Punjab Mukhyamantri Sehat Yojana 2026: Benefits, Eligibility & Registration Process

पंजाब सरकार ने 08 जुलाई 2025 को लोगो के स्वास्थ्य से जुड़ी एक योजना की घोषणा की हैं जिसका नाम पजांब मुख्यमंत्री सेहत योजना है। इस योजना के अन्तर्गत पंजाब के सभी नागरिको को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त व कैशलेस ईलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। Punjab Mukhyamantri Sehat Yojana के अन्तर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष10 लाखतक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

जिससे वह किसी भी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालो मे मुफ्त उपचार करा सकते है। इसके लिए पंजाब सरकार सभी पात्र परिवारो को मुख्यमंत्री सेहत योजना स्वास्थ्य कार्ड जारी करेगी जिससे लाभार्थियो को बिना नकद भुगतान के चिकित्सा उपचार मिलेगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र परिवार सरकारी अस्पताल, सीएससी केन्द्र या राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट sha.punjab.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते है।

Punjab Mukhyamantri Sehat Yojana

Punjab Mukhyamantri Sehat Yojana 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान द्वारा 02 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री सेहत योजना को शुरू कर दिया गया है। यह योजना पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र मे सुधार करने पर केन्द्रित है। Punjab Mukhyamantri Sehat Yojana का संचालन स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत प्रति परिवार को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक के कैशलेस फ्री ईलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह योजना मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का ही विस्तरित रुप है जिसमे प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस ईलाज की सुविधा प्रदान की जाती थी।

लेकिन अब इस योजना को कई महत्वपूर्ण बदलाव के साथ पुन शुरू किया गया है। इसमे कुछ विशेष श्रेणियो या समूहो पर ध्यान केन्द्रित न करते हुए सभी को शामिल किया गया है। यानी अब सभी को मुख्यमंत्री सेहत योजना का लाभ प्राप्त होगा। इस योजना का लाभ बिना किसी आय सीमा के सरकारी कर्मचारियो और पेंशनभोगियो को भी लाभ प्रदान किया जाएगा।

Mukhyamantri Mawan Dheeyan Satkar Yojana

पंजाब मुख्यमंत्री सेहत योजना का अवलोकन

योजना का नामPunjab Mukhyamantri Sehat Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा
कब शुरू की गई02 अक्टूबर 2026
सम्बन्धित विभागस्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग
राज्यपंजाब
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के समस्त नागरिक
उद्देश्यमुफ्त व कैशलेस ईलाज प्रदान करना
लाभ10 लाख तक फ्री ईलाज की सुविधा
श्रेणीसरकारी योजना पंजाब
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटsha.punjab.gov.in

पात्रता मापतंड

  • Punjab Mukhyamantri Sehat Yojana के लिए आवेदक पंजाब राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के गरीब एंव जरूरतमंद परिवार इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करता हो पात्र होगा।
  • राज्य के पेंशनभोगी और सरकारी कर्मचारी भी इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • एक परिवार के सभी सदस्य इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आय की कोई सीमा नही है।
  • राज्य के सभी आय, वर्ग और समुदाय के नागरिक इसके लिए पात्र होगें।

पंजाब मुख्यमंत्री सेहत योजना के लाभ

  • पंजाब सरकार द्वारा Punjab Mukhyamantri Sehat Yojana को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का निशुल्क कैशलेस उपचार मिलेगा।
  • राज्य के सभी वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते है।
  • परिवार के सभी सदस्य को इस बीमा कवर का लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना के अन्तर्गत 2300 से अधिक बिमारियो को कवर किया जा रहा है।
  • इसमे गम्भीर बिमारी जैसे हार्ट, कैंसर, डायबिटीज और जन्म संबंधि जटिल बिमारियां शामिल है।
  • राज्य के लगभग 33 लाख परिवार इस योजना से जुड़ चुके है।
  • Punjab Mukhyamantri Sehat Yojana का लाभ बच्चो से लेकर बुजुर्ग तक सभी को प्राप्त होगा।
  • इस योजना पर अब तक 330 करोड़ रुपये खर्च हुए है और 59 करोड़ रुपये से अधिक की राशी अस्पतालो को भेजी जा चुकी है।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

मुख्यमंत्री सेहत योजना पंजाब आवेदन प्रक्रिया

Punjab Mukhyamantri Sehat Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको अपने परिवार का पंजीकरण कराना होगा। इस योजना के अन्तर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया ऑफलाइन हैं आप निम्नलिखित बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके अपना पंजीकरण करा सकते है।

  • सबसे पहले आपको अपने सभी दस्तावेज़ो के साथ नज़दीकी कैंप, सूचीबद्ध अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको ऑपरेटर से फैमली डिक्लेरेशन फॉर्म लेना है।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी जरूरी जानकारी भरनी है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको यह फॉर्म आधार कार्ड, राशन कार्ड के साथ ऑपरेटर को जमा कर देना है।
  • सम्बन्धित ऑपरेटर बायोमेट्रिक मशीन का उपयोग करके आपका सत्यापन करेगा।
  • सत्यापन प्रक्रिया के बाद आपको एक अस्थायी संख्या या पावती रसीद प्रदान की जाएगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इसके माध्यम से आपको बाद मे मुख्य सेहत कार्ड प्रदान किया जाएगा।
  • इस प्रकार आप पंजाब मुख्यमंत्री सेहत योजना के अन्तर्गत अपना पंजीकरण करा सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Punjab Mukhyamantri Sehat Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या कोई सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने सम्बन्धित जिले के स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग कार्यालय जाकर सम्पर्क कर सकते है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

सेहत योजना के अन्तर्गत कौन-कौन सी गम्भीर बीमारी शामिल है?

इस योजना के अन्तर्गत हार्ट, कैंसर, शुगर, किडनी ट्रांसप्लांट, न्यूरोलॉजी, दुर्घटना और इमरजेंसी सहित 2300 से अधिक गम्भीर बीमारियो को शामिल किया गया है।

इस योजना के अन्तर्गत किस आयु वर्ग के लोगो को कवर किया जाएगा?

यह योजना एक साल के बच्चे से लेकर 98 साल के बुजुर्ग तक सभी आयु वर्ग के लोगो क कवर करेगी।

Leave a Comment