हरियाणा किन्नर पेंशन योजना :- हरियाणा सरकार ने राज्य के किन्नर समाज के लिए एक योजना की शुरूआत की गई है। जिसका नाम हरियाणा किन्नर पेंशन योजना है। इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के किन्नर समाज को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के विभिन्न हिस्सो मे रह रहे किन्नरो को Haryana Kinnar Pension Yojana 2026 का लाभ प्राप्त होगा।अगर आप भी किन्नर समाज से हैं और हरियाणा के किसी हिस्से मे रहते हैं तो आप भी इस योजना के लिए आवेदन दे सकते हैं और लाभ उठा सकते है। आज के इस लेख मे हम हरियाणा किन्नर पेंशन योजना 2026 पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है। हालांकि इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित की गई हैं जिनको पूरा करना जरूरी है।

Haryana Kinnar Pension Yojana Apply 2026
हरियाणा सरकार द्वारा किन्नर पेंशन योजना हरियाणा को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग हरियाणा द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत पात्र उम्मीदवारो को हर महीने 2500 रुपये पेंशन प्रदान की जाएगी। यह पेंशन राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। राज्य के पात्र उम्मीदवार बहुत ही आसानी से Haryana Kinnar Pension Yojana 2026 का लाभ उठा सकते है। हालांकि इसके लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा वह पिछले 5 वर्षो से हरियाणा राज्य मे रह रहा होना चाहिए। इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य के किन्नर समाज को आर्थिक मदद प्राप्त होगी साथ ही उनको सम्मान जनक जीवन जीने का अवसर प्राप्त होगा।
Haryana Kinnar Pension Yojana Apply 2026 Highlight
| आर्टिकल | Haryana Kinnar Pension Yojana 2026 |
| योजना का नाम | किन्नर पेंशन योजना |
| शुरू की गई | राज्य सरकार द्वारा |
| सम्बन्धित विभाग | सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग |
| राज्य | हरियाणा |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य के किन्नर लोग |
| उद्देश्य | सामाजिक व आर्थिक सम्मान प्रदान करना |
| लाभ | हर महीने वित्तीय सहायता |
| सहायता राशी | 2500 रुपये प्रतिमाह |
| श्रेणी | सरकारी योजना हरियाणा |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | socialjusticehry.gov.in |
हरियाणा किन्नर पेंशन योजना के लिए पात्रता
- किन्नर पेंशन योजना हरियाणा के लिए आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक कम से कम पिछले 5 वर्षो से हरियाणा राज्य मे रह रहा हो पात्र होगा।
- आवेदक के पास सिविल सर्जन द्वारा जारी किया गया किन्नर होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
- इसके अलावा आवेदक के बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिय होनी चाहिए।
- आवेदक किसी गैर कानूनी गतिविधियो मे शामिल नही होना चाहिए।
- अगर आवेदक की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक हो जाती हैं तो यह लाभ स्वंय ही वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
Read Also :-
किन्नर पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- किन्नर होने का प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Haryana Kinnar Pension Yojana 2026 Online Apply
- सबसे पहले आपको सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग चले जाना है।
- वहां पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से किन्नर पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म लेना है।
- यह Application Form आप दि गई लिंक पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट निकलवा सकते है।

- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ सलंग्न कर देनी है।
- इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म अपने ब्लॉक ऑफिस या जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय मे जमा कर देना है।
- सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व सभी दस्तावेज़ो की जांच की जाएगी।
- सत्यापन मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा और आपके एक सन्दर्भ पावती प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप हरियाणा किन्नर पेंशन योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
सम्पर्क विवरण
अगर आप हरियाणा किन्नर पेंशन योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हरियाणा सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग की Official Website पर जा सकते है। इसके अलावा आप दिए गए नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते है।
- हेल्पलाइन नम्बर – 0172 2715090
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
हरियाणा किन्नर पेंशन योजना का क्या उद्देश्य है?
हरियाणा किन्नर पेंशन योजना का उद्देश्य किन्नर समुदाय को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है।
इस योजना के अन्तर्गत कितनी पेंशन प्रदान की जाएगी?
इस योजना के अन्तर्गत किन्नर समुदाय के लोगो को हर महीने 2500 रुपये की पेंशन प्रदान की जाएगी।