LIC Bima Sakhi Yojana 2026: Online Apply, Eligibility, Document & Salary

भारतीय जीवन बीमा निगम ने महिलाओं के लिए एक योजना शुरू की है जिसका नाम एलआईसी बीमा सखी योजना है। यह भारतीय एलआईसी द्वारा शुरू की गई एक सरकारी योजना है। LIC Bima Sakhi Yojana 2026 के अन्तर्गत 10वीं कक्षा पास महिलाओं को बीमा सखी के तौर पर नियुक्त किया जाएगा जहां उनको तीन वर्षो के लिए विशेष प्रशिक्षण और वजीफा दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के बाद वह महिलाएं एलआईसी एजेंट के रुप मे काम करेंगी जिससे उनको दीर्घकालिक आय का अवसर प्राप्त होगा और वह सशक्त बनेंगी। इस योजना का लक्ष्य 1 लाख महिलाओं के लिए रोज़गार के अवसर सृजित करना है। राज्य की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन एलआईसी के पोर्टल के माध्यम से ही कर सकती है।

LIC Bima Sakhi Yojana

LIC Bima Sakhi Yojana 2026

एलआईसी बीमा सखी योजना को भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 9 दिसंबर 2024 को शुरू किया गया है। इस योजना को महिला करियर एजेंट के नाम से भी जाना जाता है। यह योजना एक तीन वर्षीय छात्रवृत्ति योजना हैं। LIC Bima Sakhi Yojana 2026 के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को एलआईसी बीमा एजेंट बनने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही उनको प्रशिक्षण के दौरान 3 वर्ष तक छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

इस योजना के माध्यम से ग्रामीण नागरिको को एलआईसी बीमा पॉलिसीयो के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वंयसेवी बीमा सखी के रुप मे नियुक्त करने की सुविधा प्रदान करेगी। जो एलआईसी की बीमा पॉलिसियो को आम जन तक पहुंचाएगी। भारत की 18 से 70 वर्ष की ग्रामीण महिलाएं इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन करके लाभ उठा सकती है जो 10वीं कक्षा उत्तीर्ण है।

LIC Bima Sakhi Yojana Key Highlight

योजना का नामLIC Bima Sakhi Yojana 2026
शुरू की गईभारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा
कब शुरू की गई9 दिसंबर 2024
वर्ष2026
लाभार्थीग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं
उद्देश्यग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना
लाभतीन वर्षीय प्रशिक्षण एंव वज़ीफा
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटlicindia.in

LIC Bima Sakhi Yojana Objective (उद्देश्य)

एलआईसी बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नागरिको को बीमा के प्रति जागरूक करना और बीमा पॉलिसियो तक पहुंच प्रदान करना है। इसके लिए ग्रामीण महिलाओं को बीमा एजेंट बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। LIC Bima Sakhi Yojana के अन्तर्गत महिलाओं को बीमा उत्पादो और वित्तीय साक्षरता के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वह ग्रामीण क्षेत्र के कमजोर वर्ग के नागरिको को जीवन बीमा और वित्तीय नियोजन संबंधी निर्णय लेने मे मार्गदर्शन और सहायता कर सके। LIC Bima Sakhi Yojana 2026 का लक्ष्य 1 लाख महिलाओं के लिए रोज़गार के अवसर सृजित करना है। जिससे गांवो मे बीमा के प्रति लोगो मे जागरूकता बढ़ेगी और वंचित लोगो को बीमा तक आसान पहुंच प्राप्त होगी।

Eligibility Criteria (पात्रता मापतंड)

  • LIC Bima Sakhi Yojana के लिए आवेदक भारतीय मूल का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक एक महिला होनी चाहिए
  • महिला की आयु 18 से 70 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की न्यूनतम शैक्षणिग योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।
  • ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना मे प्राथमिकता मिलेगी।
  • आवेदक महिला एलआईसी की सेवानिवृत्त कर्मचारी या पूर्व एजेंट नही होनी चाहिए।
  • महिला एलआईसी की मौजूदा एंजेट नही होनी चाहिए।

LIC Bima Sakhi Yojana Benefits (लाभ)

  • यह योजना 1 लाख महिलाओं को नामांकित कर बीमा सखी मे परिवर्तित करेगी।
  • इसके लिए ग्रामीण महिलाओं का चयन किया जाएगा जहां उनको 3 वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • इस दौरान महिलाओं को वज़ीफा और करियर सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  • LIC Bima Sakhi Yojana से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रुप से सशक्त बनेंगी।
  • बीमा सखियां ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रो को कवर करेगी जहां के लोग बीमा पॉलिसियो से वंचित है।
  • बीमा सखियां एलआईसी की बीमा पॉलिसियो का प्रचार प्रसार करेगी जिससे वंचित लोगो तक बीमा पॉलिसियो की पहुंच सुनिश्चित होगी।
  • यह योजना महिलाओं को दीर्घकालिक करियर का अवसर प्रदान करेगी जिससे उनको रोज़गार प्राप्त होगा और वह आर्थिक स्वतंत्र बनेंगी।

Read Also : –

LIC Bima Sakhi Yojana Stipend Amount (वज़ीफा राशी)

Lic Bima Sakhi Yojana 2026 के अन्तर्गत 3 वर्ष के लिए देय वजीफा राशी इस प्रकार है।

वर्षवज़ीफा राशी
पहले वर्ष7,000 रुपये प्रतिमाह
दूसरे वर्ष6,000 रुपये प्रतिमाह
तीसरे वर्ष5,000 रुपये प्रतिमाह।

Documents Require (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

LIC Bima Sakhi Yojana Last Date (अन्तिम तिथि)

एलआईसी बीमा सखी योजना ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्राप्त करने और धन कमाने का अवसर प्रदान करती है। यह एलआईसी मे दीर्घकालिक रोज़गार सुरक्षित करने का शानदार अवसर है। इस योजना के अन्तर्गत महिलाएं ऑनलाइन आवेदन करके लाभ उठा सकती है। हालांकि एलआईसी द्वारा LIC Bima Sakhi Yojana 2026 के अन्तर्गत आवेदन करने की अन्तिम तिथि की घोषणा नही की गई है।

LIC Bima Sakhi Yojana Require Fees (जरूरी शुल्क)

LIC Bima Sakhi Yojana के अन्तर्गत आवेदन करने के लिए कुल 650 रुपये का शुल्क देना होगा। इसमे निम्नलिकित शुल्क शामिल है जो लाइसेंस प्राप्त बीमा सखी बनने के लिए जरूरी पंजीकरण और परीक्षा शुल्क को कवर करती है।

  • एलआईसी शुल्क – 150 रुपये।
  • आईआरडीएआई परीक्षा शुल्क – 500 रुपये।

LIC Bima Sakhi Yojana Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)

  • सबसे पहले आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
LIC Bima Sakhi Yojana
  • होम पेज पर आपको Bima Sakhi का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको निचे कि ओर कुछ दिशा निर्देश पढ़ने को मिलेंगे आपको इन्हे ध्यानपूर्वक पढ़ना है।
  • इसी मे आपको निचे की ओर अंत मे Click Here for Bima Sakhi का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
LIC Bima Sakhi Yojana
  • क्लिक करते ही आपके सामने बीमा सखी योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
LIC Bima Sakhi Yojana
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको अपने राज्य और उस शहर का चयन करना हैं जहां पर आप काम करना चाहते है।
  • इसके बाद शाखा कार्यालय का चयन करना है और सबमिट लीड फॉर्म के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप एलआईसी बीमा सखी योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सम्पर्क विवरण

अगर आप LIC Bima Sakhi Yojana 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने नज़दीकी एलआईसी शाखा कार्यालय मे जाकर या निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 91 2268276827

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीमा सखी योजना के अन्तर्गत कितना वेतन दिया जाएगा?

इस योजना के अन्तर्गत बीमा सखियो को पहले वर्ष प्रतिमाह 7,000 रुपये, दूसरे वर्ष 6,000 और तीसरे व अन्तिम वर्ष मे 5,000 रुपये वेतन दिया जाएगा।

बीमा सखी योजना के लिए पात्रता क्या है?

इस योजना के लिए आवेदक एक 18 से 70 वर्ष की महिला होनी चाहिए ग्रामीण क्षेत्र मे रहती हो और 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो।

इस योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण की समय सीमा क्या है?

इस योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण की समय सीमा 3 वर्ष है।

Leave a Comment