PM Scholarship Scheme for Students: Eligibility, Amount & Online Application

PM Scholarship Scheme 2026:- केन्द्र सरकार द्वारा विद्यार्थियो के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2026 है। इस योजना के अन्तर्गत देश के भूतपूर्व सैनिको और कोस्ट गार्ड परिवार के बच्चो को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। Prime Minister Scholarship Scheme को साल 2006 मे शुरू किया गया था जिसके तहत प्रतिवर्ष 5500 छात्रवृत्तियां दी जाती थी। इसमे लड़कियो के लिए 2,250 रुपये और लड़को के लिए 2,000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति शामिल थी। लेकिन कुछ दिनो के बाद इसको बंद करना पड़ा था।

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा इस योजना को फिर से शुरू कर दिया गया है। इस योजना के अन्तर्गत केन्द्र सरकार द्वारा छात्रो को 3000 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति राशी प्रदान की जाएगी। हालांकि PM Scholarship Scheme Apply Online शुरू कर दिए गए है। पात्र परिवार बहुत ही आसानी से पीएम छात्रवृत्ति योजना 2026 के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

PM Scholarship Scheme

PM Scholarship Scheme 2026

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा साल 2016 मे पुन: प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन पीएमओ कार्यालय द्वारा प्रशासित राष्ट्रीय रक्षा कोष के द्वारा किया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत देश के भूतपूर्वक सैनिको (Ex-Serviceman) और कोस्ट गार्ड (Ex-Coast Guard) परिवारो के बच्चो को 2500 से 3000 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। हालांकि इस योजना के अन्तर्गत लड़कियो को प्रतिमाह 3000 रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। जबकि लड़को को प्रतिमाह 2500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस योजना के अन्तर्गत चयनित छात्रो के बैंक खाते मे यह छात्रवृत्ति राशी ईसीएस के माध्यम से भेजी जाती है।

PM Scholarship Scheme 2026 highlight

आर्टिकलPM Scholarship Scheme
योजना का नामप्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना
शुरू की गईनरेन्द्र मोदी जी द्वारा
कब शुरू की गईसाल 2016
सम्बन्धित विभागकैन्द्रीय सैनिक बोर्ड
लाभार्थीभूतपूर्वक सैनिक व कोस्ट गार्ड परिवार
उद्देश्यउच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
लाभप्रतिमाह छात्रवृत्ति
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटdesw.gov.in

पीएम छात्रवृत्ति योजना पाठ्यक्रम की सूची 2026

इस योजना के अन्तर्गत शामिल पाठ्यक्रम की सूचीं इस प्रकार है।

  • चिकित्सा
  • दंत चिकित्सा
  • पशु चिकित्सा
  • इंजीनियरिंग
  • एमबीए
  • एमसीए
  • एआईसीटीई
  • यूजीसी व अन्य समकक्ष तकनीकी पाठ्यक्रम इत्यादि।

Popular Govt. Schemes | लोकप्रिय सरकारी योजनाएं

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2026 के लिए पात्रता

  • PM Scholarship Scheme का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक भूतपूर्वक सैनिक तथा एक्स कोस्ट गार्ड परिवार से होना चाहिए।
  • आवेदक 12वीं कक्षा तथा डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के 12वीं कक्षा या डिप्लोमा मे न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष मध्य होनी चाहिए।
  • इस योजना के अन्तर्गत केवल प्रथम वर्ष प्रवेश लेने पर ही छात्रवृत्ति उपलब्ध करायी जाएगी।
  • आवेदक के नाम पर एकल बैंक खाता होना चाहिए।

पीएम छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • पूर्व सैनिक/तट रक्षक प्रमाण पत्र
  • बोनाफाइड प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

PM Scholarship Scheme Apply Online 2026

  • सबसे पहले आपको पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.desw.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
PM Scholarship Scheme
  • होम पेज पर आपको मेन्यू मे Scheme के सेक्शन मे PMSS का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसे आपको निचे की ओर स्क्रोल करना है।
  • यहां पर आपको Click Here for New PMSS Application का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
PM Scholarship Scheme
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको Register के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से PM Scholarship Scheme के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ उठा सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप PM Scholarship Scheme 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।

  • आधिकारिक वेबसाइट – Click Here

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सभी वर्ग के विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र होगें?

इस योजना के लिए केवल भूतपूर्व सैनिक तथा कोस्ट गार्ड परिवार के विद्यार्थी ही पात्र होगें।

पीएम छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत पात्र उम्मीदवारो का चयन किस प्रकार होगा?

इस योजना के अन्तर्गत पात्र उम्मीदवारो का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

अभ्यार्थियो को मेरिट सूची मे अपने चयन के बारे मे कैसे पता चलेगा?

सभी चयनित विद्यार्थियो की मेरिट सूची को अन्तिम रुप दिए जाने के बाद पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और सभी राज्य सैनिक बोर्डो को भी भेजा जाएगा। जहां से छात्र अपने आवेदन की प्रगति देख सकते है।

Leave a Comment