Old Age Pension Scheme: 1500 मासिक पेंशन, 2026 मे इन्हे मिलेगा लाभ

Old Age Pension Scheme:- पंजाब सरकार द्वारा राज्य के वरिष्ठ नागरिको के लिए एक योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम वृद्धावस्था पेंशन योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के वृद्ध नागरिको को हर महीने 1500 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उनकी वित्तीय स्थिति मे सुधार होगा। राज्य के उन बुजुर्ग व्यक्तियो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जिनके पास आय का कोई स्थिर स्त्रोत उपलब्ध नही है।

राज्य के वरिष्ठ नागरिक आसानी से पंजाब वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। इसके लिए केवल इस योजना की पात्रता व आवेदन प्रक्रिया को अच्छे से समझना होगा। आगे इस लेख मे इस योजना की पात्रता व आवेदन प्रक्रिया के बारे मे विस्तार समझाया गया है।

Old Age Pension Scheme

Punjab Old Age Pension Scheme 2026

पंजाब सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिको को हर महीने 1500 रुपेय की मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी। यह पेंशन राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।

राज्य के पुरूष व महिलाएं दोनो ही Punjab Old Age Pension Scheme 2026 के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है। हालांकि इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो माध्यम से उपलब्ध है। पात्र उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है।

Punjab Old Age Pension Scheme 2026 Highlight

आर्टिकलPunjab Old Age Pension Scheme 2026
योजना का नामवृद्धावस्था पेंशन योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागबाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग
वर्ष2026
राज्यपंजाब
लाभार्थीराज्य के बुजुर्ग नागरिक
उद्देश्यबुजुर्गो को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना
लाभप्रतिमाह पेंशन
पेंशन राशी1500 रुपये हर महीने
श्रेणीसरकारी योजना पंजाब
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
आधिकारिक वेबसाइटconnect.punjab.gov.in

पंजाब वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए पात्रता

  • Old Age Pension Scheme का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के केवल बुजुर्ग नागरिक ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • महिला एंव पुरूष दोनो ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • हालांकि पुरूष आवेदको की कम से कम आयु 65 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • जबकि महिला आवेदको की कम से कम आयु 58 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 60,000 रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास अधिकतम 2.5 एकड़ नेहरी या चाही, 5 एकड़ बारानी भूमि या 5 एकड़ जलमग्न भूमि नही होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • आवेदक के बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी इनेबल होनी चाहिए।

Read Also :-

वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पटवारी द्वारा जारी भूमि रिपोर्ट (ग्रामीण क्षेत्र के लिए)
  • ईओएमसी द्वारा संपत्ति का सत्यापन (शहरी क्षेत्र के लिए)
  • स्वघोषणा पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Punjab Old Age Pension Scheme 2026 Apply Online

  • सबसे पहले आपको कनेक्ट पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट https://connect.punjab.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Old Age Pension Scheme
  • होम पेज पर आपको Citizen Corner के सेक्शन मे Schemes & Services का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको Old Age Pension Scheme के सामने दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आप कनेक्ट पोर्टल पंजाब के लॉगिन पेज पर रिडायरेक्ट हो जाएगें।
  • यहां पर अगर आप पहले से रजिस्टर्ड है तो आपको अपनी ईमेल/मोबाइल नम्बर व पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है।
  • अगर आप पहले से पंजीकृत नही है तो आपको Register Now के विकल्प पर क्लिक करना है और अपना नाम, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी और नया पासवर्ड क्रीएट करके खुद को रजिस्टर कर लेना है।
  • इसके बाद आपको पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने Old Age Pension Scheme का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक भरना है।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपका ऑनलाइन आवेदन इस योजना के अन्तर्गत हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।

Punjab Old Age Pension Scheme 2026 Apply Online

  • सबसे पहले आपको बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यालय जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से वृद्धावस्था पेंशन योजना का Application Form प्राप्त करना है।
Old Age Pension Scheme
  • आवेदन फॉर्म आप दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट निकलवा सकते है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इतना करने के बाद आपको यह आवेदन फॉर्म आपको उसी कार्यालय मे जमा कर देना हैं जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
  • इसके बाद सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
  • सत्यापन मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन पत्र अप्रुवल के भेज दिया जाएगा।
  • अप्रुवल मिल जाने के बाद आपको इस योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप Old Age Pension Scheme के अन्तर्गत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

Punjab Old Age Pension Scheme 2026 से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग कार्यालय मे जाकर सम्पर्क कर सकते है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंजाब के किन बुजुर्ग नागरिको को इस पेंशन योजना का लाभ प्राप्त होगा?

राज्य के वह वरिष्ठ नागरिक जिनके पास आय को कोई भी स्थिर स्त्रोत उपलब्ध नही हैं तो उन सभी को इस पेंशन योजना का लाभ प्राप्त होगा।

पंजाब वरिष्ठ पेंशन योजना के अन्तर्गत कितनी पेंशन मिलेगी?

इस योजना के अन्तर्गत बुजुर्ग नागरिको को हर महीने 1500 रुपये पेंशन दी जाएगी।

इस योजना के लिए बुजुर्ग नागरिको की निर्धारित आयु सीमा क्या है?

वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए बुजुर्ग महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु सीमा 58 वर्ष और बुजुर्ग पुरूषो के लिए 65 वर्ष निर्धारित है।

Leave a Comment