PM Employment Generation Programme 2026: Eligibility, Benefits & Loan Details

PMEGP 2026:- केन्द्र सरकार द्वारा देश मे रोज़गार अवसर सृजित करने के लिए एक कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। जिसका नाम प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत देशभर मे रोज़गार के नए अवसर को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे युवाओं को रोज़गार प्राप्त होगा और बेरोज़गारी दर मे कमी आएगी। PM Employment Generation Programme 2026 के अन्तर्गत युवाओं कोसरकार द्वारा लोन पर सब्सिडी उपलब्ध करायी जाएगी। जिससे वह खुद का कोई उद्योग स्थापित कर सकेंगे।

हालांकि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक व पात्र युवाओं को Online Application देनी होगी। अगर आप भी एक युवा हैं और बेरोज़गार हैं तो आप भी PMEGP 2026 का लाभ उठा सकते है। आज के इस लेख मे हम Prime Minister Employment Generation Programme पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन दे सकते है।

PM Employment Generation Programme

Prime Minister Employment Generation Programme 2026

भारत सरकार द्वारा देश मे रोज़गार के नए अवसर पैदा करने के लिए PM Employment Generation Programme की शुरूआत की गई है।इस कार्यक्रम का कार्यान्वयन सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत देश के बेरोज़गार युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि उद्यौग के क्षेत्र मे उनकी सामाजिक व आर्थिक मदद की जा सके।

इस योजना के अन्तर्गत युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र मे कार्य करने के लिए 25 लाख रुपये एंव सेवा क्षेत्र मे कार्य करने के लिए 10 लाख रुपये सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाएगें। जिससे वह औद्योगिक या सेवा क्षेत्र मे रोज़गार प्राप्त कर पाएगें। इस योजना से देश के सामाजिक व आर्थिक विकास को गति मिलेगी और बेरोज़गारी दर मे कमी आएगी।

PM Employment Generation Programme 2026 Highlight

आर्टिकलPM Employment Generation Programme 2026
योजना का नामपीएम रोज़गार सृजन कार्यक्रम
शुरू किया गयाकेन्द्र सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागसूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम विभाग
लाभार्थीदेश के नागरिक
उद्देश्यरोज़गार के नए अवसर पैदा करना
लाभलोन पर सब्सिडी
श्रेणीकेन्द्रीय सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
आधिकारिक वेबसाइटkviconline.gov.in

प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम के लिए पात्रता

  • PM Employment Generation Programme के लिए आवेदक भारत का मूल निवासी नागरिक होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • देश के गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले परिवार भी इसके लिए पात्र होगें।
  • स्वंय सहायता समूह मे शामिल वह नागरिक जिन्होने अन्य किसी योजना के तहत लाभ न लिया हो पात्र होगें।
  • आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवी पास होनी चाहिए जब वह 5 लाख रुपये या इससे अधिक की सहायता प्राप्त करने का इच्छुक है।
  • आवेदक ने पहले अन्य किसी केन्द्र या राज्य सरकार द्वारा संचालिन सब्सिडी योजनाओं का लाभ न प्राप्त किया हो।
  • आवेदक के पास एक बैंक खाता होना जरूरी है जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • इसेक अलावा आवेदक का बैंक खाते की डीबीटी सर्विस भी सक्रिय होनी चाहिए।

Read Also :-

पीएम रोज़गार सृजन कार्यक्रम के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • अनापत्ति प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र ( अन्य किसी योजना का लाभ न प्राप्त करने की स्थिति में)
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

PM Employment Generation Programme 2026 Online Apply

  • सबसे पहले आपको PM Employment Generation Programme की आधिकारिक वेबसाइट https://kviconline.gov.in/ पर जाना है।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
PM Employment Generation Programme
  • होम पेज पर आपको मेन्यू मे PMEGP का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
PM Employment Generation Programme
  • क्लिक करते ही आप PMEGP Portal पर रिडायरेक्ट हो जाएगें जहां पर आपको Application For New Unit का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
PM Employment Generation Programme
  • अब आपके सामने पॉपअप खुलकर आएगा जिसे आपको ध्यान से पढ़ना हैं और Ok पर क्लिक कर देना है।
PM Employment Generation Programme
  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आप आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको Save Application Data के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप PM Employment Generation Programme 2026 के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सम्पर्क विवरण

अगर आप PM Employment Generation Programme 2026 से जुड़ी अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप PMEGP की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।

अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम रोज़गार सृजन योजना के लिए पात्रता क्या है?

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और आवेदक या स्वंय सहायता समूह ने अन्य किसी योजना का लाभ न प्राप्त किया हो।

PMEGP 2026 के तहत 5 लाख रुपये से अधिक के ऋण के लिए कौन पात्र होगा?

इस योजना के अन्तर्गत 5 लाख रुपये से अधिक के ऋण के लिए आवेदक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वी पास होनी चाहिए।

क्या इस योजना के लिए बीपीएल वर्ग के परिवार भी पात्र होगें?

हां, देश के बीपीएल वर्ग के परिवार के लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकते है।

Leave a Comment