Lado Lakshmi Yojana 2026 : प्रतिमाह 2100 रुपये वित्तीय सहायता, ऐसे करें आवेदन

Lado Lakshmi Yojana :- हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं और बेटियो के सशक्तिकरण के लिए लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू किया गया है। लाडो लक्ष्मी योजना को लाडली लक्ष्मी योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है।

राज्य की निम्न आय वाले परिवारो की महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी और वह आत्मनिर्भर बनेंगी। इसके लिए एक ऑफिशियल वेबसाइट जारी कर दी गई है जल्दी ही इस ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। राज्य की इच्छुक व पात्र महिलाएं इस वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

Lado Lakshmi Yojana

Lado Lakshmi Yojana 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा 25 सितंबर 2025 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। यह वित्तीय सहायता महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने मे मददगार साबित होगी।

Lado Lakshmi Yojana 2026 अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेश किए गए बजट सत्र 2025 मे घोषित की गई थी। जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके लिए 5000 करोड़ रुपये का बजट पास किया। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं और बेटियो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके महत्व को बड़ावा दिया जा रहा है।

Lado Lakshmi Yojana Objective (उद्देश्य)

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। ताकि उनका समग्र विकास और सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। यह योजना गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करेगी जिससे वह सामाजिक व आर्थिक रुप से मजबूत होगी और व सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगी।

Lado Lakshmi Yojana Key Highlight

योजना का नामLado Lakshmi Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा
कब शुरू की गई25 सितंबर 2025
सम्बन्धित विभागसामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग
राज्यहरियाणा
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य की महिलाएं एंव बेटियां
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना।
लाभनिश्चित राशी की वित्तीय सहायता
सहायता राशीप्रतिमाह 2100 रुपये।
श्रेणीसरकारी योजना हरियाणा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
आधिकारिक वेबसाइटsocialjusticehry.gov.in

Lado Lakshmi Yojana Eligibility (पात्रता मापतंड)

  • Lado Lakshmi Yojana 2026 के लिए आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के केवल महिलाएं और बेटियां ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करती हो पात्र होगी।
  • आवेदक का नाम परिवार पहचान पत्र मे होना चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की आयु 23 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला पहले से किसी अन्य वित्तीय सहायता योजना का लाभ न प्राप्त कर रही हो।
  • आवेदन के समय पिछले 15 वर्षो या उससे अधिक समय से राज्य मे रह रही हो।
  • किसी भी परिवार मे इस योजना का लाभ उठाने के लिए सदस्यो की संख्या पर कोई प्रतिबंध नही है।
  • आवेदक महिला किसी भी सरकारी पद पर या आयकर दाता नही होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड से लिंक एकल बैंक खाता होना चाहिए और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल होनी चाहिए।

Lado Lakshmi Yojana Benefite (लाभ)

  • Lado Lakshmi Yojana से प्रत्येक पात्र महिला को 2100 रुपये प्रतिमाह लाभ मिलेगा जब तक लाभार्थी स्वेच्छा से कम राशी का विकल्प न चुन ले।
  • यह सहायता राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं को उनके बैंक खाते मे प्राप्त होगी।
  • इस योजना से महिलाओ को आर्थिक आजादी मिलेगी, महिला सशक्तिकरण और उनके सम्मान को बढ़ावा मिलेगा।
  • राज्य की गरीबी रेखा से निचे रहने वाले परिवारो को राहत मिलेगी।
  • इस योजना से बेटियो के शिक्षा और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पढ़ेगा।
  • राज्य की शहरी एंव ग्रामीम दोनो क्षेत्रो की महिलाओ को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्र की रहने वाले परिवारो की महिलाओ की आर्थिक स्थिरता मे सुधार होगा।

Lado Lakshmi Yojana Require Documents (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Read Also :-

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है। लेकिन अभी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नही की गई है। जल्द ही राज्य सरकार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन शुरू करने वाली है। आप निचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको सामाजिक न्याय एंव आधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (socialjusticehry.gov.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा
  • होम पेज पर आपको Apply Online / Registration का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म आपके सामने खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है
  • इतना करते ही आपको आवेदन की एक स्लिप प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप Lado Lakshmi Yojana 2026 के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी जन सेवा केन्द्र या सम्बन्धित विभाग के कार्यालय जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको लाडो लक्ष्मी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • अंत मे आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वही पर जमा कर देना हैं जहां से आपने इसे प्राप्त किया है।
  • सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच करेंगे।
  • सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा, और आपको एक रशीद दे दी जाएगी, जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • सत्यापन के बाद आपका नाम लाभार्थी सूची मे जोड़ दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप Haryana Lado Lakshmi Yojana के अन्तर्गत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Lado Lakshmi Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 01722715090

पूछे जाने वाले प्रश्न

Lado Lakshmi Yojana के लिए आयु सीमा क्या है?

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदक की आयु 23 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।

Lado Lakshmi Yojana का लाभ किन महिलाओं को प्राप्त होगा?

इस योजना का लाभ राज्य की आर्थिक रुप से कमजोर पृष्ठभूमि की व्यस्क महिलाओं को प्राप्त होगा।

Leave a Comment