Agriculture Machinery Subsidy Scheme 2026: e-Lottery Selection Process & Token Booking

Agriculture Machinery Subsidy Scheme:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानो को सशक्त बनाने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम उत्तर प्रदेश कृषि यंत्र सब्सिडी योजना है। इस योजना के अन्तर्गत किसानो को कृषि यंत्र खरीदने पर 40 से 80% तक कीसब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे खेती मे आधुनिक यंत्रो के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और किसानो की आय मे वृद्धि होगी। राज्य के सभी पात्र किसान आधुनिक कृषि यंत्र जैसे ट्रैक्टर, रोटावेटर आदि खरीदने के लिए सब्सिडी प्राप्त कर सकते है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट agridarshan.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Agriculture Machinery Subsidy Scheme

UP Agriculture Machinery Subsidy Scheme 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ द्वारा आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि यंत्र सब्सिडी योजना को शुरू किया गया है। Agriculture Machinery Subsidy Scheme के अन्तर्गत प्रदेश के छोटे व सीमान्त किसानो को आधुनिक कृषि यंत्रो की खरीद पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम किसानो की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

हालांकि राज्य के किसानो को कृषि यंत्रो पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन टोकन बुक करना होगा। टोकन जनरेट हो जाने के बाद कृषि विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत किसानो का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति गठित की जाएगी जो इस प्रक्रिया की निगरानी करेगी।

Mukhyamantri Kisan and Sarvhit Bima Yojana

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को सस्ती दरो पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराना है ताकि कृषि को आसान बनाया जा सके और किसानो की आय मे वृद्धि की जा सके। Agriculture Machinery Subsidy Scheme के अन्तर्गत किसानो को40 से 80 प्रतिशत सब्सिडी देकर आधुनिक कृषि लागत को कम किया जाएगा। जिससे कृषि लागत मे कमी आएगी और समय की बचत होगी। यह योजना किसानो को मशीनरी के उपयोग को प्रोत्साहित करेगी और खेती मे यंत्रीकरण के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

UP Agriculture Machinery Subsidy Scheme Highlight

योजना का नामAgriculture Machinery Subsidy Scheme
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागकृषि विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीलघु व सीमान्त किसान
उद्देश्यआधुनिक खेती को प्रोत्साहित करना
लाभकृषि यंत्र पर सब्सिडी
श्रेणीसरकारी योजना उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटagridarshan.up.gov.in

पात्रता मापतंड

  • Agriculture Machinery Subsidy Scheme के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक एक भूमिधारक किसान होना चाहिए।
  • राज्य के लघु एंव सीमान्त किसान इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • स्वंय सहायता समूह, सहकारी समितियां, पारिवारिक संगठन और उद्यमी किसान भी इसके लिए पात्र होगें।
  • राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानो को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदक किसान के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लाभ

  • Agriculture Machinery Subsidy Scheme के तहत किसान आधुनिक कृषि उपकरण प्राप्त कर सकते है।
  • राज्य के आरक्षित वर्ग के किसानो को विशेष लाभ दिया जाएगा।
  • आधुनिक कृषि उपकरण की मदद से काम जल्दी व आसान होगा जिससे किसानो के समय और मेहनत की बचत होगी।
  • कृषि यंत्र के उपयोग से खेती की गुणवत्ता और पैदावार दोनो मे सुधार होगा।
  • गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के छोटे किसान जो महंगे उपकरण नही खरीद सकते हैं तो वह इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है।
  • इसके अलावा किसान कस्टम हायरिंग सेंटर से किराए पर भी उपकरण ले सकते है।
  • छोटे यंत्रो के लिए पहले आओ पहले पाओ जबकि मंहगे यंत्रो के लिए ई-लॉटरी प्रक्रिया का उपयोग होगा।

UP Free Boring Yojana

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कृषि भूमि के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको कृषि विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट agridarshan.up.gov.in पर जाना है।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
Agriculture Machinery Subsidy Scheme
  • होम पेज पर आपको किसान कॉर्नर मे यंत्र बुकिंग प्रारंभ का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको अपना आधार कार्ड नम्बर, मोबाइल नम्बर दर्ज करना है और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • सफल पंजीकरण के बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको आवश्यक कृषि यंत्र का चयन करना है जैसे कि रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रैक्टर आदि।
  • अब आपको टोकन जनरेट करे के विकल्प पर क्लिक करना है और बुकिंग फीस 2500 से 4000 रुपये जमा कर देना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आवेदन की रशीद या टोकन नम्बर प्राप्त होगा आपको इसे प्रिंट करके डाउनलोड कर देना हैं और अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप Agriculture Machinery Subsidy Scheme के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है।

चयन प्रक्रिया

Agriculture Machinery Subsidy Scheme के लिए राज्य के सभी जिलो मे ई-लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया से किसान लाइव ई-लॉटरी को अपनी आखो से देख सकेंगे। इसके अलावा DLDC समिति के सदस्यो की जानकारी और कार्यालय ज्ञापन की PDF फाइल भी विभागीय पोर्टल पर अपलोड की जाएगी ताकि सभी प्रक्रिया पूरी तरहा से सार्वजनिक हो सके।

यह प्रक्रिया जिले मे जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की निगरानी मे पूर्ण की जाएगी। पात्र किसान विभागीय पोर्टल पर जाकर अपने लिए जरूरी कृषि यंत्र की बुकिंग कर सकते है। ई-लॉटरी मे चयनित किसानो को उनके मोबाइल पर SMS के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसमे उनको जानकारी दी जाएगी कि उनको कृषि यंत्र खरीदने के लिए कितनी सब्सिडी दी जाएगी और कब तक बिल अपलोड करना है।

PM Kusum Yojana Online Registration 2026

सम्पर्क विवरण

Agriculture Machinery Subsidy Scheme से सम्बन्धित अन्य किसी जानकारी या सहायता के लिए आप निचे दिए गए सहायता केन्द्र नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • सहायता केन्द्र नम्बर – 7839883134/7839883130

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या इस योजना के अन्तर्गत चयन न होने पर पैसा वापस मिलेगा?

हां, इस योजना के अन्तर्गत जिन किसानो का नाम –लॉटरी मे नही आएगा तो उनको 6 महीने के भीतर जमा की गई टोकन/बुकिंग राशी वापस कर दी जाएगी।

इस योजना के अन्तर्गत कौन-कौन से उपकरण सब्सिडी के लिए उपलब्ध है?

इस योजना के अन्तर्गत ट्रैक्टर, रोटावेटर, सीड ड्रिल, पावर टीलर, थ्रेशर, लेजर लैंड लेवर आदि कृषि उपकरण सब्सिडी के लिए उपलब्ध है।

Leave a Comment