध्यान मे रखते हुए दीर्घकालीन ऋण और ब्याज सहायता पर केन्द्रित दिखाई देता है। सरकार का घोषित उद्देश्य किसानो को संस्थागत और आपेक्षाकृत रियाती ऋण उपलब्ध कराना है।

कृषक समृद्धि योजना और किसान क्रेडिट कार्ड मे अन्तर

इन दोनो को एक जैसा समझना सही नही होगा। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) मुख्य तौर पर किसान की कृषि जरूरतो के लिए बैंकिंग ऋण सुविधा है। जबकि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना उत्तर प्रदेश मे विशेष रुप से लघु व सीमान्त किसानो को दीर्घकालीन ऋण और ब्याज सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई राज्य स्तरीय योजना है। इसलिए किसानो को अपनी जरूरत के अनुसार यह देखना चाहिए कि उसे अल्पकालिक कृषि खर्च के लिए ऋण चाहिए या किसी दीर्घकालीन कृषि निवेश के लिए ऋण चाहिए।

Also Read :-

किसान आवेदन करते समय इन बातो का ध्यान रखें

Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन की तैयार कर रहे किसानो के लिए कुछ बाते महत्वपूर्ण है जिनको ध्यान मे रखना जरूरी है।

  • आवेदन मे भूमि सम्बन्धित जानकारी बिल्कुल सही भरें।
  • आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नम्बर की जानकारी मे किसी भी प्रकार की गलती न करें।
  • ऋण की राशी अपनी वास्तविक जरूरत के अनुसार तय करें।
  • केवल 6 लाख रुपये तक की सीमा देखकर अधिकतम ऋण लेने का निर्णय न करें।
  • ब्याज अनुदान की शर्तो को बैंक से स्पष्ट रुप से समझ लें।
  • किस्त की तिथि और भुगतान की व्यवस्था पहले से तय रखें।
  • किसी एजेंट को गैर जरूरी शुल्क देने से पहले आधिकारिक पोर्टल या बैंक शाखा से जानकारी लें।
  • आवेदन की रशीद/आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश की Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana को समझने का सबसे आसान तरीका हैं छोटे और सीमान्त किसानो के लिए दीर्घकालीन कृषि ऋण को रियायती ब्याज के साथ उपलब्ध कराने की व्यवस्था। योजना मे पात्र किसानो के लिए 6 लाख रुपये तक के ऋण, 6% वार्षिक ब्याज की रियायती दर, समय पर भुगतान पर ब्याज अनुदान, ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था और अगले पांच वर्षो मे लगभग 5 लाख किसानो तक पहुंचाने का लक्ष्य प्रमुख बिंदु है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसान इसे मुफ्त पैसा मिलने वाली योजना न समझे।

यह ऋण योजना हैं। इसलिए पात्रता, ऋण स्वीकृत, ब्याज अनुदान की शर्ते और पुनर्भुगतान कार्यक्रम को समझकर ही आवेदन करना चाहिए। योजना की आधिकारिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट या mksyldb.in को विजिट करना उचित है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या हर किसान को 6 लाख रुपये मिलेंगे?

नही, 6 लाख रुपये अधिकतम ऋण सीमा है। वास्तविक ऋण राशी पात्रता, बैंक के मूल्यांकन और योजना की शर्तो के आधार पर तय होगी।

क्या यह सब्सिडी या मुफ्त सहायता है?

नही, यह दीर्घकालीन ऋण सुविधा हैं। ब्याज पर सरकारी अनुदान का प्रावधान है। लेकिन ऋण राशी किसानो को निर्धारित शर्तो के अनुसार चुकानी होगी।

इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कैसे करें?

योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जबकि ऑफलाइन आवेदन सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा मे जाकर किया जा सकता है।

Leave a Comment