Ayushman Card Online Apply 2026: अब घर बैठे बनाए आयुष्मान कार्ड, ऐसे करें आवेदन

Ayushman Card Online Apply 2026:- भारत सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। अब कोई भी पात्र उम्मीदवार अपने घर बैठे आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन दे सकता है। अगर आपने भी अभी तक अपना आयुष्मान कार्ड नही बनवाया हैं और अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप सही जगह पर है। क्योकि आज के इस लेख मे आपको Ayushman Card Online Apply से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। ताकि आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बना सके।

Ayushman Card Online Apply

Ayushman Card क्या है?

भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा किया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत सभी पात्र उम्मीदवारो को Ayushman Card प्रदान किये जाते है। इस कार्ड की सहायता से पात्र परिवार 5 लाख रुपये तक के फ्री व कैशलेस ईलाज की सुविधा किसी भी सरकारी या गैर सरकारी सूचीबद्ध अस्पताल मे प्राप्त कर सकता है। इस योजना के तहत अब तक लगभग 30 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किये जा चुके है।

देश के करोड़ो लोग अभी भी इस योजना का लाभ उठा रहे है। अगर आपके पास अपने इलाज के लिए पैसे नही हैं और Ayushman Card आपके पास हैं तो यह आपके लिए काफी मददगार होगा।

Ayushman Card Online Apply 2026 Highlight

आर्टिकलAyushman Card Online Apply
योजना का नामआयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना
शुरू की गईकेन्द्र सरकार द्वारा
कब शुरू की गईसितंबर 2018
सम्बन्धित विभागराष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण
वर्ष2026
लाभार्थीदेश के नागरिक
उद्देश्यमुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना
लाभ5 लाख तक का मुफ्त ईलाज
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटbeneficiary.nha.gov.in

Ayushman Card ऑनलाइन कैसे बनाएं

आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाना आसान है। इसके लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नही है। आप अपने घर बैठे ही ऑनलाइन आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाकर Ayushman Card Online Apply कर सकते है। हालांकि इसके लिए आपका मोबाइल नम्बर आपके आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। इसके अलावा जिस किसी का भी आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनना है उसका मौजूद होना आवश्यक है। क्योकि आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन करते समय उक्त व्यक्ति की लाइव फोटो ली जाएगी।

Ayushman Card Online Apply के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नम्बर आदि।

Ayushman Card Online Apply 2026 कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Login As Beneficiary का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके मोबाइल नम्बर दर्ज करना है और Verify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको निर्धारित बॉक्स मे दर्ज करना हैं और Login के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको Scheme, State, Sub Scheme, District और Search By का चयन करना है।
  • Search By मे अपनी Family Id का चयन करना हैं और अपना राशन कार्ड नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने राशन कार्ड मे उपलब्ध परिवार के सदस्यो की सूची खुलकर आ जाएगी इसमे आपको Action के सेक्शन मे ekyc के विकल्प पर क्लिक करना है और Authentication पर क्लिक करना हैं।
  • इसके बाद आपको Verify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको ओटीपी दर्ज करके Authenticate के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने सभी सदस्यो के नाम की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • अब आपको जिसका भी आयुष्मान कार्ड बनाना है उसके नाम का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको ई केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना है और कैप्चर फोटो पर क्लिक करके उसकी लाइव फोटो क्लिक कर लेनी है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको पूछी जाने वाली आगे की जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपको आवेदन को अप्रुवल मिल जाने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाएगा जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
  • इस प्रकार आप आसानी से Ayushman Card Online Apply कर सकते है।

Read Also :-

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Login As के सामनेBeneficiary का चयन करना है और अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको Verify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको निर्धारित बॉक्स मे दर्ज करना हैं और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको अपने राज्य, जिला व योजना का चयन करना है।
  • इसके पश्चात आपको अपना आधार कार्ड नम्बर दर्ज करके Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने सभी सदस्यो की सूची खुलकर आ जाएगी अगर सदस्य के आगे Approved और Green Colour हैं तो इसका अर्थ है कि आयुष्मान कार्ड बन चुका है।
  • इसके बाद आपको Action मे दिख रहे Download के के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको Authentication Yourself Using Aadhaar Number मेVerify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपके सामने Consent खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको Yes के विक्लप पर क्लिक करके Allow के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको Authenticate के विक्लप पर क्लिक कर देना है।
  • आपके सामने सभी सदस्यो की सूची खुलकर आ जाएगी आपको जिसका भी आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना हैं उसका चयन करना हैं और Download के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपका आयुष्मान कार्ड डाउनलोड होकर आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप अपना आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Ayushman Card Online Apply से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है। इसके अलावा आप दिए गए नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते है।

  • टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर – 14555

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र है?

देश के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवार आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है।

आयुष्मान कार्ड का क्या लाभ है?

आयुष्मान कार्ड पर परिवार के प्रति व्यक्ति को 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष मुफ्त व कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।

Ayushman Card देश के किन किन अस्पतालो मे लागू होगा?

Ayushman Card सभी सरकारी व गैर सरकारी सूचीबद्ध अस्पताल मे लागू होगा।

Leave a Comment