Madhu Babu Pension Yojana 2026: Eligibility, Docments & Application Process

Madhu Babu Pension Yojana:- राज्य सरकार द्वारा सामाजिक व आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के नागरिको के लिए एक योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम मधु बाबू पेंशन योजना है। इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के दबे पिछड़े नागरिको को हर महीने 500 से 700 रुपये वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह पेंशन राशी हर महीने की 15 तारीख को जन सेवा दिवस के अवसर पर 100 रुपये के मूल्य वर्ग मे वितरित होगी। राज्य के बुजुर्ग, विधवा महिलाएं और दिव्यांग व्यक्ति ओडिशा मधु बाबू योजना 2026 मे शामिल होगें। हालांकि ओडिशा के पात्र उम्मीदवार Odisha Madhu Babu Pension Yojana 2026 का लाभ प्राप्त करने के लिए आसानी सेआवेदन कर सकते है।

Madhu Babu Pension Yojana

Odisha Madhu Babu Pension Yojana 2026

ओडिशा सरकार द्वारा मधु बाबू पेंशन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन सामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया जाएगा। ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना के अन्तर्गत राज्य के विभिन्न वर्ग के नागरिको को मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी। Madhu Babu Pension Yojana के अन्तर्गत 60 से 79 वर्ष की आयु के पात्र उम्मीदवारो को 500 रुपये और 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के पात्र लाभार्थियो को 700 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी।

यह पेंशन राशी सीधे पात्र लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। अगर आप भी ओडिशा राज्य के नागरिक हैं और इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप सही जगह पर हैं क्योकि इस लेख मे आपको Madhu Babu Pension Yojana 2026 से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही आपको पता चलेगा कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गत आसानी से आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

Odisha Madhu Babu Pension Yojana 2026 Highlight

योजना का नामMadhu Babu Pension Yojana
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागसामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण विभाग
राज्यओडिशा
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यमासिक पेंशन प्रदान करना
लाभ500 से 700 रुपये पेंशन
श्रेणीसरकारी योजना ओडिशा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटssepd.odisha.gov.in

ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना के लिए पात्रता

  • मधु बाबू पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक ओडिशा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक पिछले 20 वर्षो से ओडिशा मे रह रहा हो पात्र होगा।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक को नैतिक उधमता से जुड़े किसी भी आपराधिक अपराध के लिए दोषी नही ठहराया गया हो पात्र होगा।
  • राज्य की विधवा महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक एक कुष्ठ रोगी होना चाहिए जिसमे विकृत के स्पष्ठ लक्षण दिखाई दे रहे हो।
  • आवेदक एड्स रोगी विधवा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होगी।
  • राज्य के दिव्यांग व्यक्ति भी इस योजना के लिए पात्र होगें लेकिन उनकी आयु 5 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक बीपीएल श्रेणी से सम्बन्धित एक अविवाहित महिला होनी चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्त्रोतो से 24,000 रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • अगर आवेदक एड्स रोगी हैं तो उसकी पहचान राज्य/जिला एड्स नियंत्रण समीति द्वारा की गई हो और उसके लिए नियम 6 बी के तहत आय की कोई नही होनी चाहिए।
  • आवेदक केन्द्र या राज्य सरकार या अन्य किसी संगठन कोई पेंशन न प्राप्त कर रहा हो पात्र होगा।
  • आवेदक पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल हो।

Also Read :-

ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र (विकलांग होने की स्थिति मे)
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (महिला के विधवा होने की स्थिति मे)
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Odisha Madhu Babu Pension Yojana 2026 Online Apply

  • सबसे पहले आपको समाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssepd.odisha.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Madhu Babu Pension Yojana
  • होम पेज पर आपको Schemes के सेक्शन मे मधु बाबू पेंशन योजना का चयन करना है।
Madhu Babu Pension Yojana
  • इसके बाद आपको Proceed के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मधु बाबू पेंशन योजना का आवेदनफॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप Madhu Babu Pension Yojana के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Odisha Madhu Babu Pension Yojana 2026 Offline Apply

  • सर्वप्रथम आपको अपने ब्लॉक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत मुख्यालय या नगर पालिका कार्यालय जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से मधु बाबू पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • आप दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट निकलवा सकते है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वहीं पर जमा कर देना है जहां से आपने इसे प्राप्त किया है।
  • अब सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की जांच की जाएगी।
  • जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक पावती रशीद दे दी जाएगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप मधु बाबू पेंशन योजना के अन्तर्गत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

Check Application Status

  • सबसे पहले आपको समाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Track Application Status Madhu Babu Pension Yojana का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Madhu Babu Pension Yojana
  • क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसे आपको अपना आवेदन नम्बर या आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी जन्म तिथि दर्ज करके Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

Madhu Babu Pension Yojana से जुड़ी अन्य किसी जानकारी या सहायता के लिए आप निचे दिए गए नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 06742392803

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

मधु बाबू पेंशन योजना कब शुरू की गई है?

मधु बाबू पेंशन योजना 1 जनवरी 2008 मे शुरू की गई है।

ओडिशा के किन-किन वर्ग के नागरिको को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा?

राज्य के बुजुर्ग, विधवा महिला, विकलांग या किसी गंम्भीर बीमारी से ग्रस्त नागरिको को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

इस योजना के अन्तर्गत हर महीने कितनी पेंशन प्रदान की जाएगी?

इस योजना के अन्तर्गत हर महीने दी जाने वाली पेंशन आयु के आधार पर प्रदान की जाएगी जिसमे 60 से 79 वर्ष की आयु के नागरिको को प्रतिमाह 500 रुपये और 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के पात्र लोगो को प्रतिमाह 700 महीने की पेंशन दी जाएगी।

Leave a Comment