Asara Pension Scheme 2026:-तेलंगाना सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए आसरा पेंशन योजना को शुरु किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा, निराश्रित और बेसहारा महिलाओं को 2,000 से 3,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह राशी लाभार्थी की श्रेणी के आधार पर अलग अलग होती है।
जिससे उनकी दैनिक जरूरतो को पूरा करने के लिए स्थायी आय का स्त्रोत प्राप्त होगा। आसरा पेंशन योजना उन सभी व्यक्तियो पर केन्द्रित है जिनके पास स्थिर आय या पारिवारिक मदद उपलब्ध नही है। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल है। राज्य के इच्छुक व पात्र व्यक्ति जरूरी दस्तावेज़ो के साथ जन सेवा केन्द्र या स्थानीय सरकारी कार्यालयो मे जाकर आवेदन कर सकते है।

क्या है Asara Pension Scheme 2026
तेलंगाना सरकार द्वारा साल 2014 मे राज्य की गरीब वर्ग की महिलाओं के लिए आसरा पेंशन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा, अकेली महिला, दिव्यांगजन, बीड़ी श्रमिक और अन्य वंचित वर्ग की महिलाओं को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है। यह योजना गरीब महिलाओं की बुनियादी जरूरतो के पूरा करने के लिए मदद करेगी। आसरा पेंशन योजना विभिन्न श्रेणियो के अनुसार पेंशन भोगियो को राशी प्रदान करती है। यह राशी दिव्यांग व्यक्तियो के लिए 3000 रुपये हैं और अन्य वर्ग के व्यक्तियो के लिए यह राशी 2000 रुपये है। आसरा पेंशन योजना का लक्ष्य जरूरतमंद लोगो की सामाजिक सुरक्षा और जीवन यापन के लिए सहायता सुनिश्चित करना है।
Telangana Gruhalakshmi Scheme 2026
Asara Pension Scheme 2026 का उद्देश्य
तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू की गई आसरा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब व जरूरतमंद नागरिको को मासिक पेंशन सहायता प्रदान करना है। जो स्थिर आजीविका कमाने के लिए संघर्षरत् है। Asara Pension Scheme 2026 के माध्यम से राज्य सरकार यह सुनिश्चित करती हैं कि कोई भी पिछड़े वर्ग का व्यक्ति बुनियादी संसाधनो से वंचित न रहे। इस योजन से उन नागरिको की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होगी जिन्होने बढ़ती आयु के साथ अपनी आजीविका के साधन खो दिए है। ताकि वह गरिमापूर्ण और सामाजिक सुरक्षा के साथ जीवन जीने के लिए अपनी दैनिक जरूरतो को पूरा कर सकें।
मुख्य तथ्य Asara Pension Scheme 2026
| योजना का नाम | Asara Pension Scheme 2026 |
| शुरू की गई | राज्य सरकार द्वारा |
| कब शुरू की गई | 01 अक्टूबर 2014 |
| सम्बन्धित विभाग | समाज कल्याण विभाग |
| राज्य | तेलंगाना |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य के पिछड़े व वंचित वर्ग |
| उद्देश्य | आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना |
| लाभ | प्रतिमाह मासिक पेंशन |
| पेंशन राशी | वर्ग के अनुसार अलग-अलग |
| श्रेणी | सरकारी योजना तेलंगाना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | cheyutha.telangana.gov.in |
पात्रता मापतंड
- Asara Pension Scheme 2026 के लिए आवेदक तेलंगाना राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करते हो।
- राज्य के असंगठित क्षेत्र मे काम कर रहे लोग इस योजना के लिए पात्र होगें।
- आवेदक अन्य किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ न प्राप्त करता हो।
आसरा पेंशन योजना के लाभ
- तेलंगाना सरकार ने नई Asara Pension Scheme 2026 शुरू की है।
- इस योजना के अन्तर्गत राज्य के वृद्ध, विधवाओ, बुनकरो, गरीब, निराश्रित व बेसहारा महिलाओं को मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी।
- आसरा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशी 200 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये और दिव्यांग व्यक्तियो के लिए 500 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई है।
- इस योजना के लिए सरकार ने 4700 करोड़ रुपये खर्च किए है।
- यह योजना उन महिलाओं के लिए वित्तीय आजादी सुनिश्चित करती है जिन्हें अन्य पारिवारिक सहायता नही प्राप्त होती है।
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- बीपीएल राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- विवाह/मृत्यु प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नम्बर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Asara Pension Scheme 2026 की मुख्य विशेषताएं
- आसरा पेंशन योजना को समावेशित और सुगम पहुंच को ध्यान मे रखकर तैयार किया गया है।
- इस योजना मे विधवा, गरीब बुजुर्ग, और दिव्यांग व्यक्तियो पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है।
- पेंशन राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे भेजी जाती है ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
- आवेदक अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन मीसेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत, या नगर पालिका मे जाकर आवेदन कर सकते है।
- स्थानीय अधिकारियो द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जाता हैं ताकि दुरूपयोग को रोकने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि लाभ केवल वास्तविक लाभार्थियो को ही मिलें।
- अन्य श्रेणियो की अपेक्षा दिव्यांग व्यक्ति की आयु मे छुट दी गई हैं यानी ऐसे लोगो के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नही है।
Asara Pension Scheme 2026 के लिए आवेदन कैसे करे?
Asara Pension Scheme 2026 के लिए आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो तरीके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजन के अन्तर्गत आवेदन करने की दोनो प्रक्रियाएं इस प्रकार है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको आसरा पेंशन योजना तेलंगाना की आधिकारिक वेबसाइट hyderabad.telangana.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- होम पेज पर आपको Schemes के सेक्शन मे Asara Pension Scheme 2026 का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अगले पेज पर Apply Online के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप आसरा पेंशन योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको नज़दीकी मीसेवा केन्द्र, या ग्राम पंचायत या नगर निगम कार्यालय जाना है।
- वहां जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से आसरा पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना है।
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी जरूरी जानकारी भरनी है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस सम्बन्धित कार्यालय मे ही जमा कर देना है।
- सम्बन्धित अधिकारी आपके आवेदन पत्र व सभी दस्तावेज़ो का सत्यापन करेंगे।
- स्वीकृति मिलने के बाद आपका आवेदन स्वीकृत कर लिया जाएगा और हर महीने आपके बैंक खाते मे मासिक पेंशन जमा कर दी जाएगी।
- इस प्रकार आप आसरा पेंशन योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।
आवेदन की स्थिति कैसे चेक करे?
- सबसे पहले आपको तेलंगाना आसरा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट cheyutha.telangana.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा
- होम पेज पर आपको Quick Search का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको SS Search Screen – Individual के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना पेंशन आईडी या आधार आईडी दर्ज करनी है।
- इसके बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके आवेदन की स्थिति आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आप आसरा पेंशन योजना के आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते है।
सम्पर्क विवरण
अगर आप Asara Pension Scheme 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नम्बर – 18002001001
पूछे जाने वाले प्रश्न
आसरा पेंशन योजना क्या है?
आसरा पेंशन योजना एक सामाजिक कल्याण योजना हैं जिसके तहत वृद्ध, विधवा, विकलांग, व अन्य जरूरतमंद लोगो को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है।
क्या Asara Pension Scheme 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध है?
आसरा पेंशन योजना के लिए फिलहाल ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध नही हैं आप बताई गई ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से इस योजना अन्तर्गत आवेदन कर सकते है।
Asara Pension Scheme के अन्तर्गत कितनी पेंशन राशी दी जाती है?
Asara Pension Scheme के तहत विभिन्न श्रेणियो के अनुसार 2000 से 3000 रुपये तक की पेंशन राशी दी जाती है।