Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana: फ्री मे ट्यूब लाइट, पंखे व इनवर्टर खरीदने हेतु वित्तीय सहायता भी

Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana :- ओडिशा सरकार द्वारा बुनकरो के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के हथकरघा बुनकरो को जरूरी विद्युत उपकरण मुफ्त प्रदान किए जाएगें। ताकि बुनकरो के शारीरिक तनाव को कम करके उनकी कमाई की संभावनाओ को बढ़ाया जा सके। Odisha Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana 2026 के अन्तर्गतवितरित किए जाने वाले विद्युत उपकरणो मे ट्यूब लाइट व पंखे शामिल है।

अगर आप भी ओडिशा राज्य के बुनकर हैं और ओडिशा मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना 2026 का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सही जगह पर है। क्योकि आज के इस लेख मे हम इस बायन ज्योति योजना पर विस्तार से चर्चा करेंगें और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करके लाभ उठा सकते है।

Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana

Odisha Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana 2026

ओडिशा सरकार द्वारा राज्य के बुनकरो के कल्याण के लिए ओडिशा मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन वस्त्र एंव हथकरघा प्रबंधन विभाग ओडिशा द्वारा किया जाएगा। Odisha Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana 2026 के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियो को मुफ्त मे 20 वाट की ट्यूब लाइट वितरित की जाएगी। इसके अलावा 35 वाट का पंखा भी उनको मुफ्त मे वितरित किये जाएगें। इस योजना के माध्यम से राज्य मे हथकरघा बुनकरो की उत्पादकता मे वृद्धि होगी और उनकी कार्य स्थिति मे सुधार होगा।

Odisha Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana 2026 Highlight

आर्टिकलMukhyamantri Bayan Jyoti Yojana
योजना का नाममुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागवस्त्र एंव हथकरघा प्रबंधन विभाग
राज्यओडिशा
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के बुनकर नागरिक
उद्देश्यबुनकरो की उत्पादकता मे सुधार करना
लाभमुफ्त ट्यूब लाइट व पंखा
श्रेणीसरकारी योजना ओडिशा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटtextiles.odisha.gov.in

ओडिशा मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना की पात्रता

  • Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक ओडिशा राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक एक पूर्ण कालिक हथकरघा बुनकर होना चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की कम से कम 50% आय व्यय बुनाई गतिविधियो पर निर्भर होनी चाहिए।
  • एक परिवार के केवल एक ही सदस्य को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आवेदक को वैध टीआईएन वाले जीएसटी पंजीकृत डीलर से ही प्रकाश इकाई खरीदनी होगी।
  • आवेदक ने पहले केन्द्र या राज्य सरकार की अन्य किसी समान सहायता योजना का लाभ न प्राप्त किया हो।
  • आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार काड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिय होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना के लाभ

  • इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थियो को एक ट्यूब लाइट व एक पंखा मुफ्त दिया जाएगा।
  • इसमे 20 वाट की ट्यूब लाइट 35 वाट का पंखा शामिल है।
  • इसके अलावा लाभार्थियो को इनवर्टर खरीदने के लिए भी 17500 रुपये की वित्तीय सहायता दो किस्तो मे दी जाएगी।
  • पहली किस्त 10,000 रुपये और दूसरी किस्त 7,500 रुपये की होगी।
  • यह राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थियो को 5,000 रुपये तक का लोन भी बिना किसी ब्याज के दिया जाएगा।
  • जिससे उनको अपने काम को बढ़ावा देने मे मदद मिलेगी और उनकी उत्पादकता मे वृद्धि होगी।

Read Also :-

मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बुनकर का प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्व-घोषणा पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Odisha Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana 2026 Apply Online

  • सबसे पहले आपको वस्त्र एंव हथकरघा प्रबंधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://textiles.odisha.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana
  • होम पेज पर आपको Online Service का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana
  • क्लिक करते ही आपके सामने Create Account का फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, यूजर नेम आदि को दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपना एक पासवर्ड क्रिएट कर लेना है।
  • इतना करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको अपनी यूजर नेम व पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपका इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा और आपको एक सन्दर्भ संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप ओडिशा वस्त्र एंव हथकरघा प्रबंधन विभाग की Official Website पर जा सकते है। इसके अलावा आप दिए गए नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 06742501383

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु कितनी होनी चाहिए?

ओडिशा मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।

ओडिशा मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना का क्या लाभ है?

इस योजना के अन्तर्गत पात्र उम्मीदवारो को बहुत से लाभ प्राप्त होगें। इसमे फ्री ट्यूब लाइट व पखें, इनवर्टर खरीदने के लिए वित्तीय सहायता और ब्याजमुक्त ऋण जैसे लाभ शामिल है।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होगा?

ओडिशा राज्य के हथकरघा बुनकर वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होगें।

Leave a Comment