Bihar Baadh Rahat Yojana Online Apply 2026 : Eligibility, Documents and Check Beneficiary List & Last Date

बिहार के बाढ़ पीड़ित किसानो के लिए राज्य सरकार द्वारा Bihar Baadh Rahat Yojana 2026 को शुरू किया गया है। बाढ़ राहत योजना के अन्तर्गत किसानो की बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसल की भरपाई सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। राज्य के वह किसान जो खरीफ या शारदीय की खेती करते हैं और उनकी फसल बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो जाती हैं तो उनको 8,500 से लेकर 22,500 रुपये तक की भरपाई राशी प्रदान की जाएगी। राज्य के वह किसान जो बाढ़ राहत योजना की पात्रता रखते हैं तो वह इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और अपनी फसल हानि के लिए क्षतिपूर्ति राशी प्राप्त कर सकते है। क्योकि इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए है।

Bihar Baadh Rahat Yojana

क्या है Bihar Baadh Rahat Yojana

बिहार सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ित किसानो के लिए बाढ़ राहत योजना को शुरू किया गया है। इस योजना को कृषि इनपुट अनुदान योजना के नाम से भी जाना जाता है। बिहार कृषि संरक्षण विभाग द्वारा बाढ़ राहत योजना का संचालन किया जाता है। Bihar Baadh Rahat Yojana के अन्तर्गत बाढ़ से प्रभावित किसानो को तत्काल वित्तीय सहायता के रुप मे अनुदान राशी प्रदान की जाती है।

यह अनुदान राशी सभी पात्र किसानो को बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। हालाकि इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 05 मई 2026 से शुरू होगें। राज्य के सभी पात्र बिहार बाढ़ राहत योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन अन्तिम तिथि से पहले कर सकते है।

PM Svanidhi Credit Card

Objective of Bihar Baadh Rahat Yojana

बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई बाढ़ राहत योजना का मुख्य उद्देश्य बाढ़ प्रभावित किसानो को त्वरित वित्तीय अनुदान प्रदान करना है। ताकि उनको भोजन, सुरक्षा, आश्रय और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा सके। यह योजना फसल के नुकसान की भरपाई आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संचालित की जा रही है ताकि भविष्य मे फसल हानि कम हो सके। Bihar Baadh Rahat Yojana बाढ़ के कारण हुई कृषि, पशुधन, और आर्थिक नुकसान को कम करती है ताकि पीड़ित किसानो को फिर से कृषि क्षेत्र मे पुर्नस्थापित किया जा सके और उनका जन-जीवन सुचारू किया जा सके।

Bihar Baadh Rahat Yojana Overview

योजना का नामBihar Baadh Rahat Yojana
शुरू की गईसीएम नीतिश कुमार द्वारा
कब शुरू की गईमई 2025
सम्बन्धित विभागकृषि संरक्षण विभाग
राज्यबिहार
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के बाढ़ पीड़ित किसान
उद्देश्यक्षतिग्रस्त किसानो को तत्वरित अनुदान प्रदान करना
लाभवित्तीय अनुदान
अनुदान राशी8,500 से 22,500 रुपये तक
श्रेणीसरकारी योजना बिहार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
आधिकारिक वेबसाइटdbtagriculture.bihar.gov.in

Eligibility Criteria

  • Bihar Baadh Rahat Yojana के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक एक किसान होना चाहिए।
  • आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक किसान का नाम बिहार पंचायत योग्य सूची मे होना चाहिए।
  • आवेदक किसान शाश्वत फसल जैसे खरीफ, शरदीय, पान, गेहूं, दलहन, रबी, मक्का, सब्जी, तिलहन, केले आदि की फसल के लिए पात्र होगा।
  • किसानो को आवेदन के समय ओटीपी वेरिफिकेशन करना आवश्यक है।
  • आवेदन मे किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर उसमे 48 घंटे के भीतर सुधार करना जरूरी है।
  • आवेदक किसान के नाम एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • इसके अलावा किसान के बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल हो।

Require Documents

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बाढ़ के नुकसान का प्रमाण पत्र और फोटो।
  • रैयत किसान का प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Bihar Baadh Rahat Yojana Subsidy

Bihar Baadh Rahat Yojana के अन्तर्गत बाढ़ पीड़ित किसानो को फसल हानि पर दिए जाने वाले अनुदान का विवरण इस प्रकार है।

विवरणअनुदान राशी (रुपये प्रति हेक्टेयर में)
वर्षाश्रित अंसिचिंत के लिए8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर
सिंचित क्षेत्र के लिए17,500 रुपये प्रति हेक्टेयर
शाश्वत/बहुवर्षीय फसल गन्ना सहित22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर

District Wise List Bihar Baadh Rahat Yojana

बिहार बाढ़ राहत योजना के अन्तर्गत शामिल जिलो का विवरण इस प्रकार है।

  • बेगूसराय
  • लखीसरा
  • कटिहार
  • समस्तीपुर
  • भागलपुर
  • नालन्दा
  • खगड़िया
  • पटना
  • भोजपुर
  • वैशाली
  • मुंगेर
  • शेखपुरा
  • मधेपुर
  • सारण

How to Online Apply Bihar Baadh Rahat Yojana 2026

  • सबसे पहले आपको कृषि विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Bihar Baadh Rahat Yojana
  • होम पेज पर आपको निचे कृषि इनपुट खरीफ आवेदन करे का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है और सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपके सामने आपकी पंजीकरण से सम्बन्धित जानकारी खुलकर आ जाएगी जिसे आपको चेक करना है और निचे आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो और स्वघोषणा पत्र को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन की एक स्लिप प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप Bihar Baadh Rahat Yojana के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Check Beneficiary List of Bihar Baadh Rahat Yojana

  • सबसे पहले आपको बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा
  • होम पेज पर आपको आवेदन करने से पूर्व कृप्या इस लिंक पर क्लिक कर अपने पंचायत का नाम सूची मे जांच लें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पूरी पंचायत की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • अब आप इस सूची मे अपना नाम चेक कर सकते है।
  • इसके अलावा आप इस सूची को पीडीएफ मे डाउनलोड भी कर सकते है।
  • इस प्रकार आप बिहार बाढ़ राहत योजना लाभार्थी सूची आसानी से ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सकते है।

Contact Details –

अगर आप बिहार बाढ़ राहत योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

हेल्पलाइन नम्बर – 18001801551 – 06122233555

FAQ,s

Bihar Baadh Rahat Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होगें?

बिहार बाढ़ राहत योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 मई 2026 से शुरू होगें।

इस योजना मे आवेदन की अन्तिम तिथि क्या है?

इस योजना मे आवेदन की अन्तिम तिथि 05 सितंबर 2025 होगी।

Leave a Comment