Annal Gandhi Memorial Award: 2,000 रुपये वित्तीय पुरस्कार, इन्हे मिलेगा लाभ

Annal Gandhi Memorial Award:- राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम तमिलनाडु अनल गांधी मेमोरियल अवार्ड योजना है। इस योजना के अन्तर्गत छात्रो को गुणवत्ता शिक्षा प्राप्त करने के लिए 1,500 से 2,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे उनको शिक्षा के क्षेत्र मे मदद प्राप्त होगी और वह गुणवत्ता शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होगें।

राज्य के हिंदू आदि द्रविड़ समुदाय के छात्र Tamilnadu Annal Gandhi Memorial Award 2026 के अन्तर्गत आसानी से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी तमिलनाडु राज्य से हैं और इस योजना के लिए पात्रता रखते है तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते है। आज के इस लेख मे आपको इस योजना से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। ताकि आप आसानी से Annal Gandhi Memorial Award के लिए आवेदन कर सके और लाभ उठा सके।

Annal Gandhi Memorial Award

Tamilnadu Annal Gandhi Memorial Award 2026

तमिलनाडु सरकार द्वारा Tamilnadu Annal Gandhi Memorial Award 2026 को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालनआदि द्रविड़ और जनजातिय विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत पात्र अभ्यार्थियो को प्रथम वर्ष मे 2 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशी प्रदान की जाएगी तथा इसके बाद आने वाले पांच वर्षो के लिए हर साल 1 हजार 500 सौ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशी सीधे लाभार्थी छात्रो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।

यह योजना एक विशेष वर्ग के छात्रो को वित्तीय सहायता प्रदान करके उच्च शिक्षा प्राप्त करने मे मदद करेगी। जिससे उनको अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी और उनका भविष्य उज्जवल बनेगा। राज्य के पात्र अभ्यार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते है। हालांकि तमिलनाडु अनल गांधी मेमोरियल अवार्ड योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन ही स्वीकार किये जाएगें।

Tamilnadu Annal Gandhi Memorial Award 2026 Highlight

आर्टिकलAnnal Gandhi Memorial Award
योजना का नामअनल गांधी मेमोरियल अवार्ड योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
कब शुरू की गई7 मई 2012
सम्बन्धित विभागआदि द्रविड़ और जनजातिय विभाग
राज्यतमिलनाडु
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के विद्यार्थी
उद्देश्यगुणवत्ता शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
लाभवित्तीय प्रोत्साहन
प्रोत्साहन राशीपहले वर्ष 2,000 रुपये एकमुश्त अगले पांच वर्ष के लिए प्रतिवर्ष 1,500 रुपये  
श्रेणीसरकारी योजना तमिलनाडु
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटtn.gov.in

अनल गांधी मेमोरियल अवार्ड योजना के लिए पात्रता

  • Annal Gandhi Memorial Award प्राप्त करने के लिए आवेदक तमिलनाडु राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक एक विद्यार्थी होना चाहिए।
  • राज्य के केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, हिंदू आदि द्रविड़ समुदाय से सम्बन्धित छात्र ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक ने अपने जिले मे प्लस 2 की सार्वजनिक परीक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त किया हो पात्र होगा।
  • आवेदक के नाम एक बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिय होनी चाहिए।

Read Also :-

तमिलनाडु अनल गांधी मेमोरियल अवार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • प्लस 2 सार्वजनिक परीक्षा की मार्कशीट
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Tamilnadu Annal Gandhi Memorial Award 2026 Registration

  • सबसे पहले आपको अपने सम्बन्धित शैक्षणिक संस्थान जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से अनल गांधी मेमोरियल अवार्ड योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित शैक्षणिक संस्थान मे ही जमा कर देना है जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
  • अब सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व सभी दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
  • जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आप इस योजना के लिए पात्र माने जाएगें और आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • इसके बाद आपके आवेदन पत्र को अप्रुवल के लिए भेज दिया जाएगा।
  • आपके आवेदन पत्र को अप्रुवल मिल जाने के बाद आपको इस योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप अनल गांधी मेमोरियल अवार्ड योजना के अन्तर्गत आसानी से आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

सम्पर्क विवरण

Tamilnadu Annal Gandhi Memorial Award 2026 से जुड़ी अन्य किसी जानकारी या सहायता के लिए आप अपने सम्बन्धित शिक्षण संस्थान मे जाकर सम्पर्क कर सकते है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह योजना पात्र उम्मीदवार पर कितने समय के लिए लागू होगी?

यह योजना पात्र उम्मीदवार पर कुल 6 वर्षो के लिए लागू होगी। बशर्ते छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखें।

क्या अन्य समुदाय के छात्र भी इस योजना के लिए पात्र होगें?

नहीं, राज्य के केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (हिंदू, द्रविड़ आदि) समुदाय के छात्र ही इस योजना के लिए पात्र होगें।

क्या इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई आय सीमा निर्धारित है?

नहीं, इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई भी आय सीमा निर्धारित नही है।

क्या इस योजना के लिए अभ्यार्थी की कोई आयु सीमा निर्धारित है?

नहीं, इस योजना के लिए अभ्यार्थी की कोई भी आयु सीमा निर्धारित नही है। किसी भी आयु के अभ्यार्थी आवेदन कर सकते है और लाभ उठा सकते है।

अनल गांधी मेमोरियल अवार्ड योजना की शुरूआत कब हुई?

अनल गांधी मेमोरियल अवार्ड योजना की शुरूआत 7 मई 2012 को आदि द्रविड़ और जनजातिय विभाग द्वारा की गई है।

Leave a Comment