बिहार सरकार द्वारा दिव्यांग व्यक्तियो के कल्याण के लिए एक योजना को शुरू किया गया हैं जिसका नाम दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के दिव्यांग नागरिको को स्वरोज़गार के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि व खुद का कोई रोज़गार शुरू कर सकें। इसके अलावा Divyangjan Empowerment Scheme के अन्तर्गत दिव्यांगजनो को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
अगर आप भी बिहार राज्य के नागरिक है और इस योजना के लिए पात्र है तो आप भी आसानी से इस संबल (Sambal) योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। आज के इस लेख मे हम Divyangjan Empowerment Scheme (Sambal) पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के लिए आवेदन दे सकते है।

Bihar Divyangjan Empowerment Scheme 2026
बिहार सरकार द्वारा दिव्यांग लोगो को सशक्त बनाने के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग बिहार द्वारा किया जाएगा। इस योजना को दिव्यांगजन संबल योजना भी कहा जाता है। Divyangjan Empowerment Scheme के अन्तर्गत पात्र दिव्यांग नागरिको को स्वरोज़गार के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अलावा उनको विशेष स्कूलो मे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 2 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशी भी प्रदान की जाएगी। यह राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र उम्मीदवारो को ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा। हालांकि इसके लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई हैं जिनको पूरा करना जरूरी है।
Divyangjan Empowerment Scheme Key Highlight
| आर्टिकल | Divyangjan Empowerment Scheme |
| योजना का नाम | दिव्यागंजन सशक्तिकरण योजना |
| शुरू की गई | राज्य सरकार द्वारा |
| सम्बन्धित विभाग | दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग |
| राज्य | बिहार |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य के विकलांग व्यक्ति |
| उद्देश्य | दिव्यागो को शैक्षणिक व आर्थिक रुप से सशक्त बनाना |
| लाभ | स्वरोज़गार हेतु ऋण |
| ऋण राशी | 20 लाख रुपये तक (योग्यतानुसार) |
| श्रेणी | सरकारी योजना बिहार |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | state.bihar.gov.in |
Divyangjan Empowerment Scheme Objective (उद्देश्य)
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई दिव्यांग सशक्तिकरण योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगो मे शिक्षा और रोज़गार के प्रति जागरूक करना और उनको प्रोत्साहित करना है। ताकि उनको शैक्षिक व आर्थिक रुप से सशक्त बनाया जा सके। यह योजना राज्य के दिव्यांग व्यक्तियो के अधिकारी को रक्षा करेगी और उनको शारीरिक व सामाजिक रुप से मजबूत बनाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजन संबल योजना के संचालन के लिए शत प्रतिशत राशी का प्रावधान किया गया है। ताकि अधिक से अधिक पात्र दिव्यांग व्यक्तियो को इस योजना का लाभ मिल सके।
Bihar Divyangjan Empowerment Scheme Eligibility (पात्रता)
- Divyangjan Empowerment Scheme का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करता हो।
- राज्य के दिव्यांग महिला एंव पुरूष दोनो ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
- अगर लाभार्थी आश्रय गृह से हैं तो उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- वही उच्च शिक्षा सहायता के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 6 वर्ष और अधिकतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक के पास दिव्यांग प्रमाण पत्र होना चाहिए और इसमे दिव्यांगता प्रतिशत 40 या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
- इसके अलावा बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिय होनी चाहिए।
Divyangjan Empowerment Scheme Documents (दस्तावेज़)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Also Read : – Latest Bihar Govt Schemes
बिहार दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको बिहार दिव्यांग जन सशक्तिकरण निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट www.scdisabilities.com पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको Schemes के सेक्शन मे Divyangjan Empowerment Scheme 2026 का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको Apply Online के लिंक पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद सफलतापूर्वक आवेदन हो जाने के बाद आपको एक पावती रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप Bihar Divyangjan Empowerment Scheme 2026 के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक या जिले के दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग कार्यालय जाना है।
- वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रति आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
- इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म अपने ब्लॉक या सम्बन्धित कार्यालय मे ही जमा कर देना है।
- अब सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच करेंगे।
- जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक पावती रशीद दे दी जाएगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
Contact Details –
अगर आप दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप दिए गए नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
- हेल्पलाइन नम्बर – 06122215041
FAQ,s
क्या सामान्य नागरिक भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होगें?
नही, सामान्य नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नही होगें। केवल दिव्यांग व्यक्ति ही इस योजना के लिए पात्र होगें।