Haryana Bona Pension Yojana 2026: 2500 रुपये प्रतिमाह पेंशन, ऐसे उठाएं लाभ

Haryana Bona Pension Yojana :- हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के छोटे कद के लोगो के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम हरियाणा बौना पेंशन योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के छोटे कद के नागरिको को 2500 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी। जिससे उनको आर्थिक सहायता प्राप्त होगी और वह सम्मानजनक जीवन जीने मे मदद मिलेगी। राज्य के पात्र उम्मीदवार आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते है।

हालांकि इसके लिए कुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित की गई हैं जिनको पूरा करना जरूरी है। अगर आप भी हरियाणा राज्य के नागरिक हैं और इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप सही जगह पर है। क्योकि आज के इस लेख मे हम Haryana Bona Pension Yojana 2026 पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गतआवेदन कर सकते हैं।

Haryana Bona Pension Yojana

Haryana Bona Pension Yojana 2026

हरियाणा सरकार द्वारा बौना पेंशन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग हरियाणा द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के बौने नागरिको को हर महीने 2500 रुपये की पेंशन प्रदान की जाएगी। यह भत्ता राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। हालांकि Haryana Bona Pension Yojana 2026 का लाभ प्राप्त करने के लिए पुरूषो का कद 3 फुट 8 इंच या इससे कम होनी चाहिए और महिलाओं का कद 3 फुट 3 इंच होनी चाहिए।

Haryana Bona Pension Yojana 2026 Highlight

आर्टिकलHaryana Bona Pension Yojana 2026
योजना का नामबौना पेंशन योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागसामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग
राज्यहरियाणा
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के छोटे कद के लोग
उद्देश्यसामाजिक व आर्थिक सम्मान प्रदान करना
लाभप्रतिमाह भत्ता राशी
भत्ता राशीहर महीने 2500 रुपये
श्रेणीसरकारी योजना हरियाणा
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटsocialjusticehry.gov.in

Haryana Bona Pension Yojana Eligibility (पात्रता)

  • हरियाणा बौना पेंशन योजना के लिए आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक कम से कम पिछले 10 सालो से हरियाणा राज्य मे रह रहा हो पात्र होगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक पुरूष का कद 3 फिट 8 इंच या इससे कम होनी चाहिए।
  • जबकि आवेदक महिला का कद 3 फिट 3 इंच या इससे कम होना चाहिए।
  • आवेदक के पास सिविल सर्जन द्वारा जारी बौना प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिया होना चाहिए।

Read Also :-

बौना पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बौना प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Haryana Bona Pension Yojana 2026 Apply (आवेदन प्रक्रिया)

  • सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक या जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से बौना पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • आवेदन फॉर्म आप दी गई लिंक पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट निकलवा सकते है।
Haryana Bona Pension Yojana
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म अपने जिला समाज कल्याण अधिकारी के पास जमा कर देना है।
  • सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
  • सत्यापन मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक पावदी रशीद दे दी जाएगी।
  • आपको इस पावती को अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप बौना पेंशन योजना हरियाणा के अन्तर्गत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप हरियाणा बौना पेंशन योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हरियाणा सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग की Official Website पर जा सकते है। इसके अलावा आप दिए गए नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 01722715090

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरियाणा बौना पेंशन योजना क्या है?

इस योजना के अन्तर्गत राज्य को छोटे कद के लोगो को मासिक पेंशन देने का प्रावधान है।

बौना पेंशन योजना के अन्तर्गत छोटे कद के लोगो को कितनी पेंशन दी जाएगी?

इस योजना के तहत छोटे कद के लोगो को 2500 रुपये पेंशन हर महीने दी जाएगी।

Leave a Comment