केन्द्र सरकार द्वारा किसानो देश के किसानो की सहायता के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) को शुरू किया गया है। PM Krishi Sinchai Yojana के अन्तर्गत किसानो को सिंचाई उपकरणो की खरीद पर भारी सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे किसानो को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और पानी की बचत के साथ उनकी फसलो की पैदावार बढ़ सके। PM Krishi Sinchai Yojana 2026 का मूल मंत्र हर खेत को पानी पहुंचाना और प्रति बूंद अधिक फसल सुनिश्चित करना है। वह किसान जो फसल सिंचाई समस्या से परेशान रहते हैं तो वह पीएम कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है हालाकि इसके लिए कुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित की गई है जिनको पूरा करना जरूरी है।

क्या है PM Krishi Sinchai Yojana 2026
केन्द्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र का विस्तार करने के लिए PM Krishi Sinchai Yojana 2026 को शुरू किया गया है। PM Krishi Sinchai Yojana को सूक्ष्म सिंचाई योजना के नाम से भी जाना जाता है। पीएम कृषि सिंचाई योजना अन्तर्गत केन्द्र सरकार न केवल सिंचाई स्त्रोतो का निर्माण करेगी साथ ही किसानो को आधुनिक सिंचाई स्त्रोत अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। ताकि पानी की बचत के साथ साथ फसल की पैदावार भी बढ़ सके।
PM Krishi Sinchai Yojana का मुख्य उद्देश्य हर खेत को पानी सुनिश्चित करना हैं ताकि आधुनिक सिंचाई तकनीको के माध्यम से कृषि उत्पादन क्षमता और किसानो की आय को बढ़ाया जा सके। पीएम कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत किसानो को सिंचाई तकनीक जैसे कि ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम अपनाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
PM Kisan Tractor Yojana Online Registration
PM Krishi Sinchai Yojana Overview
| योजना का नाम | PM Krishi Sinchai Yojana |
| शुरू की गई | केन्द्र सरकार द्वारा |
| सम्बन्धित विभाग | कृषि एंव किसान कल्याण विभाग |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | देश के समस्त किसान |
| उद्देश्य | सिंचाई हेतु तकनीकी स्त्रोत के उपयोग को प्रोत्साहित करना |
| लाभ | सिंचाई उपकरणो पर सब्सिडी |
| श्रेणी | केन्द्रीय सरकारी योजना |
| सब्सिडी राशी | 45% से 55% |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | pmksy.gov.in |
Eligibility Criteria
- PM Krishi Sinchai Yojana के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक पेशे से एक किसान होना चाहिए।
- आवेदक के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
- देश के सभी वर्गो के छोटे व सीमान्त किसान PM Krishi Sinchai Yojana के लिए पात्र होगें।
- लीज पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसान भी इसके लिए पात्र होगें। (हालांकि कुछ शर्ते व सब्सिडी की दरे अलग हो सकती है।)
- किसान उत्पादन संगठन, सरकारी समीतियां, ट्रस्ट और स्वंय सहायता समूह के सदस्य भी इस योजना के लिए पात्र होगें।
Benefits of PM Krishi Sinchai Yojana
- PM Krishi Sinchai Yojana 2026 के अन्तर्गत वंचित फसलो तक सिंचाई सुविधा पहुंचाई जाएगी जहां अभी तक पानी की व्यवस्था नही है।
- इसके लिए आधुनिक सिंचाई उपकरण का उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।
- जल संरक्षण और कुशल उपयोग के लिए सूक्ष्म सिंचाई जैसे ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम के उपयोग पर जोर दिया जाएगा।
- PM Krishi Sinchai Yojana के अन्तर्गत किसानो को आधुनिक सिंचाई यंत्र खरीदने पर सरकार द्वारा 45 से 55 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी।
- हालाकि यह सब्सिडी राशी विभिन्न वर्गो और राज्य के अनुसार भिन्न हो सकती है।
- इसके अलावा खेत मे तालाब, चेक डैम, जल संचयन के अन्य ढांचे बनाने के लिए आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
- PM Krishi Sinchai Yojana के अन्तर्गत पारंपरिक जल स्त्रोतो को पुनर्जीवित करके जल भंडारण क्षमता को बढ़ावा जाएगा।
- आधुनिक सिंचाई तकनीको से पानी, खाद, और श्रम की बचत होगी जिससे कृषि लागत कम होगी और उत्पादन बढ़ने से किसानो की आय मे वृद्धि होगी।
Require Documents
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- कृषि भूमि के दस्तावेज़
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Application Process for PM Krishi Sinchai Yojana 2026
Online Process
चूकि PM Krishi Sinchai Yojana एक केन्द्र प्रायोजित योजना हैं, लेकिन इसका कार्यान्वयन राज्य सरकारो द्वारा अपने अपने स्तर पर किया जाता है। इसलिए आवेदन की प्रक्रिया थोड़ी अलग हो सकती है। आमतौर पर PM Krishi Sinchai Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन राज्य के कृषि या बागवानी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही होगा।
- सबसे पहले आपको अपने राज्य के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगिन का पेज मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी किसान आईडी दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन करने के बाद आपको योजनाओं की सूची के सेक्शन मे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने PM Krishi Sinchai Yojana का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
- सम्बन्धित विभाग के अधिकारी द्वारा आपके आवेदन और दस्तावेज़ो का सत्यापन किया जाएगा।
- सत्यापन सफल हो जाने के बाद आपको सब्सिडी का लाभ दे दिया जाएगा।
- इस प्रकार आप PM Krishi Sinchai Yojana के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Offline Process
- सबसे पहले आपको अपने राज्य के जिला कृषि विभाग कार्यालय जाना है।
- वहां पर जाने के बाद आपको सम्बन्धित अधिकारी से PM Krishi Sinchai Yojana का आवेदन फॉर्म लेना है।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस सम्बन्धित कार्यालय मे ही जमा कर देना है।
- सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व सभी दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच करेंगे
- सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक रशीद दे दी जाएगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप PM Krishi Sinchai Yojana के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
Contact Details –
अगर आप PM Krishi Sinchai Yojana 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने नज़दीकी कृषि विभाग कार्यालय मे जाकर सम्पर्क कर सकते है।
FAQ,s
क्या PM Krishi Sinchai Yojana के लिए सभी किसान पात्र होगें?
हां, इस योजना के लिए सभी वर्ग के छोटे व सीमान्त किसान पात्र होगें।
PM Krishi Sinchai Yojana के अन्तर्गत पात्र किसानो को कितनी सब्सिडी दी जाएगी?
PM Krishi Sinchai Yojana के अन्तर्गत पात्र किसानो को सिंचाई उपकरण की लागत का 45% से 55% तक की सब्सिडी दी जाएगी।