Saral Bijli Bill Yojana 2026: गरीब परिवारो को मुफ्त बिजली कनेक्शन व बिजली, ऐसे होगा आवेदन

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारो को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए एक योजना को शुरू किया गया हैं जिसका नाम सरल बिजली बिल योजना है। MP Saral Bijli Bill Yojana 2026 के अन्तर्गत राज्य के पंजीकृत श्रमिको व गरीब परिवारो को मुफ्त/सस्ता बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा पात्र उपभोक्ताओं को हर महीने केवल 200 रुपये के बिजली बिल का भुगतान करना होगा।

अगर आप भी मध्य प्रदेश राज्य से हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं क्योकि आज के इस लेख मे हम Saral Bijli Bill Yojana पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं लाभ उठा सकते है। हालांकि इसके लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई हैं जिनको पूरा करना जरूरी है।

Saral Bijli Bill Yojana

MP Saral Bijli Bill Yojana 2026

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 जुलाई 2018 को सरल बिजली बिल योजना को शुरू किया है। इस योजना का संचालन ऊर्जा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा किया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के गरीब व पंजीकृत श्रमिक परिवारो को मुफ्त घरेलु बिजली कनेक्शन प्रदान किये जाएगें। इस कनेक्शन पर उनको केवल 200 रुपये प्रतिमाह का निश्चित बिजली बिल देना होगा। Saral Bijli Bill Yojana के अन्तर्गत अगर बिजली बिल इससे कम आता हैं

तो कोई भी न्यूनतम चार्ज नही लिया जाता है। और यदि बिजली बिल इससे अधिक आता हैं तो शेष राशी राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी के रुप मे भरी जाएगी। राज्य के शहरी एंव ग्रामीण दोनो ही क्षेत्र के नागरिको को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। राज्य के इच्छुक व पात्र उम्मीदवार इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

MP Saral Bijli Bill Yojana 2026 Highlight

आर्टिकलSaral Bijli Bill Yojana
योजना का नामसरल बिजली बिल योजना
शुरू की गईपूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा
कब शुरू की गईजुलाई 2018
सम्बन्धित विभागऊर्जा विभाग
राज्यमध्य प्रदेश
वर्ष2026
लाभार्थीराज्य के गरीब व श्रमिक परिवार
उद्देश्यबिजली बिल मे राहत देना
लाभमुफ्त घरेलु विद्युत कनेक्शन
श्रेणीसरकारी योजना मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटsaralsanyojan.mpcz.in

Saral Bijli Bill Yojana Eligibility (पात्रता)

  • सरल बिजली बिल योजना के लिए आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करता हो।
  • आवेदक एक पंजीकृत श्रमिक होना चाहिए।
  • राज्य के शहरी एंव ग्रामीण दोनो ही क्षेत्र के नागरिक इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक प्रतिमाह 500 वाट या इससे कम बिजली का उपयोग करता हो पात्र होगा।
  • आवेदक के पास घरेलु बिजली कनेक्शन का होना आवश्यक है।
  • आवेदक मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना मे पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक के घर का लोड 1 किलोवाट से अधिक नही होना चाहिए।
  • वह उम्मीदवार जिनका बिल भुगतान न करने के कारण बिजली काट दी गई हैं वह भी इस योजना के लिए पात्र होगें।

MP Saral Bijli Bill Yojana Benefits (लाभ)

  • सरल बिजली बिल योजना के अन्तर्गत गरीब परिवारो को मुफ्त बिद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएगें।
  • इस योजना से राज्य भर मे करीब 88 लाख गरीब परिवारो को पर्याप्त बिजली की सुविधा प्राप्त होगी।
  • MP Saral Bijli Bill Yojana के तहत उपयोग होने वाले उपकरणो मे पंखे, बल्ब और टीवी शामिल है।
  • एसी लगवाने के इच्छुक आवेदक इस योजना के लिए आवेदन नही कर सकते है।
  • इस योजना के तहत निर्धारित बिल भुगतान राशी 200 रुपये है। अगर बिल इससे कम आता है तो इसे सब्सिडी माना जाएगा।
  • वही अगर बिल इससे अधिक आता हैं तो भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा।

मध्य प्रदेश सरल बिजली बिल योजना के लिए बजट राशी (Budget Amount)

राज्य सरकार ने प्रदेश के गरीब परिवारो को लाभ पहुंचान के लिए इस योजना के संचालन के लिए कई उपाए किए है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 5179 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इसमे 1806 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी शामिल है।

MP Saral Bijli Bill Yojana Require Documents (जरूरी दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • श्रमिक कार्ड
  • समग्र आईडी कार्ड
  • संबल आईडी कार्ड
  • बिजली का बिल
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Also Read :- Latest MP Govt. Schemes

सरल बिजली बिल योजना आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ऊर्जा विभाग मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट saralsanyojan.mpcz.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Saral Bijli Bill Yojana
  • होम पेज पर आपको मेन्यू मे Others Useful Link के सेक्शन मे Apply for Others Service (Saral Sanyojan) का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Saral Bijli Bill Yojana
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको Apply For मे Meter Replacement का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी उपभोक्ता संख्या दर्ज कर कैप्चा कोड दर्ज करना हैं और Proceed for Application के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने सरल बिजली बिल योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप Saral Bijli Bill Yojana के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने सभी दस्तावेज़ो के साथ अपने नज़दीकी विद्युत वितरक केन्द्र पर जाना है।
  • वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से सरल बिजली बिल योजना का आवेदन फॉर्म लेना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रति आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वही पर जमा कर देना हैं जहां से आपने इसे प्राप्त किया है।
  • सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व दस्तावेजो की सत्यता की जांच की जाएगी।
  • सत्यापन मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक पावती दे दी जाएगी आपको इसे अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप सरल बिजली बिल योजना के अन्तर्गत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप सरल बिजली बिल योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप ऊर्जा विभाग मध्य प्रदेश की Official Website पर जा सकते है। इसके अलावा आप दिए गए नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 0755-2551222

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

सरल बिजली बिल योजना का क्या उद्देश्य है?

सरल बिजली बिल योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले नागरिको और गरीब पंजीकृत श्रमिको के लिए सस्ती बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

Saral Bijli Bill Yojana का प्रमुख लाभ क्या है?

इस योजन का मुख्य लाभ मुफ्त मे घरेलु बिजली कनेक्शन और 200 रुपये प्रतिमाह का निश्चित बिल है।

Leave a Comment