AICTE Free Laptop Scheme 2026 : Eligibility, Benefits & How to Registration Online

देश के तकनीकी पाठ्यक्रमो मे अध्ययनरत् विध्यार्थियो के लिए एक योजना को शुरू किया गया हैं जिसका नाम एआईसीटीई मुफ्त लैपटॉप योजना है। इस योजना के अन्तर्गत निम्न आय वर्ग के सभी विद्यार्थियो को फ्री लैपटॉप प्रदान किये जाएगें। इस योजना को एक छात्र एक लैपटॉप योजना के नाम से भी जाना जाता है। AICTE Free Laptop Scheme सुनिश्चित करती है कि AICTE से मान्यता प्राप्तविद्यालयो मे इंजीनियरिंग और मैनेज़मेंट जैसे व्यवासायिक पाठ्यक्रमो मे भाग लेने वाले विद्यार्थियो को नवीनतम शैक्षणिक सामग्री तक उचित पहुंच प्राप्त हो सके। One Student One Laptop Scheme (OSOLS) का लक्ष्य उनके शैक्षणिक प्रयासो को समर्थन देना और आभासी शिक्षा मे उनकी भागीदारी बढ़ाना हैं जिससे आधुनिक शैक्षिक संसाधनो तक उनको पहुंच प्राप्त हो सके।

AICTE Free Laptop Scheme

AICTE Free Laptop Scheme 2026

केन्द्र सरकार द्वारा देश के निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियो के लिए एआईसीटीई निशुल्क लैपटॉप योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा किया जाता है। AICTE Free Laptop Scheme के अन्तर्गत तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को जरूरी शिक्षण सॉफ्टवेयर से सुसज्जित लैपटॉप प्रदान किये जाएगें। यह योजना डिजिटल विभाजन को कम करने, तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रो को अकादमिक और व्यवसायिक दोनो ही क्षेत्रो मे सफल होने मे सक्षम बनाने का लक्ष्य रखती है। यह योजना केन्द्र सरकार के सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं मे से एक है जो कम आय वाले परिवारो के विद्यार्थियो को एआईसीटीई के निर्देशन मे मुफ्त लैपटॉप प्रदान करती है।

AICTE Free Laptop Scheme Objective (उद्देश्य)

वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना हैं ताकि छात्र तकनीकी पाठ्यक्रमो मे आगे बढ़ने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित हो सके। इसके लिए सभी विद्यार्थियो को मुफ्त लैपटॉप प्रदान कर तकनीकी सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। AICTE Free Laptop Scheme का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है किसभी आर्थिक पृष्ठभूमि के छात्रो को डिजिटल उपकरणो तक पहुंच प्राप्त हो सके जो आज के शैक्षिक परिवेश मे एक आवश्यकता बन चुका है। मुफ्त लैपटॉप छात्रो को ऑनलाइन शिक्षण, अनुसंधान, और शैक्षणिक संसाधनो तक आसानी से पहुंचने जरूरी तकनीकी संसाधन के साथ सहायता प्रदान करेगा जिससे उनके बेहतर शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा साथ ही तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

AICTE Free Laptop Scheme Key Highlight

योजना का नामAICTE Free Laptop Scheme
शुरू की गईकेन्द्र सरकार द्वारा
कब शुरू की गईसाल 2025
सम्बन्धित विभागअखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद
लाभार्थीउच्च एंव तकनीकी शिक्षा के छात्र
उद्देश्यडिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना
लाभउच्च शिक्षा को समर्थन देने हेतु मुफ्त लैपटॉप
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटaicte.gov.in

AICTE Free Laptop Scheme Eligibility (पात्रता)

  • AICTE Free Laptop Scheme के लिए आवेदक भारत का दीर्घकालिक मूल निवासी नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक ने 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • आवेदक वर्तमान मे एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित तकनीकी पाठ्यक्रम मे नामांकित होना अनिवार्य है।
  • आवेदक निम्न आय वर्ग व आर्थिक रुप से कमजोर परिवार से होना चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 4 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • केवल एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानो के छात्र ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • छात्र व छात्राएं दोनो ही AICTE Free Laptop Scheme के लिए पात्र होगें।

AICTE Free Laptop Scheme Benefits (लाभ)

  • यह योजना छात्रो को डिजिटल दुनिया तक पहुंच प्राप्त करने मे मदद करेगी।
  • मुफ्त लैपटॉप मिलने से छात्र नए कौशल सीखेंगे डिजिटल दुनिया के बारे मे जान सकेंगे।
  • छात्र ऑनलाइन पाठ्यक्रम, वेबिनार, और ई-पुस्तको का आसानी से उपयोग कर पाएगें जिससे उनका शैक्षणिक अनुभव और भी बेहतर होगा।
  • इससे छात्रो को अधिक सीखने और पाठ्यक्रमो मे नामांकन करने का अवसर मिलेगा ताकि वह प्रतियोगिताओ के लिए तैयार हो सके।
  • लैपटॉप की मदद से छात्र ऑनलाइन विभिन्न नौकरियो के अवसर खोज सकेंगे और उनमे आवेदन कर सकते है।
  • यह योजना छात्रो को कंप्यूटर साक्षरता और तकनीकी कौशल विकसित करने मे मदद करेगी जो आज के समय मे मूल्यवान है।
  • यह योजना छात्रो को एक उज्जवल और बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगी जहां उनका भविष्य सुरक्षित होगा।

AICTE Free Laptop Scheme Documents Require (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान आईडी कार्ड व प्रवेश रशीद
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

Also Read :- Latest Central Govt Schemes

एआईसीटीई नि:शुल्क लैपटॉप योजना आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)

  • सबसे पहले आपको अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (aicte.gov.in) पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा
  • होम पेज पर आपको One Student One Laptop Yojana 2026 का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • इसके बाद आपको अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने खाते मे लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको अपने आवेदन फॉर्म की समीक्षा करनी हैं और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप AICTE Free Laptop Scheme के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।

सम्पर्क विवरण (Contact Details)

अगर आप AICTE Free Laptop Scheme 2026 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपअखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ,s)

AICTE Free Laptop Scheme के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

AICTE Free Laptop Scheme के लिए आवेदन करने का कोई भी शुल्क नही हैं इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरहा से निशुल्क है।

इस योजना के अन्तर्गत आवेदन के बाद लैपटॉप का वितरण कब होगा?

इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करने के बाद लैपटॉप का वितरण जब कभी भी होगा तो पहले AICTE की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।

निशुल्क लैपटॉप योजना से छात्रो को क्य लाभ प्राप्त होगा?

मुफ्त लैपटॉप योजना से छात्रो को विभिन्न प्रकार की डिजिटल शैक्षणिक सामग्री प्राप्त होगी जिससे वह अपने अध्ययन के विशिष्ट क्षेत्रो मे नवीनतम विकास से अपडेट होगें।

मुफ्त लैपटॉप योजना का क्या उद्देश्य है?

इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना और छात्रो को निशुल्क लैपटॉप उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई मे मदद करना है।

Leave a Comment