UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana Online Registration 2026 : Eligibility & Last Date

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओ को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना को शुरू करने की घोषणा की गई हैं जिसका नाम उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य की मेधावी छात्राओ को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी। UttarPradesh Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के तहत प्राप्त स्कूटी का उपयोग लाभार्थी छात्राएं अपने घर से कॉलेज आने-जाने के लिए कर सकती है।

UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के लिए 400 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया हैं ताकि इस योजना का कार्यान्वयन सुचारू रुप से किया जा सके। यह योजना मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मुफ्त स्कूटी उपलब्ध कराएगी जिससे वह सशक्त होकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होगी। राज्य की जो कोई भी छात्राएं इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो उन सभी को पहले आवेदन करना होगा। हालाकि इसके लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जिनको पूरा करना जरूरी है।

UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana

रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना क्या है

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने 11 फरवरी 2025 को राज्य का बजट पेश किया गया है। इस बजट मे उन्होने राज्य की मेधावी छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य की मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी। राज्य की उन सभी छात्राओं को UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana का लाभ प्राप्त होगा जिन्होने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा मे उच्चतम अंक प्राप्त किए है और उच्च शिक्षा मे प्रवेश लिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के कार्यान्वयन हेतु एक बार फिर से 400 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। बेटियो को शिक्षा के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूपी सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है जिसको उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित किया जाएगा। फिलहाल यह योजना केवल एक घोषणा हैं जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इसको लेकर आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी किए जाएगें और आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ठ की जाएगी।

UP Free Scooty Yojana Online Registration

रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana की घोषणा के पिछे का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना का नोडल विभाग उच्च शिक्षा विभाग होगा जिसके तहत सभी पात्र छात्राओं को फ्री स्कूटी वितरित की जाएगी। उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना से उन सभी मेधावी छात्राओ को पुरस्कृत किया जाएगा जिन्होने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा मे अच्छा प्रदर्शन किया है।

इस योजना का लाभ प्राप्त कर छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होगीं और अपने घर से विद्यालय आसानी से आ जा सकेंगी। यह योजना छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र मे सशक्त व आत्मनिर्भर बनाएगी जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र मे उनको मनोबल बढ़ेगा।

मुख्य तथ्य UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana

योजना का नामUP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana
घोषणा की गईवित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना द्वारा
कब घोषित की गईबजट 2025 मे
सम्बन्धित विभागउच्च शिक्षा विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य की मेधावी छात्राएं
उद्देश्यलड़कियो की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना
लाभमेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी
श्रेणीसरकारी योजना उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटuphed.gov.in

पात्रता मापतंड

  • UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की केवल मेधावी छात्राएं ही इस योजना के लिए पात्र होंगी।
  • छात्रा ने 12वीं कक्षा मे न्यूनतम 75% अंक प्राप्त किये हो।
  • छात्रा की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक छात्रा किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त महाविद्यालय या संस्थान मे नामाकिंत होनी चाहिए।
  • उच्च शिक्षा के प्रथम वर्ष की छात्राएं इस योजना के लिए पात्र होंगी।
  • छात्रा ने पहले अन्य किसी फ्री स्कूटी योजना का लाभ न प्राप्त किया हो।
  • राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को इस योजना मे प्राथमिकता मिलेगी।

रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के लाभ

  • UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के तहत राज्य सरकार द्वारा 12वी कक्षा की मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जाएगी।
  • इससे छात्राओं को कॉलेज जाने के लिए परिवहन की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
  • छात्राएं ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रो से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकेंगी।
  • यह योजना परिवहन या असुरक्षा की समस्या के चलते छात्राओ की पढ़ाई छोड़ने की दर को कम करेगी।
  • यह योजना मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेगी।
  • यह योजना महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा मे महत्वपूर्ण कदम है।

AICTE Free Laptop Scheme

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • उच्च शिक्षा मे प्रवेश का प्रमाण पत्र व आईडी
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

चयन प्रक्रिया

UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana का आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद सभी आवदेन पत्रो का सत्यापन किया जाएगा। पात्र व चयनित छात्राओ को एसएमएस या ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक जिले मे विशेष वितरण केन्द्र स्थापित किये जाएगें इन केन्द्रो पर पहचान और चयन की स्थिति की पुष्टि के बाद ही छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।

यूपी रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना आवेदन प्रक्रिया

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि फिलहाल यह योजना अभी केवल एक घोषणा हैं। इसमे आवेदन प्रक्रिया के बारे मे कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नही है। जल्द ही राज्य उच्च शिक्षा विभाग UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के लिए दिशा-निर्देश तैयार करेगा और इसे मंत्रिमंडल से मंजूरी के लिए प्रस्तुत करेगा।

मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद यह योजना पूरे उत्तर प्रदेश मे लागू कर दी जाएगी। इस योजना के अन्तर्गत आवेदन प्रक्रिया सम्बन्धित विभाग द्वारा तय की जाएगी। हालांकि इसके लिए पात्र छात्राओ को थोड़ा इंतेजार करना होगा। जैसे ही इस सम्बन्ध मे हमे कोई जानकारी प्राप्त होगी तो आपको तुरंत अपडेट करेंगे ताकि आप सबसे पहले इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सके और लाभ उठा सकें।

सम्पर्क विवरण

अगर आप UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते है तो आप उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

जल्द ही UP Rani Laxmi Bai Scooty Yojana को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद इसे पूरे प्रदेश मे लागू किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

क्या निजी कॉलेज/संस्थानो मे पढ़ने वाली छात्राएं भी इस योजना के लिए पात्र होंगी?

नहीं, केवल सरकारी और मान्यता प्राप्त कॉलेज/संस्थानो मे पढ़ने वाली छात्राएं ही इस योजना के लिए पात्र होगीं।

Leave a Comment