Gambhir Bimari Sahayata Yojana 2026: गम्भीर बीमारी के लिए वित्तीय सहायता, ऐसे करें आवेदन

Gambhir Bimari Sahayata Yojana 2026:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के निर्माण श्रमिको के लिए यूपी गम्भीर बीमारी सहायता योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिको एंव उनके परिवार के सदस्यो को गंभीर बीमारियो के इलाज के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के वह निर्माण श्रमिक जो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी नही हैं तो उन सभी को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी सहायता योजना का लाभ प्राप्त होगा।

Mukhyamantri Gambhir Bimari Sahayata Yojana मे हृद्य, ऑपरेशन, किडनी ट्रांसप्लांट, कैंसर जैसी कई गंम्भीर बीमारी शामिल है। UP Gambhir Bimari Sahayata Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के इच्छुक व पात्र श्रमिको को श्रम विभाग कार्यालय मे जाकर आवेदन करना होगा।

Gambhir Bimari Sahayata Yojana

UP Gambhir Bimari Sahayata Yojana 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिको के लिए Gambhir Bimari Sahayata Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन उत्तर प्रदेश भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा किय जाएगा। गम्भीर बीमारी सहायता योजना के माध्यम से निर्माण श्रमिक या उसके परिजनो को गंभीर बीमारी की स्थिति मे वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत निर्माण श्रमिक पति या पत्नि और उन पर आश्रित बच्चो 21 साल से कम आयु के बच्चो को गंभीर बीमारी की स्थिति मे राज्य या केन्द्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल मे इलाज का पूरा खर्च बोर्ड द्वारा उठाया जाएगा। Gambhir Bimari Sahayata Yojana उन निर्माण श्रमिको के लिए किसी वरदान से कम नही हैं जो आयुष्मान भारत योजना की पात्रता व शर्तो को पूरा नही कर पा रहे है।

2026 में योजना की सबसे ख़ास बात

इस योजना के खासियत के तीन सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है:

  1. पात्र श्रमिक को इलाज के खर्च की पूर्ण क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। जो आयुष्मान भारत मे देय लाभ के समतुल्य है।
  2. चिकित्सा या सर्जरी के मामले मे अस्पताल द्वारा ईलाज का अनुमान (Estimate) देने पर अग्रिम राशी का भुगतान अस्पताल को किया जा सकता है।
  3. योजना मे अधिकतम सहायता राशी की कोई निश्चित सीमा निर्धारित नही है।

यहां एक बात को समझना जरूरी है। इसका सीधा अर्थ यह नही कि किसी भी अस्पताल मे किसी भी बिमारी पर हर प्रकार का खर्च स्वंय और असीमित रूप से मंजूरी हो जाएगा। प्रतिपूर्ति योजना की पात्रता, अस्पताल की मान्यता, बिमारी/उपचार और लागू सरकारी नियमो के अनुसार होगी।

Gambhir Bimari Sahayata Yojana Objective (उद्देश्य)

मुख्यमंत्री गम्भीर बीमारी सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिक और उनके परिजनो की गंभीर बीमारी की स्थिति मे मदद करना है। ताकि वह ऐसी स्थिति मे ईलाज से वंचित न रहे। Gambhir Bimari Sahayata Yojana के अन्तर्गत निर्माण श्रमिको को गंभीर बीमारी की स्थिति मे उचित ईलाज के लिए वित्तीय मदद दी जाएगी। इसके अलावा बिमारी के काम न कर पाने की स्थिति मे परिवारिक की आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। इस योजना मे उच्च चिकित्सा लागत के तनाव से बचाकर मरीज को बिना आर्थिक चिंता के ठीक होने पर ध्यान केन्द्रीत किया जाएगा। जिससे अकास्मिक खर्चो के कारण होने वाले कर्ज से मुक्ति मिलेगी और उनके स्वास्थ्य स्तर मे सुधार होगा।

योजना मे कितनी राशी मिलती है?

यह सबसे अधिक पूछा जाने वाला प्रश्न है। योजना मे सामान्य अर्थो मे कोई एक निश्चित रकम, जैसे 50 हजार या 1 लाख रुपये तय होने की जानकारी आधिकारिक उत्तर प्रदेश जिला प्रशासन के पेज पर नही दी गई है। इसके बजाए नियम के अनुसार सरकारी/स्वायत्तशासी अस्पताल या SACHIC के इम्पैनल्ड अस्पताल मे इलाज कराने पर आयुष्मान भारत योजना के तहत देय लाभ के बराबर राशी की पूर्ण प्रतिपूर्ति का प्रावधान बताया गया है। इसके अलावा आधिकारिक सूचना मे साफ तौर पर कोई अधिकतम राशी नियत नही बताई गई है। इसलिए किसी लेख या सोशल मीडिया पोस्ट मे केवल 50,000 रुपये मिलेंगे या 1 लाख रुपये मिलेंगे जैसी एक तय राशी देखकर भरोसा करना उचित नही है। इसके अलावा ऐसी किसी भ्रामक जानकारी से अवश्य बचें।

Gambhir Bimari Sahayata Yojana Highlight

योजना का नामGambhir Bimari Sahayata Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा
सम्बन्धित विभागभवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के पंजीकृत श्रमिक
उद्देश्यईलाज के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान करना
लाभगम्भीर बीमारियो के मुफ्त इलाज की सुविधा
श्रेणीसरकारी योजना उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटupbocw.in

क्या इलाज से पहले अग्रिम राशी मिलेगी?

हां, इस योजना की आधिकारिक जानकारी मे अग्रिम राशी का उल्लेख है। अगर चिकित्सा या सर्जरी के लिए अस्पताल इलाज का अनुमानित खर्च प्रस्तुत करता है। तो ऐसे मे अस्पताल को अग्रिम राशी का भुगतान किया जा सकता है। न कि उपभोक्ता को। इससे गम्भीर बीमारी के समय परिवार को ईलाज शुरू कराने के लिए पूरी रकम पहले से जुटाने का दबाव कुछ कम हो सकता है। हालांकि अग्रिम राशी की स्वीकृति अपने आप नही जारी की जाएगी। इसके लिए सम्बन्धित विभागीय प्रक्रिया और स्वीकृति जरूरी होगी।

Gambhir Bimari Sahayata Yojana Eligibility (पात्रता)

  • Gambhir Bimari Sahayata Yojana के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के निर्माण श्रमिको को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आवेदक भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ न प्राप्त करता हो।
  • आवेदक के आश्रित माता-पिता, पति-पत्नि, पुत्री और 21 वर्ष से कम आयु का पुत्र भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।

Gambhir Bimari Sahayata Yojana Benefits (लाभ)

  • इस योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना के समान पूरी ईलाज राशी की प्रतिपूर्ति की सुविधा।
  • लाभार्थियो को सर्जरी या ईलाज के लिए अग्रिम भुगतान की सुविधा मिलेगी।
  • Gambhir Bimari Sahayata Yojana मे सहायता राशी पर अधिकतम भुगतान की कोई सीमा नही है।
  • पंजीकृत श्रमिको को सरकारी, स्वायत्त एंव पैनल अस्पतालो मे ईलाज की सुविधा मिलेगी।
  • इस योजना मे कई गंभीर बीमारियो को कवर किया गया है।

Gambhir Bimari Sahayata Yojana Docments (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • निर्माण श्रमिक पंजीकरण कार्ड
  • दवा या ईलाज के लिए मूल बिल
  • बिमारी की जांच रिपोर्ट
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पोसपोर्ट साइज़ फोटो।

किन-किन बिमारियो का होगा इलाज

Gambhir Bimari Sahayata Yojana 2026 के अन्तर्गत निम्नलिखित बीमारियो के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

  • हृद्य सर्जरी
  • किडनी ट्रांसप्लांट
  • लिवर ट्रांसप्लांट
  • ब्रेन सर्जरी
  • घुटने प्रत्यारोपण
  • कैंसर का ईलाज
  • स्तन कैंसर का ईलाज
  • सर्वाइकल कैंसर का ईलाज
  • HIV Aids का ईलाज
  • आखो की सर्जरी
  • पथरी का ईलाज
  • अपेंडिक्स की सर्जरी
  • हाईड्रोसिल सर्जरी आदि।

Read Also :-

गंभीर बिमारी सहायता योजना के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • श्रमिको का पंजीयन वैध और नवीनतम होना चाहिए।
  • ईलाज केवल मान्यता प्राप्त अस्पतालो मे ही सुनिश्चित होगा।
  • सभी मेडिकल दस्तावेज़ और जांच रिपोर्ट सत्यापित होनी चाहिए।
  • एक ही बिमारी के लिए दो योजनाओं का लाभ संभव नही है।

UP Gambhir Bimari Sahayata Yojana Onlline Apply 2026

  • सबसे पहले आपको भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (upbocw.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Gambhir Bimari Sahayata Yojana
  • होम पेज पर आपको निचे कि ओर योजना आवेदन करें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मंडल का चयन करना है।
Gambhir Bimari Sahayata Yojana
  • इसके बाद आपको अपनी योजना का चयन करना हैं जैसे कि (गंभीर बीमारी सहायता योजना)
  • इसके बाद आपको अपना पंजीकृत आधार कार्ड नम्बर व मोबाइल नम्बर दर्ज करना है और आवेदन पत्र खोले के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Gambhir Bimari Sahayata Yojana
  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप Gambhir Bimari Sahayata Yojana के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Check Application Status

  • सर्वप्रथम आपको भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Gambhir Bimari Sahayata Yojana
Gambhir Bimari Sahayata Yojana
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Sand OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

आवेदन के समय इन गलतियो से बचें

गंभीर बीमारी के मामले मे छोटी-सी दस्तावेज़ी कमी भी आवेदन मे बाधा डाल सकती है। इसलिए निम्न बातो का ध्यान रखें।

  • श्रमिक पंजीकरण की वैधता/अघतन स्थिति अवश्य जांचें।
  • अस्पताल की योजना के तहत पात्रता पहले से ही पता करें।
  • डॉक्टर से निर्धारित प्रारूप मे प्रमाण पत्र बनवाएं।
  • सभी मेडिकल रिपोर्ट सुरक्षित रखें।
  • दवाइयो और उपचार के मूल बिल संभालकर रखें।
  • अस्पताल से इलाज का अनुमानित खर्च हो तो उसकी प्रति अवश्य लें।
  • परिवार के सदस्य के लिए आवेदन है तो रिश्ते और आश्रितता के प्रमाण पत्र तैयार रखें।
  • किसी एजेंट को बिना रशीद या आधिकारिक पुष्टि के पैसे न दें।

आयुष्मान कार्ड नही हैं तो क्या योजना का लाभ मिलेगा?

यही पर योजना की उपयोगिता सबसे अधिक सामने आती है। उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्ध जानकारी के अनुसार गंभीर बीमारी सहायता योजना ऐसे पंजीकृत श्रमिको के लिए जो प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना/मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना के लाभ के लिए पात्र नही है। इसलिए केवल यह मान लेना कि मेरे पास आयुष्मान कार्ड नही हैं इसलिए कोई सरकारी स्वास्थ्य सहायता नही मिलेगी सही नही है। अगर व्यक्ति पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं तो उसे गंभीर बीमारी सहायता योजना के तहत अपनी पात्रता जांचनी चाहिए।

गंभीर बीमारी सहायता योजना व आयुष्मान भारत योजना मे अंतर

दोनो योजनाओं को एक ही समझना सही नही है। दोनो योजनाओं के अंतर को समझना जरूरी है।

आधारगंभीर बीमारी सहायता योजनाआयुष्मान भारत योजना
मुख्य लाभार्थीपात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिक व निर्धारित परिवारपात्र परिवार / लाभार्थी
प्रमुख उद्देश्यगंभीर बीमारी के इलाज मे आर्थिक सहायतासूचीबद्ध पैकेज के अनुसार स्वास्थ्य लाभ
अस्पतालसरकारी/स्वायत्तशासी तथा SACHIS से इम्पैनल्ड अस्पतालयोजना के अन्तर्गत सूचीबद्ध अस्पताल
सहायता सीमाआधिकारिक जिला सूचना के अनुसार कोई अधिकतम राशी निर्धारित नहीपात्रता व पैकेज के अनुसार लाभ
विशेष शर्तPM-JAY/CM-JAY मे पात्र न होने वाले श्रमिको पर जोरअपनी निर्धारित पात्रता के अनुसार

इस तुलना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यह है कि यह है कि दोनो योजनाओं की पात्रता और नियम अलग है। इसलिए एक योजना का लाभ न मिलने का मतलब दूसरी योजना का लाभ स्वत मिलना नही है।

यह योजना क्यो महत्वपूर्ण है?

2026 मे भी महंगे ईलाज की लागत आम परिवार के बजट पर बड़ा असल डालती सकती है। कैंसर, ट्रांसप्लांट, हृदय सर्जरी या जटिल ऑपरेशन जैसी स्थितियो मे उपचार की लागत कई बार परिवार की वर्षो की बजत से भी अधिक हो जाती है। ऐसे मे गंभीर बीमारी सहायता योजना की वास्तविक उपयोगिता केवल सरकार पैसे देती है तक सीमित नही है। इसका महत्व इस बात मे नही है कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवार को गंभीर बीमारी के समय एक वैकल्पिक सरकारी सहायता तंत्र उपलब्ध हो सकता है। ख़ासकर तब जब वह अन्य निर्धारित स्वास्थ्य योजना मे लाभार्थी नही हो।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Gambhir Bimari Sahayata Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 18001805160 / 05122295174

निष्कर्ष

गंभीर बीमारी सहायता योजना 2026 उत्तर प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिको के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सहायता योजनाओं मे से एक है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पात्र श्रमिको को गंभीर बीमारी के इलाज मे आर्थिक राहत देने के लिए प्रतिपूर्ति का प्रावधान है। और आधिकारिक जिला प्रशासन की वर्तमान जानकारी के अनुसार सहायता की कोई अधिकतम राशी निर्धारित नही है। अगर आप या आपके परिवार का कोई भी सदस्य इस योजना के अन्तर्गत इलाज कराना चाहता हैं तो सबसे पहले श्रमिक पंजीकरण की अघतन स्थिति PM-JAY/CM-JAY पात्रता और अस्पताल की योजना के तहत मान्यता जांचें। इसके बाद मेडिकल दस्तावेज़, डॉक्टर का प्रमाण पत्र और मूल बिल सुरक्षित रखते हुए सम्बन्धित श्रम कार्यालय अथवा उपलब्ध आधिकारिक ऑनलाइन व्यवस्था से ही आवेदन करें।

महत्वपूर्ण : – सरकारी योजनाओं के नियम और ऑनलाइन प्रक्रियाएं समय समय पर बदलती रहती है। 2026 मे आवेदन करने से पहले नवीनतम जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश श्रम विभाग / UPBOCW और अपने सम्बन्धित जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना को अन्तिम आधार मानना सबसे सुरक्षित तरीका है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

Gambhir Bimari Sahayata Yojana के तहत कितने रुपये की स्वास्थ्य सहायता मिलती है?

इस योजना के अन्तर्गत उपलब्ध स्वास्थ्य सहायता की अधिकतम सीमा तय नही की गई हैं लेकिन आयुष्मान भारत योजना के समान स्वास्थय सहायता मिलती है।

क्या इस योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?

हां, इस योजना के अन्तर्गत आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है लेकिन इसके लिए आपको अपने नज़दीकी श्रम कार्यालय जाना होगा।

अगर आवेदन के कोई त्रुटि हो तो क्या करे?

अगर आपके आवेदन मे कोई त्रुटि हो तो आप सम्बन्धित कार्यालय मे दस्तावेज़ो के साथ जाकर सुधार उस त्रुटि मे सुधार करा सकते है।

क्या यह योजना सभी के लिए है?

नही, यह योजना केवल उत्तर प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिको के लिए ही है। अन्य सभी लोगो के लिए यह योजना उपलब्ध नही है। हालाकि अन्य लोग आयुष्मान भारत योजना का विकल्प चुन सकते है।

Leave a Comment