Sarvjan Pension Yojana – 1,000 प्रतिमाह पेंशन, 2026 मे ऐसे करना होगा आवेदन

Sarvjan Pension Yojana:- झारखंड सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिको के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम सर्वजन पेंशन योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के कई वर्ग के नागरिको को हर महीने 1,000 रुपये पेंशन प्रदान की जाएगी। राज्य के बुजुर्ग, विधवाओ, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांग व्यक्तियो, आदिम जनजातियो और एचआईवी/एड्स रोगियो को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

हालिंक झारखंड सर्वजन पेंशन योजना 2026 का लाभ प्राप्त करने के लिए बीपीएल परिवार से होने की आवश्यकता नही है। अगर आप भी झारखंड राज्य के नागरिक है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सही जगह पर है क्योकि आज के इस लेख  हम Sarvjan Pension Yojana 2026 पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है।

Sarvjan Pension Yojana

Jharkhand Sarvjan Pension Yojana 2026

झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणियो के नागरिको के लिए झारखंड सर्वजन पेंशन योजना 2026 का को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन महिला व बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। Jharkhand Sarvjan Pension Yojana 2026 के अन्तर्गत राज्य के कई श्रेणियो के नागरिको को हर महीने 1 हजार रुपये पेंशन प्रदान की जाएगी। यह पेंशन राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।

इस योजना के अन्तर्गत पेंशन राशी हर महीने की 5 से 10 तारीख तक प्रत्येक लाभार्थी के खाते मे ट्रांसफर कर दी जाएगी। राज्य के सभी पात्र उम्मीदवा आसानी से Sarvjan Pension Yojana 2026 के अन्तर्गत आवेदन करके लाभ उठा सकते है। आगे इसकी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से बताई गई है।

Sarvjan Pension Yojana Jharkhand 2026 Highlight

आर्टिकलSarvjan Pension Yojana 2026
योजना का नामसर्वजन पेंशन योजना
शुरू की गईराज्य सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागमहिला व बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग
राज्यझारखंड
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के विभिन्न वर्ग के नागरिक
उद्देश्यमासिक पेंशन प्रदान करना
लाभप्रतिमाह 1,000 रुपये पेंशन
श्रेणीसरकारी योजना झारंखड
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटjkuber.jharkhand.gov.in

झारखंड सर्वजन पेंशन योजना 2026 के लिए पात्रता

  • सर्वजन पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के बुजुर्ग, विधवा, निराश्रित महिला, दिव्यांग व्यक्ति, आदिम जनजाति और एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • इस योजना के लिए बुजुर्ग नागरिको की आयु कम से कम 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • वही निराश्रित महिलाओ की कम से कम आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • जबकि दिव्यांग व्यक्तियो की आयु कम से कम 5 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक पारिवारिक पेंशन न प्राप्त कर रहा हो पात्र होगा।
  • परिवार सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होना चाहिए।
  • आवेदक खुद या पति/पत्नि होने चाहिए।
  • आवेदक सेवानिवृत्त और पेंशनभोगी नही होना चाहिए।
  • आवेदक के नाम पर एकल बैंक खाता होना चाहिए।

Read Also :-

सर्वजन पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • एचआईवी/एड्स चिकित्सा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

झारखंड सर्वजन पेंशन योजना 2026 आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने नगर निगम या नगर पालिका कार्यालय जाना होगा।
  • वही अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है तब आपको अपने ब्लॉक विकास कार्यालय जाना होगा।
  • वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से सर्वजन पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म लेना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वही पर जमा कर देना है जहां से आपने इसे प्राप्त किया हो।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फॉर्म व दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
  • जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन को स्वीकृत कर लिया जाएगा और एक पावती रशीद प्राप्त दे दी जाएगी।
  • आपको इस पावती को अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • आपके आवेदन को अप्रुवल मिल जाने के बाद आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप Sarvjan Pension Yojana के अन्तर्गत आसानी से आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है

सम्पर्क विवरण

Sarvjan Pension Yojana से जुड़ी अन्य किसी जानकारी या सहायता के लिए आप सम्बन्धित जिले के महिला व बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यालय मे जाकर सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करने के लिए कोई शुल्क निर्धारित है?

नहीं, इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करने के लिए कोई शुल्क निर्धारित नही है। अर्थात इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करना नि:शुल्क है।

क्या इस योजना के तहत आवेदन करने की विशेष प्रक्रिया है?

हां, इस योजना के तहत आवेदन केवल ऑफलाइन ही स्वीकार किए जाएगें। जहां ग्रामीण क्षेत्र मे ब्लॉक विकास अधिकारी और शहरी क्षेत्र मे सर्कल अधिकारी जमा करेगा।

Leave a Comment