भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रेल कौशल विकास योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत देश के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराया जाएगा। वह युवा जो पढ़े लिखे होने के बाद भी बेरोज़गार है तो वह Rail Kaushal Vikas Yojana (RKVY) के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन के पश्चात चयनित युवाओं को 100 घंटो का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वह युवाओ को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
रेल कौशल विकास प्रमाण पत्र की मदद से प्रशिक्षित युवा किसी भी कंपनी मे आसानी से रोज़गार प्राप्त कर सकते है। हालांकि Rail Kaushal Vikas Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए है। इच्छुक अभ्यार्थी रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट railkvy.indianrailways.gov.in पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

Rail Kaushal Vikas Yojana 2026
भारत सरकार साल 2015 मे द्वारा रेल कौशल विकास योजना को शुरू किया गया हैं। भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा Rail Kaushal Vikas Yojanaका संचालन किया जाता है।यह योजना भारतीय रेलवे का एक अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम हैं जो प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत आता है। इस योजना के अन्तर्गत युवाओं को उनके द्वारा चुने गए एक विशिष्ठ ट्रेड मे 3 सप्ताह योनी 18 दिनो का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो जाने के बाद अभ्यार्थियो को एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
अभ्यार्थी योजना मे उपलब्ध 16 ट्रेडो मे से किसी एक का भी चयन कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। रेल कौशल विकास योजना के अन्तर्गत अगले तीन वर्षो मे देश के 50,000 बेरोज़गार युवाओं को प्रशिक्षित कर रोज़गार देने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक इस योजना के तहत 9515 उम्मीदवारो का नामांकन कराया जा चुका हैं और 6396 उम्मीदवार सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा कर चुके है।
योजना की शुरूआत कब हुई?
रेल कोशल विकास योजना को 17 सिंतबर 2021 को शुरू किया गया था। शुरूआती योजना के अनुसार तीन वर्षो मे 75 रेलवे प्रशिक्षण संस्थानो के माध्यम से 50 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया था। बाद मे योजना का प्रशिक्षण नेटवर्क विस्तारित हुआ। दिसंबर 2025 की जानकारी के अनुसार देश मे 98 प्रशिक्षण केन्द्रो और 16 ट्रेड का उल्लेख किया गया था।
Rail Kaushal Vikas Yojana Objective (उद्देश्य)
रेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई रेल कौशल विकास योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनकी रूची के ट्रेड मे प्रशिक्षित कर रोज़गार प्रदान करना है। Rail Kaushal Vikas Yojana के अन्तर्गत रेल मंत्रालय बेरोज़गार युवाओं को मुफ्त कौशल प्रशिक्षण देकर रोज़गार के लिए सक्षम बनाएगा। इस योजना के तहत युवाओं को रोज़गार देकर देश मे बेरोज़गारी दर को कम करने का प्रयास किया गया है। यह योजना पूर्ण रुप से निशुल्क हैं जो प्रशिक्षित अभ्यार्थियो को रोज़गार दिलाने मे सहायता करेगी। इस के अलावा इस योजना के अन्तर्गत अभ्यार्थियो को स्वरोज़गार के लिए भी तैयार किया जाएगा।
क्या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकता है?
हां, केवल 10वीं पास होना न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होने के कारण 12वीं पास उम्मीदवार भी सामान्य तौर पर आवेदन कर सकता है। बशर्ते वह सम्बन्धित अधिसूचना की बाकी शर्ते पूरी करता हो।
Rail Kaushal Vikas Yojana Key Highlight
| योजना का नाम | Rail Kaushal Vikas Yojana |
| शुरू की गई | केन्द्र सरकार द्वारा |
| कब शुरू की गई | साल 2015 |
| सम्बन्धित विभाग | रेल मंत्रालय |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | बेरोज़गार युवा |
| उद्देश्य | युवाओं को रोज़गार के लिए सक्षम बनाना |
| लाभ | मुफ्त प्रशिक्षण एंव रोज़गार के अवसर |
| श्रेणी | केन्द्रीय सरकारी योजना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | railkvy.indianrailways.gov.in |
RKVY प्रशिक्षण कितने समय का होता है?
RKVY के प्रारंभिक और विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रो से उपलब्ध दस्तावेज़ो मे प्रशिक्षण को लगभग 100 घंटे / तीन सप्ताह के आसपास बताय गया है। एक रेलवे प्रशिक्षण केन्द्र के आधिकारिक दस्तावेज़ मे 100 घंटे या तीन सप्ताह का प्रशिक्षण 75 प्रतिशत उपस्थिति और लिखित तथा प्रायोगिक मूल्यांकन का उल्लेख है। इसका अर्थ यह है कि यह कोई लंबी अवधि का डिप्लोमा कोर्स नही है। इसका उद्देश्य कम समय मे किसी तकनीकी ट्रैड की बुनियादी और उपयोगी जानकारी देकर उम्मीदवार को आगे के रोज़गार या स्वरोज़गार के लिये तैयार करना है।
RKVY में चयन कैसे होता है?
RKVY की सबसे ख़ास बात यह है कि अभ्यार्थियो का चयन सामान्य तौर पर 10वीं के अंको के आधार पर तैयार मेरिट सूची के माध्यम से किया जाता है। सरल शब्दो मे प्रक्रिया को इस प्रकार समझा जा सकता हैं :
ऑनलाइन आवेदन – दस्तावेज़ सत्यापन – 10वीं के अंको के आधार पर मेरिट – ट्रेड/केन्द्र आवंटन – प्रशिक्षण – मूल्याकंन – प्रमाण पत्र
रेलवे के आधिकारिक दस्तावेज़ो मे 10वीं के प्रतिशत को चयन का आधार बताया गया है। कुछ पुराने दस्तावेज़ो में CGPA को निर्धारित तरीके से प्रकाशित/अंको मे बदलने की प्रक्रिया भी बताई गई है।
Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)
- Rail Kaushal Vikas Yojana के लिए आवेदक भारतीय मूल का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक एक शिक्षित व बेरोज़गार युवा होना चाहिए।
- आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ होना चाहिए।
- आवेदक के पास पहले से कोई नौकरी या रोज़गार नही होना चाहिए।
Rail Kaushal Vikas Yojana Benefits (लाभ)
- Rail Kaushal Vikas Yojana के तहत युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत प्रशिक्षण पूरा कर युवा किसी भी कंपनी मे रोज़गार प्राप्त कर सकते है।
- भारतीय रेलवे द्वारा इसके लिए 92 प्रशिक्षण केन्द्र विकसित किए गए है।
- किसी भी परिस्थिति मे प्रशिक्षण संस्था द्वारा अभ्यार्थियो को किसी भी प्रकार का भत्ता नही दिया जाएगा।
- यह योजना युवाओं को कौशल और आत्मनिर्भर बनाने मे मदद करेगी।
- जबकि भोजन व आसाव की सुविधा अभ्यार्थियो को स्वंय करनी होगी।
- युवाओं को प्रशिक्षण केवल दिन के समय मे ही दिया जाएगा।
- प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारो के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य है।
Documents Require (जरूरी दस्तावेज़)
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- चिकित्सा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Rail Kaushal Vikas Yojana Properites (विशेषताएं)
- यह योजना युवाओं को प्रशिक्षण के आधार पर रेलवे मे रोज़गार देने का कोई भी दावा नही करती है।
- इस योजना के अन्तर्गत किसी भी प्रकार के आरक्षण की व्यवस्था नही है।
- इस योजना के तहत चयन पूरी तरहा से योग्यता के आधार पर होगा।
- प्रशिक्षण मे उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यार्थियो को लिखित परीक्षा मे 55% और व्यवहारिक परीक्षा मे 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारो द्वारा किसी भी प्रकार की क्षति पहुँचाने पर वह क्षतिपूर्ति के लिए उत्तरदायी होगें।
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
Rail Kaushal Vikas Yojana के अन्तर्गत पात्र उम्मीदवारो का चयन पूर्ण रुप से उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा। अभ्यार्थियो के कक्षा 10वीं मे प्राप्त प्रतिशत अंक के आधार पर तैयार मेरिट सूची के आधार पर चयन होगा।
Rail Kaushal Vikas Yojana Trade List (ट्रेड सूचीं)
Rail Kaushal Vikas Yojana के अन्तर्गत उपलब्ध विभिन्न ट्रेड की सूची इस प्रकार है।
- ऐसी मैकेनिक
- कारपेंटर
- कंप्यूटर बेसिक
- सीएसएसएल
- इलेक्ट्रिकल
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंव इंस्ट्रूमेंटेशन
- टेक्निशियल
- वेल्डिंग
- आईटी बेसिक
- ट्रैक बिछाना
- फिटर
- मशीनिस्ट
- बढ़ई
- कंक्रीटिंग
- विद्युत आदि।
Also Read :- Latest Central Govt Schemes
Rail Kaushal Vikas Yojana Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)
- सबसे पहले आपको रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट (railkvy.indianrailways.gov.in) पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।

- होम पेज पर आपको दाई और Sing In/Sing Up का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आपको अगले पेज पर Don’t have an Account? Sing Up के लिंक पर क्लिक करना है।

- क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, जन्म तिथि व आधार कार्ड नम्बर आदि को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपना एक पासवर्ड क्रीएट कर लेना है।
- इसके बाद आपको Sing Up के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इतना करने के बाद आपको वापस होम पेज पर आना है और Login के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा जिसे आपको अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड दर्ज करना हैं और कैप्चा कोड दर्ज लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- लॉगिन करते ही आपके सामने रेल कौशल विकास योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको डाउनलोड कर प्रिंट कर लेना है और अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप रेल कौशल विकास योजना के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2026 मे आवेदन की स्थिति क्या है?
अगस्त 2026 की उपलब्ध RKVY जानकारी के अनुसार एक बेच के लिए आवेदन 8 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक लिए गए है। इसलिए अगर आप अक्टूबर 2026 मे पढ़ रहे है तो उस बैच की आवेदन अवधि समाप्त हो चुकी है। अगली भर्ती या प्रशिक्षण बैच की तारीख अलग अधिसूचना मे घोषित होगी। यहां पर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि RKVY 2026 के नाम से इंटरनेट पर पुराने और नए दोनो नोटिफिकेशन मिल सकते है। उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित सबसे नई नॉटिफिकेशन की तिथि अवश्य चेक करनी चाहिए।
क्या RKVY मे प्रशिक्षण मुफ्त है?
हां, योजना के तहत प्रशिक्षण उम्मीदवारो को नि:शुल्क दिया जाता है। रेलवे की आधिकारिक जानकारी मे प्रशिक्षण के लिए कोई शुल्क नही होने की बात स्पष्ट रुप से कही गई है। लेकिन इसका अर्थ यह नही कि उम्मीदवार के सभी खर्च सरकार वहन करती है। प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह मुख्य रुप से Day Programme हैं और प्रशिक्षणार्थियो के लिए भोजन, रहने, आने-जाने आदि का अलग से भुगतान/भत्ता उपलब्ध नही होने का प्रावधान बताया गया है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपने प्रशिक्षण केन्द्र तक पहुंचने और रहने की व्यवस्था का खर्च को ध्यान मे रखना जरूरी है।
RKVY मे प्रशिक्षण के दौरान स्टाईपेंड
सामान्य RKVY प्रशिक्षण के लिए स्टाईपेंड या अन्य भत्ते का प्रावधान नही बताया गया है। रेलवे की योजना सम्बन्धित आधिकारिक जानकारी स्पष्ट किया गया हैं, कि प्रशिक्षणार्थियो के लिए स्टाईपेंड/अन्य भत्ते का प्रावधान नही है। यह बात ख़ास तौर पर ध्यान देने योग्य हैं क्योकि Rail Kaushal Vikas Yojana और Railway Apprenticeship को एक ही चीज समझना सही नही होगा। अप्रेंटिसशिप और RKVY अलग कार्यक्रम हो सकते हैं और उनके नियम अलग होते है।
RKVY करने के बाद रेलवे मे करियर
Rail Kaushal Vikas Yojana मे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नौकरी/करियर की गारंटी नही है। यह योजना मुख्य रुप से कौशल प्रशिक्षण के लिए है। योजना का परम उद्देश्य युवाओं की Employability और Entrepreneurship को बढ़ाना हैं तथा प्रशिक्षण पूरा करने से रेलवे मे रोज़गार का अधिकार प्राप्त नही होता है। इसलिए प्रशिक्षण के बाद इसमे करियर की गारंटी नही है। अगर कोई व्यक्ति RKVY का प्रमाण पत्र प्राप्त करता हैं तो वह अपने कौशल के आधार पर निजी क्षेत्र, तकनीकी कार्य या स्वरोज़गार के अवसर तलाश कर सकता है। रेलवे की किसी अलग भर्ती मे आवेदन करने के लिए उस भर्ती की अपनी शैक्षणिक, तकनीकी और अन्य पात्रता शर्तो को पूरा करना होगा।
RKVY Certificate का फायदा
इसे प्रशिक्षम पूरा करने के बाद युवाओं को प्रमाण पत्र दिया जाता है। शुरूआती चरण मे प्रशिक्षण के बाद Standardized Assessments का प्रावधान किय गया है। इस प्रमाण पत्र का वास्तविक महत्व अभ्यार्थियो के सीखे हुए कौशल के साथ जुड़ा हुआ है। उदाहरण के लिए किसी उम्मीदवार ने Welding या Electrical का प्रशिक्षण लिया हैं तो वह अपने कौशल को आगे ITI अप्रेंटिसशिप, निजी नौकरी या स्वरोज़गार जैसे रास्तो से जोड़ सकता है।
उत्तर प्रदेश के युवाओ के लिए RKVY
उत्तर प्रदेश मे भी रेल कौशल विकास योजना का अच्छा नेटवर्क मौजूद है। दिसंबर 2025 मे रेल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश मे 14 प्रशिक्षण केन्द्र बताए गए थे। इनमे लखनऊ, वाराणसी सहित विभिन्न स्थान शामिल थे। इनसे राज्य के 5862 लाभार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके थे। इससे राज्य के युवाओ के लिए योजना का एक व्यवहारिक लाभ यह भी हैं कि उपलब्ध बैच के अनुसार उनको राज्य के भीतर या नज़दीकी रेलवे प्रशिक्षण केन्द्र मे अवसर मिल सकता है। हालांकि किसी विशेष बैच मे कौन सा केन्द्र सक्रिया हैं और कौन सा ट्रैड उपलब्ध है। यह आवेदन के समय जारी नॉटिफिकेशन से ही सुनिश्चित करना होगा।
RKVY और PMKVY मे अंतर
PMKVY कौशल विकास एंव उद्यमिता मंत्रालय की प्रमुख Skill Development Scheme है। जबकि Rail Kaushal Vikas Yojana भारतीय रेलवे की तकनीक कौशल प्रशिक्षण पहल है। RKVY को PMKVY के व्यापक कौशल-विकास ढांचे के सम्दर्भ मे शुरू किय गया था। मार्च 2026 की एक रिपोर्ट के अनुसार PMKVY के विभिन्न चरणो के तहत 2015 से 31 दिसंबर 2026 तक देशभर मे 1.64 करोड़ उम्मीदवारो को Trained/Oriented किया गया था। और 1.29 करोड़ उम्मीदवार Certified हुए थे। यह आकड़ा PMKVY का है न कि RKVY का।
RKVY के फायदें
- रेलवे के प्रशिक्षण वातावरण मे तकनीकी कौशल सीखने का अवसर।
- प्रशिक्षण के लिए कोई शुल्क नही।
- कई तकनीकी और उद्योग उपयोगी ट्रेड उपलब्ध है।
- 10वीं पास युवाओं के लिए प्रवेश का अवसर।
- प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र
- सीखे हुए कौशल को निजी रोज़गार या स्वरोज़गार से जोड़ना जा सकता है।
- देशभर मे रेलवे के प्रशिक्षण केन्द्रो पर नेटवर्क उपलब्ध।
RKVY में आवेदन करते समय इन गलतियो से बचें
- केवल सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें – कई पुरानी वेबसाइटें, ब्लॉग पोस्ट और यूट्यूब वीडियो RKVY मे भर्ती या रेलवे मे नौकरी जैसे शब्दो का उपयोग करती है। जबकि इसमे ऐसा कुछ भी नही है। याद रखें यह प्रोग्राम मुख्य रुप से Skill Training Programme है। रेलवे की नियमित नौकरी भर्ती नही।
- पुराने नॉटिफिकेशन से वर्तमान नियम न मानें – ट्रोड, केन्द्र, आवेदन की तिथि और दस्तावेज़ समय के साथ बदल सकते है। इसलिए वर्तमान नियम व नॉटिफिकेशन से अपडेट रहें।
- फर्जी शुल्क से सावधान रहें –प्रशिक्षण पूरी तरहा से निशुल्क है। इसके बावजूद भी अगर कोई व्यक्ति आवेदन या चयन के नाम पर कोई शुल्क मांगता हैं तो उसकी आधिकारिकता अवश्य जांचें।
- आवेदन की अन्तम तिथि ध्यान मे रखें –आवेदन की अन्तिम तिथि को हमेशा ध्यान मे रखें। क्योकि अगला नॉटिफिकेशन जारी होने पर Application Window सीमित अवधि के लिए खुलती है।
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट सही रखें – चयन प्रक्रिया मे आपके 10वीं कक्षा के अंको की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। इसलिए आवेदन के लिए अपनी 10वीं कक्षा के Marks/Percentage की गणना पहले ही कर लें और ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
निष्कर्ष
Rail Kaushal Vikas Yojana उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण Skill Training Opportunity हैं, जो कम समय मे तकनीकी ट्रेड व्यवहारिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है। इसमे 10वीं पास युवाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण, रेलवे के प्रशिक्षण केन्द्रो का नेटवर्क और विभिन्न तकनीकी ट्रेड शामिल है। लेकिन RKVY को समझते समय एक बात हमेशा स्पष्ट रखनी चाहिए कि यह केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम हैं न कि रेलवे की सीधी भर्ती। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मिलने वाला प्रमाण पत्र उम्मीदवार की Skill Profile को मजबूती देगा न कि रेलने मे भर्ती।
इसके लिए सम्बन्धित भर्ती की अलग ही पात्रता और चयन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अगस्त 2026 तक की उपलब्ध जानकारी के अनुसार एक आवेदन चक्र पूरा हो चुका है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारो को अगले बैच की घोषणा के लिए RKVY के Official Notification पर नज़र रखनी होगी। हालांकि इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी पुराने लेख या वीडियो को अन्तिम रुप देने के बजाए नई अधिसूचना मे दी गई तारीख, ट्रेड, आयु सीमा और दस्तावेज़ो को ही प्राथमिकता दें।
सम्पर्क विवरण
अगर आप Rail Kaushal Vikas Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप रेल कौशल विकास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते है।
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या Rail Kaushal Vikas Yojana के अन्तर्गत आवेदन प्रक्रिया नि:शुल्क है?
हां, Rail Kaushal Vikas Yojana के अन्तर्गतआवेदन प्रक्रिया, प्रशिक्षण एंव प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आदि पूरी तरहा से नि:शुल्क है।
क्या इस योजना के तहत अभ्यार्थियो को प्रशिक्षण भत्ता भी दिया जाएगा?
नहीं, इस योजना के अन्तर्गत अभ्यार्थियो को प्रशिक्षण भत्ता दिए जाने का प्रावधान नही है।