Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2026: पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

Gaura Devi Kanya Dhan Yojana:- गौरा देवी कन्या धन योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अन्तर्गत आर्थिक रुप से कमजोर परिवार की बेटियो को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह योजना बेटियो की शिक्षा के लिए एक कल्याणकारी पहल है। Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana के तहत पात्र छात्राओं कोउनकी पढ़ाई जारी रखने और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

अगर आप भी उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना की सभी मूल जानकारी प्राप्त करना चाहते है, जैसे कि इसकी पात्रता, मिलने वाले लाभ, जरूरी दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया आदि तो यह लेख आपके लिए उपयोगी हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अन्त तक अवश्य पढें।

Gaura Devi Kanya Dhan Yojana

Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2026

उत्तराखंड सरकार द्वारा गौरा देवी कन्या धन योजना को साल 2015 मे शुरू किया गया था। इस योजना को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। इस योजना का नाम राज्य की प्रसिद्ध महिला लोकनायिका गोरा देवी के नाम पर रखा गया है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य की आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा। ताकि वह अग्रिम शिक्षा प्राप्त कर सके। राज्य की 12वीं कक्षा मे पढ़ रही छात्राएं इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकती हैं।

यह योजना उन परिवारो के लिए है जिनके लिए अपनी बेटी की उच्च शिक्षा का खर्च उठाना मुश्किल है। यह योजना गरीब बेटियो की शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ साथ उनके भविष्य और आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Gaura Devi Kanya Dhan Yojana Key Highlight

आर्टिकलGaura Devi Kanya Dhan Yojana
योजना का नामगौरा देवी कन्या धन योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
कब शुरू की गईसाल 2015
नोडल एंजेसीसमाज कल्याण विभाग
राज्यउत्तराखंड
वर्ष2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटnandagaurauk.in
हेल्पलाइन नम्बर18001804236

गौरा देवी कन्या धन योजना का उद्देश्य

इस योजना के कई महत्वपूर्ण उद्देश्य है जैसे,

  • गरीब छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना
  • आर्थिक रुप से कमजोर परिवारो को सहायता देना
  • बेटियो के प्रति साकारात्मक सोच को बढ़ावा देना
  • छात्राओं को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के बाद अपनी अग्रिम शिक्षा जारी रखने मे मदद करना
  • जो छात्राएं अपनी आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई करने मे असक्षम है उनको शिक्षा प्रोत्साहन प्रदान करना।
  • बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक आधार प्रदान करना
  • बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराईयो को कम करने मे मदद करना।

गौरा देवी कन्या धन योजना के लाभ

  • पात्र लाभार्थियो को योजना के नियमो के अनुसार वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह सहायता छात्रा की शिक्षा और भविष्य की जरूरतो को पूरा करने मे मदद करेगी।
  • यह योजना बेटियो को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेगी।
  • पात्र छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने मे मदद करेगी।
  • आर्थिक कठिनाईयो के बावजूद पात्र बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगी।

गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रा उत्तराखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • छात्रा की आयु 25 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए।
  • बालिकाएं 12वीं कक्षा मे पढ़ रही हो।
  • आवेदिका अविवाहित होनी चाहिए।
  • छात्रा राज्य के अन्तर्गत किसी भी केन्द्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय मे पढ़ रही हो।
  • राज्य की शहरी एंव ग्रामीण दोनो ही क्षेत्र की बालिकाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • छात्रा का अविवाहत प्रमाण पत्र
  • 10वीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

वित्तीय सहायता का विवरण

इस योजना के अन्तर्गत पात्र छात्राओं को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशी छात्राओं को राष्ट्रीय बचत पत्र के माध्यम से दी जाएगी। यह सहायता राशी न्यूनतम 3 से 5 साल की अवधि के लिए छात्रा के बैंक खाते मे सुरक्षित रखी जाएगी। इसके बाद समय अवधि पूरी हो जाने पर उचित ब्याज दर के अनुसार समस्त धनराशी छात्रा को प्रदान कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण बिंदु

इस योजना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार है।

  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आय प्रमाण पत्र 6 महीने से अधिक पुराना नही होना चाहिए।
  • तहसीलदार द्वारा प्रमाण आय प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।
  • इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 सिंतबर है।
  • इस योजना के लिए प्रतिवर्ष आवेदन लिए जाते है।
  • फुल टाइम या पार्ट टाइम काम करने वाली कोई भी छात्रा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नही होगी।
  • अन्य राज्य से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राएं इसके लिए पात्र नही होगी।
  • केवल केन्द्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण राज्य की छात्राएं ही इसके लिए पात्र होगी।

गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने जिले के समाज कल्याण विभाग या सहायक समाज कल्याण विभाग जाना है।
  • वहां पर जाने के बाद आपको सम्बन्धित अधिकारी से गौरा देवी कन्या धन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना है।
  •  आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को सावधानिपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस सम्बन्धित विभाग या अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पास जमा कर देना है।
  • विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा जिले के सहायक समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय मे ही जमा कराए जाएगें।
  • प्रारंभिक सत्यापन के बाद सहायक समाज कल्याण अधिकारी आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि कर जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवेदन प्रेषित करेंगे।
  • इसके बाद पात्र छात्राओं के बैंक खाते मे एफडी के लिए धनराशी भेज दी जाएगी।

आवेदन करते समय इन बातो का ध्यान रखें

आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद निम्नलिखित जानकारी ठीक प्रकार से भरनी होगी।

  • व्यक्तिगत विवरण
  • शैक्षणिक योग्यता का विवरण
  • पते का विवरण
  • बैंक खाते का विवरण आदि।

आवेदन फॉर्म मे कोई भी त्रुटि होने पर भुगतान प्रक्रिया मे समस्या आ सकती है। इसलिए हर एक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरा जाएं। इसके अलावा किसी अनधिकृत वेबसाइट या व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड न दे। योजना से सम्बन्धित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट/स्त्रोतो को ही प्राथमिकता दे।

यह योजना किन लोगो के लिए सबसे अधिक उपयोगी है?

यह योजना उन लोगो के लिए सबसे अधिक उपयोगी हैं जो गरीबी रेखा से निचे अपना जीवन यापन कर रहे है। गरीबी व आर्थिक तंगी के चलते वह अपनी बेटियो (जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं) को अग्रिम शिक्षा नही दिला पाते है और उनकी बेटियां उच्च शिक्षा  से वंचित रह जाती है। इसके अलावा यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग के लोगो के लिए भी उपयोगी है। जो गरीबी रेखा से निचे अपना जीवन यापन कर रहे है। हालांकि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए हर पात्र उम्मीदवार के पास बीपीएल राशन कार्ड होना अनिवार्य है।

किन लोगो को आवेदन नही करना चाहिए

इस योजना के अन्तर्गत उन परिवार के लोगो को आवेदन नही करना चाहिए हैं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आय सीमा से अधिक है। इसके लिए राज्य सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनो के लिए अलग अलग आय सीमा निर्धारित कर रही है। इस योजना के अन्तर्गत उन छात्राओं को आवेदन नही करना चाहिए, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र मे 15 हजार रुपये है शहरी क्षेत्र मे 21 हजार रुपये या इससे अधिक है।

Gaura Devi Kanya Dhan Yojana का महत्व

उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य मे कई परिवारो के लिए बेटियो की शिक्षा शिक्षा का खर्च एक चुनौती भरा है। ऐसे मे आर्थिक सहायता पर आधारित यह योजना छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेगी। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता तक की सीमित नही है। बल्कि यह बेटियो की शिक्षा आत्मनिर्भरता और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से भी जुड़ी हुई है।

हाल ही मे हुए बदलाव

साल 2016-17 से इस योजना के आवेदन करने से लेकर अनुदान स्वीकृत करने तक समस्त प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके लिए एन आई सी उत्तराखंड द्वारा एक ऑफिशियल पोर्टल तैयार किया गया है। हालांकि यह पोर्टल अभी पूरी तरहा से कार्यरत नही है। इसके अलावा साल 2021 इस योजना के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड के सहयोग से सभी छात्राओं का अफडी अकाउंट इलाहाबाद बैंक मे खोला जाना अनिवार्य कर दिया गया है।

योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली राशी इस अकाउंट मे लाभार्थियो के नाम से न्यूनतम 5 वर्षो के लिए रखी जाएगी। यह 5 वर्ष की समय अवधि पूरी हो जाने के बाद लाभार्थियो को 75000 रुपये की धन राशी प्रदान कर दी जाएगी। उत्तराखंड सरकार ने समाज कल्याण विभाग के सहयोग से अब तक 2 हजार लाभार्थियो के एफडी अकाउंट मे 45 करोड़ रुपये की राशी जारी कर दी है।

Also Read

निष्कर्ष

Gaura Devi Kanya Dhan Yojana राज्य की गरीब बेटियो की शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा मे एक महत्वपूर्ण पहल है। राज्य की अधिक से अधिक पात्र छात्राएं इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करें और लाभ प्राप्त करें। इसके लिए सभी बालिकाएं सबसे पहले अपनी पात्रता चेक करें और आवेदन करने के लिए अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ तैयार कर लें। योजना की सहायता राशी, पात्रता और अन्य नियम व शर्ते समय समय पर सरकारी दिशा-निर्देशो के अनुसार बदल सकते है। इसलिए आवेदन करने से पहले नवीनतम जानकारी पुष्टि सम्बन्धित विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही करें।

Leave a Comment