Disability Relief Scheme:- तेलंगाना सरकार द्वारा अपने राज्य के श्रमिको के लिए एक योजना को शुरू किया गया हैं जिसका नाम तेलंगाना विकलांगता राहत योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिको को 4 से 5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे उनको वित्तीय बोझ से निपटने मे मदद मिलेगी और उनके परिजनो को आर्थिक संकट का सामना नही करना पड़ेगा। बता दे कि यह वित्तीय सहायता उन श्रमिको को प्रदान की जाएगी जो दुर्घटना के कारण पूर्ण या आंशिक स्थायी विकलांग हो जाते है। आज के इस लेख मे हम Disability Relief Scheme पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है। हालांकि इसके लिए कुछ पात्रता व मानंदड निर्धारित की गई है जिनको पूरा करना जरूरी है।

Telangana Disability Relief Scheme 2026
तेलंगाना सरकार द्वारा राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिको के लिए विकलांगता राहत योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत निर्माण श्रमिको को कार्य स्थल पर दुर्घटना के कारण उत्पन्न हुई दिव्यांगता की स्थिति मे वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। Disability Relief Scheme के अन्तर्गतश्रमिक के दुर्घटना के कारणस्थायी विकलांग होने की स्थित मे 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जबकि श्रमिक के आंशिक रुप से विकलांग होने की स्थिति मे 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ केवल उन्ही श्रमिको को प्राप्त होगा भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत हैं और दुर्घटना के कारण पूर्ण या आंशिक विकलांगता हो चुके है।
Disability Relief Scheme 2026 Key Highlight
| आर्टिकल | Disability Relief Scheme |
| योजना का नाम | विकलांगता राहत योजना |
| शुरू की गई | राज्य सरकार द्वारा |
| सम्बन्धित विभाग | भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण विभाग |
| राज्य | तेलंगाना |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य के पंजीकृत श्रमिक |
| उद्देश्य | श्रमिको को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना |
| लाभ | 4 से 5 लाख रुपये वित्तीय सहायता |
| श्रेणी | सरकारी योजना तेलंगाना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | tbocwwb.telangana.gov.in |
Disability Relief Scheme Eligibility (पात्रता)
- Disability Relief Scheme का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक तेलंगाना राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक कम से कम पिछले दो वर्ष से भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत होना चाहिए।
- राज्य की महिला एंव पुरूष दोनो ही इसके लिए पात्र होगें।
- इस योजना के लिए तभी क्लैम किया जा सकता हैं जब विकलांगता कार्यस्थल पर हुई दुर्घटना के कारण हुई हो।
- विकलांगता स्थायी या अस्थायी दोनो को लिए आवेदन किया जा सकता है।
- आवेदक के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
- इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिय होनी चाहिए।
Disability Relief Scheme Documents (जरूरी दस्तावेज़)
- आधार कार्ड
- श्रमिक पंजीकरण कार्ड
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी विकलांग प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Also Read :- Latest Telangana Govt Schemes
तेलंगाना विकलांगता राहत योजना आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको तेलंगाना भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbocwwb.telangana.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।

- होम पेज पर आपको निचे मेन्यू मे Welfare Schemes का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपनी योजनाका चयन करना है और Apply Online के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- क्लिक करते ही आपके सामने Disability Relief Scheme का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको समबिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- सफलतापूर्वक आवेदन हो जाने के आपको आवेदन की एक पावती प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- इसके बाद सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व सम्बन्धित दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
- जांच मे सब कुछ ठीक पाए जाने पर आपके आवेदन को अप्रुवल के लिए भेज दिया जाएगा।
- आपके आवेदन को अप्रुवल मिल जाने के कुछ दिन बाद आपको यह वित्तीय सहायता प्रदान कर दी जाएगी।
- इस प्रकार आप Disability Relief Scheme के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक या जिले के भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण कार्यालय जाना है।
- वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से विकलांगता राहत योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना है।
- यह आवेदन फॉर्म आप दी गई लिंक पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट निकलवा सकते है।

- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजो की प्रति इस फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
- इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस अपने ब्लॉक या जिला श्रम कल्याण कार्यालय मे ही जमा कर देना है।
- सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व सम्बन्धित दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
- सत्यापन मे सबकुठ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा और अप्रुवल के लिए भेज दिया जाएगा।
- आवेदन को अप्रुवल मिल जाने के कुछ दिन के भीतर ही आपको इस योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।
- इस प्रकार आप आसानी से विकलांगता राहत योजना के अन्तर्गत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।
Contact Details
अगर आप तेलंगाना विकलांगता राहत योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने जिले के भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या सीधे कार्यालय जाकर सम्पर्क कर सकते है। इसके अलावा आप अपने घर बैठे भी निचे दिए गए नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
- हेल्पलाइन नम्बर – 04023447738/39
- ग्राहक देखभाल नम्बर – 08069434343
FAQ,s
क्या इस योजना का लाभ सभी नागरिको को मिलेगा?
नहीं, इस योजना का लाभ केवल राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिको को प्राप्त होगा।