Maternity Benefit Scheme: 8000 से 10000 रुपये वित्तीय सहायता, इन्हे मिलेगा लाभ

Maternity Benefit Scheme:- राज्य सरकार द्वारा श्रमिक महिलाओं के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम ओडिशा मातृत्व लाभ योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य की पंजीकृत श्रमिक महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाओ की आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी। Odisha Maternity Benefit Scheme 2026 के अन्तर्गतपात्र महिलाओं को 8 हजार से 10 हजार रुपये प्रति बालक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

हालांकि Maternity Benefit Scheme का लाभ राज्य के श्रम विभाग मे पंजीकृत परिवारो को प्राप्त होगा। अगर आप भी ओडिशा राज्य से है और श्रम बोर्ड मे पंजीकृत हैं तो आप भी इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। आज के इस लेख मे हम Maternity Benefit Scheme से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे ताकि आप आसानी से इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकें।

Maternity Benefit Scheme

Odisha Maternity Benefit Scheme 2026

ओडिशा सरकार द्वारा राज्य की श्रमिक महिलाओं के लिए Odisha Maternity Benefit Scheme 2026 को शुरू किया गया है।इस योजना का संचालन भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा किया जाएगा। मातृत्व लाभ योजना के अन्तर्गत पात्र महिलाओं को 8,000 से 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य की उन सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जिनके पास अधिकतम दो बच्चे है। हालांकि आवेदक महिला इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए भवन व सन्निर्माण कल्याण बोर्ड मे पिछले एक वर्ष या इससे अधिक समय से पंजीकृत होनी चाहिए।

इसके अलावा श्रम कल्याण विभाग द्वारा पात्र महिलाओं को ममता योजना के अन्तर्गत 15,000 रुपये की सहायता राशी भी प्रदान की जाएगी। यह राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। ताकि वास्तविक लाभार्थियो को ही Maternity Benefit Scheme का लाभ पहुंच सके।

Odisha Maternity Benefit Scheme 2026 Highlight

आर्टिकलMaternity Benefit Scheme
योजना का नाममातृत्व लाभ योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागश्रम कल्याण विभाग
राज्यओडिशा
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य की श्रमिक महिलाएं
उद्देश्यस्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना
लाभवित्तीय सहायता
श्रेणीसरकारी योजना ओडिशा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटnirmanshramik.odisha.gov.in

ओडिशा मातृत्व लाभ योजना के लिए पात्रता

  • Maternity Benefit Scheme का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक ओडिशा राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक एक महिला होनी चाहिए।
  • राज्य की गर्भवती महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला श्रम कल्याण बोर्ड मे कम से कम 1 वर्ष या इससे अधिक समय से पंजीकृत होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के नाम एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिय होनी चाहिए।

मातृत्व लाभ योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • महिला का आधार कार्ड
  • पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • वार्षिक अंशदान जमा की रशीद
  • चिकित्सा प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

ओडिशा श्रमिक पंजीकरण करने के लिए पात्रता

  • श्रम विभाग मे पंजीकरण करने के लिए आवेदक ओडिशा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक एक श्रमिक होना चाहिए।
  • आवेदक निर्माण श्रमिक होना चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक ने किसी एक वर्ष मे कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य किया हो।
  • आवेदक किसी कानून के तहत स्थापित किसी अन्य कोष का सदस्य नही होना चाहिए।

Also Read :-

श्रमिक पंजीकरण करने के लिए दस्तावेज़

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • रोज़गार प्रमाण पत्र
  • आवेदक के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 50 KB से कम।

Maternity Benefit Scheme Apply Online

  • सबसे पहले आपको ओडिशा भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://nirmanshramik.odisha.gov.in/ पर जाना है।
Maternity Benefit Scheme
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Construction Worker Login का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Maternity Benefit Scheme
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको One Time Registration का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Maternity Benefit Scheme
  • अब आपके सामने कुछ जरूरी जानकारी खुलकर आएगी जिसे आपको ध्यानपूर्वक बढ़ना है।
  • इसके बाद आपको घोषणा बॉक्स पर टिक करके आगे बढ़े पर क्लिक कर देना है।
Maternity Benefit Scheme
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको पूछी गई जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है और आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जाएगा।
  • इसके बाद आपको फिर से होम पेज पर आना हैं और लॉगिन पेज पर अपना यूजर नेम दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करके कैप्चा कोड दर्ज करना है और Sing In के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपनी सामान्य जानकारी दर्ज करनी है और नामांकित व्यक्ति का विवरण दर्ज करना है।
  • इसके बाद अपने काम का विवरण दर्ज करना हैं जहां पिछले एक वर्ष के दौरान काम किया है।
  • इतना करने के बाद आपको अपना बैंक खाते का विवरण दर्ज करना हैं और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद मेन्यू बार मे जाकर लाभ के विकल्प पर क्लिक करना है और मातृत्व लाभ योजना का चयन करना है।
  • अब आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप Maternity Benefit Scheme के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Maternity Benefit Scheme Apply Offline

  • सबसे पहले आपको अपने जिले के जिला श्रम अधिकारी, सहायक श्रम अधिकारी या ग्रामीण श्रम निरीक्षक के कार्यालय जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको Maternity Benefit Scheme का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको अपना एक पासपोर्ट साइज़ फोटो लगाना हैं और अपने हस्ताक्षर कर देने है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वही पर जमा कर देना है जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
  • इसके बाद सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
  • सत्यापन मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक पावती रशीद दे दी जाएगी।
  • आपको इसे अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप मातृत्व लाभ योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

Track Application Status

  • सबसे पहले आपको भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज को आपको निचे कि ओर स्क्रोल करना हैं जहां Application Tracking का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
मातृत्व लाभ योजना
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपनी आवेदन संख्या दर्ज करनी है।
मातृत्व लाभ योजना
  • इतना करने के बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप मातृत्व लाभ योजना के आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आसानी से देख सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Maternity Benefit Scheme से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने जिले के भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड मे जाकर सम्बन्धित जिला श्रम अधिकारी, सहायक श्रम अधिकारी या ग्रामीण श्रम निरीक्षक से सम्पर्क कर सकते है। इसके अलावा आप दिए नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 0674 3120552

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

ओडिशा मातृत्व लाभ योजना का लाभ किन महिलाओं को प्राप्त होगा?

इस योजना का लाभ राज्य की श्रम कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को प्राप्त होगा।

इस योजना के अन्तर्गत पंजीकरण के लिए क्या कोई शुल्क निर्धारित है?

हां, इस योजना के अन्तर्गत पंजीकरण के लिए मात्र 20 रुपये शुल्क निर्धारित हैं। इस शुल्क का भुगतान आपको पंजीकरण के दौरान करना है।

पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए कितना शुल्क निर्धारित है?

पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए मात्र 50 रुपये शुल्क निर्धारित हैं। इस शुल्क का भुगतान आपको अपने पंजीकरण के नवीनीकरण कराने के दौरान करना होगा।

इस योजना का लाभ पात्र महिला को अधिकतम कितने बालको के लिए प्राप्त होगा?

इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को अधिकतम 2 बालको के लिए प्राप्त होगा।

अगर आवेदन अस्वीकृत हो जाता हैं तो कैसे पता चलेगा?

इसके लिए आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसके अलावा बोर्ड की ओर से भी आपको सूचित कर दिया जाएगा।

Leave a Comment