Varishtha Pension Bima Yojana 2026 : Eligibility, Documents and Full Guide to Get 10,000/Month

भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिको को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना (VPBY) को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत देश के 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिको को गारंटीकृत प्रतिफल दर के साथ आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। Varishtha Pension Bima Yojana का संचालन सर्वश्रेष्ठ भारतीय बीमा कंपनी एलआईसी द्वारा किया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत पेंशनभोगी एकमुश्त भुगतान करके पॉलिसी खरीद सकते है इसके बाद पेंशन का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक रुप से किया जाएगा। इसमे लाभार्थियो को अपनी सुविधा और आवश्यकताओ के अनुसार पेंशन भुगतान की अवधि को चुनने का विकल्प मिलता है।

Varishtha Pension Bima Yojana

वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना क्या है

केन्द्र सरकार ने बजट 2014-15 मे वरिष्ट पेंशन बीमा योजना को शुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना को LIC द्वारा संचालित किया जाता है। यह योजना एक वरिष्ठ पेंशन योजना है जिसे 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। Varishtha Pension Bima Yojana के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिको को 9% की गारंटीकृत रिटर्न दर के साथ आय सुरक्षा प्रदान की जाती है। VPBY की समीक्षा साल 2014 मे की गई थी और यह पूरे एक वर्ष चली थी। हालांकि केन्द्र सरकार ने इसे पुनर्जीवित करने की घोषणा की है।

PM Krishi Sinchai Yojana

VPBY कैसे काम करती है

वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना वरिष्ठ नागरिको को तत्काल वार्षिक योजना के रुप मे वार्षिक भुगतान प्रदान करता है। यह एक प्रकार की एकल प्रीमियम पॉलिसी है जिसका अर्थ है पॉलिसीधारको को पेंशन पॉलिसी खरीदते समय एक राशी का भुगतान करना होता है। इसके बाद वह नियमित नियमित पेंशन के लिए पात्र हो जाते है। पॉलिसीधारक अपने जीवन काल मे मासिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या वार्षिक रुप से पेंशन प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते है।

पॉलिसी धारक के परिवार के सदस्य भी इस पेंशन का लाभ उठा सकते है। पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर उसके परिवार को पूरी प्रीमियम राशी वापस कर दी जाएगी। इसके अलावा पॉलिसीधारक को पॉलिसी खरीदने की तिथि से 10 वर्षो के लिए प्रतिवर्ष 8% की गारंटीकृत प्रतिफल दर पर आधारित सुनिश्चित पेंशन प्रदान करती है।

Varishtha Pension Bima Yojana के लाभ

  • सभी पेंशन का भुगतान ECS या NEFT के माध्यम से किए जाते है।
  • VPBY 8% प्रतिवर्ष की गारंटीकृत ब्याज दर के साथ एक सुनिश्चित पेंशन प्रदान करती है।
  • पॉलिसीधारक पेंशन प्राप्त करने के लिए विभिन्न भुगतान विधियो का विकल्प चुन सकते हैं जैसे मासिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक और वार्षिक।
  • पॉलिसीधारको के पास पॉलिसी खरीदने के 15 दिनो के भीतर उसे रद्द करने का विकल्प है। ऐसे मे स्टांप शुल्क काटकर खरीद मूल्य की शेष राशी वापस कर दी जाती है।
  • पॉलिसीधारक तीन वर्ष बाद इस योजना के अन्तर्गत ऋण भी ले सकते है।
  • पॉलिसीधारको को आयकर मे भी लाभ मिलता हैं क्योकि भुगतान किए गए प्रीमियम आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर मुक्त होगें हालांकि पेंशन कर युक्त है।
  • अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो प्रीमियम की राशी मृत्यु लाभ के रुप मे पति या पत्नि या नामित व्यक्ति को वापस मिलती है।

PM Svanidhi Credit Card

VPBY के अन्तर्गत प्रीमियम भुगतान

LIC VPBY के अन्तर्गत प्रीमियम भुगतान चार प्रकार के हैं जिनका विवरण इस प्रकार है।

  • मासिक – इसमे पॉलिसीधारको को वार्षिक राशी मासिक स्तर पर प्राप्त होगी। इसमे भगुतान के अन्य तरीको की तुलना मे प्रीमियम राशी कम है।
  • त्रैमासिक – इसमे पॉलिसीधारक को वर्ष मे हर तीन या चार महीने मे वार्षिकी राशी प्राप्त होगी।
  • छमाही – पॉलिसीधारक को हर छ महीने मे एक बार यानी छमाही आधार पर वार्षिकी प्राप्त होगी।
  • वार्षिक – इसमे पॉलिसी धारको को वार्षिक रुप से पेंशन राशी प्राप्त होगी हालांकि अन्य भुगतान विधियो की तुलना मे प्रीमियम राशी अधिक है।

प्रत्येक भुगतान विधि के लिए न्यूनतम और अधिकतम प्रीमियम भुगतान का विवरण इस प्रकार है।

निवेश की अवधिन्यूनतम प्रीमियम भुगतान (रु.)अधिकतम प्रीमियम भुगतान (रु.)
महीने के66,6656,66,665
त्रैमासिक66,1706,61,190
अर्धवार्षिक65,4306,54,275
सालाना63,9606,39,610

Varishtha Pension Bima Yojana के तहत पेंशन राशी

Varishtha Pension Bima Yojana के पॉलिसीधारको को उनके प्रीमियम भुगतान/निवेश के आधार पर पेंशन प्रदान करता हैं प्रत्येक पेंशन अवधि के लिए न्यूनतम और अधिकतम पेंशन राशी का विवरण इस प्रकार है।

निवेश की अवधिन्यूनतम पेंशन राशीअधिकतम पेंशन राशी
मासिक5005,000
त्रैमासिक1,50015,000
अर्धवार्षिक3,00030,000
सालाना6,00060,000

Varishtha Pension Bima Yojana की विशेषताएं

  • Varishtha Pension Bima Yojana की लॉक इन अवधि 15 वर्ष है।
  • पॉलिसीधारक तीन वर्ष पूरे होने के बाद खरीद मूल्य के अधिकतम 75% तक का ऋण भी प्राप्त कर सकते है।
  • Varishtha Pension Bima Yojana के तहत लिए गए ऋण पर ब्याज वार्षिक भुगतान से वसूला जाएगा।
  • किसी भी गम्भीर बीमारी की स्थिति मे पॉलिसीधारक पॉलिसी खोलने के 15 वर्ष के भीतर इस पेंशन योजना को सरेंडर कर सकता है।
  • उनको भुगतान किए गए एकल प्रीमियम का 98% तक प्राप्त होगा।
  • अगर पॉलिसी धारक 15 वर्ष पूरे होने के बाद पॉलिसी सरेंडर करते हैं तो उनको भुगतान किए गए एकल प्रीमियम पर शत-प्रतिशत रिटर्न मिलेगा।
  • पॉलिसीधारको के पास पॉलिसी दस्तावेज़ो की प्राप्ति के 15 दिनो के भीतर इस पॉलिसी को रद्द कर सकते हैं बशर्ते कोई दावा न हो।

पात्रता मापतंड

  • Varishtha Pension Bima Yojana के लिए आवेदक भारतीय मूल का नागरिक होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नही है।
  • 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिक इसके लिए पात्र होगें।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • चिकित्सीय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबकु
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Varishtha Pension Bima Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप एलआईसी ऑफिस या वित्तीय सेवा विभाग मे जाकर सम्पर्क कर सकते है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना का संचालन किसके द्वारा किया जाता है?

भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा इस योजना का संचालन किया जाता है।

Varishtha Pension Bima Yojana के अन्तर्गत न्यूनतम और अधिकतम पेंशन राशी कितनी है?

Varishtha Pension Bima Yojana के तहत न्यूनतम पेंशन राशी 1,000 रुपये प्रतिमाह और अधिकतम पेंशन राशी 10,000 रुपये प्रतिमाह है।

क्या पेंशनभोगी 10 वर्ष की अवधि पूरी होने से पहले पॉलिसी सरेंडर कर सकता है?

हां, 10 वर्ष की अवधि से पहले पॉलिसी सरेंडर की जा सकती हैं हालांकि सरेंडर मूल्य पॉलिसी की अवधि और सरेंडर के समय पेंशनभोगी की आयु पर निर्भर करेगी।

Leave a Comment