UP Free Boring Yojana
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य किसानो के लिए यूपी फ्री बोरिंग योजना को शुरू किया गया है। UP Free Boring Yojana के अन्तर्गत राज्य के किसानो को अपने खेतो मे पंपसेट लगवाने के लिए 5,000 से 10,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। राज्य के वह किसान जिनके खेतो मे पंप सेट नही है तो उन सभी किसानो को UP Free Boring Yojana 2026 का का लाभ प्राप्त होगा। हालांकि यूपी नि:शुल्क बोरिंग योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए है।
वह किसान जिनके पास सिंचाई करने के लिए कोई स्त्रोत उपलब्ध नही हैं और आर्थिक तंगी चलते पंपसेट लगवाने मे सक्षम नही हैं तो वह सभी किसान UP Free Boring Yojana अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ पात्रता व मानदंड निर्धारित की गई हैं जिन्हें पूरा करना जरूरी है।

यूपी फ्री बोरिंग योजना क्या है
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Free Boring Yojana को शुरू किया गया है जिसका संचालन लघु एंव सिंचाई विभाग द्वारा किया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य के लघु एंव सीमान्त और एससी, एसटी वर्ग के किसानो को अपने खेतो मे पंपसेट लगवाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के सामाजिक व आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के वह किसान जिनके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर या इससे कृषि योग्य भूमि है तो वह UP Free Boring Yojana 2026 का लाभ उठा सकते है।
हालाकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के किसानो के लिए कृषि भूमि की कोई सीमा निर्धारित नही है। यूपी फ्री बोरिंग योजना के अन्तर्गत छोटे किसानो को 5,000 सीमान्त किसानो को 7,000 और एससी व एसटी वर्ग के किसानो को 10,000 रुपये तक वित्तीय सहायता बोरिंग स्थापित करने के लिए दी जाएगी। यह वित्तीय सहायता राशी सीधे लाभार्थी किसानो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी किसानो को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
फ्री बोरिंग योजना का उद्देश्य
UP Free Boring Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के छोटे व सीमान्त किसानो को सिंचाई के लिए पंपसेट की स्थापना को प्रोत्साहित करना हैं ताकि गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर किसानो को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। कई किसान आर्थिक तंगी के कारण अपने खेतो मे सिंचाई के लिए बेरिंग नही करवा पा रहे हैं
जिससे उनको अपने खेतो मे सिंचाई करने के लिए बहुत सी कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही किसानो उत्तर प्रदेश के लघु सिंचाई विभाग द्वारा यूपी फ्री बोरिंग योजना 2026 की शुरूआत की गई है। फ्री बोरिंग योजना का लाभ प्राप्त कर सभी गरीब किसान अपने खेतो मे पंप सेट लगवाकर सुचारू रुप से सिंचाई कर सकते हैं और अपने खाद्यान्न उत्पादन की वृद्धि को बढ़ा सकते है।
मुख्य तथ्य UP Free Boring Yojana
| योजना का नाम | UP Free Boring Yojana |
| शुरू की गई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा |
| सम्बन्धित विभाग | लघु सिंचाई विभाग |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य के लघु एंव सीमान्त किसान |
| उद्देश्य | सिंचाई पंप हेतु वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना |
| लाभ | सिंचाई पंप के लिए वित्तीय सहायता |
| सहायता राशी | 5,000 से 10,000 रुपये तक |
| श्रेणी | सरकारी योजना उत्तर प्रदेश |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | minorirrigationup.gov.in |
पात्रता मापतंड
- UP Free Boring Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- राज्य के केवल छोटे व सीमान्त किसान ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
- सामान्य वर्ग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के किसान भी इसके लिए पात्र होगें।
- हालांकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के किसानो के लिए कोई कृषि भूमि सीमा निर्धारित नही है।
- वही सामान्य वर्ग के किसानो के पास 2 हेक्टेयर या इससे कम कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
- राज्य के अन्य सिंचाई योजना का लाभ प्राप्त कर चुके किसान फ्री बोरिंग योजना के लिए पात्र नही होगें।
- आवेदक किसान के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल हो।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Online Registration
यूपी फ्री बोरिंग योजना के लाभ
- UP Free Boring Yojana के तहत किसान अपने खेतो मे मुफ्त मे सिंचाई पंप लगा सकते है।
- जिससे उनको नियमित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और फसल का उत्पादन बढ़ेगा।
- यह योजना किसानो के आर्थिक विकास मे मदद करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने मे मदद करेगी।
- साथ ही यह योजना किसानो की आय मे वृद्धि कर उनको अधिक से अधिक मुनाफा कमाने मे सहायता करेगी।
- बोरिंग सुविधा के माध्यम से सुनिश्चित सिंचाई न केवल फसलो की वृद्धि करेगी बल्कि फसलो की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी।
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- कृषि भूमि सम्बन्धित दस्तावेज़
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
यूपी फ्री बोरिंग योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको लघु सिंचाई विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (miuponline.in) पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको मेनु मे आवेदक यूजर के सेक्शन मे नया आवेदन का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब पके आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना नाम, आधार कार्ड नम्बर, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी व जन्म तिथि दर्ज करनी है।
- इसके बाद आपको अपना एक यूनिक पासवर्ड कीएट कर लेना है।
- इतना करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर खाता बनाए के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही इस पोर्टल पर आपका पंजीकरण हो जाएगा
- अब आपको अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपको आवेदन की एक स्लिप प्राप्त होगी जिसे आपको डाउनलोड कर प्रिंट करके अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप यूपी फ्री बोरिंग योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ उठा सकते है।
आवेदन की स्थिति कैसे चेक करे?
- सर्वप्रथम आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको आवेदक यूजर के सेक्शन मे आवेदन की स्थिति देखें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको आधार कार्ड नम्बर या मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको अपना पासवर्ड दर्ज कर कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- अंत मे आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- लॉगिन करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते है।
सम्पर्क विवरण
अगर आप UP Free Boring Yojana से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नम्बर – 05222286627
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
UP Free Boring Yojana को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?
उत्तर प्रदेश फ्री बोरिंग योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साल 1985 मे शुरू किया गया था।
क्या इस योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है?
हां, इस योजना के अन्तर्गत आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको अपने सभी दस्तावेज़ो के साथ स्थानीय ब्लॉक विकास विभाग या मुख्य लघु सिंचाई विभाग कार्यालय जाना होगा।