UP Birth Certificate Online: जन्म प्रमाण पत्र, 2026 मे ऐसे करें ऑनलाइन डाउनलोड

UP Birth Certificate Online 2026:- उत्तर प्रदेश मे जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है। अब राज्य का कोई भी नागरिक अपना UP Janam Praman Patra घर बैठे ही ऑनलाइन बना सकता हैं और उसे आसानी से डाउनलोड भी कर सकता है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य से है और आपने अभी तक अपना जन्म प्रमाण पत्र नही बनवाया हैं तो अब आपको इसे बनवाने के लिए कही जाने की आवश्यकता नही है।

क्योकि अब आप इसे अपने घर बैठे ही बनवा सकते है। आज के इस लेख मे हम आपको UP Birth Certificate Online बनवाने की सम्पूर्ण विधि के बारे मे बताने जा रहे है। ताकि आप आसानी से अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सके।

UP Birth Certificate Online

Uttar Pradesh Birth Certificate Online 2026

वर्तमान समय मे UP Birth Certificate एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज़ो मे से एक है। यह सरकारी और गैर सरकारी कामो के लिए बहुत अधिक उपयोग किया जा रहा है। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे सभी के लिए बनवाना अनिवार्य कर दिया है। यूपी जन्म प्रमाण पत्र 2026 राज्य के राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाता है। यह किसी व्यक्ति के जन्म का आधिकारिक प्रमाण है जो उसके जन्म कि तिथि को प्रमाणित करता है। अब सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाना पहले से कही अधिक आसान कर दिया है। अब आप यूपी जन्म प्रमाण पत्र अपने घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है।

UP Birth Certificate Online 2026 प्राप्त करने के लिए आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा और न ही आपको बार बार सरकारी दफ्तरो के चक्कर काटने पढ़ेंगे। क्योकि अब आप यूपी जन्म प्रमाण पत्र घर से बना सकते हैं उसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपने आवेदन की स्थिति की जांच भी कर सकते है। यूपी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने की पूरी प्रक्रिया आपको आगे विस्तार से बताई गई है। इसलिए इस लेख को अन्त तक पढ़े और फॉलो करें।

UP Birth Certificate Online 2026 Highlight

आर्टिकलUP Birth Certificate Online 2026
योजना का नामउत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र
वर्ष2026
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभार्थीराज्य के समस्त नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटesathi.up.gov.in

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज़

UP Birth Certificate Online बनवाने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज़ो का होना जरूरी है। इसके लिए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की सूची इस प्रकार हैं आप इस सूची मे देख सकते है।

  • आवेदक का नाम
  • आवेदक की जन्म तिथि
  • जन्म का स्थान
  • अभिभावक का व्यवसाय व पता
  • अगर बच्चे का जन्म अस्पताल मे हुआ है तो अस्पताल द्वारा जारी दस्तावेज़।

Read Also :-

UP Birth Certificate Online Apply 2026

  • UP Birth Certificate Online बनवाने के लिए सबसे पहले आपको ई-साथी उत्तर प्रदेश पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://esathi.up.gov.in/ पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
UP Birth Certificate Online
  • होम पेज पर आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा
UP Birth Certificate Online
  • आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको Sand OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके द्वारा दर्ज ईमेल आईडी या मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी दर्ज करे बॉक्स मे दर्ज करना है और Validate OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको सुरक्षा कोड दर्ज करके सुरक्षित करें के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • अब आप अपना यूजर नेम, पासवर्ड/ओटीपी दर्ज करके पोर्लट पर लॉगिन भी कर सकते है।

UP Birth Certificate Online Download ?

  • सबसे पहले आपको ई-साथी उत्तर प्रदेश पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Service for Citizen के सेक्शन मे Birth Certificate का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको Download/Search Birth Certificate के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी आवेदन/रजिस्ट्रेशन नम्बर दर्ज करना है।
  • आप अपने शहर का नाम या जन्म तिथि दर्ज करके भी सर्च कर सकते है।
  • अब आपके सामने आपका जन्म प्रमाण पत्र खुलकर आ जाएगा जिसे आप Download के विकल्प पर क्लिक करके आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

Check Application Status Online

  • सर्वप्रथम आपको ई-साथी उत्तर प्रदेश पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Service for Citizen के सेक्शन मे Birth Certificate का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Check Status Birth Certificate के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
UP Birth Certificate Online
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना Application No/Reference No दर्ज करना है।
  • इतना करने के बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप ऑनलाइन अपने आवेदन की स्थिति आसानी से चेक कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

UP Birth Certificate Online से जुड़ी अन्य किसी जानकारी तथा सहायता के लिए आप ई-साथी उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है या दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 05222304706

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन भी बनवाया जा सकता है?

हां, जन्म प्रमाण पत्र आप ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको अपने नगर निगम कार्यालय या रजिस्ट्रार के कार्यालय जाना होगा।

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र बनने मे कितना समय लगता है?

यूपी जन्म प्रमाण पत्र आवेदन के बाद 7 से 15 कार्य दिवसों मे जारी कर दिया जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने मे कितना शुल्क लगता है?

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जन्म के 21 दिनो के भीतर आवेदन करने पर कोई शुल्क नही लगता है। हालांकि जन्म के 22 से 30 दिनो की देरी से आवेदन करने पर लगभग 2 रुपये का शुल्क लगता है। जबकि 30 दिन से 1 वर्ष की देरी से पंजीकरण कराने पर 5 रुपये का शुल्क लगता है।

Leave a Comment