UP Kaushal Satrang Yojana:- राज्य के बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार प्रदान करने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम उत्तर प्रदेश कौशल सतरंग योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके रोज़गार उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत 7 मुख्य घटक होगें जो युवाओं को प्रशिक्षित कर रोज़गार प्रदान करेंगे। इसके लिए प्रत्येक जिले के सेवा योजना विभाग मे मेगा रोज़गार मेले का आयोजन किया जाएगा।
राज्य के लगभग 2.37 लाख लोगो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। यह योजना लोगो को रोज़गार प्रदान करके उनका भविष्य उज्जवल बनाएगी। अगर आप भी उत्तर प्रदेश से हैं और रोज़गार प्राप्त करना चाहते हैं तो आप यूपी कौशल सतरंग योजना 2026 का लाभ उठा सकते है। हालांकि UP Kaushal Satrang Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक व पात्र अभ्यार्थियो को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Uttar Pradesh Kaushal Satrang Yojana 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी कौशल सतरंग योजना को शुरू किया गया है। इस योजना को सतरंगी योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अन्तर्गत युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे युवाओं को रोज़गार के लिए कही भटकना नही पड़ेगा। UP Kaushal Satrang Yojana 2026 का संचालन युवा कल्याण एंव प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना को प्रदेश के हर एक जिले मे प्रभावी रुप से संचालित किया जाएगा
जिससे गांव के युवाओं को रोज़गार के लिए शहर नही जाना पड़ेगा। UP Kaushal Satrang Yojana से प्रदेश के बेरोज़गार युवाओं को अपने ही क्षेत्र मे रोज़गार प्राप्त होगा। यह योजना युवाओं को जरूरी प्रशिक्षण प्रदान करेगी जिससे उनके कौशल का विकास होगा और उनका भविष्य उज्जवल होगा।
UP Kaushal Satrang Yojana 2026 Highlight
| आर्टिकल | UP Kaushal Satrang Yojana 2026 |
| योजना का नाम | कौशल सतरंग योजना |
| शुरू की गई | सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा |
| कब शुरू की गई | साल 2023 |
| सम्बन्धित विभाग | युवा कल्याण एंव प्रांतीय रक्षक दल विभाग |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य के युवा |
| लाभ | कौशल प्रशिक्षण एंव रोज़गार प्रदान करना |
| श्रेणी | सरकारी योजना उत्तर प्रदेश |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | yuvasathi.in |
उत्तर प्रदेश कौशल सतरंग योजना 2026 का उद्देश्य
UP Kaushal Satrang Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बेरोज़गार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोज़गार प्रदान करना है। ताकि गांव के युवा शहरी क्षेत्रो की ओर पलायन न कर सके। यह योजना लोगो को रोज़गार प्रदान करने के लिए एक कौशल विकास योजना हैं। जो उनको अपने ही क्षेत्र मे रोज़गार का अवसर प्रदान करेगी। UP Kaushal Satrang Yojana का लाभ प्राप्त कर युवाओं को रोज़गार के लिए कही भी पलायन नही करना पड़ेगा। प्रदेश के युवा अपने ही क्षेत्र मे रोज़गार प्राप्त कर पाएगें और अपना भविष्य बनाएगें।
उत्तर प्रदेश कौशल सतरंग योजना के लाभ
- यह योजना युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उनको रोज़गार प्रदान करेगी।
- इसके लिए प्रदेश मे विशेष मेगा रोज़गार मेलो का आयोजन होगा।
- यह योजना बेरोज़गार युवाओं के लिए एक वरदान है जो उनका भविष्य उज्जवल बनाने मे मदद करेगी।
- यह योजना राज्य के प्रत्येक जिले मे प्रभावी रुप से संचालित की जाएगी जिससे युवाओं को जोड़ा जाएगा।
- राज्य के सभी वर्ग, जाति एंव समुदाय के लोग इस योजना का लाभ उठाएगें।
- इस योजना के तहत लाभार्थियो को मिलने वाला वेतन सीधे उनके बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया जाएगा।
- UP Kaushal Satrang Yojana के तहत बेरोज़गारी से जूझ रहे युवाओं को राहत मिलेगी और उनको नौकरी/रोज़गार के लिए भटकना नही पड़ेगा।
- यह योजना बेरोज़गार युवाओं को उनके अपने ही क्षेत्र मे रोज़गार उपलब्ध कराएगी जिससे वह पलायन से बचेंगे।
यूपी कौशल सतरंग योजना के लिए पात्रता
- UP Kaushal Satrang Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य के शिक्षित व बेरोज़गार युवा इस योजना के लिए पात्र होगें।
- आवेदक की आयु 14 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक बेरोज़गार होना चाहिए।
- आवेदक के पास पहले से कोई नौकरी या रोज़गार नही होना चाहिए।
- राज्य के स्कूल/कॉलेज ड्रॉप आउट युवा भी इस योजना के लिए पात्र होगें।
- आवेदक के नाम एक बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो
- इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस सक्रिय होनी चाहिए।
Also Read :-
यूपी कौशल सतरंग योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
UP Kaushal Satrang Yojana 2026 Apply (आवेदन प्रक्रिया)
- सबसे पहले आपको युवा साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.yuvasathi.in/ पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।

- होम पेज पर आपको मेन्यु मे योजनाएं/सेवाएं के सेक्शन मे जाकर रोज़गार के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसे आपको निचे स्क्रोल करना है।
- स्क्रोल करने पर आपको उत्तर प्रदेश कौशल सतरंग योजना का लिंक मिलेगा इसके सामने आपको Green Arrow दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको योजना के लिए आवेदन करें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है और प्रमाणित करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको अपना नाम व योजना की श्रेणी का चयन करना है और रोज़गार का चयन करना है।
- इतना करने के बाद आपको अपना एक पासवर्ड क्रिएट कर लेना है और प्रमाणित करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपनी ईमेल आईडी, जन्म तिथि, लिंग, जाति, क्षेत्र का प्रकार, राज्य, जिला, रोज़गार की स्थिति और अन्तिम योग्यता दर्ज करनी है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको थोड़ा निचे जाना हैं और उत्तर प्रदेश कौशल सतरंग योजना के सामने दिख रहे अधिक जानकारी एंव आवेदन हेतु क्लिक करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आप रोज़गार संगम पोर्टल पर रिडायरेक्ट हो जाएगें।
- इसके बाद आपको अपना नाम, सम्पर्क विवरण, और पता आदि जानकारी दर्ज करके अपने आवेदन को पूरा करना है।
- इसके बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपका आवेदन यूपी कौशल सतरंग योजना के लिए पूरा हो जाएगा और आपको एक पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप UP Kaushal Satrang Yojana के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।
सम्पर्क विवरण
अगर आप UP Kaushal Satrang Yojana से जुड़ी अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप दिए गए नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
- हेल्पलाइन नम्बर – 9005604448
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
यूपी कौशल सतंरग योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश के बेरोज़गार युवा आवेदन कर सकते है।
यह योजना युवाओं को क्या लाभ प्रदान करेगी?
यह योजना युवाओं को नौकरी/रोज़गार के लिए जरूरी प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
उत्तर प्रदेश कौशल सतरंग योजना का क्या उद्देश्य है?
इस योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य के युवाओं को जरूरी कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना और उनको रोज़गार से जोड़ना है।
राज्य के कितने युवाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा?
इस योजना का लाभ राज्य के लगभग 2.37 लाख युवाओं को प्राप्त होगा।