MP New Ration Card List :- मध्य प्रदेश खाद्य एंव रश्द विभाग द्वारा नई राशन कार्ड लिस्ट जारी कर दी गई है। राज्य के वह नागरिक जिन्होने राशन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया हैं तो वह अपना नाम MP New Ration Card List 2026 मे चेक कर सकते है। क्योकि जिन लोगोका नाम इस लिस्ट मे शामिल होगा तो उन सभी को राशन कार्ड प्रदान किया जाएगा। अगर आप भी मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक हैं और MP Ration Card के लिए आवेदन किया हैं
तो आप भी अपना नाम नई राशन कार्ड लिस्ट मे आसानी से चेक कर सकते है। इसके लिए आपको कही जाने की आवश्यकता नही है। आप अपने घर बैठे ही ऑनलाइन राशन मित्र पोर्टल मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट rationmitra.nic.in पर जाकर नई लिस्ट मे अपना नाम देख सकते है।

Madhya Pradesh New Ration Card List 2026
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के नागरिको को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। राशन कार्ड की सहायता से पात्र परिवार उचित दर की दुकान से सस्ते मे खाद्यान्न प्राप्त करते है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जगह जगह पर सरकारी राशन के डिपो खोले गए है। जहां से राशन कार्ड धारको को सस्ता खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। अगर आपके पास भी राशन कार्ड हैं तो आप भी इसकी मदद से सस्ता राशन प्राप्त कर सकते है।
हालांकि मध्य प्रदेश मे तीन प्रकार के राशन कार्ड प्रदान किये जाते है। पहला एपीएल, दूसरा बीपीएल और तीसरा एएवाई आदि। यह राशन कार्ड पात्र परिवारो के लिए उनकी आर्थिक स्थिति व आय के आधार पर अलग अलग जारी किए जाते है। ताकि सही पात्र परिवारो को उचित राशन कार्ड दिया जा सके। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक बार फिर से पात्र परिवारो के लिए MP New Ration Card List 2026 जारी कर दी गई है जिन भी पात्र परिवारो का नाम इस सूची मे शामिल होगा तो उनको राशन कार्ड दिया जाएगा।
आज के इस लेख मे हम मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप MP New Ration Card List 2026 मे अपना नाम चेक कर सकते है। हालांकि यह प्रक्रिया आसान है। आगे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके कोई भी आसानी से नई राशन कार्ड सूची चेक कर सकता है।
MP New Ration Card List 2026 Highlight
| आर्टिकल | MP New Ration Card List 2026 |
| श्रेणी | राशन कार्ड |
| जारी की गई | राज्य सरकार द्वारा |
| सम्बन्धित विभाग | खाद्य एंव रशद विभाग |
| राज्य | मध्य प्रदेश |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
| उद्देश्य | पात्र परिवारो को अन्तयोदय सूची मे शामिल करना |
| प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rationmitra.nic.in |
मध्य प्रदेश नई राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें?
MP New Ration Card एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। राशन कार्ड सरकारी व गैर सरकारी कामो के लिए उपयोग होता है। इसलिए मध्य प्रदेश सरका द्वारा MP New Ration Card List 2026 जारी कर दी गई है। एमपी नई राशन कार्ड लिस्ट 2026 मे अपना नाम ऑनलाइन आसानी से देख सकते है। इसके अलावा आप ऑफलाइन भी एमपी नई राशन कार्ड लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सकते है। इसके लिए आपको अपने नज़दीकी राशन वितरण की दुकान पर जाना होगा।
Read Also :-
MP New Ration Card List 2026 Online
- सबसे पहले आपको राशन मित्र मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट rationmitra.nic.in पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको वर्तमान लाभार्थी परिवार (राशन कार्ड धारक) का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने जिले का चयन करना है।
- इतना करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर देखें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको निचे कि ओर स्थानीय निकाय का चयन करना हैं।
- अब आपके सामने जिले मे संचालित सभी राशन की दुकान की सूची खुलकर आ जाएगी।
- यहां पर आपको अपनी राशन की दुकान के सामने दिए गए FPS Code का चयन करना हैं।
- इतना करने के बाद आपके सामने सभी राशन कार्ड धारको की सूची खुलकर आ जाएगी।
- अब आप इस सूची मे अपना नाम चेक कर सकते है।
- इस प्रकार आप आसानी से MP New Ration Card List 2026 ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते है।
सम्पर्क विवरण
अगर आप MP New Ration Card List 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप राशन मित्र मध्य प्रदेश की Official Website पर जा सकते है।
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
मध्य प्रदेश राशन कार्ड का क्या लाभ है?
राशन कार्ड द्वारा लाभार्थियो को सरकारी उचित दर की दुकान से सस्ते मे खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करायी जाती है।
क्या मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट ऑफलाइन भी देख सकते है?
हां, मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट आप ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको अपने क्षेत्र की राशन वितरत की दुकान पर जाना होगा।