Mukhyamantri Gramodyog Rozgar Yojana: 10 लाख तक लोन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता व लाभ

अगर आप उत्तर प्रदेश के किसी गांव मे रहते हैं और अपना कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, कोई छोटा उद्योग या पारंपरिक हुनर को रोज़गार मे बदलना चाहते हैं तो आपके लिए एक योजना महत्वपूर्ण हैं जिसका नाम मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोज़गार योजना है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो मे रोज़गार के अवसरो को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे युवाओं को रोज़गार प्राप्त होगा और गांवो से शहरो की ओर पलायन कम होगा।

Mukhyamantri Gramodyog Rozgar Yojana 2026 का संचालन उत्तर प्रदेश खादी एंव ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इसके तहत पात्र उम्मीदवारो को बैंक के माध्यम से 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी ख़ास बात यह है कि पात्रता के अनुसार सरकार ऋण पर लगने वाले ब्याज का कुछ हिस्सा या पूरा ब्याज निर्धारित नियमो के अन्तर्गत वहन कर सकती है।

इससे नया व्यवसाय शुरू करने वाले लोगो पर वित्तीय बोझ कम करने मे मदद मिलेगी। उत्तर प्रदेश के 2026-27 के बजट मे इस योजना के तहत 800 इकाइयो को बैंक ऋण उपलब्ध कराने और लगभग 16,000 लोगो के लिए रोज़गार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 40 करोड़ के बैंक ऋण का लक्ष्य निर्धारित किय गया है। हालांकि 2026 मे यह जानकारी युवाओ और ग्रामीण उद्यमियो के लिए विशेष महत्वपूर्ण है।

Mukhyamantri Gramodyog Rozgar Yojana

Mukhyamantri Gramodyog Rozgar Yojana 2026 क्या है?

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोज़गार योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किय गया है। इस योजना के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो मे छोटे उद्योगो और ग्रामोद्योग इकाइयो की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए पात्र व्यक्तियो, उद्यमियो को बैंक के माध्यम से वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमे पात्र उम्मीदवार को अपने व्यवसाय की परियोजना तैयार करके निधारित ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन के पश्चात जांच व चयन के बाद यह ऋण स्वीकृति के लिए सम्बन्धित बैंक को भेज दिया जाएगा।

इस योजना का उद्देश्य केवल किसी व्यक्ति को ऋण दिलाना नही हैं बल्कि गांव मे ऐसे छोटे व्यवसाय विकसित करना भी हैं जो स्थानीय संसाधनो का उपयोग करके दूसरे लोगो के लिए रोज़गार के अवसर पैदा कर सकें। अगर कोई युवा अपने गांव म आटा चक्की, मसाला निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, बढ़ईगीरी, सिलाई-कढ़ाई या किसी उपयुक्त ग्रामोद्योग इकाई की स्थापना करना चाहता हैं तो वह इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकता है।

Mukhyamantri Gramodyog Rozgar Yojana के मुख्य बिंदु एक नज़र में

विवरणमहत्वपूर्ण बिंदु
योजना का नामMukhyamantri Gramodyog Rozgar Yojana
राज्यउत्तर प्रदेश
सम्बन्धित विभागखादी एंव ग्रामोद्योग बोर्ड
मुख्य उद्देश्यग्रामीण स्वरोज़गार और रोज़गार सृजन
अधिकतम ऋण सीमा10 लाख रुपये तक
ऋण उपलब्ध कराने वाली संस्थापात्र बैंको के माध्यम से
सामान्य वर्ग का स्वंय का अंशदानपरियोजना लागत का 10%
आरक्षित वर्ग एंव महिला का अंशदानपरियोजना लागत का 5%
सामान्य वर्ग पुरूषो के लिए ब्याजनिर्धारित शर्तो के अनुसार 4% तक स्वंय वहन
आयु सीमा18 से 50 वर्ष
वित्तीय वर्ष 2026-27 का लक्ष्य800 इकाइयां और 16,000 रोज़गार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmmgrykhadi.upsdc.gov.in

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोज़गार योजना का उद्देश्य

इस योजना के कई महत्वपूर्ण उद्देश्य है जैसे :

  • ग्रामीण क्षेत्रो मे बेरोज़गारी कम करना।
  • शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को स्वरोज़गार के अवसर प्रदान करना।
  • ग्रामीण कारीगरो और छोटे उद्यमियो को प्रोत्साहित करना।
  • गांवो मे स्थानीय संसाधनो पर आधारित उद्योग स्थापित करना।
  • ग्रामीण परिवारो की आय बढ़ाने और पलायन कम करने मे मदद करना।
  • उत्पादन तथा सेवाओं से सम्बन्धित छोटे व्यवसायो के माध्यम से रोज़गार सृजित करना।

योजना के तहत कितना लोन मिलेगा?

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोज़गार योजना के तहत पात्र लाभार्थी 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए आवेदन कर सकता है। इस राशी का उपयोग स्वीकृत परियोजना के उनुसार उदयोग स्थापित करने और उससे सम्बन्धित पात्र खर्चो के लिए किया जा सकता है। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति गांव मे मसाला पीसने और पैकिंग की इकाइ शुरू करना चाहता हैं तो उसकी परियोजना मे मशीनरी, स्थापना, शुरूआती कच्चा माल और कार्यशील पूंजी जैसी जरूरते शामिल होगी। हालांकि अन्तिम रूप से कौन से खर्च वित्तपोषित होगें यह बैंक द्वारा स्वीकार की गई परियोजना और लागू दिशा-निर्देशो पर निर्भर करेगा। इसलिए आवेदन से पहले अपने व्यवसाय की कुल लागत और संभावित कमाई का व्यवहारिक पूर्व अनुमान तैयार करना उपयोग रहेगा।

ध्यान रहें कि :

  • 10 लाख रुपये अधिकतम सीमा हैं अनिवार्य स्वीकृत राशी नही।
  • बैंक परियोजना की व्यवहार्यता और आवेदक की ऋण चुकाने की क्षमता देख सकता है।
  • ऋण की स्वीकृति और विवरण बैंक की प्रक्रिया के अनुसार होगा।
  • सरकारी ब्याज सहायता का लाभ योजना की शर्ते पूरी करने पर ही मिलेगा।

क्या योजना मे ब्याज माफ होगा?

यह इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। एक आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसमे ब्याज उपादन यानी ब्याज पर सरकारी सहायता का प्रावधान है। लेकिन इसे सभी लाभार्थियो के लिए पहले ऋण की बिना शर्त ब्याज माफी समझ लेना उचित नही होगा। इसमे सामान्य वर्ग के पुरूष उद्यमियो के लिए निर्धारित सीमा से अधिक ब्याज पर सहायता तथा अन्य पात्र श्रेणियो के लिए नियमानुसार पूर्ण ब्याज सहायता का प्रावधान बताया गया है। वास्तविक लाभ लागू नियमो, ऋण के प्रकार, और बैंक की गणना के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।

ब्याज सहायता

  • सामान्य वर्ग के पुरूष उद्यमी – पात्र पूंजीगत ऋण पर 4 प्रतिशत से अधिक ब्याज वाले हिस्से के लिए नियमो के अनुसार ब्याज उपादान उपलब्ध कराया जाएगा।
  • अन्य पात्र श्रेणिया – आरक्षित वर्गो और निर्दिष्ट अन्य श्रेणियो को नियमो के अधीन पूर्ण ब्याज उपादान की सुविधा मिलेगी।
  • भुगतान की प्रक्रिया – सहायता सम्बन्धित नियमो के अनुसार बैंक और खादी एंव ग्रामोद्योग विभाग की प्रक्रिया से समायोजित की जाएगी।

उदाहरण के तौर पर – अगर बैंक की ऋण दर 10 प्रतिशत है तो सामान्य वर्ग के पुरूष उद्यमी के लिए 4 प्रतिश से ऊपर के ब्याज पर सहायता की गणना लागू नियमो के अनुसार होगी। हालांकि यह केवल समझाने के लिए है न कि किसी आवेदक के लिए निश्चित ब्याज दर या निश्चित लाभ की गारंटी। बैंक से यह भी स्पष्ट कर ले कि ब्याज सहायता किस अवधि तक लागू होगी, किन शर्तो पर मिलेगी और किस परिस्थिती मे बंद होगी।

कौन आवेदन कर सकता है?

योजना के तहत निम्नलिखित आवेदको को प्रोत्साहित किया जाएगा:

  • तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त बेरोज़गार युवा:
  • पारंपरिक कारीगर और ग्रामीण शिल्पकार
  • स्वरोज़गार शुरू करने की इच्छुक महिलाएं
  • रोज़गार कार्यालय मे पंजीकृत इच्छुक उद्मी।
  • ग्रामीण क्षेत्रो मे नया उद्योग स्थापित करने वाले पात्र व्यक्ति।

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोज़गार योजना की पात्रता

  • आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक ग्रामीण क्षेत्र मे अपना जीवन यापन करता हो।
  • आवेदक की आयु न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 होनी चाहिए।
  • आवेदक किसी भी बैंक का डिफॉल्टर न हो पात्र होगा।
  • आईटीआई, पॉलिटेक्निक प्रशिक्षित, शिक्षित बेरोज़गार और पारंपरिक कारीगरो को इसमे प्राथमिकता मिलेगी।

योजना के तहत संभावित व्यवसाय

व्यवसाय का प्रकारसंभावित काम
खाद्य प्रसंस्करणमसाला निर्माण, आटा चक्की, दाल प्रसंस्करण
कृषि आधारित उद्योगकृषि उत्पादो की सफाई, ग्रेंडिंग और पैकिंग
सिलाई एंव वस्त्रसिलाई केन्द्र, कपड़ो की छोटी निर्माण इकाइ
लकड़ी का कामफर्नीचर निर्माण और बढ़ईगिरी
घरेलू उत्पादसाबुन, मोमबत्ती और अन्य उपयुक्त उत्पाद
कूटीर उद्योगस्थानीय शिल्प और पारंपरिक वस्तुओ का निर्माण
मरम्मत एवं सेवाग्रामीण मरम्मत व तकनीकी सेवां इकाइयां

व्यवसाय चयन से पहले की महत्वपूर्ण बातें

ऋण की अधिकतम सीमा देखकर व्यवसाय का चयन करना उचित नही है। पहले बाजार का आकलन करें इसके बाद ही परियोजना रिपोर्ट तैयार करें और निम्नलिखित चार महत्वपूर्ण बातो का ध्यान रखें।

  • आपके गांव और आसपास के बाजार मे उस उत्पाद की मांग कितनी है।
  • कच्चा माल आसानी से उपलब्ध होगा या उसे बाहर से मंगवाना पड़ेगा।
  • मशीन, बिजली किराया, मजदूरी और परिवहन का कुल खर्च कितना होगा।
  • व्यवसाय शुरू होने के बाद हर महीने बिक्री से कितनी आय होगी और किस्त चुकाने के लिए कितना पैसा बचेगा?

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोज़गार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • तकनीकी प्रशिक्षण या अनुभव का प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • प्रस्तावित उद्योग की परियोजना रिपोर्ट
  • व्यवसाय के सम्बन्धित दस्तावेज़
  • मशीनरी और उपकरणो के अनुमानित खर्च की रिपोर्ट
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Also Read :-

आवेदन से पहले इन गलतियो से बचें

  • गलत जानकारी न दें – दस्तावेज़ मे नाम, पता और अन्य विवरण सही हो।
  • गैर जरूरी लागत न दिखाएं – परियोजना की लागत मशीनरी और वास्तविक जरूरतो के आधार पर तय करें।
  • बाजार का आकलन करें – बिक्री की संभावना जाने बिना केवल ऋण के आधार पर व्यवसाय शुरू न करें।
  • ब्याज सहायता को निश्चित न मानें – लागू नियमो और बैंक से लाभ की शर्तो स्पष्ट करें।
  • एजेंट के दावो पर भरोसा न करें – किसी व्यक्ति के निश्चित ऋण या स्वीकृति के वादे को सरकारी गारंटी न मानें।
  • किस्त चुकाने की योजना बनाएं – व्यवसाय की आय मे उतार चढ़ाव हो सकता है इसलिए पूर्व से ही वित्तीय योजना बनाकर चलें।
  • पुरानी जानकारी पर निर्भर न रहें – हर आने वाली नई जानकारी से अपडेट रहें और 2026-27 की आवेदन की स्थिति, लक्ष्य और नियमो की वर्तमान स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोज़गार योजना 2026 के अन्तर्गत आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको खादी एंव ग्रामोद्योग बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Mukhyamantri Gramodyog Rozgar Yojana
Mukhyamantri Gramodyog Rozgar Yojana
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना आधार कार्ड नम्बर, नाम व मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको ओटीपी भेजें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको निर्धारित बॉक्स मे दर्ज करना हैं और ओटीपी सत्यापित करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना हैं।
  • इसके बाद आपको अपना एक पासवर्ड क्रिएट कर लेना है।
  • अब आपको अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • सफलतापूर्वक आवेदन हो जाने के बाद आपको एक सन्दर्भ संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

योजना मे लाभार्थी का अशंदान

इस योजना के प्रकाशित दिशा-निर्देशो मे लाभार्थी के अंशदान का उल्लेख इस प्रकार है।

श्रेणीस्वंय का अंशदान
सामान्य वर्ग10%
एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग5%
महिलाएं5%
दिव्यांग वर्ग5%
भूतपूर्व सैनिक5%

यह आकड़ा योजना की शर्तो पर आधारित है। हालांकि आवेदन के समय आवेदक को वर्तमान वित्तीय वर्ष के लागू नियमो के अनुसार बैंक और जिला कार्यालय से इनकी पुष्टि अवश्य करें। इसे एक उदाहरण से समझें अगर किसी पात्र परियोजना की कुल लागत 4 लाख रुपये हैं, प्रकाशित अशंदान दर के अनुसार सामान्य वर्ग का योगदान 40 हजार रुपये और 5% अंशदान वाली पात्र श्रेणी का योगदान 20 हजार रुपये होगा। इसका सीधा अर्थ यह नही कि बाकी पूरी राशी बिना किसी अतिरिक्त शर्त के बैंक से मिल जाएगी। बैंक परियोजना की व्यवहार्यता, स्वीकृत लागत, और लागू ऋण नियमो के आधार पर वित्तीय सहायता तय करेंगा।

किन परिस्थितियो मे ब्याज सहायता बंद हो सकती है?

बता दे कि ब्याज सब्सिडी कुछ शर्ते के पालन से जुड़ी हुई है। निम्न परिस्थितियो मे सहायता रोकी जा सकती है।

  • ऋण राशी का स्वीकृत उद्देश्य से अलग उपयोग करना।
  • जानबूझकर परियोजना पूरी नही करना।
  • बैंक खाते का डिफॉल्टर घोषित होना।
  • उद्योग या सेवा इकाई का उत्पादन बंद हो जाना अथवा इकाई का बंद रहना।

यह परिस्थितियां योजना के नियमो मे उल्लेखित है। इसलिए केवल ऋण की स्वीकृति करा लेना पर्याप्त नही है। व्यवसाय को वास्तविक रुप से शुरू करना, आय-व्यय का रिकॉर्ड रखना, बैंक की किस्त समय पर चुकाना और योजना के दिशा-निर्देशो का पालन करना भी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोज़गार योजना और अन्य योजनाओं मे अंतर

कई आवेदक मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोज़गार योजना, प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोज़गार योजना को एक ही समझ लेते है। हालांकि इनके नाम मिलते जुलते जरूर हो सकते हैं, लेकिन सहायता का ढांचा अलग है।

योजनामुख्य उद्देश्य एंव सहायता
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोज़गार योजनाग्रामीण उद्योगो के लिए बैंक ऋण और निर्धारित नियमो के अनुसार ब्याज सहायता
प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)पात्र नई सूक्ष्म इकाइयो के लिए निर्धारित नियमो के अन्तर्गत ऋण और मार्जिन मनी सब्सिडी
पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोज़गार योजनाPMEGP के अन्तर्गत वित्तपोषित पात्र ग्रामीण इकाइयो को निर्धारित शर्तो पर ब्याज सहायता

PMEGP के नियमो मे पात्रता और वित्तीय सहायता की अलग शर्ते है। वहीं पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोज़गार योजना की प्रकाशित जानकारी मे PMEGP के अन्तर्गत स्वीकृत या वितरित ऋण वाली पात्र इकाइयो के लिए ब्याज सहायता का उल्लेख है। हालांकि किसी भी योजना के अन्तर्गत आवेदन करने से पहले यह स्पष्ट कर ले कि आपके व्यवसाय के लिए कौन सी योजना उपयुक्त है। क्योकि एक ही परियोजना के लिए अलग अलग योजनाओं के लाभ एक साथ नही मिलते है।

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोज़गार योजना 2026 ग्रामीण क्षेत्रो मे अपना छोटा उद्योग शुरू करने की इच्छा रखने वाले पात्र युवाओ, महिलाओं और कारीगरो के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसमे 10 लाख रुपये तक के बैंक ऋण और पात्रता के अनुसार ब्याज सहायता की व्यवस्था से नए व्यवसाय की शुरूआत करने मे मदद मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट मे 800 इकाइयो और 16,000 रोजगार अवसरो का प्रस्तावित लक्ष्य इस योजना के माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा को दर्शाता है। हालाकिं सफल आवेदन के लिए पात्रता की पुष्टि, उचित परियोजना रिपोर्ट, स्वंय के अंशदान की व्यवस्था और बैंक की शर्तो को समझना जरूरी है।

अगर आप भी इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करके लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको चाहिए कि आप सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल देखें। इसके अलावा अपने जिले के ग्रामोद्योग अधिकारी से वर्तमान आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लें। सही जानकारी और व्यवाहारिक व्यवसाय योजना के साथ आगे बढ़ना ही आवेदन को बेहतर ढंग से तैयार करने का सबसे उपयोगी तरीका है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या बिना अंशदान के 10 लाख तक का लोन मिल सकता है?

नहीं, बिना स्वंय का अंशदान के लोन नही मिलेगा। क्योकि योजना मे सामान्य वर्ग के लिए 10 प्रतिशत तथा निर्दिष्ट अन्य श्रेणियो के लिए 5 प्रतिशत स्वंय के अंशदान का प्रावधान बताया गया है।

आवेदन के बाद ऋण कितने दिनो मे मिलेगा?

योजना मे आवेदन के बाद दस्तावेज़ो का सत्यापन, जांच, चयन सम्बन्धित प्रक्रिया, बैंक का मूल्यांकन और अन्य औपचारिकताएं शामिल है। इसलिए ऋण मिलने की कोई निश्चित अवधि प्रमाणित नही है।

क्या शहरी श्रेत्र के नागरिक भी इसके लिए आवेदन कर सकते है?

इस योजना का मुख्य फोकस मान्य ग्रामीण क्षेत्र मे स्थापित ग्रामोद्योग इकाइयां है। ग्रामीण निवास और इकाई के स्थान से सम्बन्धित प्रावधान है। शहरी आवेदक की पात्रता और उसके मामले मे जिला ग्रामोद्योग बोर्ड मे जाकर सम्पर्क करें।

Leave a Comment