Bihar Cycle Yojana 2026 :- बिहार सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़वा देने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम बिहार साइकिल योजना 2026 है। इस योजना के अन्तर्गत विद्यालय जाने वाली बालिकाओं को मुफ्त साइकिल वितरित की जाएगी। जिससे वह आसानी से स्कूल आ जा सकेंगी और महिला छात्रो के बीच मे पढ़ाई छोड़ने की दर को कम किया जा सकेगा। इस योजना को मुख्यमंत्री बालक-बालिका साइकिल योजना के नाम से भी जाना जाता है।
इस योजना के अन्तर्गत पात्र बालिकाओं को साइकिल खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। अगर आप भी बिहार राज्य से हैं और Bihar Cycle Yojana के लिए पात्र हैं तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते है।आज के इस लेख मे हम बिहार साइकिल योजना पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

Bihar Cycle Yojana 2026
बिहार सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए Bihar Cycle Yojana 2026 को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य की विद्यालय जाने वाली बालिकाओं को साइकिल खरीदने के लिए 3 हजार रुपये वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस राशी से वह अपने लिए एक साइकिल खरीद पाएगी जिससे वह आराम से स्कूल जा सके और सुरक्षित घर वापस पहुंच सके।
इस योजना से लड़कियो की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा और लैंगिक असमानता मे कमी आएगी। बिहार राज्य की कक्षा 9 की छात्राओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। जिन्होने 8वीं कक्षा सफलतापूर्वक पास कर की है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र बालिकाओं आवेदन करना होगा। हालांकि इसके लिए कुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित की गई है जिनको पूरा करना जरूरी है।
Bihar Cycle Yojana 2026 Highlight
| आर्टिकल | Bihar Cycle Yojana 2026 |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना |
| शुरू की गई | राज्य सरकार द्वारा |
| कब शुरू की गई | वर्ष 2017 |
| सम्बन्धित विभाग | माध्यमिक शिक्षा विभाग |
| राज्य | बिहार |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं |
| उद्देश्य | बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना |
| लाभ | मुफ्त साइकिल |
| श्रेणी | सरकारी योजना बिहार |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | Click Here |
Bihar Cycle Yojana 2026 Eligibility (पात्रता)
जैसा की हमने आपको पहले ही बताया है कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करने के लिए कुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित की गई हैं जिनको पूरा करना जरूरी है। Bihar Cycle Yojana 2026 के लिए जरूरी पात्रता व मानदंड इस प्रकार है।
- Bihar Cycle Yojana 2026 के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक एक छात्र या छात्रा होनी चाहिए।
- राज्य की गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की छात्राएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
- आवेदिका सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय मे पढ़ रही हो पात्र होगी।
- छात्रा ने 8वीं कक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली हो और 9वीं कक्षा मे प्रवेश ले लिया हो।
- राज्य की सभी वर्ग के बालक-बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- आवेदक बालिका के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
- इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिय होनी चाहिए।
Read Also :-
- Bihar Kushal Yuva Program 2026
- बिहार बेरोज़गारी भत्ता योजना
- Bihar Free Chhatrawas Yojana 2026
- बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना
Bihar Cycle Yojana Requirements Documents (जरूरी दस्तावेज़)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- अगली कक्षा मे प्रवेश का प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
बिहार साइकिल योजना 2026 आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने विद्यालय के प्रचार्य कार्यालय जाना है।
- वहां पर जाकर आपको अपने प्रधानाध्यापक से बिहार साइकिल योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
- इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वही पर जमा कर देना हैं जहां से आपने इसे प्राप्त किया है।
- सम्बन्धित प्रचार्य द्वारा आपके आवेदन पत्र व सभी दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
- जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग को अप्रुवल के लिए भेज दिया जाएगा।
- यहां से आपके आवेदन पत्र को अप्रुवल मिल जाने के बाद पात्र लाभार्थियो की सूची तैयार की जाएगी और आपका नाम लाभार्थी सूची मे शामिल कर लिया जाएगा।
- इस सूची के आधार पर आपको बिहार साइकिल योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।
- इस प्रकार आप Bihar Cycle Yojana 2026 के अन्तर्गत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।
सम्पर्क विवरण
अगर आप Bihar Cycle Yojana 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक या प्रधानाचार्या से जाकर सम्पर्क कर सकते है। इसके अलावा आप बिहार शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी जा सकते है।
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
बिहार साइकिल योजना 2026 के लिए कौन पात्र होगा?
इस योजना के लिए गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी पात्र होगें जबकि सरकार द्वारा निर्दिष्ट बालिकाओं को इसमे प्राथमिकता मिलेगी।
क्या बिहार साइकिल योजना 2026 का लाभ केवल बालिकाओं को ही प्राप्त होगा?
नहीं, बिहार साइकिल योजना 2026 का लाभ छात्र व छात्रा दोनो को ही प्राप्त होगा।
Bihar Cycle Yojana 2026 का क्या लाभ है?
इस योजना के अन्तर्गत पात्र विद्यार्थियो को साइकिल खरीदने के लिए 3000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।