UP Free Scooty Yojana Online Registration Link 2026 : Eligibility & Documents Required

Free Scooty Yojana:- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए यूपी फ्री स्कूटी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य की मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी वितरित की जाएगी। जिससे कि वह उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित हो सके। UP Free Scooty Yojana 2026 को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना नाम दिया गया है।

राज्य सरकार ने बजट 2025-26 मे फ्री स्कूटी योजना के लिए 400 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की है। इस योजना के पहले चरण मे करीब 45 हजार छात्राओं को लाभ प्राप्त होगा ताकि वह अपनी पढ़ाई सुचारू रुप से पूरी कर सके। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य की पात्र छात्राओ को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

UP Free Scooty Yojana

UP Free Scooty Yojana 2026 क्या है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा बजट 2025 मे रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना नामक UP Free Scooty Yojana शुरू की गई है। इस योजना का संचालन उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। यूपी फ्री स्कूटी योजना के अन्तर्गत प्रदेश के मैधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी प्रदान की जाएगी। ताकि वह अपनी पढ़ाई निर्बाध रुप से जारी रख सके। राज्य की स्नातक व स्नातकोत्तर की छात्राओं को UP Free Scooty Yojana 2026 का लाभ प्राप्त होगा।

यह योजना विशेष रुप से उन छात्राओं के लिए है जो दूर-दराज के गांव व शहर से विद्यालय आती जाती है और उनको परिवहन की समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस योजना का कार्यान्वयन जिला स्तर पर होगा जहां जिला शिक्षा अधिकारी और कॉलेज प्रचार्य संयुक्त रुप से चयन समिति का गठन करेंगे और आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके लिए कुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित किए गए है जिनको पूरा करना जरूरी है।

Free Scooty Yojana का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को परिवहन की समस्या से मुक्ति दिलाना है। ताकि वह बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित कर सके। राज्य की शहरी एंव ग्रामीण दोनो ही क्षेत्र की छात्राओं को यूपी फ्री स्कूटी योजना का लाभ प्राप्त होगा। यह योजना न केवल महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करेगी बल्कि उनको सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने मे भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

राज्य की उन सभी छात्राओं को फ्री स्कूटी योजना का लाभ प्राप्त होगा जिन्होने कक्षा 12वीं 75% अंको के साथ पास करने के बाद स्नातक या स्नात्कोत्तर मे प्रवेश लिया है। प्रदेश के निजी विद्यालय की छात्राओं को भी इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। हालाकिं चयनित छात्राओं को मुफ्त स्कूटी के साथ साथ हेलमेट और अन्य सुरक्षा के टिप्स भी दिए जाएगें।

फ्री स्कूटी योजना की मुख्य जानकारी

योजना का नामUP Free Scooty Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
कब शुरू की गई20 फरवरी 2025
सम्बन्धित विभागउच्च शिक्षा विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य की मेधावी छात्राएं
उद्देश्यमहिला उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना
लाभफ्री स्कूटी
श्रेणीसरकारी योजना उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
आधिकारिक वेबसाइटupcmo.up.nic.in

पात्रता मापतंड

  • Free Scooty Yojana के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की केवल मेधावी छात्राओं को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • स्नातक या स्नातकोत्तर की छात्राओं को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • छात्रा की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • छात्रा ने 12वीं कक्षा मे 75% अंक प्राप्त किए हो उच्च शिक्षा मे प्रवेश लिया हो।
  • एक परिवार की केवल एक छात्रा को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आवेदक ने पहले अन्य किसी फ्री स्कूटी योजना का लाभ न प्राप्त किया हो।
  • राज्य के सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी संस्थानो मे पढ़ाई करने वाली छात्राएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।

यूपी फ्री स्कूटी योजना के लाभ

  • UP Free Scooty Yojana 2026 से मैधावी छात्राओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
  • इस योजना से ग्रामीण बालिकाओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने मे मदद मिलेगी।
  • फ्री स्कूटी से महिलाओ को सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी परिवहन की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
  • इस योजना से आर्थिक रुप से कमजोर परिवारो की छात्राओं को राहत मिलेगी।
  • इस योजना से महिला शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और छात्राए उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगी।
  • यह योजना न केवल शिक्षा को प्रोत्साहित करेगी बल्कि छात्राओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाएगी।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Read Also :-

स्कूटी वितरण की प्रक्रिया

UP Free Scooty Yojana 2026 के अन्तर्गत पहले चरण मे 1 लाख छात्राओं को फ्री स्कूटी वितरित की जाएगी। इस योजना मे आवेदन करने के बाद चयनित छात्राओ को यह सूचना एसएमएस या ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। इसके बाद प्रत्येक जिला स्तर पर वितरण कैप या किसी विशेष समारोह पर छात्राओं को स्कूटी वितरित कर दी जाएगी।

UP Free Scooty Yojana Online Registration 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश सरकार या उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे कि आवेदक का नाम, आधार कार्ड नम्बर व मोबाइल नम्बर आदि। को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप UP Free Scooty Yojana के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश फ्री स्कूटी योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन छात्राओ के विद्यालय के माध्यम से किए जाएगें जहां वह अध्ययनरत् है। इसके लिए सम्बन्धित विद्यालय के द्वारा पात्र छात्राओ का चयन किया जाएगा और उनकी सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद यह सूची CMO कार्यालय या उच्च शिक्षा शिक्षा विभाग को भेज दी जाएगी। इसके बाद इस सूची के आधार पर स्कूटी विद्यालयो या विश्वविद्यालयो मे भिजवा दी जाएगी। इसके बाद विद्यालय प्रबंधक द्वारा कैंप कार्यालय या किसी विशेष समारोह का आयोजन करके छात्राओ को यह स्कूटी वितरित कर दी जाएगी।

सम्पर्क विवरण

अगर आप यूपी फ्री स्कूटी योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने अध्ययनरत् कॉलेज या विश्वविद्यालय मे जाकर सम्पर्क कर सकते हैं।

पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या यूपी फ्री स्कूटी योजना का लाभ छात्रो को भी मिलेगा?

नहीं, यह योजना केवल छात्राओं के लिए हैं इसलिए इस योजना का लाभ केवल छात्राओं को ही मिलेगा।

UP Free Scooty Yojana 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होगें?

इस योजना के लिए बहुत ही जल्द आवेदन शुरू किये जाएगें। हालाकि सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश फ्री स्कूटी योजना को अंतिम रुप देने के लिए प्रक्रिया तेज हो चुकी है।

UP Free Scooty Yojana 2026 के लिए कितना बजट निर्धारित किया गया है?

UP Free Scooty Yojana के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

Leave a Comment