Pratibha Kiran Scholarship Yojana 2026: प्रतिवर्ष 5,000 रुपये छात्रवृत्ति, ऐसे करना होगा आवेदन

Pratibha Kiran Scholarship Yojana:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बेटियो को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम प्रतिभा किरण योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रतिमाह पांच सौ रुपये वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित हो सके और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सके। राज्य की शहरी क्षेत्र की छात्राएं इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकती हैं जो गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले परिवार से है।

अगर आप भी मध्य प्रदेश राज्य से हैं और इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठा सकती है। आज के इस लेख मे हम Pratibha Kiran Scholarship Yojana पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप प्रतिभा किरण छात्तवृत्ति योजना के अन्तर्गत आवेदन आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

Pratibha Kiran Scholarship Yojana

MP Pratibha Kiran Scholarship Yojana 2026

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। इस योजना का संचालन उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा किया जाएगा। इस योजना को गांव की बेटी योजना के नाम से भी जाना जाता है। Pratibha Kiran Scholarship Yojana के अन्तर्गत राज्य की गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाली छात्राओं को प्रतिमाह 500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। राज्य की 12वीं कक्षा पास कर चुकी छात्राओं को Pratibha Kiran Scholarship Yojana 2026 का लाभ प्राप्त होगा जिन्होने उच्च शिक्षा मे प्रवेश ले लिया है।

हालांकि छात्रा ने 12वीं कक्षा मे न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किए हो। प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत छात्राओं को एक वर्ष मे केवल 10 महीने तक ही यह छात्रवृत्ति राशी प्रदान की जाएगी। जिससे वह उच्च शिक्षा के साथ साथ अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगी। राज्य की पात्र छात्राएं आसानी से Pratibha Kiran Scholarship Yojana के अन्तर्गत आवेदन कर सकती है और लाभ उठा सकती है। हालांकि इसके लिए कुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित की गई हैं जिनको पूरा करना जरूरी है।

Pratibha Kiran Scholarship Yojana Highlight

आर्टिकलPratibha Kiran Scholarship Yojana
योजना का नामप्रतिभा किरण योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
कब शुरू की गईसाल 2008
सम्बन्धित विभागउच्च शिक्षा विभाग
राज्यमध्य प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के मेधावी छात्राएं
उद्देश्यउच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
लाभप्रतिमाह छात्रवृत्ति राशी
छात्रवृत्ति राशी500 हर महीने
श्रेणीसरकारी योजना मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhighereducation.mp.gov.in

MP Pratibha Kiran Scholarship Yojana Eligibility (पात्रता)

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित की गई हैं जिनको पूरा करना जरूरी है। MP Pratibha Kiran Scholarship Yojana के लिए निर्धारित पात्रता व मानदंड इस प्रकार है।

  • Pratibha Kiran Scholarship Yojana के लिए आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की शहरी क्षेत्र की मेधावी छात्राएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक छात्रा गरीबी रेखा से निचे अपना जीवन यापन करती हो पात्र होगी।
  • छात्रा ने 12वीं कक्षा मे न्यूनतम 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हो।
  • आवेदक छात्रा ने उच्च शिक्षा के लिए शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय या विश्वविद्यालय मे उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश ले लिया हो।
  • राज्य की केवल छात्राएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिय होनी चाहिए।

एमपी प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • समग्र आईडी कार्ड
  • शहरी क्षेत्र का निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Read Also :-

प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको प्रतिभा किरण योजना की आधिकारिक वेबसाइट hescholarship.mp.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Pratibha Kiran Scholarship Yojana
  • होम पेज पर आपको Scheme of Higher Education Department के सेक्शन मे Pratibha Kiran Scholarship Yojana 2026-27 का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Pratibha Kiran Scholarship Yojana
Pratibha Kiran Scholarship Yojana
  • आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपनी समग्र आईडी दर्ज करनी हैं और कैप्चा कोड दर्ज करके वेरिफाई के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना हो।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपको आवेदन की एक पावती प्राप्त होगी जिसे आपको प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप प्रतिभा किरण योजना के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने अध्ययनरत महाविद्यालय या विश्वविद्यालय के कार्यालय जाना है।
  • वहां पर जाने के बाद आपको सम्बन्धित अधिकारी से प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना का आवेदन फॉर्म लेना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस उसी कार्यालय मे ही जमा कर देना है।
  • सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
  • जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन को अप्रुवल के लिए जिला उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिया जाएगा।
  • आपके आवेदन को अप्रुवल मिल जाने के बाद आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत आसानी से अवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश की Official Website पर जा सकते है। इसके अलावा आप दिए गए नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 07552554423

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना का लाभ केवल छात्राओं को ही प्राप्त होगा?

हां, इस योजना का लाभ राज्य की केवल शहरी क्षेत्र की छात्राओं को ही प्राप्त होगा।

क्या सभी वर्ग की छात्राएं इस योजना के लिए पात्र होगी?

हां, राज्य की सभी वर्ग की छात्राएं इस योजना के लिए पात्र होगीं बशर्ते वह गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करती हो।

Leave a Comment