Ulagam Ungal Kaiyil Scheme 2026 : छात्रो को मिलेंगे मुफ्त लैपटॉप, पात्रता व आवेदन प्रक्रिया देखें

Ulagam Ungal Kaiyil Scheme :- तमिलनाडु सरकार द्वारा राज्य मे डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम उलगम उंगल कैयिल योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार सरकारी शिक्षण संस्थानो मे पढ़ने वाले सभी पात्र विद्यार्थियो को मुफ्त लैपटॉप प्रदान किए जाएगें। जिससे ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म, डिजिटल अध्ययन सामग्री, और आधुनिक शैक्षिक उपकरणो तक विद्यार्थियो की पहुंच सुनिश्चित होगी और उनका भविष्य बेहतर होगा।

इस योजना के सुचारू रुप से संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। ताकि अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राओ को Ulagam Ungal Kaiyil Scheme का लाभ प्राप्त हो सके। राज्य के इच्छुक व पात्र विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने सम्बन्धित अध्ययनरत् शिक्षण संस्थान मे सम्पर्क करके अपना पंजीकरण करा सकते है।

Ulagam Ungal Kaiyil Scheme

Tamil Nadu Ulagam Ungal Kaiyil Scheme 2026

तमिलनाडु सरकार ने 05 जनवरी 2026 को Ulagam Ungal Kaiyil Scheme 2026 का शुभारंभ कर दिया है। इस योजना का संचालन तमिलनाडु इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन (ELCOT) द्वारा किया जाएगा। उलगम उंगल कैयिल योजना का अर्थ है (दुनिया आपके हाथो मे) जो प्रौद्योगिकी के माध्यम से छात्रो को सशक्त बनाने के सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के छात्रो को मुफ्त लैपटॉप वितरित किए जाएगें ताकि वह डिजिटल शिक्षा से जुड़ सके।

राज्य सरकार तमिलनाडु इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन के सहयोग से इस योजना को दो चरणो मे लागू करने जा रही है। दोनो चरणो मे राज्य के लगभग 20 लाख विद्यार्थियो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के पहले चरण मे अपने पाठ्यक्रम के अन्तिम वर्ष के 10 लाख छात्रो को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएगें।

Ulagam Ungal Kaiyil Scheme Objective (उद्देश्य)

तमिलनाडु सरकार की उलगम उंगल कैयिल योजना का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के विद्यार्थियो को मुफ्त लैपटॉप प्रदान करके डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है। ताकि उनको स्मार्ट कौशल विकास और करियर के अवसर प्राप्त हो सके। इस योजना के माध्यम से उच्च शिक्षा के अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियो को डिजिटल रुप से सशक्त बनाना और उनको भावी डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना है। इस योजना के जरिए से राज्य से सभी वर्ग के छात्रो तक तकनीकी शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित होगी, और उच्च शिक्षा को स्मार्ट, तेज और भविष्य के लिए सुरक्षित रुप से तैयार किया जाएगा।

Ulagam Ungal Kaiyil Scheme 2026 Highlight

योजना का नामUlagam Ungal Kaiyil Scheme
शुरू की गईमुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन द्वारा
कब शुरू की गई05 जनवरी 2026
सम्बन्धित एजेंसीइलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन
राज्यतमिलनाडु
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के विद्यार्थी
उद्देश्यडिजिटल शिक्षा तक पहुंच प्रदान करना।
लाभमुफ्त लैपटॉप
श्रेणीसरकारी योजना तमिलनाडु
आवेदन प्रक्रियाजारी
आवेदन का तरीकाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटelcotlaptop.tn.gov.in

Ulagam Ungal Kaiyil Scheme Eligibility (पात्रता)

  • Ulagam Ungal Kaiyil Scheme 2026 के लिए आवेदक तमिलनाडु का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के केवल सम्बन्धित शैक्षणिक कार्यक्रमो के अन्तिम वर्ष के छात्र ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा के छात्र इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक कला, कृषि, चिकित्सा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और विधि आदि पाठ्यक्रम के अन्तिम वर्ष का विद्यार्थी होना चाहिए।
  • राज्य के सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान मे नामांकित सभी विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • राज्य के पुथलवन, और पुथुमाई पैन योजना, 7.5% आरक्षण, आदि द्रविड, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, अत्यन्त पिछड़े वर्ग कल्याण छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थी इस योजना के लिए पात्र होगें।

Ulagam Ungal Kaiyil Scheme Benefite (लाभ)

  • उलगम उंगल कैयिल योजना के तहत चयनित छात्रो को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएगें।
  • प्रत्येक लेपटॉप की अनुमानित लागत 30 हजार रुपये है।
  • इस योजना का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • इस योजना का लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी तक डिजिटल समावेशन और शैक्षणिक पहुंच सुनिश्चित करना है।
  • यह योजना शहरी और ग्रामीण छात्रो के बीच डिजिटल डिवाइज को कम करने मे मदद करेगी।
  • यह योजना छात्रो की डिजिटल साक्षरता, कोडिंग स्किल और रिसर्च क्षमताओ को विकसित की क्षमता को बढ़ाएगी।
  • इससे शैक्षणिक प्रदर्शन और रोज़गार मे सुधार होगा।

Ulagam Ungal Kaiyil Scheme Documents (दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कॉलेज मे प्रवेश का प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Read Also :-

Ulagam Ungal Kaiyil Scheme Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)

अगर आप भी तमिलनाडु राज्य के विद्यार्थी है और इस योजना के लिए पात्र हैं आपको मुफ्त लैपटॉप प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार का ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नही है। क्योकि सम्बन्धित कॉलेज योग्य व अन्तिम वर्ष के छात्रो की पहचान करते हैं और उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरणो का सत्यापन करेंगे। सत्यापन के बाद संस्थान लाभार्थियो की सूची सम्बन्धित विभाग को भेज देंगे। सम्बन्धित विभाग लाभार्थियो की सूची की समीक्षा करेंगे और चयनित छात्रो को आधिकारिक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रमो के दौरान लैपटॉप प्रदान कर देंगे।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Ulagam Ungal Kaiyil Scheme 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 18005999000

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

तमिलनाडु इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

तमिलनाडु इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट elcot.tn.gov.in है।

इस योजना के बजट सत्र 2026-27 के लिए कितना बजट निर्धारित किया गया है?

इस योजना के बजट सत्र 2026-27 के लिए कुल 2,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

तमिलनाडु के किन छात्रो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा?

राज्य के उच्च या तकनीकी शिक्षा के अन्तिम वर्ष के छात्रो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

राज्य के कुल कितने विद्यार्थियो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा?

इस योजना का लाभ राज्य के 20 लाख विद्यार्थियो को प्राप्त होगा।

Leave a Comment