PM Kisan Tractor Yojana 2026:- केन्द्र सरकार द्वारा देश के किसानो के लिए Pradhan Mantri Kisan Tractor Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत किसानो को नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। देश के किसानो के लिए एक विशेष योजना है जो कृषि को आसान बनाएगी और उसकी लागत को कम करेगी। देश के लघु एंव सीमान्त किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जिससे वह किसान आधुनिक तकनीकी से जुड़कर कृषि को बढ़ावा देंगे। देश के इच्छुक व पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

PM Kisan Tractor Yojana 2026
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना एक केन्द्रीय प्रायोजित योजना हैं जो किसानो को नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए 50% तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया है लेकिन यह योजना साल 2022 मे विशेष रुप से प्रचारित हुई है। यह योजना विभिन्न राज्यो मे अलग अलग नामो से संचालित है। देश के छोटे व सीमान्त किसानो के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। लेकिन महिला किसानो, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के किसान को इस योजना मे प्राथमिकता दी जाएगी। PM Kisan Tractor Yojana इस योजना का लाभ प्राप्त कर किसान कृषि को बढ़ावा देकर अपनी उत्पादकता को बढ़ा पाएगें और आत्मनिर्भर बनेंगे।
PM Kisan Tractor Yojana Objective (उद्देश्य)
PM Kisan Tractor Yojana 2026 मुख्य उद्देश्य किसानो को खेती के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहित करना हैं ताकि किसानो की कृषि लागत कम हो सके और पैदावार को बढ़ावा दे सके। इसके लिए छोटे व सीमान्त किसानो को ट्रैक्टर खरीदने के लिए 50% तक की सब्सिडी दी जाएगी जिससे गरीब किसानो के लिए ट्रैक्टर खरीदना आसान होगा और आधुनिक कृषि उपकरणो तक उनकी पहुच सुनिश्चित होगी। यह योजना खेती को आसान तेज और अधिक उत्पादक बनाने के साथ साथ विशेषकर छोटे व सीमान्त किसानो की आय बढ़ाने और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है।
2026 में टैक्टर पर कितनी सब्सिडी मिल सकती है?
सबसे अधिक पूछा जाने वाला प्रश्न यह है कि ट्रैक्टर पर कितनी सब्सिडी मिल सकती है? हालांकि इसका जवाब केवल यह भी नही है कि ट्रैक्टर पर 40 से 50 प्रतिशत सब्सिडी मिल रही है। क्योकि सब्सिडी की अधिकतम राशी ट्रैक्टर के प्रकार और हॉर्स पॉवर (HP) के आधार पर निर्धारित होती है। जबकि SMAM की उपलब्ध 2024 की तालिका मे ट्रैक्टरो के लिए अलग अलग श्रेणियां निर्धारित है। इसमे से कुछ उदाहरण इस प्रकार है :
| ट्रैक्टर की श्रेणी | प्राथमिक श्रेणियां | अन्य लाभार्थी |
| 2 WD, 20 PTO HP तक | 50% अधिकतम 2 लाख रुपये। | 40% अधिकतम 1.60 लाख रुपये। |
| 4 WD, 20 PTO HP तक | 50% अधिकतम 2.45 लाख रुपये। | 40% अधिकतम 1.96 लाख रुपये। |
| 2 WD, 20-40 PTO HP | 50% अधिकतम 3 लाख रुपये। | 40% अधिकतम 2.40 लाख रुपये। |
| 4 WD, 20-40 PTO HP | 50% अधिकतम 3.60 लाख रुपये। | 40% अधिकतम 2.88 लाख रुपये। |
| 2 WD, 40-50 PTO HP | 50% अधिकतम 4.50 लाख रुपये। | 40% अधिकतम 3.60 लाख रुपये। |
| 4 WD, 40-50 PTO HP | 50% अधिकतम 5.45 लाख रुपये। | 40% अधिकतम 4.36 लाख रुपये। |
| 2 WD, 50 PTO HP से अधिक | 50% अधिकतम 6 लाख रुपये। | 40% अधिकतम 4.80 लाख रुपये। |
| 4 WD, 50 PTI HP से अधिक | 50% अधिकतम 6.50 लाख रुपये। | 40% अधिकतम 5.20 लाख रुपये। |
इन प्राथमिक श्रेणियो मे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, छोटे एंव सीमान्त किसान, महिला किसान, और उत्तर पूर्वी राज्यो के लाभार्थी शामिल है। वास्तविक स्वीकृति सम्बन्धित वर्ष के दिशा-निर्देश, राज्य के लक्ष्य, मशीन की स्वीकृत कीमत और अन्य लागू शर्तो पर निर्भर करेगी।
ध्यान दें :- इसका सीधा मतलब यह नही है कि हर किसान को ट्रैक्टर की बाजार कीमत का सीधे 40 या 50 नकद राशी मिलेगी। अधिकतम अनुमत सब्सिडी सीमा भी लागू होती है।
PM Kisan Tractor Yojana Key Highlight
| योजना का नाम | PM Kisan Tractor Yojana |
| शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा |
| कब शुरू की गई | साल 2022 |
| सम्बन्धित विभाग | कृषि कल्याण विभाग |
| राज्य | सम्पूर्ण भारतवर्ष |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | देश के लघु एंव सीमान्त किसान |
| उद्देश्य | किसानो आधुनिक तकनीक प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना |
| लाभ | ट्रैक्टर खरीदने हेतु वित्तीय प्रोत्साहन |
| वित्तीय सहायता | 50% तक सब्सिडी |
| श्रेणी | केन्द्रीय सरकारी योजना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन। |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
क्या PM Kisan Yojana का लाभार्थी ट्रैक्टर सब्सिडी ले सकता है?
केवल पीएम किसान योजना का लाभार्थी होना ट्रैक्टर सब्सिडी मिलने की गारंटी नही देता है। क्योकि PM Kisan Yojana एक अलग आय सहायता योजना है। जबकि कृषि मशीनरी पर सहायता SMAM और राज्य की लागू प्रक्रिया के तहत निर्धारित होती है। इसलिए किसान को ट्रैक्टर सब्सिडी के लिए सम्बन्धित कृषि विभाग की पात्रता, लक्ष्य, मशीन की श्रेणी और आवेदन की प्रक्रिया देखनी होगी। PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर ई केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे किसान अपने लाभार्थी की स्थिति देख सकते है।
Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)
- PM Kisan Tractor Yojana 2026 के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक एक किसान होना चाहिए।
- देश के लघु एंव सीमान्त किसान इस योजना के लिए पात्र होगे।
- किसान की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक किसान की पारिवारिक वार्षिक आय 1.5 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक ने पहले किसी ट्रैक्टर योजना का लाभ न प्राप्त किया हो पात्र होगा।
- आवेदक किसान के नाम पर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
- एक किसान को केवल एक बार ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- देश के अनुसूचित जाति, जनजाति व महिला किसानो को इस योजना मे प्राथमिकता मिलेगी।
PM Kisan Tractor Yojana Benefits (लाभ)
- PM Kisan Tractor Yojana 2026 के तहत किसानो को ट्रैक्टर जैसे उपकरण पर 50% सब्सिडी मिलेगी।
- जिससे किसान महगें ट्रैक्टर को भी कम लागत मे खरीद पाएगें।
- इससे किसानो के कृषि कार्यो मे आसानी होगी और उनके समय की बचत होगी।
- किसानो की खेती की लागत मे कमी होगी और उत्पादन मे बढ़ोत्तरी होगी।
- देश के छोटे व सीमान्त किसानो के कृषि कार्यो मे तकनीकी सहयोग प्राप्त होगा।
- महिला किसानो और पिछड़े वर्ग के किसानो को विशेष लाभ प्राप्त होगा।
- PM Kisan Tractor Yojana से किसानो को ट्रैक्टर लोन पर भी छुट के साथ वित्तीय मदद प्राप्त होगी।
- यह योजना किसानो को मजबूत बनाने कि दिशा मे एक मह्तवपूर्ण कदम है।
Require Documents (जरूरी दस्तावेज़)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Also Read :-
Financial Assistance (वित्तीय सहायता)
PM Kisan Tractor Yojana के अन्तर्गत किसानो को ट्रैक्टर खरीदने पर 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलती है। यह सब्सिडी आवेदक के राज्य, श्रेणी और ट्रैक्टर के प्रकार पर निर्भर करती है।
| श्रेणी | सब्सिडी (प्रतिशत % मे) |
| सामान्य | 20 से 30 प्रतिशत |
| अनुसूचित जाति/जनजाति | 40 से 50 प्रतिशत |
| महिला | 30 से 50 प्रतिशत |
PM Kisan Tractor Yojana 2026 (आवेदन प्रक्रिया)
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया –
- सबसे पहले आपको अपने राज्य के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको हम पेज पर PM Kisan Tractor Yojana 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने इस योजन का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास डाउनलोड कर प्रिंट करके रख लेना है।
- इस प्रकार आप पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया –
- सबसे पहले आपको अपने जिले या ब्लॉक स्तर के कृषि कार्यालय जाना है।
- वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से PM Kisan Tractor Yojana का आवेदन पत्र प्राप्त करना है।
- आवेदन फॉर्म लेने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
- अंत मे आपको यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित अधिकारी को ही जमा कर देना है।
- सम्बन्धित अधिकारी आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच करेंगे।
- जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक पावती दे दी जाएगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप PM Kisan Tractor Yojana के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
2026 मे सब्सिडी की वास्तविक राशी कैसे पता करें?
किसानो के लिए सबसे सुरक्षित, आसान व तरीका आधिकारिक तरीका Agriculture Mechanization Assistance Calculator (AMAC) है। इस सरकारी पोर्टल पर राज्य, योजना, किसान श्रेणी, किसान का प्रकार, मशीन और HP जैसी जानकारी के आधार पर सहायता की गणना की व्यवस्था उपलब्ध है। पोर्टल पर 15 सितंबर 2026 की Calculator Information भी प्रदर्शित की जा रही है। इसलिए किसी भी यूट्यूब वीडियो, पुराने ब्लॉग पोस्ट या आर्टिकल मे लिखी 2 लाख, 3 लाख या 50 प्रतिशत सब्सिडी जैसे दावो पर भरोसा न करें।
क्या 2026 मे मुफ्त ट्रैक्टर मिल रहा है?
नही, मुफ्त ट्रैक्टर मिलने का दावा भरोसे के साथ नही किया जा चाहिए। सितंबर 2026 मे भी एक वायरल दावे को लेकर सरकारी तथ्य-जांच मे बताया गया था कि प्रधानमंत्री द्वारा राशन कार्ड धारको मुफ्त ट्रैक्टर देने की घोषणा की गई थी। लेकिन यह दावा फर्जी था। इसी प्रकार PM Kisan Tractor Yojana मे सभी किसानो को मुफ्त ट्रैक्टर या आधार कार्ड से फ्री ट्रैक्टर जैसे दावो से सावधान रहें।
PM Kisan और Tractor Subsidy मे अंतर
दोनो योजनाओ को समझना किसानो के लिए सबसे आम भ्रम मे से एक है। पीएम किसान योजना का उद्देश्य पात्र किसान परिवारो को आय सहायता देना है। 2026 मे भी इसके तहत 6 हजार रुपये वार्षिक सहायता तीन किस्तो जारी करने की व्यवस्था चल रही है। जबकि SMAM का उद्देश्य कृषि मशीनरी को बढ़ावा देना है। PM Kisan Tractor Yojana के तहत कृषि मशीनो और उपकरणो की खरीद पर निर्धारित वित्तीय सहायता दी जाती है।
साल 2026 मे केन्द्र सरकार ने कृषि मशीनरीकरण के लिए 40 से 50 प्रतिशत तक की सहायता ढांचे की जानकारी दी गई है। इसलिए सही मायने मे पीएम किसान योजना की राशी का उपयोग किसान अपनी जरूरत के अनुसार कृषि मे निवेश कर सकता है। लेकिन पीएम किसान स्वंय ट्रैक्टर खरीदने की अलग सब्सिडी योजना नही है।
क्या छोटे किसानो को ट्रैक्टर खरीदना जरूरी है?
हर किसान के लिए अपना ट्रैक्टर खरीदना आर्थिक रुप से जरूरी हो ऐसा नही है। छोटे खेत वाले किसान के लिए ट्रैक्टर की खरीद के साथ ईंधन, रखरखाव, बीमा, मरम्मत और अन्य खर्च भी जुड़ते है। इसी कारण कृषि मशीनरीकरण व्यवस्था मे Custom Hiring Centers (CHCs) और मशीनरी किराए पर उपलब्ध कराने वाले मॉडल को भी बढ़ावा दिया जाता है।
केन्द्र सरकार की 2026 की जानकारी के अनुसार SMAM का एक उद्देश्य छोटे व सीमान्त किसानो को तक मशीनरीकरण की पहुंच बढ़ाना और व्यक्तिगत मशीन स्वामित्व की लागत सम्बन्धित समस्या को कम करना है। अगर किसानो को वर्ष मे सीमित दिनो के लिए ही ट्रैक्टर चाहिए तो स्थानीय स्तर पर किराए की मशीन उपलब्ध होने पर वह विकल्प भी आर्थिक गणना मे शामिल किया जा सकता है।
2026 मे कृषि मशीनरीकरण पर सरकार का फोकस
कृषि मशीनीकरण को लेकर 2026 मे सरकारी स्तर पर जोर केवल ट्रैक्टर तक सीमित नही है। SMAM के माध्यम से कृषि मशीनरी की पहुंच, प्रशिक्षण, परीक्षण, प्रदर्शन और आधुनिक उपकरणो के उपयोग को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। जुलाई 2026 मे कृषि मंत्रालय ने जानकारी दी है कि SMAM के तहत शुरूआत से 9,404.47 करोड़ रुपये की सहायता के माध्यम से देशभर मे व्यक्तिगत किसानो को 21.61 लाख कृषि मशीने वितरित की गई है।
इसी जानकारी मे ड्रोन प्रदर्शन और आधुनिक कृषि तकनीकी को बढ़ावा देने का भी उल्लेख है। अगस्त 2026 मे सरकार ने कृषि मशीनरीकरण नीति से सम्बन्धित जानकारी देते हुए भी बताया कि SMAM के तहत किसानो को कृषि मशीनरी और उपकरण खरीदने के लिए 40 से 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाती है। तथा Custom Hiring Centers को भी समर्थन दिया जाता है।
PM Kisan Tractor Yojana 2026 के नाम पर धोखाधड़ी से कैसे बचें?
किसानो को सबसे ज्यादा सावधानी यहां बरतने की जरूरत हैं। अगर कोई व्यक्ति कहता है कि सरकार द्वारा आपके लिए ट्रैक्टर पर सब्सिडी मंजूर कर दिया हैं तो आपको तुंरत सावधान हो जाना चाहिए। इसके बदले अपना ओटीपी, बैंक पासवर्ड और यूपीआई पिन की जानकारी देने से बचें और इन बातो का ध्यान रखे :
- केवल सरकारी वेबसाइट या कृषि विभाग की सूचना पर ही भरोसा करें।
- अपना ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन या इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड किसी को न दे।
- शत प्रतिशत मुफ्त ट्रैक्टर देने वाले विज्ञापनो की जांच किए बिना भुगतान न करें।
- फर्जी आवेदन वेबसाइट पर आधार और बैंक की जानकारी न दर्ज करें।
- सब्सिडी की राशी केवल सोशल मीडिया पर पोस्ट देखकर तय न करें।
- आवेदन से पहले अपने राज्य मे योजना का वर्तमान लक्ष्य और प्रक्रिया जांचें।
- मशीन खरीदने से पहले यह सुनिश्चित करें कि सम्बन्धित मॉडल योजना मे अनुमत है।
निष्कर्ष
PM Kisan Tractor Yojana के नाम से कोई अलग केन्द्रीय प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना नही है। ट्रैक्टर और अन्य कृषि मशीनरी पर सरकारी सहायता की जानकारी प्रमुख रुप से Sub-Mission on Agricultural Mechanization के तहत देखनी चाहिए। सरकारी दिशा-निर्देशो मे कुछ श्रेणियो के किसान के लिए 50 प्रतिशत और अन्य लाभार्थियो के लिए 40 प्रतिशत तक सहायता के साथ मशीन वार अधिकतम निर्धारित है। इसलिए सभी किसानो के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि PM Kisan Tractor Yojana और वास्तविक कृषि मशीनीकरण सब्सिडी को अलग अलग समझें। 2026 मे आवेदन करने से पहले अपने राज्य की आधिकारिक कृषि विभागीय सूचना, SMAM प्रक्रिया और उपलब्ध सब्सिडी कैलकुलेटर से वास्तविक पात्रता एंव राशी की पुष्टि अवश्य करें।
सम्पर्क विवरण
अगर आप PM Kisan Tractor Yojana 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
- हेल्पलाइन नम्बर – 18001801551
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
PM Kisan Tractor Yojana किन-किन राज्यो मे संचालित है?
यह योजना भारत के लगभग सभी राज्यो मे लागू हैं। हालांकि आवेदन की प्रक्रिया राज्य स्तर पर अलग अलग हो सकती है।
क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे किसानो को भी इस योजना का लाभ प्राप्त होगा?
हां, पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे किसानो को भी इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।