PM Suryoday Yojana 2026 : Full Guide to Benefits, Eligibility and Application Process

केन्द्र सरकार द्वारा देशभर मे सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना है। इस योजना के अन्तर्गत घरो को सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे किसी के लिए भी सोलर सिस्टम लगावाना आसान होगा और भारी बिजली की बचत होगी।

PM Suryoday Yojana 2026 का लाभ प्राप्त कर लोगो की पांरपरिक ऊर्जा स्त्रोतो पर निर्भरता कम होग और सतत जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा। पीएम सूर्योदय योजना के अन्तर्गत सरकार ने 1 करोड़ घरो की छत पर सौर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है। यह योजना देश मे सभी के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करके नवीनीकरणीय उर्जा सुलभ और आसान बनाने का लक्ष्य रखती है।

PM Suryoday Yojana

क्या है प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 22 जनवरी 2024 को पीएम सूर्योदय योजना की घोषणा की गई है। PM Suryoday Yojana का संचालन नवीन एंव नवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के अन्तर्गत देश के 1 करोड़ आवासीय उपभोक्ताओ की छत पर रूफटॉप सोरल सिस्टम लगवाए जाएगें। जिससे उभोक्ताओं के बिजली बिल मे कटोती होगी और 300 यूनिट फ्री बिजली हर महीने प्राप्त होगी। इस योजना से भारत देश ऊर्जा के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनेगा।

पीएम सूर्योदय योजना के तहत लगाए जाने वाले रुफटॉप सोलर सिस्टम पूर्णत निशुल्क नही होगें परन्तु लाभुको को यह सोरल सिस्टम लगवाने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। भारत सरकार का लक्ष्य साल 2030 तक अपने कार्बन उत्सर्जन को 1 बिलिटन टन कम करना, कार्बन की तीव्रता को 45 प्रतिशत तक कम करना और अपनी ऊर्जा से जुड़ी आधी जरूरतो को सौर ऊर्जा से प्राप्त करना है।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Online Registration

पीएम सूर्योदय योजना का उद्देश्य

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई PM Suryoday Yojana का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब एंव मध्यम वर्ग के परिवारो को सौर ऊर्जा के लिए प्रोत्साहित करना और अत्यधिक आने वाले बिजली बिल से मुक्त करना है। ताकि गरीब परिवालो की भी पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोतो पर निर्भर का कम हो सके। केन्द्र सरकार का लक्ष्य साल 2070 तक अपने कार्बन उत्सर्जन को नेट जीरो करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा साल 2030 तक अपनी गैर जीवाश्म ईंधन ऊर्जा की क्षमता को 500 गीगावॉट तक प्राप्त कर लेगी। इसके लिए पीएम सूर्योदय योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियो के घरो की छत पर सोलर रुफटॉप सिस्टम लगवाएं जाएगें जिससे भारत देश ऊर्जा के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनेगा।

मुख्य तथ्य PM Suryoday Yojana 2026

योजना का नामPM Suryoday Yojana 2026
शुरू की गईप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा
कब शुरू की गई22 जनवरी 2024
सम्बन्धित विभागनवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
वर्ष2026
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यसौर ऊर्जा को बढ़ावा देना
लाभसोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटpmsuryaghar.gov.in

पात्रता मापतंड

  • PM Suryoday Yojana के लिए आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • देश के गरीब एंव मध्यम वर्गीय परिवार इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास खुद की आवासीय संपत्ति होनी चाहिए जिसकी छत सौर पैनल लगने के लिए उपयुक्त हो।
  • आवेदक की सभी स्त्रोतो से पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 50 हजार रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के नाम पर एक वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए।
  • आवेदक ने पहले अन्य किसी भी प्रकार की सौर सिस्टम सब्सिडी का लाभ न प्राप्त किया हो।
  • आवेदक के नाम एक बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस सक्रिय हो।

पीएम सूर्योदय योजना के लाभ

  • PM Suryoday Yojana के तहत पात्र लाभुको की छत पर सोलर सिस्टम लगवाए जाएगें।
  • इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाकर वह खुद की बिजली उत्पन्न कर सकेंगे।
  • जिससे लाभुको के बिजली बिल मे कमी होगी और हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली प्राप्त होगी।
  • इस योजना से पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत पर निर्भरता कम होगी और सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
  • पीएम सूर्योदय योजना से लाभुको को बिजली बिल बचाने मे मदद मिलेगी जिससे उनका वित्तीय बोझ कम होगा।

PM Krishi Sinchai Yojana

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मकान स्वामित्व के दस्तावेज़
  • बिजली का बिल
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

पीएम सूर्योदय योजना के अन्तर्गत सब्सिडी और वित्तीय सहायता

PM Suryoday Yojana के तहत घर की छत पर सौर पैनल लगाने के लिए दी जाने वाली सब्सिडी और पैनल की क्षमता और घर की औसत मासिक बिजली खपत के आधार पर अलग अलग निर्धारित हैं। इस योजना के अन्तर्गत घर की छत पर सौर पैनल लगवाने पर दी जाने वाली सब्सिडी का विवरण इस प्रकार है।

सौलर पैनल (किलोवाट मे)सब्सिडी राशी (रुपये मे)
1 किलोवाट20,000 रुपये।
2 किलोवाट40,000 रुपये।
3 किलोवाट60,000 रुपये।
3 किलोवाट से ऊपर70,000 रुपये।

नोट – इसके अतिरिक्त यह योजना शेष खर्चो को पूरा करने के लिए कम ब्याज वाले ऋणो तक पहुंच को आसान बनाती हैं जिससे परिवार पर वित्तीय बोझ कम से कम हो जाता है।

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के अन्तर्गत आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको पीएम सूर्योदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
PM Suryoday Yojana
  • होम पेज पर आपको Login के सेक्शन मे Consumer Login का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
PM Suryoday Yojana
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Yes, I Have read all the guidelines of PM Suryoday Yojana पर टिक करना है और Verify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और Continue के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर जाएगा
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको पावती रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इसके बाद सम्बन्धित अधिकारी आपके आवेदन व दस्तावेज़ो का सत्यापन करेंगे।
  • सफल सत्यापन के बाद अधिकृत विक्रेता सौर पैनल की स्थापना के लिए आपके सम्पर्क करेंगे ।
  • सौर पैनल स्थापित हो जाने के 30 दिनो के भीतर सब्सिडी राशी आपके बैंक खाते मे जमा कर दी जाएगी।
  • इस प्रकार आप PM Suryoday Yojana के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप PM Suryoday Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

हेल्पलाइन नम्बर – 15555

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या व्यवसाय हेतु पीएम सूर्योदय योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है?

नहीं, पीएम सूर्योदय योजना केवल आवासीय घरो के लिए है न कि व्यवसाय और औद्योगिक संस्थाओं के लिए।

क्या इस योजना के अन्तर्गत सोलर पैनल लगवाने के लिए ऋण लिया जा सकता है?

हां, इस योजना के अन्तर्गत सोरल पैनल लगवाने के लिए ऋण लिया जा सकता है। क्योकि इसमे कम ब्याज वाले ऋणो के प्रावधान शामिल है।

PM Suryoday Yojana के अन्तर्गत कितनी सब्सिडी प्राप्त की जा सकती है?

PM Suryoday Yojana के तहत सोलर पैनल लगवाने पर 20 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्राप्त की जा सकती है। यह सब्सिडी सौर सिस्टम की क्षमता के आधार पर अलग अलग निर्धारित है।

Leave a Comment